Leadership Change - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कनार्टक सीएम विवाद : इकबाल हुसैन का दावा, डीके शिवकुमार को 15 मई तक मिल सकती है सत्ता, राजनीतिक हलकों में हलचल
रामनगर। कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना को लेकर मंगलवार को नई अटकलें तेज हो गईं जब कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन ने दावा किया कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार 15 मई तक सत्ता हासिल कर सकते हैं। रामनगर में की गई इन टिप्पणियों ने कर्नाटक कांग्रेस के राजनीतिक हलकों में एक बार फिर हलचल मचा दी है जहां 2023 में पार्टी के सत्ता में लौटने के बाद से भविष्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाएं समय-समय पर होती रहती हैं। हुसैन ने पत्रकारों से कहा, "हम सभी चाहते हैं कि डीके शिवकुमार सत्ता में आएं। उनके नेतृत्व में हम राज्य में और अधिक विकास कार्य देखना चाहते हैं। कई विधायकों, मंत्रियों, कार्यकर्ताओं, नेताओं और आम जनता की भी यही इच्छा है।"

उन्होंने अपने दावे के साथ एक समयसीमा भी जोड़ दी। विधायक ने कहा कि मुझे लगता है कि उन्हें 15 मई तक सत्ता मिल जाएगा और यही मेरी इच्छा एवं कामना है। हालांकि, हुसैन ने मुख्यमंत्री पद का स्पष्ट रूप से उल्लेख नहीं किया लेकिन उनके बयान को कांग्रेस के कुछ वर्गों में शिवकुमार को राज्य में एक बड़ी नेतृत्व भूमिका सौंपने के लिए बढ़ते समर्थन के प्रत्यक्ष संकेत के रूप में देखा जा रहा है। ये टिप्पणियां राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं क्योंकि शिवकुमार एक शक्तिशाली वोक्कालिगा नेता और 2023 के विधानसभा चुनावों के दौरान कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष थे और उन्हें लंबे समय से शीर्ष पद के लिए एक प्रमुख दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

इकबाल हुसैन ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से मिले समर्थन की भी प्रशंसा की और खुद को जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध जमीनी स्तर के नेता के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा, "मैं विधायक हूं, मैं मंत्री हूं और यहां के लोगों ने मुझ पर बहुत प्यार एवं विश्वास किया है। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस तरह से पाला-पोसा गया है। मुझे और क्या चाहिए? उनके लिए, मैं उनका मंत्री हूं, उनका मुख्यमंत्री हूं, सब कुछ हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं मंत्री, विधायक और सेवक के रूप में अपने पद पर बना रहूंगा और इस सदन के पुत्र के रूप में कार्य करता रहूंगा।" श्री हुसैन की टिप्पणियों पर कांग्रेस नेतृत्व ने अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार : सम्राट और विजय चौधरी की मौजूदगी में राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, सम्राट का सीएम बनना तय
पटना। बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना इस्तीफा देने के लिए लोक भवन पहुंच चुके हैं और उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है। इस मौके पर उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय चौधरी भी मौजूद थे। इसके साथ ही एक बात साफ हो गई है अब बिहार में चलेगा सम्राट चौधरी का राज, अब मीटिंग में सिर्फ उनके नाम पर मुहूर लगाना ही बाकी है। इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि नई सरकार को मेरा पूरा मार्गदर्शन मिलेगा। मैने बिहार के लिए बहुत काम किया है अब नई सरकार बिहार के विकास के लिए काम करेगी।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार में चल रही राजनीतिक सरगर्मियों के बीज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए आज पटना पहुंच गाए हैं। केंद्रीय मंत्री सिंह को भाजपा आलाकमान ने पर्यवेक्षक बना कर बिहार भेजा है। उन्ही की देखरेख में भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव होगा। तय कार्यक्रम के अनुसार आज ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल की बैठक में गठबंधन के का नेता चुना जाना है।

इससे पहले आज सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक के बाद रामकृपाल यादव, लेसी सिंह बहुत से मंत्री भावुक नजर आए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राजग विधायक दल के नये नेता राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और 15 अप्रैल को लोकभवन में उनकी ताजपोशी की संभावना है।

बिहार में सत्ता परिवर्तन के संकेतों के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संक्षिप्त लेकिन अहम कैबिनेट बैठक में मंत्रियों की आंखों में आंसू नजर आए। नीतीश कुमार ने लगभग 17 मिनट तक चली बैठक में अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ राज्यसभा जाने के निर्णय और राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने जब बैठक में अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए मंत्रियों, सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया तो उपस्थित सभी मंत्री भावुक हो गए।

इस दौरान मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए बिहार में लगभग दो दशकों तक शासन देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने भी बैठक को संबोधित किया और अपने विचार साझा किए। बैठक में कैबिनेट के समक्ष कोई आधिकारिक एजेंडा प्रस्तुत नहीं किया गया। बैठक का समापन एक समूह फोटो के साथ हुआ, जिसके बाद नीतीश कुमार अपने आधिकारिक आवास के लिए रवाना हो गए।

बिहार राजनीति के इतिहास में आज का दिन सबसे अहम होगा क्योंकि आज नीतीश कुमार अपने सीएम से इस्तीफा देंगे और उससे भी जरूरी ये है कि आज बिहार को नया सीएम मिलेगा। सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफा देने से पहले सीएम आवास पर हलचल शुरू हो गई। जदयू के बड़े नेताओं का सीएम आवास पर आना जाना शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और विजय चौधरी सीएम आवास पर पहुंच चुके हैं। इससे पहले संजय झा सीएम आवास पर नजर आए। नीतीश कुमार JDU विधायक दल की मीटिंग नहीं लेंगे, लेकिन कैबिनेट मीटिंग करेंगे।

इसके साथ ही आज दोपहर 3 बजे BJP विधायक दल और शाम 4 बजे होगी NDA विधायक दल की अहम बैठक होगी जिसमें नए सीएम के नाम पर निर्णय होगा। राजनीतिक गलियारों में खबरें है कि भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवराज चौहान एक साथ पटना पहुंच सकते हैं। आज दोपहर 2 बजे होने वाली विधायक दल की अहम बैठक में सभी प्रमुख सदस्यों को उपस्थित होने के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

नीतीश कुमार बने राज्यसभा सांसद : पीएम मोदी ने दी बधाई , मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की संभावना के बीच नीतीश का पहला बयान आया सामने
नई दिल्ली। बिहार से राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित सदस्य नीतीश कुमार ने शुक्रवार को संसद भवन में सदन की सदस्यता शपथ ली। राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने जनता दल यू के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शपथ दिलाई। नीतीश कुमार ने हिंदी भाषा में शपथ ली। वह राज्यसभा के लिए हाल ही में हुए द्विवार्षिक चुनाव में उच्च सदन के लिए चुने गये थे। इस अवसर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राज्यसभा में सदन के नेता जगत प्रकाश नड्डा , विधि और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद जयराम रमेश, राजीव शुक्ला, संजय कुमार झा, राजीव प्रताप रूडी, राज्यसभा के महासचिव पी. सी. मोदी और राज्यसभा सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

नीतीश कुमार के जल्द ही बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की संभावना है। इसके साथ ही नीतीश कुमार एक बार फिर से राज्य की राजनीति छोड़कर केन्द्र की राजनीति में पारी शुरू करने जा रहे हैं। बिहार की बागडोर संभालने से पहले नीतीश कुमार केन्द्र में मंत्री रह चुके थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा कि नीतीश कुमार देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं, जिनकी सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता और बिहार के विकास में अमिट योगदान सर्वविदित है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को संसद में लौटते देखना बहुत सुखद होगा और एक अनुभवी विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री के रूप में उनका व्यापक अनुभव सदन की गरिमा को अत्यधिक बढ़ाएगा।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा ," नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है। उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है। उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा। सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव से संसद की गरिमा और बढ़ेगी। राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई और आगे के कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं।" उल्लेखनीय है कि राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने नीतीश कुमार को आज सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई।

नीतीश कुमार और सम्राट पहुंचे दिल्ली : सीएम नीतीश आज लेंगे राज्यसभा की शपथ, सम्राट चौधरी के सिर पर सज सकता है नए सीएम का ताज, बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचने के साथ ही कयासों का दौर शुरू हो गया है। ज्ञात रहे कि नीतीश कुमार शुक्रवार को राज्यसभा की शपथ लेंगे। वहीं, सम्राट चौधरी को बिहार का अगला मुख्यमंत्री की ताजपोशी को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। वहीं इसके साथ ही बिहार में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज होने की संभावना है। दिल्ली पहुंचने पर नीतीश कुमार ने कहा कि हम वहां का छोड़कर यहां आए हैं, तो अब यहां का काम करेंगे। कुछ दिनों बाद वहां जाकर नई व्यवस्था कर देंगे। उनके इस बयान को बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। नीतीश कहा कि वह राज्यसभा की शपथ लेने के लिए ही दिल्ली आए हैं।

हवाई अड्डे पर नीतीश का जनता दल (यूनाइटेड) के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे और उन्होंने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से पहले ही इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद नीतीश मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी संकेत दिए हैं कि जल्द ही नेतृत्व परिवर्तन होगा और नई सरकार का गठन किया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार जारी रहेगी और ‘नीतीश मॉडल’ के तहत विकास कार्य आगे बढ़ेंगे।

वहीं, नीतीश कुमार के केंद्र की राजनीति में सक्रिय होने के बाद बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, 14 या 15 अप्रैल को राजग की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है, जिसके बाद जल्द ही नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के साथ ही बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत तय मानी जा रही है, जहां राज्य में नेतृत्व परिवर्तन और नई सरकार के गठन की प्रक्रिया जल्द पूरी हो सकती है।

पीएम मोदी ने तो लाम को वियतनाम का राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई, कहा-प्रगति तथा समृद्धि के लिए मिलकर करेंगे काम
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तो लाम को वियतनाम का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है और कहा है कि वह उनके साथ मिलकर दोनों देशों की प्रगति तथा समृद्धि के लिए काम करेंगे। पीएम मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "वियतनाम समाजवादी गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में तो लाम के चुनाव पर हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हमारे दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी मित्रता और भी मजबूत होगी। मैं अपने लोगों और क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि के लिए हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।"

लाम वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव हैं और उन्हें सर्वसम्मति से वियतनाम के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। वह 2026 से 2031 की अवधि के लिए राष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा करेंगे। इस नियुक्ति के साथ ही वियतनाम में दशकों पुरानी 'सामूहिक नेतृत्व' की परंपरा का अंत हो गया है, क्योंकि अब पार्टी प्रमुख और राष्ट्रपति पद एक ही व्यक्ति (तो लाम) के पास आ गए हैं, जिससे वह वियतनाम के सबसे शक्तिशाली नेता बन गए हैं।

"ना दंगा, ना फसाद, बिहार का CM सिर्फ चिराग" क्या चिराग पासवान बनेंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री? पोस्टरों-बैनरों से ​राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज
बिहार। बिहार सीएम के राज्यसभा नामांकन भरने के बाद अब बिहार की राजनीति में नई अटकलों से सियासी गलियारा एक बार फिर से गर्म हो चुका है और कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद चिराग पासवान को बिहार का नया सीएम बनाया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी के नेताओं से पटना के सभी चौक चौराहों पर पोस्टरों के माध्यम से चिराग पासवान को नया सीएम बनाने की केंद्र सरकार से मांग की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पटना के चौक चौराहों पर लगे इन पोस्टरों में साफ साफ शब्दों में लिखा है न दंगा हो, न फसाद हो, बिहार का मुख्यमंत्री सिर्फ चिराग हो। बता दें कि इससे पहले भी ​​बिहार विधानसभा चुनावों में चिराग पासवान को सीएम बनाने की मांग उठी थी लेकिन तब ऐसा नहीं हो सका था, लेकिन अब जब सीएम नीतिश राज्यसभा में जा रहे हैं तो ये मांग अब एक बार फिर से उठने लगी है। ऐसे में देखना होगा कि क्या बिहार भाजपा का हनुमान अब सीएम बनेगा या नहीं।

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर फिर अटकलें तेज, मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने किया अंदरूनी गुटबाली के आरोपों को ​खारिज
बेंगलुरु। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव की उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात को एक बार फिर नेतृत्व परिवर्तन पर लगातार लग रही अटकलों की पृष्ठभूमि में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार समेत कांग्रेस के टॉप नेतृत्व ने हालांकि अंदरूनी गुटबाजी के आरोपों को खारिज कर दिया है और कहा है कि मीडिया रिपोर्टस ऐसी जगहों पर फूट डालने की कोशिश कर रही हैं जहां कोई फर्क नहीं है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह बैठक पार्टी के अंदर चल रही शांत राजनीतिक रुख के बीच हुई है, जिसमें डी के शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद की अनौपचारिक दौड़ में एक अहम दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि कांग्रेस की राज्य इकाई में नये राजनीतिक समीकरण बन रहे हैं।

पार्टी के अंदर के लोगों का कहना है कि हालांकि, शिवकुमार ने मुख्यमंत्री पद के लिए कोई सीधा दावा नहीं किया है लेकिन भविष्य के नेतृत्व पर विचार करने से पहले उनकी राजनीतिक पहुंच और संगठनात्मक ताकत पर करीब से नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री गुंडू राव जनता और मीडिया से ऐसी अनौपचारिक बैठक को राजनीतिक न बनाने की अपील कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ये बातचीत सामान्य थी और इसका मकसद शासन समन्वय को बेहतर बनाना और नीतिगत मामलों पर चर्चा करना था। उन्होंने कहा, कोई अंदरूनी मतभेद नहीं हैं, सिर्फ बाहरी लोग ही इस बारे में बात कर रहे हैं।