celebrity wedding - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जेनिफर विंगेट ने अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें कीं साझा, पिता संग भावुक पल और पति संग रोमांटिक अंदाज चर्चा में
मुंबई। टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपनी शादी की नई और अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर फैंस को खास तोहफा दिया है। 16 जुलाई को यूनाइटेड किंगडम (यूके) में हुई निजी शादी के बाद उन्होंने फोटो कैरोसेल और वीडियो मोंटाज पोस्ट किया।

तस्वीरों में जेनिफर अपने पति विलियम इशमेल के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा- और आखिरकार हमारे सितारे मिल गए। कपल चर्च में वेडिंग वोज देते और फोटोशूट के खूबसूरत पल साझा करते दिखे। वीडियो के अंत में लिखा- ऑफिशियली इंट्रोड्यूसिंग टू माई मैन, माई हस्बैंड, विल।

जेनिफर और सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इशमेल की शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। दोनों ने शादी से पहले अपने रिश्ते को निजी रखा था।

जीवन भर के लिए एक-दूजे के हुए रश्मिका-विजय : शाही अंदाज में तेलुगू रस्मों से हुई शादी, दो अलग-अलग परंपराओं का संगम
मुंबई। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी एक अनोखी परंपरा का प्रतीक रही, जिसमें दक्षिण भारत की शादियों की रस्मों को बड़े धूमधाम से निभाया गया। इस खास शादी में दो अलग-अलग परंपराओं का मिलन हुआ। एक के अनुसार सुबह सात फेरे हुए, जबकि दूसरे के अनुसार दोपहर में शादी की रस्में चलीं। अरावली की वादियों में शाही शादी के दौरान नारियल-हल्दी की रस्में भी हुईं।

रश्मिका मंदाना कर्नाटक के कोडवा समुदाय से हैं और विजय देवरकोंडा तेलुगू हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं। शादी में दक्षिण भारतीय परंपराओं के अनुसार केले के पत्तों से मंडप की सजावट की गई। रश्मिका के माता-पिता ने विजय के परिवार का स्वागत केले के पत्ते, पान और श्रीफल भेंट करके किया। वहीं, विजय की मां ने रश्मिका को खानदानी चूड़ियां पहनाकर शादी में उनका स्वागत किया।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सेलिब्रिटी वेडिंग : ट्रेडिशनल थीम पर हुई हल्दी रस्म, वेडिंग कपल की संगीत में परफॉर्मेंस
उदयपुर। उदयपुर में रश्मिका मंदान और विजय देवरकोंडा की सेलिब्रिटी वेडिंग में बुधवार को हल्दी की रस्म हुई, तो दूसरी तरफ मेहमानों की आवाजाही जारी रही। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेडिंग कपल को शुभकामना संदेश भेजा। शादी में हिस्सा लेने के लिए एनिमल और कबीर सिंह जैसी फिल्मों के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के अलावा अभिनेत्री आशिका रंगनाथ, डायरेक्टर तरुण भास्कर व श्रव्या शर्मा भी उदयपुर पहुंचे। उधर, सेलिब्रिटी वेडिंग में बुधवार को साउथ इंडियन ट्रेडिशन पर हल्दी की रस्में हुई।

साथ ही संगीत का कार्यक्रम भी हुआ  जहां वेडिंग कपल ने स्पेशल परफॉर्मेंस दी। होटल मेंमेटोस एकाया में पीले फूलों से सजावट और लाइटिंग की गई है। दोनों गुरुवार को शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी में दोनों परिवार के सदस्य और कुछ खास मेहमान ही शामिल होंगे। होटल में हुई म्यूजिक पार्टी में रश्मिका-विजय एक-दूसरे का हाथ थामकर पहुंचे। वेन्यू के एंट्री गेट पर एक फोटो गैलरी थी, जिसमें दोनों के कई फोटो लगे हुए थे। म्यूजिक पार्टी में दोनों के परिवार और दोस्तों ने साउथ व बॉलीवुड फिल्मों के कई गानों पर डांस किया।

हैदराबाद से पहुंचे पंडित, गेस्ट के लिए कई ऑप्शन
रश्मिका और विजय की शादी करवाने के लिए हैदराबाद से पंडित पहुंचे हैं। जबकि, होटल में सजावट में हल्के हरे रंग के शेड्स के पर्दे, ताजा फूल और फलों से सजे सेंटरपीस, मोती जैसी फिनिश वाली टेबल सेटिंग दिखाई दिए। वहीं मेहमानों के लिए साउथ इंडियन और पंजाबी खाने के साथ ही जापानी डिशेज भी परोसी जाएंगी। शादी के लिए आरवीआर इवेंट्ज एंड डिजाइन कंपनी को जिम्मा सौंपा गया है। विजय-रश्मिका गुरुवार को परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में फेरे लेंगे। शादी में केवल 200 मेहमान शामिल होंगे। इनमें साउथ इंडस्ट्री के कुछ डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और दोनों के कुछ खास दोस्त ही होंगे। रिसेप्शन हैदराबाद में 3 और 4 मार्च को होगा, जिसमें साउथ और बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटी शामिल होंगी।