room - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शहर के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में उपस्थिति कम, एक केंद्र मिला बंद
कोटा। राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य सुधार के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन कोटा शहर के कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों की वास्तविक स्थिति इन दावों के विपरीत दिखाई दी। बुधवार को विभिन्न केंद्रों पर किए गए निरीक्षण में कई कमियां और अव्यवस्थाएँ सामने आईं। वहीं केंद्रों पर बच्चों के खेलने की सामग्री कुछ जगहों पर गोदरेज में रखी हुई है तो कुछ में अलमारी में रखी हुई।

दुर्गा बस्ती स्थित आंगनबाड़ी द्वितीय केंद्र : एक ही कमरे में पूरी व्यवस्था
बुधवार सुबह करीब 11:40 बजे दुर्गा बस्ती में स्थित आंगनबाड़ी द्वितीय केंद्र का स्कैन किया गया। यह केंद्र केवल एक कमरे में संचालित हो रहा है। केंद्र में 7 पंजीकृत बच्चों में से मौके पर सिर्फ 1 बच्चा ही मौजूद था। जब रिपोर्टर ने बाकी बच्चों के बारे में पूछा तो कार्यकर्ता सायरा मंसूरी और सहायिका जयंती राठौर ने बताया कि सर्दी के कारण बच्चे कम आ रहे हैं। दोनों ने यह भी जानकारी दी कि सुपरवाइजर किसी मीटिंग में गई हुई हैं।इस केंद्र में बच्चों के खेलने की सामग्री कमरे में बनी अलमारियों और टांड पर रखी हुई मिली। वहीं, उसी एक कमरे में बच्चों के लिए दूध गर्म करने के साथ-साथ दलिया और अन्य खाद्य सामग्री भी तैयार की जाती हैं, जिससे साफ-सफाई और जगह की कमी जैसी समस्याएँ साफ नजर आती हैं।

सिंधी कॉलोनी द्वितीय केंद्र: व्यवस्थित लेकिन उपस्थिति फिर भी कम
सरकारी स्कूल में संचालित सिंधी कॉलोनी द्वितीय आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण बुधवार दोपहर 12 बजे किया गया। यहां भवन की दीवारों पर ज्ञानवर्धक पेंटिंग बनी हुई थीं, जो बच्चों के लिए शिक्षाप्रद वातावरण बनाती हैं।केंद्र में 10 पंजीकृत बच्चों में से 7 बच्चे ही उपस्थित थे। कार्यकर्ता सीमा कुमारी ने बताया कि सोमवार से शनिवार तक बच्चों को 10 ग्राम दूध और 5 ग्राम चीनी गर्म करके दी जाती है। इसके अलावा सरकार द्वारा निर्धारित मेन्यू चार्ट के अनुसार बच्चों को खिचड़ी, दलिया, उपमा सहित अन्य पोषक आहार भी दिया जाता है।

साजीहेड़ा केंद: निरीक्षण के दौरान केंद्र बंद मिला
साजीहेड़ा में एक निजी स्कूल के पास संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर जब संवाददाता बुधवार दोपहर 12:30 बजे पहुंचे, तो केंद्र बिल्कुल खाली और बंद मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि केंद्र पर उस समय कोई मौजूद नहीं था। मकान मालिक व अन्य ने जानकारी दी कि सहायिका कुछ देर के लिए केंद्र खोलकर आई थी और थोड़ी देर बाद ही चली गई, जिससे यह स्पष्ट होता है कि केंद्र नियमित समय पर संचालित नहीं हो रहा है।

दुर्गा बस्ती स्थित आंगनबाड़ी द्वितीय की सुपरवाईजर ट्रेनिंग में हैं। साथ हीआंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं की डयूटी एसआईआर में लगी हुई। जिसकी वजह से कुछ व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही है। और अन्य समस्याओं को दिखावाता हूं।
- आलोक शर्मा, सीडीपीओं कोटा शहर

बसों का ठहराव नहीं होने से आमजन परेशान, लिखित शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
मोईकलां। मेगा हाइवे के पास मोईकलां में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय विधायक कोष से बनवाए गए यात्री प्रतीक्षालय का लाभ पूरी तरह से जनता को नहीं मिल पा रहा है। प्रतीक्षालय के सामने रोड़वेज बसों का ठहराव नहीं होने के कारण यात्री प्रतीक्षालय सूना पड़ा रहता है। जानकारी के अनुसार कस्बे वासियों की मांग पर मेगा हाइवे के पास लोगो की सुविधा के लिए यात्री प्रतीक्षालय बनवाया गया था। यहां यात्रियों के बैठने के लिए कोई भी सार्वजनिक स्थान नही होने के कारण विशेष तौर पर महिला यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ता था। प्रतीक्षालय बनकर तैयार होने के बाद से यहां पर शायद ही कभी रोड़वेज बसों का ठहराव हुआ हो। ऐसा भी नहीं है कि यात्री प्रतीक्षालय पर यात्री बसों का इंतजार नहीं करते हों। लेकिन यात्रियों को बैठा देखकर भी रोड़वेज चालक बसों का ठहराव नहीं करते। ऐसे में ना चाहते हुए भी महिला यात्रियों सहित अन्य को यहा-वहा बैठने पर मजबूर होना पड़ता है।

लिखित शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्यवाही
पूर्व सरपंच इन्द्रा शर्मा व गिरिजा शर्मा ने बताया कि अगर रोडवेज चालक यात्री प्रतीक्षालय के सामने नियमित बसों का ठहराव करे तो सर्दी, गर्मी व बारिश के समय यह जनता के लिए काफी आरामदायक व सुविधाजनक साबित हो सकता है। कस्बे के लोगों ने बताया कि पूर्व में भी बारां आगार प्रबंधक को बसों के ठहराव को लेकर लिखित रूप से शिकायत की गई थी। जिसके बाद भी आमजन की इस समस्या को गंभीरता से नही लिया गया।

इनका कहना है
आज ही समस्या की जानकारी मिली है। यात्री प्रतीक्षालय के सामने बसों के ठहराव को लेकर रूट के सभी चालकों को पाबंद किया जाएगा।
-योगेन्द्र सिंह, प्रबंधक, बारां आगार

नोट्स देने के बहाने कमरे पर बुलाकर किया बलात्कार
जयपुर। शहर में एक महिला ने अपने साथ परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक पर रेप करने का आरोप लगाया हैं। पीड़िता ने रामनगरिया थाने में रिपोर्ट दी कि उसके साथ कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहा महेश शर्मा उसे नोट्स देने के बहाने कमरे पर ले गया। जहां पर आरोपी ने उस के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी अब पीड़िता से शादी करने से इनकार कर रहा है। साथ ही आरोपी ने रेप करने का वीडियो भी बना रखा हैं। इसे वायरल करने की धमकी देकर उसे डरा रहा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उसे गंदी गालियां भे दे रहा है। रामनगरिया थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले की जांच एसीपी सांगानेर को दी गई है।

असर खबर का : आखिरकार छठे दिन खुला महापौर कक्ष का ताला
कोटा । नगर निगम कोटा दक्षिण के महापौर कक्ष का ताला आखिरकार छठे दिन मंगलवार को खुल गया। ताला खुलने पर महापौर शाम 4 बजे बाद कार्यालय पहुंचे और पट्टों की फाइलों पर हस्ताक्षर किए। नगर निगम कोटा दक्षिण के महापौर राजीव अग्रवाल के नगर निगम स्थित कक्ष पर 16 नवम्बर की शाम को कांग्रेस पार्षद व वित्त समिति के अध्यक्ष देवेश तिवारी समेत कई पार्षदों ने ताला लगा दिया था। उसके बाद उन्होंने ताले की चाबी अगले दिन कोटा दक्षिण आयुक्त राजपाल सिंह को सौंप दी थी। पांच दिन तक उनके कक्ष पर ताला लगा रहा। महापौर का कहना था कि जिन्होंने ताला लगाया है वे ही खोलेंगे तभी वे आॅफिस जाएंगे। वरना घर से ही काम कर रहे हैं। जबकि ताला लगाने वाले पार्षदों का पहले तो कहना था कि उन्होंने  चाबी आयुक्त दो दे दी है। वे ताला खुलवा देंगे। जबकि एक दिन पहले पार्षद देवेश तिवारी का कहना था कि उन्होंने जनता के हित में उनके काम नहीं होने पर ताला लगाया था। यदि महापौर जनता के हित में उनके कक्ष में लम्बित पट्टों की फाइलों पर हस्ताक्षर करते हैं तो वे जनता के हित में ताला खोलने को भी तैयार हैं।

फिर हरकत में आया प्रशासन
महापौर कक्ष पर ताला लगा होने के समाचार को दैनिक नवज्योति ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसमें बताया कि निगम के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक पार्षद द्वारा उनके ही बोर्ड के महापौर कक्ष में ताला लगाया गया। वह ताला पांच दिन तक नहीं खुला। समाचार प्रकाशित होते ही निगम प्रशासन व पार्षद हरकत में आए। उसके बाद मंगलवार को ही महापौर कक्ष का ताला खुल गया। नगर निगम कोटा दक्षिण की वार्ड 22 से पार्षद सुमन पेशवानी के पति त्रिलोक पेशवानी ने महापौर कक्ष का ताला खोला। उसके बाद महापौर को सूचना मिलने पर वे शाम 4 बजे बाद कार्यालय पहुंचे थे।

घर का मामला है, आॅफिस में काम किया
महापौर कक्ष का ताला खुलने के बारे में कांग्रेस पार्षद व वित्त समिति के अध्यक्ष देवेश तिवारी का कहना है कि उन्होंने ताला नहीं खोला। लेकिन ताला खुलने की सूचना है। वहीं कोटा दक्षिण महापौर राजीव अग्रवाल का कहना है कि यह घर का आपसी मामला है। ताला किसी ने भी खोला हो उन्हें ताला खुलने की सूचना मिली थी। इसके बाद वे शाम 4 बजे करीब आॅफिस पहुंचे थे। वहां उन्होंने पट्टों की कुछ फाइलों पर हस्ताक्षर भी किए।

पुलिस को मिला वह कमरा, जहां रची थी हत्या की साजिश
उदयपुर। शहर के मालदास स्ट्रीट क्षेत्र में टेलर कन्हैयालाल की जघन्य हत्या के मामले में पकड़े गए एक आरोपी रियाज के किराए के कमरे को पुलिस ने तलाश कर सीज कर दिया। बताया गया कि इसी कमरे में कन्हैयालाल की हत्या की साजिश रची गई थी।

तालिबानी तरीके से हत्या करने वाले दोनों आरोपियों के ठिकाने पुलिस ने तलाश लिए हैं। शहर के किशनपोल में किराए के कमरे में रहने वाले आरोपियों के मकान मालिक और पड़ोसियों से भी पुलिस ने लंबी पूछताछ की है। इस हत्याकांड के बाद इन दोनों के पड़ोसी डरे-सहमे हुए हैं। एएसपी गोपालस्वरूप मेवाड़ा के नेतृत्व में टीम आरोपी रियाज जब्बार के घर पहुंची। टीम ने करीब 2 घंटे तक घर के कमरों को चेक किया। टीम ने मकान मालिक और पड़ोसियों से भी पूछताछ की। घटना के बाद आरोपी की पत्नी व दोनों बच्चे गायब है।

11 को समझौता, 12 को बदला मकान
बताया गया कि कन्हैयालाल को 11 जून को पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में गिरफ्तार किया था। इसी दिन उसे समझौता कर छोड़ दिया गया। अगले दिन 12 जून को रियाज परिवार के साथ किशनपोल के इस मकान में शिफ्ट हुआ था। मूलत: भीलवाड़ा जिले के आसींद के रहने वाले रियाज ने यहां मेन रोड पर ट्रक ड्राइवर मोहम्मद उमर के घर में कमरा किराए पर लिया था। उमर ने पुलिस को बताया कि रियाज की पत्नी कमरा किराए लेने के लिए आई थी। इससे पहले वह किशनपोल में टीटू भाई के घर में रहता था। वारदात के बाद आरोपी परिवार रिश्तेदारों के यहां चला गया। आरोपी रियाज पत्नी और 13 वर्ष की बेटी और 11 वर्ष के बेटे दो बच्चों के साथ यहां रहता था।

हत्या से 3 घंटे पहले कमरे पर ही था
उमर ने बताया कि मंगलवार सुबह सुबह 11 बजे तक रियाज कमरे पर ही था। अपराह्न में लोगों ने बताया कि सोशल मीडिया में यह वीडियो आया है कि रियाज ने किसी को मार दिया है। इसके बाद पुलिस आई और मुझे भी ले गई। शाम को रियाज के पकड़े जाने पर मुझे छोड़ दिया गया। घटना के बाद रियाज के कमरे की तलाशी ली गई। हालांकि, यहां से क्या सामान मिला है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। उमर ने पुलिस को बताया कि यदि उन्हें पता होता तो वे कभी ऐसे व्यक्ति को मकान किराये पर नहीं देते। रियाज ने इंसानियत को शर्मसार किया है।

दोनों कमरे सीज
पुलिस ने मंगलवार शाम से खांजीपीर और किशनपोल में भारी पुलिस बल लगा रखा था। बुधवार दोपहर को अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने ढील दी। पुलिस ने रियाज के अलावा गौस मोहम्मद के कमरे पर भी सर्च किया। दोनों आरोपियों को कमरों को सीज कर दिया गया है।

खेत पर बने कमरे में घुसे पैंथर को किया कैद
राजसमंद। जिले की खटमाला ग्राम पंचायत के बागुंदड़ा गांव में एक खेत पर स्थित बिना दरवाजे के कमरे में घुसे पैंथर को ग्रामीणों ने जाली लगाकर कैद कर दिया जिससे सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया।

जानकारी के अनुसार बागुंदड़ा में ओनारसिंह के खेत पर बने कमरे में एक पैंथर घुस गया। सुबह जब ओनारसिंह मोटर चालू करने गया तो कमरे से पैंथर के गुर्राने की आवज आई। ओनारसिंह की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने कमरे की चौखट पर लोहे की एक जाली डाल दी जिससे पैंथर कमरे में कैद हो गया। बाद में सरपंच हिम्मतसिंह चुंडावत की सूचना पर वन विभाग की टीम भी पिंजरा लेकर मौके पर पहुंची। टीम ने पैंथर को इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया। बाद में कमरे के गेट पर पिजंरा लगाकर जाली को हटाया जिससे पैंथर पिंजरे में बंद हो गया।

मल्टीस्टोरी के कमरे में एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
कोटा। नगर निगम कोटा दक्षिण स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार देर रात को एक मल्टीस्टोरी के कमरे  में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे कमरे में रखा सामान जल गया।

नगर निगम कोटा दक्षिण के सहायक अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र गौतम ने बताया कि रात को सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक मल्टीस्टोरी में अचानक आग लग गई है। सूचना मिलते ही श्रीनाथपुरम स्थित अग्निशमन केंद्र से एक दमकल तुरंत मौके पर रवाना की गई । वे स्वयं भी मौके पर पहुंचे वहां पांडे ग्रुप की एक मल्टी स्टोरी में छठी मंजिल पर एक कमरे में आग लगी हुई थी । हालांकि जब तक दमकल मौके पर पहुंची तब तक मल्टीस्टोरी में लगे अग्निशमन उपकरणों से ही स्थानीय लोगों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा था। दमकल कर्मियों ने भी पहुंच कर तुरंत आग पर काबू पाया।

सहायक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग जिस कमरे में लगी उस कमरे में एक कोचिंग स्टूडेंट किराए से रह रहा है। वहां लगे एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी । जिससे कमरे में रखा  एसी ,फर्नीचर और अन्य सामान जल गए ।  उन्होंने बताया कि समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा होने से टल गया।  यदि मल्टीस्टोरी में आग बुझाने के संसाधन नहीं होते तो दमकल आने तक काफी नुकसान हो सकता था ।

गौरतलब है कि गर्मियों में आग लगने की घटनाएं काफी अधिक हो गई है ।  विशेष रूप से एसी में शॉर्ट सर्किट से आग की घटनाएं अधिक होने लगी है।   नगर निगम के सहायक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि गर्मी में एसी और बिजली के उपकरणों का उपयोग सावधानी से करना होगा ।  बार-बार वोल्टेज बढ़ने और ट्रिपिंग होने से शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटनाओं का खतरा रहता है।

सोनोलॉजिस्ट के अभाव में सोनोग्राफी कक्ष में लगा ताला
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर नगर के अस्पताल में करीब ढाई माह पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा 16 लाख रुपए लागत की सोनोग्राफी मशीन लगवा दी गई थी। लेकिन आज भी महिलाओं को उपचार कराने के लिए 40 किलोमीटर दूर कोटा शहर जाना पड़ रहा है। ब्लॉक क्षेत्र के सबसे बड़े अस्पताल मेडिकल कॉलेज कोटा के अधीन आने वाली सीएचसी सोनोग्राफी मशीन को लगाए हुए ढाई माह से अधिक समय हो गया है। लेकिन आम जनता को अभी तक सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। सोनोलॉजिस्ट के अभाव में सोनोग्राफी कक्ष पर ताला लगा हुआ है। अस्पताल में प्रतिदिन करीब दो दर्जन मरीज ऐसे आते हैं, जिन्हें सोनोग्राफी की आवश्यकता होती है। उन्हें कोटा या फिर निजी अस्पतालों में जा कर के अपना उपचार कराना पड़ता है। चिकित्सालय प्रशासन द्वारा इस मामले में कई बार उच्चाधिकारियों को सोनोलॉजिस्ट लगवाने के लिए अवगत करा दिया गया है। लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। गंभीर हालत में प्रसव के लिए भर्ती होने वाली महिलाओं को भी बिना सोनोग्राफी जांच के ही 40 किलोमीटर दूर कोटा जाना मजबूरी बन गया है।

लंबे संघर्ष के बाद मिली थी सोनोग्राफी मशीन
सोनोग्राफी मशीन की सुविधा को लेकर युवा शक्ति द्वारा आंदोलन चलाया गया था। जिसमें युवाओं के साथ ही कस्बे वासियों एवं महिलाओं ने भी आंदोलन को सफल बनाने के लिए योगदान दिया था। जिसके फलस्वरूप लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के द्वारा ग्रामीणों की मांग पर एवं नगर के लोगों की मांग पर सोनोग्राफी मशीन की घोषणा कर सीएचसी में मशीन उपलब्ध करवाई थी। लेकिन ढाई माह बाद भी इसे नियमित रूप से शुरू नहीं कराया जा सका है।

धूल खा रही 16 लाख से अधिक की मशीन
स्थिति यह है कि 16 लाख से अधिक राशि की यह मशीन धूल खा रही है। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि विभाग के पास सोनोलॉजिस्ट नहीं है। लेकिन सोनोलॉजिस्ट लगाने के लिए जनप्रतिनिधियों का भी कोई ध्यान नहीं है। जबकि सीएचसी मेडिकल कॉलेज कोटा के अधीन आता है जहां प्रशासन और जनप्रतिनिधि चाहे तो प्रतिनियुक्ति पर ही सोनोलॉजिस्ट लगा कर के नगर वासियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को राहत पहुंचा सकते हैं।

रात्रि में नहीं मिलती महिला चिकित्सक
तहसील क्षेत्र की सबसे बड़ी सीएचसी में स्थानीय चिकित्सकों द्वारा मरीजों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जहां चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर आॅपी सामर के आने के बाद चिकित्सालय में सुविधा विस्तार भी हुआ है तो वहीं यहां कार्यरत डॉ मोहम्मद परवेज डॉ श्याम मालव डॉ दिनेश मीणा आदि द्वारा चिकित्सालय में बेहतरीन उपचार भी दिया जा रहा है। लेकिन सबसे बड़ी कमी यह है कि यहां महिला रोगियों को चिकित्सालय में रात्रि के समय कोई महिला चिकित्सक नहीं मिलती। दिन में भी कभी-कभी ही महिला चिकित्सक का उपचार मिल पाता है। ऐसे में क्षेत्र के बाशिंदों की पीड़ा यह है कि यदि कोई महिला गंभीर बीमार हो जाए तो उपचार तक के लिए यहां आस-पास कोई डॉक्टर तक नहीं मिलता। ऐसे में कोटा जाना महिलाओं की मजबूरी बन गई है।

इनका कहना है
सोनोलॉजिस्ट की समस्या का शीघ्र ही समाधान किया जाएगा। साथ ही महिला चिकित्सक रात्रि में नहीं रुकने की शिकायत के लिए भी संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समाधान कराया जाएगा।
-रामनारायण मीणा, विधायक

सुल्तानपुर चिकित्सालय में मरीजों को हरसंभव चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। साथ ही मरीजों को निशुल्क दवाइयां देकर के उपचार किया जा रहा है। सोनोलॉजिस्ट के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया हुआ है। साथ ही महिला चिकित्सक के लिए भी संबंधित अधिकारियों को पत्र लिख दिया है।
-डॉक्टर ओपी शर्मा, सीएचसी प्रभारी

सीएचसी में महिला चिकित्सक नहीं होने की शिकायतें मिली हैं। सीएचसी प्रभारी को कार्यवाही करनी चाहिए। सोनोग्राफी मशीन चलाने के लिए भी पत्र लिखा हुआ है।
-डॉ गिरिराज मीणा, बीसीएमओ

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
बगरू। स्थानीय थाना इलाके में छितरोली स्थित होटल टरबन किंग में महिला को सामान देने के बहाने कमरे में घुसकर महिला के साथ हुये दुष्कर्म की वारदात करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  थानाधिकारी विक्रमसिंह चारण ने बताया की 8 मार्च को पीडिता महिला उदयपुर से अपने दोस्तो के साथ जयपुर आने के दौरान रात्रि का समय होने पर छीतरोली के पास स्थित होटल टरबन किंग में दो कमरे लेकर ठहरे थे। एक कमरे मे पीडिता के दोस्त व दुसरे कमरे मे पीडिता अकेली रेस्ट कर रही थी। इसी दौरान होटल का वेटर चरण सिंह पीडिता को सामान देने के बहाने पीडिता के कमरे मे जाकर पीडिता के साथ जबदस्ती गलत काम किया। इस पर बगरू थाने में मामला दर्ज किया गया। वारदता के बाद आरोपी की वहा पर मौजुद लोगो ने मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात की गंम्भीरता को देखते हुये बगरू एसीपी देवेन्द्र सिंह के निर्देशन मे कांस्टेबल यादराम, रामचन्द्र की टीम गठित की गई। टीम द्वारा प्रयास कर आरोपी चरण सिंह (25) पुत्र जगदीश प्रसाद जाट निवासी छिलरो निजामपुर हरियाणा हाल निवासी वेटर होटल टरबन किंग छीतरोली को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से से पुछताछ जारी है।

स्माइली इमोजी से बयां की खुशी : प्रदेश के पहले बेबी फीडिंग रूम सुविधा पर 800 माताओं ने कहा-शुक्रिया... हवामहल!
जयपुर। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अधीन आने वाले किले, महलों और संग्रहालयों में पर्यटकों की सुविधार्थ कुछ ना कुछ नई गतिविधियां करता रहता है। कुछ ऐसी ही गतिविधी जुलाई, 2017 में हवामहल स्मारक में शुरू की थी, जिसे बच्चों की माताओं ने सहारा। दरअसल स्मारक में भ्रमण के लिए पर्यटकों के साथ छोटे-छोटे बच्चे भी साथ आते हैं। इन बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखकर यहां बेबी फिडिंग रूम बनाया गया। जहां माताएं भूख लगने पर बच्चों को दुग्धपान कराती हैं। तब से लेकर अब तक करीब 3 हजार से अधिक माताओं ने इस व्यवस्था का लाभ उठाया। इसमें से 800 से अधिक माताओं ने व्यवस्था को देखकर अपनी स्वेच्छा विजिटर बुक में सुविधा के बारे में अपने विचार लिखकर हवामहल प्रशासन को शुक्रिया कहा।

केवल हवामहल में बेबी फिडिंग रूम
पुरातत्व विभाग के प्रदेश में संग्रहालयों और किलो-महलों को मिलाकर तकरीबन 29 से अधिक मॉन्यमेंट्स हैं। बेबी फिडिंग रूम की सुविधा केवल हवामहल स्मारक में ही देखने को मिल रही है। इसके अतिरिक्त विभाग के किसी अन्य जिलों में स्थित मॉन्यूमेंट्स में इस तरह की सुविधा नहीं है। स्मारक आने वाले अन्य पर्यटकों का कहना है कि यहां की तरह अन्य पर्यटन स्थलों पर भी बेबी फिडिंग रूम की सुविधा होनी चाहिए।

डोरेमॉन, स्पाइडर मैन देख चेहरे पर आती है मुस्कान
स्मारक परिसर के अंदर बनाए गए बेबी फिडिंग रूम में जाते ही रोते हुए नन्हें-मुन्नों के चेहरों पर मुस्कान आ जाती है। यहां माताएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को दुग्धपान कराती हैं। साथ ही यहां उनके लिए डोरेमॉन, स्पाइडर मैन जैसे कॉर्टून कैरेक्टर्स के खिलौने भी हैं, जो रोते हुए चेहरों पर नन्हीं मुस्कान ला देते हैं।

ये कहा माताओं ने
हमें यहां बच्चों को दूध पिलाने की सुविधा बहुत अच्छी लगी। - ईशा, दिल्ली

यहां छोटे बच्चों के लिए अच्छी व्यवस्था है। किसी अन्य पर्यटन स्थलों पर इस तरह की सुविधा नहीं है। - प्रियंका सैनी, जोधपुर

अपने शिशुओं को लेकर स्मारक में भ्रमण के लिए आने वाली माताओं की सुविधार्थ शिशुपान कक्ष बनाया था। यहां वे बच्चों को दुग्धपान करवा सकती हैं। साथ ही बच्चों को यहां आकर खूब आनन्द आता है। - सरोजनी चंचलानी, अधीक्षक, हवामहल स्मारकु

किराए पर कमरा लेने के बहाने तीन बदमाश मकान में घुसे, सांगानेर में दो माह की बच्ची और महिला को बंधक बना दो किलो सोना, 11.50 लाख लूटे
जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में पावर हाउस के पास स्थित गुलाब विहार कॉलोनी के मकान नम्बर-128 में दिनदहाड़े तीन नकाबपोश बदमाश दो माह की बच्ची और उसकी मां शिल्पी को बंधक बनाकर दो किलो सोना और करीब साढ़े 11 लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने पुलिस की सहायता से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। देर रात तक शहर के सीसीटीवी खंगालने की प्रक्रिया जारी थी, लेकिन पुलिस के सामने कोई अहम सुराग नहीं आया। बताया गया कि हाल में रामधन सैनी का किसी से विवाद भी हुआ था, ऐसे में पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। दिनदहाड़े लूट की वारदात रामधन सैनी के यहां हुई। सैनी प्रॉपर्टी व्यवसायी हैं। उनका एक बेटा वकील और दूसरा नवीन खुद की फैक्ट्री चलाता है।

शिल्पी का सिर दीवार पर दे मारा
दरवाजा खोलते ही तीनों बदमाश अंदर घुस आए और एक ने शिल्पी के ऊपर पिस्टल तानकर सिर दीवार पर दे मारा और उसके बाद उसके हाथ व मुंह टेप से बांध दिए। कमरे में दो माह की बच्ची थी, जिसके मुंह पर तकिया रख दिया। इसके बाद उन्होंने कमरों की तलाशी लेना शुरू कर मकान में रखी हाल ही में प्लाट बेची एक संपति से आई नकदी और डेढ़ लाख रुपए अन्य सहित साढ़े 11 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। जाते समय बदमाश शिल्पी के गले और हाथ से सोने के जेवर ले गए। लूटे गए माल में रानी हार, जोधा हार, कनकती सहित अन्य सामान शामिल है।

पहले रैकी फिर वारदात
रामधन सैनी के बेटे नवीन सैनी ने बताया कि हर रोज की तरह सभी अपने काम से चले गए। गुरुवार को करीब दो से ढाई बजे के बीच मकान में उसकी बेटी और पत्नी शिल्पी मौजूद थे। इसी दौरान किराए पर मकान लेने के लिए एक युवक आया। शिल्पी ने कमरा नहीं होने की बात कही। इसके बाद बदमाश चला गया। कुछ देर में ही उसके पिता रामधन सैनी पहुंचे और 10 मिनट बाद वापस एक प्रॉपर्टी की डील के लिए पास ही परिचित के यहां चले गए। उसके बाद तीन बदमाश मकान पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजा नहीं खोला तो एक बदमाश ने शिल्पी से रामधन की बात कराने के लिए कहा। इस पर शिल्पी ने दरवाजा खोल दिया।

बैंक लूट का अभी खुलासा नहीं
विधायकपुरी थाना इलाके में हुई सेन्ट्रल बैंक आॅफ इण्डिया में 15.30 लाख रुपए की लूट के मामले में अभी पुलिस लुटेरों तक नहीं पहुंच सकी है। 12 टीमों में शामिल 100 पुलिसकर्मी लगातार दबिश दे रहे हैं लेकिन लुटेरों का कोई अहम सुराग हाथ नहीं लग पा रहा है। पुलिस ने सौ से अधिक सीसीटवी भी खंगाले हैं। गौरतलब है कि जयपुर कमिश्नरेट कार्यालय से मात्र एककिलोमीटर दूर चौमूं हाउस के पास स्थित सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया में मंगलवार सुबह दो नकाबपोश बदमाश अंदर घुसे और सिर्फ 20 मिनट में हथियारों के दम पर 15.30 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने सभी स्टाफ को बैंक के बाथरूम में बंद कर दिया और वहां मौजूद ग्राहक पर भी पिस्टल तानकर स्कूटी की चाबी ले ली और उसी स्कूटी से फरार हो गए।

जमकर मना नए साल का जश्न सैलानियों से होटलें रहीं फुल
जयपुर। सैलानियों ने नए साल का जश्न होटलों में जमकर मनाया। कोरोना और ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हो, इसके बावजूद सैलानी न्यू ईयर सेलेब्रेट करने काफी तादाद में पहुंचे हैं। प्रदेश के नामी होटलों ने कमरों के किराये सहित अन्य दामों में बढ़ोतरी की। जयपुर के साथ ही उदयपुर, जोधपुर, माउंटआबू, जैसलमेर, सवाईमाधोपुर, पुष्कर, कुंभलगढ़ पर भी सैलानियों की शानदार उपस्थिति रही। जयपुर में होटल रामबाग पैलेस, आईटीसी राजपूताना, मेरिएट, होटल रामाड़ा, फेयरमाउंट, शिव विलास, गोल्डन रिसोर्ट, चोखी ढाणी, जयमहल पैलेस सहित अन्य छोटे-बड़े होटलों में सैलानियों के साथ ही शहर के लोगों के लिए भी नववर्ष के विशेष कार्यक्रम रखे गए। इनमें रशियन बेले डांसर, कठपुतली-मैजिक शो एवं कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुतियां भी रखी गई। उदयपुर के लीला पैलेस, सवाईमाधोपुर के सिक्स सेंस में भी नए साल की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम कर सैलानियों ने नए साल का जश्न मनाया।

होटल महंगे फिर भी सैलानियों के लिए बने विशेष आकर्षण
शहर के बड़े होटलों में पचास हजार से लेकर पांच लाख तक प्रति कमरे की कीमत के बावजूद सैलानियों का राजस्थान में न्यू ईयर सेलेब्रेट करने आना इस बात को साबित करता है कि यहां हेरिटेज, किले, बावंड़ियां एवं आतिथ्य सभी कुछ उनको बेहद लुभाता है। रामबाग पैलेस, राज विलास, जोधपुर का उम्मेद पैलेस ऐसे होटल है, जहां अतिथियों को सोने-चांदी के बर्तनों में विशेष मनुहार के साथ भोजन पेश किया जाता है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन आॅफ राजस्थान के अध्यक्ष कुलदीप सिंह चन्देला का कहना है कि न्यू ईयर सेलेब्रेट करने के लिए रिकॉर्ड संख्या में सैलानी जयपुर एवं प्रदेख के अन्य हिस्सों में पहुंचे हैं। जिन होटलों की डिमाण्ड अधिक है वहां किराया बढ़ाना लाजमी है।  जयपुर में स्मारकों पर सैलानियों की दिनभर खासी भीड़ रही। हवामहल, आमेर का किला, अल्बर्ट हॉल, नाहरगढ़ फोर्ट जैसी जगहों पर सैलानी अपने परिवार के साथ पहुंचे।

राज्यपाल-सीएम ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2022 पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सभी नेताओं ने अपने संदेश में कहा कि नया वर्ष सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उमंग और उल्लास लेकर आए। हम सभी नववर्ष में सकारात्मक सोच के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर देश-प्रदेश और समाज की उन्नति में भागीदार बनें। साथ ही, सामाजिक सद्भाव, समरसता और भाईचारे की भावना को और मजबूत बनाएं।