shops - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का : निगम टीम ने तीन दुकानों से जब्त किया 15 रोल चायनीज मांझा
कोटा । नगर निगम के फायर अनुभाग की टीम ने बुधवार को शहर में चायनीज मांझे के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले ही दिन तीन दुकानों से 15 रोल मांझा जब्त कर मौके पर ही जलाकर नष्ट किया गया।नगर निगम कोटा के आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा के निर्देश पर मुख्य अग्निशमन अधिकरी राकेश व्यास के नेतृत्व में फायर अनुभाग की टीम ने चायनीज मांझे के खिलाफ कार्रवाई की। अग्निशमन अधिकारी अमजद खान समेत फायरमेन व अतिक्रमण की टीम ने नयापुरा व रामपुरा क्षेत्र में पतंगों की कई दुकानों पर दबिश देकर जांच की। जांच के दौरान तीन दुकानों से 15 रोल चायनीज मांझा जब्त किया गया।

सीएफओ व्यास ने बताया कि कई दुकानों पर जांच करने पर तीन दुकानों में से एक दो तो कहीं पांच रोल मांझा जब्त किया गया। जिसे मौके पर ही दुकानदारों के सामने जलाकर नष्ट किया गया। व्यास ने बताया कि प्रतिबंध के बाद भी चायनीज मांझा बाजार में बिक रहा है। लेकिन दुकानदार खुले आम नहीं बेचकर चोरी छिपे ही बीच रहे है। ऐसे में जानकारी जुटाकर कार्रवाई करने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। शहर में चायनीज मांझे के खिलाफ कार्रवाई के लिए नगर निगम आयुक्त ने टीम का गठन कर आदेश भी जारी किया है।

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
गौरतलब है कि चायनीज मांझे की बिक्री के बारे में दैनिक नवज्योति ने समाचार प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 24 दिसम्बर के अंक में पेज 3 पर  फिर भी क्यों खतरनाक हो रहा मांझा शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें जानकारी दी गई थी कि प्रतिबंध के बाद भी शहर में चायनीज मांझा बड़ी मात्रा में बिक रहा है। हालांकि पतंग के दुकानदार दुकानों की अपेक्षा गोदाम या घर से ही मांझे की बिक्री कर रहे हैं।हालत यह है कि अगले महीने मकर संक्रांति का पर्व आने वाला है। उस दौरान शहर में बड़ी संख्या में पतंगे उड़ती है। जिसमें अधिकतर चायनीज मांझे का उपयोग होता है। इस मांझे के उपयोग से लोगों के हाथ, गर्दन व आंख तक में कट लगने के मामले हो रहे हैं। साथ ही पक्षियों के भी घायल व मौत होने की घटनाएं होती है। इस बार मकर संक्रांति पर ऐसा नहीं हो उसे रोकने के लिए निगम ने अभी से कार्रवाई शुरू कर दी है।

असर खबर का - पॉलिथीन पर सख्ती शुरू, निगम ने पहले ही दिन दो दुकानों पर ताला जड़ा
कोटा। राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित करने के बाद भी शहर में धडल्ले से सिंगल यूज प्लास्टिक (पॉलिथीन)  का उपयोग व बिक्री करने वालों पर नगर निगम ने सख्ती करना शुरु कर दिया है। निगम टीम ने शुक्रवार को पहले ही दिन दो दुकानों को सीज किया है। नगर निगम कोटा दक्षिण के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा के आदेश की पालना में शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने शहर में दुकानों का सर्वे किया।

इस दौरान  सूचना मिली कि धानमंडी स्थित दो दुकानों में प्लास्टिक का अवैध माल भरा हुआ है। इसकी पुष्टि करने के बाद दुकान के किराएदार को मौके पर बुलाया गया लेकिन वह नहीं आए। जबकि उन दुकानों के मालिक मौके पर पहुंच गए थे। वहां अवैध रूप से पॉलिथीन का माल भरा हुआ था। जिसे देखते हुए दोनों दुकानों को सीज किया गया है। सीएफओ व्यास ने बताया कि शहर में जहां भी सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किया जाएगा। वहां उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  इस मौके पर सहायक अभियंता तौसिफ खान स्वास्थ्य निरीक्षक नासिर व अतिक्रमण की टीम मौजूद रही।

एक दिन पहले गठित की टीम
जिला कलक्टर द्वारा शहर में किए गए औचक  निरीक्षण के दौरान कोटा दक्षिण निगम आयुक्त को सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उन निर्देशों की पालना में आयुक्त ने गुरुवार को ही टीम गठित कर दी। जिसमें सीएफओ राकेश व्यास, सहायक अभियंता तौसिफ खान, स्वास्थ्य अधिकारी रिचा गौतम, संबंधित कनिष्ठ अभियंता क्षेत्र के अनुसार, फायरमैन मुकेश तंवर, संबंधित स्वास्थ्य निरीक्षक और अतिक्रमण दस्ता को शामिल किया गया है।

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
सरकार द्वारा प्रतिबंधित करने के बाद भी शहर में पॉलिथीन का धडल्ले से उपयोग होने के बारे में दैनिक नव’योति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 9 सितम्बर को पेज 4 पर‘ बाजार में धडल्ले से हो रहा पॉलिथीन का उपयोग’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इस समाचार में शहर की हकीकत दिखाई गई थी। उस समय निगम अधिकारियों ने शीघ्र ही कार्यवाही का दावा किया था।  अब जिला कलक्टर ने जब सख्ती से कार्यवाही करने का आदेश दिया तो निगम अधिकारी हरकत में आए और कार्यवाही के लिए न केवल टीम गठित की वरन् कार्रवाई भी तुरंत शुरू कर दी गई।

डीएपी के बाद यूरिया की भी चल रही मारामारी
भण्डेड़ा। पहले डीएपी की कमी से काश्तकारों को परेशानी झेलनी पड़ी अब यूरिया की भी मारामारी चल रही है। क्षेत्र में लंबे समय बाद रविवार को सुबह यूरिया खाद आने की सूचना पाकर हजारों धरतीपुत्र बांसी कस्बे में खाद की दुकानों के सामने एकत्रित हो गए। खाद आते ही धरतीपुत्र दुकानों के सामने कतारबद्ध नजर आए है। टोकन लेने के बाद खाद मिल सका है। कतार में लगे धरतीपुत्रों को ही खाद उपलब्ध नहीं हो सका है। एक घंटे में ही खाद के बैग खत्म हो गए है। कतारबद्ध पीछे लगे धरतीपुत्रों को मजबूरन निराश घर लौटना पड़ा है। बांसी में यूरिया लेने वालों के वाहनों से सड़क जाम की स्थिति बनी रही है। तत्कालीन राहगीरों को परेशानी हुई हैं। क्षेत्र में यूरिया की किल्लत दूर नहीं होने से क्षेत्रीय धरतीपुत्र चिंतित नजर आए है। जानकारी के अनुसार भण्डेड़ा क्षेत्र में यूरिया खाद को लेकर मारामारी चल रही है। क्षेत्र के धरतीपुत्र खाद के लिए इधर-उधर भागादौड़ी कर रहे है, फिर भी यूरिया हाथ नहीं आ रहा है। वर्तमान सीजन की रबी फसल गेहूं, जौ, सरसों आदि फसलों को पानी देने का समय चल रहा है। पानी से पहले यूरिया खाद देने की आवश्यकता होती है। बांसी में तीन प्राइवेट दुकानों पर रविवार को सुबह जब क्षेत्र में खाद आने की जानकारी मिली तो क्षेत्र के कस्बों, गांव सहित ढाणियों से सभी कामकाज को छोड़कर धरतीपुत्र खाद लेने के लिए पहुंच गए थे। दुकानदार दुकान पर नही आया उससे पहले ही दुकानों के सामने धरतीपुत्र काफी संख्या में एकत्रित हो गए। खाद आते ही दुकानदार ने टोकन  प्रक्रिया शुरू कर दी। जो टोकन को लेकर धरतीपुत्र खाद मिलने की जगह पर पहुंचे। मौके पर भीड़ में धरतीपुत्र आपस में धक्का-मुक्की खाते रहे। कुछ समय बाद आए धरतीपुत्रों को अंतिम छोर पर कतार में लगना पडा। जितना-सा खाद आया था उससे तीन गुना अधिक धरतीपुत्र  उमड़ गए। जो बाद में आए धरतीपुत्रों को कतारबद्ध होने के बावजूद भी यूरिया प्राप्ति नही हुई है। मौके पर निराश हुए धरतीपुत्रों का कहना था कि यूरिया के लिए भागादौड़ी करने पर भी हाथ नहीं आ रहा है। हमारे दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। यूरिया के बैग के साथ संपूर्ण नामक माइक्रो न्यूट्रेंट मिक्सचर फर्टिलाइजर 5 किलो का बैग या नैनो यूरिया प्लस 500 एमएल देने से अधिक पैसो का इंतजाम करने की मजबूरी बनी है। हर वर्ष इस सीजन में यूरिया के लिए मशक्कत व भागादौड़ी करनी पड़ती है। पर जिम्मेदार समय पर ध्यान नहीं देते है। जो जिलेभर के किसानों को परेशानी भुगतनी पड़ती है।

ग्रामीण अंचलों से उमड़े किसान
बांसी में खाद मिलने की सूचना पाकर कुछ किसान तो मौके पर पहले ही पहुंच गए। बांसी, दुगारी, भण्डेड़ा, सादेड़ा, गुजरियाखेड़ा, मरां, भामर, माधोराजपुरा, कल्याणपुरा, मूण्डली, डोड़ी, उरांसी, रामगंज, मानपुरा, भजनेरी, पाण्डूला, बीजन्ता, फतेहपुरा, कालानला, फलास्थूनी, गुढ़ासदावर्तियां सहित अन्य ग्रामीण अंचलों से किसानों की भीड़ यूरिया के लिए उमड़ी है। पर संबंधित विभाग के जिम्मेदारों से क्षेत्र में खाद की किल्लत दूर नहीं हो रही है।

बांसी में लंबे समय बाद तो दुकानों पर खाद पहुंचा है। जैसे-तैसे कर मौके पर पहुंचे है। मगर कुछ देरी होने से यूरिया खाद नही मिल सका है। संबंधित विभाग क्षेत्र में एक साथ दस गाडी यूरिया भेज देवें, तो इस समस्या से निजात मिलेगी।
-कालूलाल भील, धरतीपुत्र निवासी कल्याणपुरा

पहले डीएपी खाद के लिए मारामारी चली तब भी बड़ी मुश्किल से धक्का-मुक्की का सामना कर डीएपी मिलने पर रबी फसल की बुवाई की थी। अब सिंचाई का पहला पानी देना है मगर क्षेत्र में यूरिया की किल्लत के कारण फसलों की सिंचाई करने मे भी देरी होगी खाद मिले तो फसलों को खाद देकर सिंचाई कर सके।
-सुवालाल गुर्जर, धरतीपुत्र निवासी भामर

बांसी की दुकानों पर यूरिया आने की जानकारी मिलते ही यहां पर आए है। मगर तीन कट्टे यूरिया भी बड़ी मुश्किल का सामना करने पर मिल सका है। मगर खाद के साथ संपूर्ण की थैली लेनी पडी है, तब खाद मिल सका है।
-फूंदीलाल सैनी, धरतीपुत्र निवासी सादेड़ा

पहले तो फसलें बारिश से गल गई, जो हाथ खाली है। फिर डीएपी की बारी आई तो जैसे-तैसे हाथ उधार पैसे लेने पडेÞ है। जब भी परेशानियों का सामना करने पर खाद मिल पाया था। अब इस समय पहला पानी फसलों को देना है, मगर यूरिया के लिए मारामारी चल रही है। इस समस्या से क्षेत्रीय किसान परेशान है।
-गणेश गौड़, धरतीपुत्र निवासी भण्डेड़ा

खाद की जानकारी मिलने पर दुकान पर पहुंचे है। मगर हमारी बारी नही आई उससे पहले ही यूरिया के बैग खत्म हो गए है। अब अन्य जगह पर पहुंचकर जब खाद आएगा, तब लेना पडेÞगा। इस समय धरतीपुत्रों को यूरिया खाद की जरूरत है। पर आवश्यकतानुसार से आधी मात्रा में भी खाद नही आ रहा है। जो डीएपी के बाद यूरिया की किल्लत का भी सामना करना पड़ रहा है। संबंधित विभाग के जिम्मेदार समय पर चेत जाते तो इन दिनों परेशानी नहीं होती।
-सत्यनारायण साहू, धरतीपुत्र निवासी भण्डेड़ा

इनका कहना है
बांसी कस्बे में तीन प्राइवेट दुकानों पर 1350 बैग यूरिया पहुंचा था। फसलों की सिंचाई का समय होने से धरतीपुत्रों को खाद की आवश्यकता है, जो दुकानदारों ने आधारकार्ड से खाद का वितरण किया है।
-प्रेमराज गोचर, सहायक कृषि अधिकारी, कृषि विभाग बांसी

असर खबर का -कलक्टर ने पूरे जिले में फ्री राशन वितरण पर लगाई रोक
रावतभाटा। दैनिक नवज्योति में रविवार को रावतभाटा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फोटो लगा फ्री राशन किट एक्सपायरी डेट होने के बावजूद भी ग्राहकों को देने वाली खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत एक्शन में आते हुए जिला कलक्टर आलोक रंजन ने फ्री राशन योजना के डिस्ट्रीब्यूटर मोहन ट्रेडर्स जिला उदयपुर पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के आदेश दिए। जानकारी के अनुसार रावतभाटा उपखंड अधिकारी महेश गोगरीया और जिला रसद अधिकारी के नेतृत्व में क्षेत्र के राशन डीलर की दुकानों पर जाकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फोटो लगी सामग्री का निरीक्षण किया। जिसमें एक्सपायरी डेट की सामग्री के पैकेट सील कर कार्रवाई की। जिला फूड इंस्पेक्टर घनश्याम ने सेंपलिंग के लिए फ्री राशन सामग्री योजना के पैकेट को सीजकर सील किया।

निरीक्षण में मिले पूर्व मुख्यमंत्री की फोटो लगे किट
उपखंड अधिकारी महेश गोगरीया और जिला रसद अधिकारी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के फोटो लगे फ्री राशन योजना के एक्सपायरी डेट के किट सीज किए। राशन डीलर को हिदायत दी कि किसी भी प्रकार से इस योजना के किटों का वितरण नहीं किया जाए।

कलक्टर आलोक रंजन के आदेशानुसार राशन डीलर की दुकान का रात्रि में निरीक्षण कर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के फोटो लगे एक्सपायरी डेट फ्री राशन किट को जब्त कर सीज किया गया। उच्च अधिकारियों को जानकारी भेजी गई।
-महेश गोगरीया, उपखंड अधिकारी

निरीक्षण के दौरान मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल जाटव की मौजूदगी में सामग्री को सीज कर सेंपलिंग के लिए उदयपुर भेजा जाएगा। आगे की जो भी कार्रवाई होगी वह अधिकारी के आदेशानुसार मान्य होगी।
-घनश्याम, जिला फूड इंस्पेक्टर

हमारी दुकान में 674 फ्री राशन किट आए थे। जिसमें से 239 राशन किट बांट दिए गए और बाकी बचे किट को वितरण से रोक दिया गया है। इन किट का क्या करना है इसकी कोई जानकारी विभाग द्वारा अभी तक हमें नहीं दी गई है।
-श्याम गुलाटी, राशन डीलर

तेजी से अतिक्रमण कर रहे दबंग, सड़कें हो रही तंग
कोटा। शहर में अतिक्रमण की भरमार है। जिसे जहां जगह मिल रही है वहीं अतिक्रमण कर रहा है। यह हालत है शहर के प्रमुख बाजारों की। जहां अतिक्रमण की समस्या का समाधान होने की जगह वह बढ़ता ही जा रहा है। जिससे रास्ते तंग होने से यातायात में बाधा तो उत्पन्न हो ही रही है। साथ ही हादसों का भी खतरा बना हुआ है। शहर में कोई भी सड़क विशेष रूप से मुख्य मार्ग ऐसी नहीं है जहां अतिक्रमण नहीं हो रहा हो।  उस अतिक्रमण को तो नगर निगम व नगर विकास न्यास की टीमें समय-समय पर हटाती रही हैं। उसके बाद भी वहां फिर से अतिक्रमण हो रहा है। जिसका अधिकारियों के पास भी कोई स्थायी समाधान नहीं है।  मेन रोड के अलावा प्रमुख बाजारों में भी अतिक्रमण की भरमार है। फिर चाहे वह शॉपिंग सेंटर स्थित फर्नीचर मार्केट हो या पुरानी सब्जीमंडी का जे.पी. सर्किल मार्केट। केशवपुरा का मार्केट हो या तलवंडी का। छावनी का मार्केट हो या गुमानपुरा का। सभी जगह हालत यह है कि दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान न केवल फूटपाथ तक आगे बढ़ाया हुआ है। वरन् सड़क के आगे तक सामान रखे हुए हैं। जिससे वहां से वाहनों का निकलना आसान नहीं है।

हाल ए फर्नीचर मार्केट
फर्नीचर मार्केट में तो हालत यह है कि सड़क के दोनों तरफ के दुकानदारों ने दीवान, मेज कुर्सी, आलमारियां और सोफे समेत भारी भरकम सामान सड़क तक रखा हुआ है। जिससे रात के समय चौड़ी दिखने वाली सड़क दिन में एक चौथाई भी नहीं रह जाती। ऐसे में वहां  दुकानदारों और ग्राहकों के वाहन भी खड़े होते हैं। जिससे दिन के समय तो उस व्यस्त मार्केट से चार पहिया वाहनों को निकलने में परेशानी होती है।

पुरानी सब्जीमंडी का हाल
निगम कोटा उत्तर में आने वाले पुराने सब्जीमंडी क्षेत्र की हालत इतनी अधिक खराब है कि यहां सामान्य तौर पर ही लोगों की इतनी अधिक भीड़ रहती है कि वहां से दो पहिया वाहन निलकना मुश्किल होता है चार पहिया वाहन तो आसानी से निकल भी नहीं पाते। वहीं संदूक वालो व कूलर और अन्य सामान बेचने वालों ने दुकानों के आगे सड़क तक इतना अधिक सामान रखकर सड़क  पर अतिक्रमण किया हुआ है। वहीं दूसरी तरफ बीच सड़क पर फल के ठेले और चार पहिया वाहनों की पार्किंग। मिनी बसें व ई रिक्शा वालों का जमावड़ा इतना अधिक है कि वहां से पैदल निकलना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। यदि कोई चार पहिया वाहन लेकर निकल गया तो उसकी खैर नहीं है। दुकानों के आगे खड़े वाहन भी यातायात में बाधक बन रहे हैं। लोगों का कहना है कि मुख्य और व्यस्त बाजारों में अतिक्रमण से यातायात में तो बाधा हो रही है। हादसों का भी खतरा बना हुआ है। दिनभर में कई वाहन चालक आपस में भिड़ते रहते हैं। जिससे झगड़े तक की नौबत आ जाती है।

पूर्व में हटाए, कार्रवाई बेअसर
नगर निगम और नगर विकास न्यास की अतिकरमण निरोधक टीमों ने पूर्व में सभी बाजारों से अतिक्रमण हटाए थे। लेकिन एक बार हटाने के बाद दोबारा जाकर देखा तक नहीं। उसकी मॉनिटरिंग नहीं की। जिससे हालत यह है कि फिर से पहले से अधिक अतिक्रमण हो गया है। मशीनरी व मेन पावर का दुरुपयोग ही हुआ है। जिससे कार्रवाई बेअसर साबित हुई।

बाजारों में अतिक्रमण होना गलत है। बाजार लोगों की सुविधा के लिए बने हुए हैं। वाहनों के लिए पाकिरंग बनाई हुई है। दुकानदारों को अपने सामान दुकान के अंदर तक ही रखने चाहिए। बाजारों में अतिरक्रमण हटाने के लिए पूर्व में ही अतिक्रमण के सीआई गंगा सहाय शर्मा को निदेश दिए थे। उसकी जानकारी करती हूं कि कार्रवाई की या नहीं। यदि नहीं की होगी तो अतिक्रमण हटवाकर बाजारों में राह आसान करवाई जाएगी।
- मंजू मेहरा, महापौर, नगर निगम कोटा उत्तर

कोटा के कोने में छुपा है ज्ञान का भंडार
कोटा। किताबें, अगर माने तो इंसान के जीवन की सबसे बड़ी साथी हैं जो हमें सही गलत से लेकर इतिहास तक की जानकारी देती हैं। बचपन में स्कूल से लेकर जवानी में कॉलेज तक फिर वृद्धावस्था में भगवान की भक्ति तक किताबें हमारे जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा होती हैं। चाहे पुरानी हो या नई हर किताब में एक कहानी छुपी होती है जो हमारे सामने कई प्रश्नों के उत्तर रखने के साथ कई सवाल खड़ा करती हैं। किताबें बातें करती हैं आज की कल की, खुशियों की दुखों की और जीत की हार की और कोटा में आर्य समाज रोड पर इन्हीं किताबों को छोटा सा बाजार है जहां आपको साहित्य से लेकर भारतीय लोक सेवा अयोग की परीक्षा की तैयारी की किताबें आसानी से मिल जाएंगी। यहां आप किताबें खरीद भी सकते हैं और किताबें बेच भी सकते हैं।

रोज बिकती हैं हजारों किताबें
इस किताबों के बाजार में दुकान लगाने वाले मोहम्मद फरीद कहते हैं कि इस बाजार में हर रोज करीब 1000 किताबें बिक जाती हैं। इन किताबों में सबसे अधिक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में काम आने वाली होती उसके बाद साहित्य की किताबें बिकती हैं। लोग दूर दूर से यहां किताबें लेने आते हैं आपको कभी भी किसी भी जरूरत हो और यहां मौजूद ना हो तो बोल जाइए वो किताब आपको अगले दिन ही मिल जाएगी। फरीद ने आगे बताया कि इस मार्केट में छोटी बड़ी मिलाकर किताबों की करीब 20 दुकानें हैं और लगभग हर दुकान में हजारों किताबें मौजूद हैं। बाजार में प्रतियोगी परीक्षाओं के अलावा साहित्य, राजनीति, अर्थव्यवस्था और इतिहास से जुड़ी कई किताबे मिल जाएगी जो भारत ही नहीं दूनिया का भी एक अलग पक्ष बताती हैं।

करीब 50 साल पुराना बाजार
एक बुक डिपो के मालिक जितेन्द्र सैनी ने बताया कि ये बाजार करीब 50 साल पुराना है और शुरूआत में यहां सिर्फ 2 ही दुकाने हुआ करती थी। उस जमाने में अधिकतर किताबें पुरानी ही बिका करती थी, क्योंकि नई किताबें मंहगी हुआ करती थी और किताबें पढ़ने का शौक भी कोटा में चुनिंदा लोगों का था। लेकिन समय के साथ लोगों के किताबें पढ़ने का चलन भी बढ़ता चला गया और बढ़ती प्रतियोगिता प्ररीक्षाओं के चलते पाठकों की संख्या भी बढ़ती गई और आज यहां करीब 20 दुकाने हैं। सैनी आगे बताते हैं कि उनके परिवार की वो तीसरी पीढ़ी हैं जो किताबों की दुकान चला रही है। कई ऐसे मौके भी आए जब कोई किताब कोटा में कहीं नहीं मिल रही हो और पाठक को यहां मिल जाती है।

जब भी आया किताब मिली
सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे राजकुमार वर्मा ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के अलावा यहां इतिहास और साहित्य से जुड़ी किताबें भी यहां मिल जाती हैं। दूसरी ओर यूपीएससी की तैयारी करने वाली मेघा सारास्वत ने बताया कि वो पहले जयपुर में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी लेकिन अभी वापस कोटा आ गई हैं। जयपुर में तो यूपीएससी से जुड़ी सारी किताबें मिल जाती हैं लेकिन कोटा में दिक्कत आती है जब यहां के बारे में पता चला तो फिर यहीं से सारी किताबें ले जाती हूं और यहां पूरानी किताबें भी ली जाती हैं तो अच्छा रहता है।

मेन रोड के बजाय अंदर दे दी दुकानें, धंधा हुआ चौपट
कोटा। नयापुरा में चम्बल रिवर फ्रंट निर्माण के दौरान मेन रोड पर आ रही दुकानों को हटाकर उनके स्थान पर नगर विकास न्यास की ओर से दुकानदारों को नई दुकानें बना कर हैं। लेकिन वे दुकानें मेन रोड की जगह अंदर कटले में होने से दुकानदारों का धंधा चौपट हो गया है। नयापुरा बस स्टैंड मेन रोड पर दुकानें लगाने वाले दुकानदारों का आरोप है कि नगर विकास न्यास की ओर से रिवर फ्रंट निर्माण के दौरान उनकी मेन रोड की दुकानों को वहां से तोड़ दिया गया। उसके स्थान पर न्यास अधिकारियों ने उन्हें नई दुकानें बनाकर देने का वादा किया था। दुकानें तोड़ने और नई दुकानें बनने में लगे समय के दौरान उनका धंधा पहले ही काफ ी चौपट रहा। लेकिन अब दो दुकानें बनाकर दी हैं वह भी कटले में अंदर की तरफ बनाई हैं। जहां ग्राहक ही नहीं आ रहे। ऐसे में उनका पूरा धंधा चौपट हो गया है।

40 दुकानें बनाई, अधिकतर बंद
दुकानदारों का आरोप है कि न्यास ने कटले में 40 दुकानें बनाई है। 8-8 दुकानों की 5 लाइनें हैं। लेकिन अधिकतर दुकानें बंद ही रहती हैं। यहां ग्राहक नहीं आने से दुकानदार दुकानें ही नहीं खोल पा रहे। कई दुकानदारों ने इन दुकानों को अपने गोदाम बना रखे हैं। दुकानदारों का आरोप है कि न्यास अधिकारियों ने पहले दुकानें देते समय कुछ नहीं कहा था। लेकिन अब एक साल हो गया। दुकानों के आकंटन व कब्जा पत्र देने के बाद हर दुकान का 11.35 लाख रुपए मांग रहे हैं।

गिनती की दुकानें खुल रही
न्यास द्वारा कटले में 40 दुकानें बनाकर किराएदार दुकानदारों को दी गई है। जिनमें से वर्तमान में गिनती की ही दुकानें खुल रही है। जबकि अधिकतर दुकानें बंद हैं। जिनमें हैयर ड्रेसर, मोबाइल, मिस्त्री व किराने की दुकानें है। गेहूं की दुकान अंदर होने से दुकानदार को दुकान के बाहर सड़क पर सामान बेचना पड़ रहा है।

दुकानदारों की पीड़ा
हैयर ड्रेसर की दुकान चलाने वाले गिरधर सेन का कहना है कि एक साल हो गया। यहां आने से धंधा ही नहीं चल रहा है। कभी कभार ही ग्राहक आते हैं। दिनभर में खर्चा तक नहीं निकल रहा। अब न्यास इन दुकानों के 11.35 लाख रुपए की मांग रहा है इतनी बड़ी रकम कहां से   लाएंगे।  गेहूं की दुकान चलाने वाले राजेन्द्र जैन ने बताया कि उनकी दुकान अंदर है। लेकिन वहां ग्राहक ही नहीं आते। ऐसे में उन्हें मेन रोड पर सड़क किनारे गेहूं बेचने पड़ रहे हैं।  मोबाइल की दुकान चलाने वाले भरत कुमार का कहना है कि जैसे आते हैं वैसे ही वापस कर जाते हैं। मेन रोड पर दुकानें होने से दिनभर फुर्सत नहीं मिलती थी। रात को भी देर तक दुकान खोलनी पड़ती थी। लेकिन अब शाम को 6 बजे ही दुकानें बढ़ानी पड़ रही है। दुकानदार रफीक हुसैन का कहना है कि न्यास ने उनके साथ धोखा किया है। मेन रोड की जगह पर अंदर दुकानें दी है और अब इतनी अधिक राशि की डिमांड की जा रही है कि उसेपूरा करना ही मुश्किल है।

इनका कहना है
न्यास ने जब दुकानें आवंटित की हैं तो उनका कब्जा पत्र व आवंटन पत्र दिया होगा। जिसमें पूरी जानकारी व राशि भी अंकित होती है। किसी के साथ धोखा नहीं किया जा सकता। फिर भी यदि किसी को कोई शिकायत है तो वे उनसे आकर मिले। अभी तक कोई दुकानदार ने उनसे इस संबंध में आकर नहीं मिला है।
- मानसिंह मीणा, सचिव, नगर विकास न्यास

असर खबर का - सड़क किनारे अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
किशनगंज। किशनगंज के बस स्टेंड से लेकर मुख्य सड़क मार्ग के दोनो ओर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही गुरुवार सुबह शुरू हुई। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही दोपहर तक चली। जिसमें लगभग तीन दर्जन गुमटीया तोड़कर अतिक्रमण हटाने के साथ ही कई दुकानों के आगे लगे टीन शेड जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिए। इससे पूर्व बुधवार को उपखंड कार्यालय के बाहर अतिक्रमियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर  किशनगंज सरपंच राधाकिशन मीणा ने मांग की थी किशनगंज थाना अधिकारी चंद्रप्रकाश यादव के आश्वासन के बाद बुधवार रात को अनशन समाप्त किया गया था, अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को किशनगंज थाना अधिकारी चंद्रप्रकाश यादव तहसीलदार अभय राज सिंह के दिशा निर्देशन में किशनगंज, भवरगढ़ पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए कस्बे के अवैध अतिक्रमण हटाया।  प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण में लगी दुकानों, दुकान से आगे निकल रहे टीन शेड, दर्जनों गुमटियो,जेसीबी मसीन से ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त किया।

कार्यवाही से कस्बे के दुकानदारों में सुबह से ही हड़कंप मच गया। दुकानदार आपनी,अपनी दुकानों के सामग्री को समेटने में लगे रहे प्रशासन के द्वारा की गई एकाएक हुई कार्यवाही से दुकानदारों को समान समेटने का मौका भी नही मिला। जिससे किशनगंज कस्बे के दुकानदारों ने किशनगंज पंचायत प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान कई दुकानदारों ने कार्यवाही का विरोध भी किया, लेकिन सब पुलिस कार्यवाही के सामने आतिकर्मी बेबस नजर आए। कार्यवाही के दौरान लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस को भीड़ खदेड़ने के लिए करना पड़ा बल प्रयोग
अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान दुकानें टूटने से गुस्साए कई दुकानदारों और सरपंच राधाकिशन मीणा के बीच तीखी नोकझोक के बीच धक्का मुक्की की नौबत आ गई। लोगो व पुलिस प्रशासन ने बीच बचाव कर लोगो को समझाया गया। मामला बढ़ता देख पुलिस को भीड़ को खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। कई दुकानदारों का समझाइश कर मुख्य सड़क मार्ग को अतिक्रमण मुक्त किया।

मुख्य सड़क के दोनों और अवैध अतिक्रमण के चलते यातायात बाधित से होने ग्राम पंचायत को विकास कार्य करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसको देखते हुए पुलिस जाब्ते के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। आमजन को राहत मिलेगी।
- राधाकिशन मीणा, सरपंच।

जेकेलोन रोड पर न्यास द्वारा बनाई गई दुकानों का मामला : मकसद पूरा नहीं, दुकानों के आगे अतिक्रमण हुआ
कोटा । नगर विकास न्यास द्वारा जे.के. लोन रोड पर बनाई गई दुकानों के शटर अभी तक भी नहीं खुले हैं और ना ही उनके पीछे बनी पार्किंग का उपयोग हुआ है। दुकानें बनाने का मकसद तो पूरा नहीं हुआ जबकि दुकानों के आगे अतिक्रमण हो गया है। जे.के. लोन अस्पताल के सामने कई सालों से थड़ी लगाकर रोजगार करने वालों को नगर विकास न्यास द्वारा पक्की दुकानें बनाकर देने की योजना है। उस योजना के तहत न्यास ने  वहां रोजगार करने वालों का सर्वे किया। उनकी पूरी जानकारी जुटाई।  उसके बाद अस्पताल के सामने वोकेशनल स्कूल की चार दीवारी के पास 27 दुकानों का निर्माण भी करवाया है। उन दुकानों को आवंटन के लिए न्यास कार्यालय में लॉटरी भी निकाली जा चुकी है। लेकिन उसके बाद भी अभी तक न तो वे दुकानें आवंटित की गई हैं और न ही उन्हें शुरू किया गया है। हालत यह है कि दुकानें बने एक साल से भी अधिक का समय हो गया है। उसके बाद भी अभी तक उनके शटर बंद हैं। दुकानों पर ताले लटके हुए हैं।  उन नई बनी दुकानों के आगे अतिक्रमण हो गया है। पंचर सुधारने वाले से लेकर कबाड़ी तक ने वहां अपने सामान रखकर रोगजार शुरू कर दिया है। जिससे जे.के. लोन अस्पताल रोड की दशा ही बिगड़ गई है।

थड़ी वाले अभी भी पुरानी स्थिति में
जिन थड़ी वालों के लिए ये दुकानें बनाई गई थी वे अभी भी पुरानी स्थिति में ही हैं। कोई जे.के. लोन अस्पताल गेट के पास ठेले पर चाय बेच रहा है तो कोई अस्पताल के सामने। दुकानदारों का कहना है कि सर्वे में उनका नाम होने के बाद भी कई दुकानदारों के नाम काट दिए हैं। उनके स्थान पर अन्य लोगों के नाम जोड़ दिए हैं। इस मामले को लेकर विवाद चल रहा है। जिससे अभी तक वे दुकानें किसी को आवंटित नहीं हुई हैं। दुकानें बनने के बाद भी न्यास अधिकारियों का मकसद पूरा नहीं हो सका है।

दुकानों के सामने होगा अस्पताल का मुख्य द्वार
जे.के. लोन व एमबीएस अस्पताल में नए ओपीडी ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है। उनके बनने के साथ ही जे.के. अस्पताल का नया मुख्य प्रवेश  द्वार भी बनाया जा रहा है। वह द्वार इन दुकानों के सामने होगा। जहां से दोनों अस्पतालों में वाहन आसानी से प्रवेश कर सकेंगे। साथ ही रास्ता भी सीधा हो जाएगा। जबकि वर्तमान गेट को छोटे गेट के रूप में काम में लिया जा सकेगा। साथ ही वर्तमान में जे.के. लोन अस्पताल के अंदर जो वाहन सटैंड बना हुआ है वह भी वहां से शिफ्ट हो जाएगा। न्यास द्वारा दोनों अस्पतालों की अंडरग्राउंड पार्किंग बनाई गई है।

पार्किंग भी खाली
दुकानों के पीछे ही इंटर लॉकिंग कर पार्किंग बनाई गई है। जहां दुकानदारों व अन्य लोगों के साथ ही सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों को पार्क किया जाएगा। लेकिन हालत यह है कि अभी तक दुकानें ही चालू नहीं होने से उस पार्किंग का भी उपयोग नहीं हो पा
रहा है।

न्यास अधिकारी बोलने को तैयार नहीं
दुकानों के बनने के बाद भी उनका आवंटन शभी तक नहीं होने के बारे में न्यास का कोई भी अधिकारी जवाब देने को तैयार नहीं है। संबंधित अधिकारियों से जानकारी चाहने पर सभी का यही कहना है कि यह बड़े स्तर का मामला है। इसमें वे कुछ नहीं कह सकते। जबकि न्यास सचिव राजेश जोशी को फोन करने उन्होंने फोन ही रिसीव नहीं किया।

नगर पालिका ने अतिक्रमण क्षेत्र में आ रही दुकानों को हटाया
श्रीडूंगरगढ़। नगर पालिका ने बुधवार को कार्रवाई कर घुमचक्कर मुख्य बाजार की लिंक रोड़ से अतिक्रमण हटाएं। इस दौरान कार्यवाही का विरोध भी लोगों ने किया। यहां रेहड़ी, ठेला, सब्जी बेचने वाले लांेगों ने अतिक्रमण कर रखपा था।  जिला कलक्टर के आदेश अनुसार विशेष अभियान चला कर यह कार्यवाही की जा रही है। पालिका के अधिशाषी अधिकारी भवानी शंकर व्यास ने बताया कि दुकानदारों ने बाहर समान रख कर सड़कों को संकरा कर दिया है। इसके अलावा दुकानों के बाहर सीढ़िया व पाटे भी लगा रखें है। जो आम राहगिरों व वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रहे है। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए उच्च अधिकारियों के आदेशों की पालना में यह कार्रवाई की जा रही है। किसी प्रकार का कोई नुकसान दुकानदारों का नहीं हो, इसके लिए उन्हें पहले ही सूचना देकर अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया गया था।

भीड़ को पुलिस ने किया कंट्रोल: घुमचक्कर पर की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वर्षों से संचालित कई दुकानों को पूरी तरह हटा दिया गया। लोगों ने बताया कि उनका घर इन दुकानों से ही चलता था। अब मजदूरी के लिए पलायन करना पड़ेगा। इसके अलावा सब्जी के रेहड़ी लगाने वालें लोगों का कहना है कि उन्होंने विरोध शुरू किया तो उनकी रेहड़ी ही जप्त कर ले गए।

युवकों ने फूडकोर्ट के अंदर दुकानों में की तोड़फोड़, छह राउंड फायर
जयपुर। शिप्रापथ इलाके में रिद्धी-सिद्धी चौराहे के पास स्थित फूडकोर्ट में रुतबा जमाने के लिए एक दर्जन बदमाशों ने बीती शनिवार देर रात दुकानों में तोड़फोड़ कर छह राउंड फायर किए। इनकी एक गोली दुकान के शटर को चीरते हुए आरपार हो गई। विवाद फूडकोर्ट के अंदर सिगरेट पीने को लेकर हुआ था। पुलिस ने रविवार को सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में फरार अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी दिनेश निवासी अलवर, गिरीश नदबई भरतपुर, ओमप्रकाश, अमित, सौरभ, रजत और मनीष हलैना भरतपुर के रहने वाले है। यह सभी जयपुर में अलग-अलग जगह पर रहकर पढ़ाई और जॉब कर रहे हैं।

ये है मामला
थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि देवी नगर निवासी आलोक सेठिया ने रिपोर्ट दी थी कि वह साथी शंकर और अंकुश कुमार के साथ फूडकोर्ट में दुकानें चलाते है। यहां पर खाने-पीने की करीब 20 दुकानें है। रात करीब 11 बजे यहां पर कई परिवार खा-पी रहे थे। तभी यहां आए तीन युवक सिगरेट पीने लगे। दुकानदारों ने युवकों को सिगरेट बाहर जाकर पीने को कहा। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। युवक देख लेने की धमकी देकर बाहर चले गए। कुछ देर बाद एक दर्जन बदमाश फूडकार्ट में फायरिंग करते हुए अंदर आए। युवकों का आते देख दुकानदार दुकान का शटर खुला छोड़कर वहां से भाग गए। अंधेरे में भागते दुकानदारों पर बदमाशों ने फायरिंग की, लेकिन वह बच गए। बदमाशों को फूडकोर्ट में फास्टफूड दुकानें खुली मिली थी, जिनमें इन्होंने जमकर तोड़फोड़ कर दी।

नगर निगम ने हटवाए चांदपोल बाजार से अतिक्रमण
जयपुर। दुकानदार और ठेले वालों से आपसी कहासुनी के बाद उपजे विवाद के बाद नगर निगम प्रशासन ने चांदपोल गेट से छोटी चौपड़ के बीच थड़ी-ठेले और अस्थाई अतिक्रमण हटाया। इससे यातायात सुचारू हुआ। दरअसल सोमवार को चांदपोल बाजार में एक दुकानदार और एक खेलने वालों के बीच कहासुनी हो गई थी इसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया घटना के बाद सभी व्यापारियों एकत्रित होकर दुकान बंद की और विरोध प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने नगर निगम प्रशासन से थड़ी ठेली हटाने की मांग की। इस पर नगर निगम प्रशासन ने मंगलवार को यहां पर कार्रवाई की।

चांदपोल में ठेले पर कहासुनी और मारपीट, विरोध के बाद दुकानें बंद
कोतवाली थाना इलाके के चांदपोल बाजार में सोमवार अपरान्ह को एक दुकान के बाहर जूतियों का ठेला लगाने की बात को लेकर दुकानदार औ ठेलाकर्मी में विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुए विवाद में मारपीट हो गई, जिसके विरोध में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी और बाजार में रैली निकाली। इसी दौरान ठेलाकर्मी के परिचित लोग भी वहां पहुंच गए। विवाद बढ़ता इससे पहले ही पुलिस ने अतिरिक्त जाब्ता तैनात कर दिया। बाद में व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने की बात को लेकर कोतवाली थाने पर प्रदर्शन कर घेराव किया।  व्यापारियों ने बताया कि तीन माह पूर्व चांदपोल बाजार में 397 नंबर की दुकान खुली थी। यहां पहले ही अतिक्रमण है, लेकिन एक व्यक्ति बाजार में नए-नए लोगों को लाकर नई-नई जगह ठेले लगवाकर उनसे वसूली करता है। 397 नंबर दुकान के बाहर भी नया ठेला लाकर खड़ा किया। दुकानदार ने विरोध किया तो ठेलाकर्मी और उसके साथियों ने उससे मारपीट की।