Local Products - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का हिमाचल प्रदेश में निधन; परिवार में शोक की लहर, पुलिस जांच शुरू
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के 19 वर्षीय पोते वीर सोरेन की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वीर सोरेन बाहर रहकर अपनी शिक्षा पूरी कर रहे थे। चंपाई सोरेन ने अपने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा,अत्यंत दु:ख के साथ सूचित करते हैं कि हमारे प्रिय पोते वीर सोरेन का 24 फरवरी 2026 को असामयिक निधन हो गया है।

हिमाचल प्रदेश के मनाली में अचानक तबियत बिगडऩे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। वीर के जाने से हमारा परिवार बिखर गया है। शोकाकुल सोरेन परिवारजनों से मिली जानकारी के अनुसार, वीर सोरेन मंगलवार को अपने मित्रों के साथ कुल्लू भ्रमण पर गए थे। बर्फ में स्केटिंग का आनंद लेने के बाद जब वे वापस होटल लौटे, तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। स्थिति इतनी तेजी से खराब हुई कि उन्हें अस्पताल ले जाने तक का समय नहीं मिल सका और होटल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। हालांकि, मौत के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी शेष है।

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन गहरे सदमे में हैं। वे अपने पुत्रों के साथ मंगलवार देर रात ही रांची से हवाई मार्ग द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं, जहां से वे कुल्लू पहुंचेंगे। चंपाई सोरेन के पैतृक गांव में चल रहे सभी पारंपरिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। चंपई सोरेन के गांव झिलिंलगगोड़ा सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

होली पर खुशबूदार पहल: जयपुर आवास पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा ने किया वन विभाग का ‘फूलों वाला गुलाल गिफ्ट पैक’ का विमोचन
जयपुर। होली के पावन पर्व पर इस बार रंगों में प्रकृति की खुशबू भी घुलने जा रही है। वन विभाग की ओर से  फूलों से तैयार किए गए रंग-बिरंगे और सुगंधित “गुलाल गिफ्ट पैक” का बुधवार को जयपुर स्थित मंत्री आवास पर विमोचन किया गया।

वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि यह पहल न केवल पारंपरिक होली को प्राकृतिक रंगों के साथ जोड़ती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि इन “गुलाल गिफ्ट पैक” को आकर्षक पैकेजिंग में तैयार किया गया है, जिससे यह उपहार स्वरूप देने के लिए भी उपयुक्त है।