preparations - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईरान ने तेज की तैयारियां : अमेरिका और इजरायल की गतिविधियों पर पल-पल नजर, पेजेशकियन बोले- हमारा अमेरिकी जनता से बैर नहीं
तेहरान। अमेरिका-इज़रायल के हमलों के 34वें दिन ईरान ने संभावित भूमि अभियान को लेकर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अमेरिकी सेना ने जमीनी हमला करने की कोशिश की, तो कोई भी जीवित नहीं बचेगा। ईरान की सेना ने अमेरिकी धरातल पर हमले की आशंका के मद्देनजर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सशस्त्र बलों के प्रमुख आमिर हतामी ने सैन्य मुख्यालयों को अमेरिका और इज़रायल की गतिविधियों पर पल-पल नजर रखने के निर्देश दिए हैं। हतामी ने कहा कि यदि दुश्मन भूमि कार्रवाई करता है, तो एक भी व्यक्ति को जीवित नहीं बचना चाहिए।

हमारा अमेरिकी जनता से बैर नहीं : पेजेशकियन

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि ईरान की जनता का अमेरिका, यूरोप या पड़ोसी देशों से कोई बैर नहीं है और अमेरिकी नागरिकों से अपील की है कि वे युद्ध जारी रखने के पीछे ट्रंप के उद्देश्यों पर सवाल उठाएं। वहीं विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका से संदेश मिलने के बावजूद बातचीत को लेकर भरोसा शून्य बना हुआ है।

हमले में ईरान के पूर्व विदेश मंत्री खराजी घायल

इस बीच ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी के तेहरान स्थित घर पर गुरुवार को अमेरिका ने हमला किया। खराजी को गंभीर हालात में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। खराजी अभी ईरान की स्ट्रैटेजिक फॉरेन रिलेशंस काउंसिल के चेयरमैन हैं। यह संस्था सीधे देश के सर्वोच्च नेता को सलाह देती है और विदेश नीति से जुड़े बड़े फैसलों में अहम भूमिका निभाती है। खराजी हाल के दिनों में पाकिस्तान के साथ सीजफायर वार्ता को लेकर बैकचैनल से संपर्क में थे।

खाड़ी क्षेत्र में हमले जारी

खाड़ी क्षेत्र में भी तनाव करकरार है। संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान द्वारा दागी जा रही मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराने की बात कही है, जबकि कतर के दोहा तट के पास एक टैंकर पर हमले में नुकसान हुआ, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। इजरायल में भी ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों को रोके जाने की खबर है, जबकि तेल अवीव के पास 11 वर्षीय बच्ची सहित 14 लोग घायल हुए हैं। वहीं, क्षेत्रीय तनाव के बीच लेबनान और इराक में भी हमलों की खबरें हैं, जिनमें हिज्बुल्लाह के एक वरिष्ठ कमांडर सहित कई लोगों के मारे जाने की सूचना है।

चुनाव आयोग जल्द घोषित करेगा कार्यक्रम, नए उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए तैयारियां शुरू
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने उप राष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद इस पद के लिए निर्वाचन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोग ने बुधवार को कहा कि नए उप राष्ट्रपति के चुनाव के लिए उसने तैयारी शुरू कर दी है और तैयारी पूरी हो जाने के बाद चुनाव का कार्यक्रम जल्द से जल्द घोषित कर दिया जाएगा।

चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने से पहले की तैयारियों में निर्वाचक मंडल की सूची तैयार करने, रिटर्निंग आॅफिसर तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तय करने और उप राष्ट्रपति पद के लिए पूर्व में हुए सभी चुनावों से संबंधित सामग्री जुटाने और उसकी जानकारी देने का काम शामिल है। उप राष्ट्रपति का चुनाव राष्ट्रपति तथा उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम 1952 तथा तत्सम्बंधी 1974 के नियमों द्वारा निर्देशित होता है। उप राष्ट्रपति के चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों, राज्य सभा और लोक सभा के सभी सदस्य शामिल होते हैं।

जल्द ही नए बंगले में शिफ्ट होंगे धनखड़, इस्तीफे के साथ ही पैक किया सामान
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद से ही अपना सामान पैक करना शुरू कर दिया था। जल्द ही वे नए बंगले में शिफ्ट होंगे। प्रोटोकॉल के मुताबिक कार्यकाल पूरा होने के बाद उपराष्टÑपति को टाइप-8 कैटेगरी का सरकारी बंगला अलॉट किया जाता है। लेकिन धनखड़ का कार्यकाल 2027 में पूरा होना था और उन्होंने इससे पहले ही खुद इस्तीफा दिया है। ऐसे में यह देखना होगा कि सरकार की तरफ से उन्हें सरकारी बंगला मिलता है या फिर वह किसी प्राइवेट बंगले में शिफ्ट होंगे।

धनखड़ को मिलेंगी ये सुविधाएं
देश के उपराष्ट्रपति को पद छोड़ने के बाद भी तमाम सरकारी सुविधाएं दी जाती हैं। इस लिए धनखड़ को भी पेंशन, आवास और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्हें पद छोड़ने के बाद स्टाफ दिया जाता है, जिसमें दो अस्सिटेंट और दो चपरासी होते हैं। साथ ही उन्हें तमाम तरह की मेडिकल सुविधा मुफ्त दी जाती है। पूर्व उपराष्टÑपति के रुटीन चेकअप के लिए एक डॉक्टर की भी ड्यूटी लगाई जाती है। इसके अलावा आॅफिस खर्च के लिए 60 हजार रुपए अलग से दिए जाते हैं। जबकि उनके स्टाफ का वेतन सरकार देती है। उनके सरकारी आवास का बिजली-पानी का बिल मुफ्त होता है। पूर्व उपराष्टÑपति को देश भर में अपने पार्टनर या किसी एक रिश्तेदार के साथ हवाई या रेल यात्रा की मुफ्त सुविधा भी मिलती है।

जुलाई में सरकार मनाएगी रोजगार उत्सव, मुख्यमंत्री 25 जून को करेंगे तैयारियों की समीक्षा
जयपुर। आगामी रोजगार उत्सव, जो जुलाई माह में आयोजित किया जाना है, उसकी तैयारियों को लेकर 25 जून 2025 को मुख्यमंत्री निवास पर दोपहर तीन बजे बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा करेंगे। बैठक में राज्य के विभिन्न विभागों से संबंधित भर्तियों और संभावित नियुक्तियों की समीक्षा की जाएगी। सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे संलग्न सूची के अनुसार अपनी-अपनी भर्तियों की अद्यतन स्थिति और संभावित नियुक्तियों की विस्तृत जानकारी के साथ बैठक में भाग लें।

इस महत्वपूर्ण बैठक में विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। रोजगार उत्सव का उद्देश्य युवाओं को अधिकाधिक रोजगार के अवसर प्रदान करना और प्रदेश में बेरोजगारी दर को कम करना है। यह बैठक प्रदेश में रोजगार सृजन और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक अहम कदम है। सभी संबंधित विभागों से आग्रह है कि वे समय पर अपने दस्तावेज और रिपोर्ट तैयार रखें, जिससे रोजगार उत्सव को सफल बनाया जा सके।

कटरा से कश्मीर के लिए रेल लिंक खोलने की तैयारी पूरी, मोदी 6 जून को करेंगे चिनाब रेलपुल का उद्घाटन
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में ऊधमपुर-श्रीनगर बारामूला रेल परियोजना (यूएसबीआरएल) के बचे हुए भाग के निर्माण के छह माह बाद उद्घाटन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह जून को दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलपुल और अंजी खड्ड रेलपुल का उद्घाटन करेंगे तथा श्री माता वैष्णों देवी कटरा से श्रीनगर- बारामूला के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस के विशेष कश्मीर संस्करण को हरी झंडी दिखाएंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री सबसे पहले चिनाब रेलपुल पर पहुंच कर उसका उद्घाटन करेंगे और फिर अंजी खड्ड पुल पर पहुंच कर उसका भी उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह कटरा स्टेशन पर पहुंच कर वहां से श्रीनगर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस के विशेष कश्मीर संस्करण का उद्घाटन करेंगे। मोदी बाद में कटरा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए एतिहासिक अवसर
सूत्रों ने बताया कि जिस समय मोदी कटरा से श्रीनगर से लिये वंदे भारत एक्सप्रेस रवाना करेंगे। उसी समय श्रीनगर से कटरा के लिए दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस भी रवाना होगी। इस तरह से कश्मीर घाटी से जम्मू एवं शेष भारत के साथ रेल संपर्क बहाल हो जाएगा। यह जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए ऐतिहासिक अवसर होगा। सूत्रों ने कहा कि शुरुआत में वंदे भारत एक्सप्रेस की दो सेवायें सप्ताह में पांच दिनों तक और सप्ताह के बाकी दो दिन एक एक सेवाएं चलेंगी। आगे चल कर दो रैक के माध्यम से तीन सेवाएं भी की जा सकतीं हैं।

11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के व्यापक आयोजन की भव्य तैयारी, एलएसजी ने नियुक्त किया नोडल अधिकारी नियुक्त
जयपुर। राज्य सरकार 21 जून 2025 को आयोजित होने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के व्यापक और सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारी में जुटी है। स्वायत्त शासन विभाग ने महेश कुमार मीना, अधीक्षण अभियंता, को समन्वयक अधिकारी (नोडल अधिकारी) नियुक्त किया है।

स्वायत्त शासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार यह नियुक्ति आयुष विभाग के प्रमुख शासन सचिव के निर्देशानुसार की गई है।  विभाग ने नगर निगमों, परिषदों और पालिकाओं को आयुष विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। राज्य के समस्त नगर निकायों को अपने क्षेत्रों में योग दिवस के सफल आयोजन के लिए निर्देशित किया गया है। इसके तहत कार्यालयों में योग सत्र आयोजित करने और नागरिकों को जोड़ने की व्यवस्था की जाएगी।

निदेशक एवं विशिष्ट सचिव, इंद्रजीत सिंह ने कहा कि योग दिवस के आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्य और सामूहिक कल्याण को प्रोत्साहित करना है। यह आयोजन "फिट इंडिया मूवमेंट" और "आज़ादी का अमृत महोत्सव" के तहत स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक और कदम है।

बॉर्डर इलाके के अस्पतालों में युद्ध स्तर पर तैयारी जारी, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त
जयपुर। राजस्थान के बॉर्डर इलाके में भले ही आज सुबह से भारत-पाक सीमा पर शांति नजर आ रही है, लेकिन राजस्थान का चिकित्सा विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। राजस्थान के चिकित्सा विभाग ने मेडिकल शिक्षा विभाग के साथ मिलकर बॉर्डर इलाके के अस्पतालों में घायलों के इलाज के लिए पुरी तैयारी युद्ध स्तर पर जारी रखे हुए हैं। अस्पतालों में हर संभव दवा और डॉक्टर के रिक्त पद भरने का काम जारी है।

वहीं अस्पतालों के ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू को पूरी तरह से हर गंभीर मरीज के इलाज के लिए तैयार किया जा रहा है। बॉर्डर इलाके में अलग से कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां अस्पताल के द्वारा फोन करने पर तुरंत आवश्यक मांगी गई दवा और उपकरण उपलब्ध कराने की तेज गति से उपलब्ध कराने व्यवस्था की गई है। वहीं शनिवार की तरह ही रविवार को भी सभी चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त रही है। सभी कर्मचारी और अधिकारी अपने ड्यूटी वाले स्थान पर मौजूद है।

सीमावर्ती क्षेत्रों के अस्पतालों में आपदा प्रबंधन की तैयारियां, अस्पतालों में 336 सीनियर रेजिडेंट लगाए
जयपुर। पाकिस्तान से तनाव के चलते आपदा प्रबंधन की दृष्टि से सीमावर्ती क्षेत्रों सहित अन्य महत्वपूर्ण चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं को और सुदृढ़ किया गया है। चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीश कुमार ने विभागीय बैठकें लेकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। आवश्यकतानुसार वरिष्ठ रेजिडेंट्स की तैनाती, उपकरणों की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता, दवा आपूर्ति सहित अन्य व्यवस्थाओं को पुख्ता किया गया है।

जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ के सीमावर्ती अस्पतालों में 336 वरिष्ठ रेजिडेंट्स (एसआर) की तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था कॉलेज प्रशासन द्वारा की जाएगी। अस्पतालों में आईसीयू सहित अन्य स्थानों पर उपकरणों की उपलब्धता व क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सा संस्थानों में उपकरण स्टॉक रजिस्टर सत्यापित किए जाने और स्पेयर पार्ट्स, उपभोग्य सामग्रियां, आपातकालीन ऑक्सीजन और वेंटिलेटर का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा संस्थानों में दवाओं की समुचित उपलब्धता रखने जाने को भी कहा गया है। तैयारियों की स्थिति की नियमित समीक्षा की जाएगी और इसकी रिपोर्ट मुख्यालय पर भेजी जाएगी।

मानसून पूर्व तैयारियां : जल संसाधन विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश, 24 जिलों में बाढ़ सुरक्षा और राहत उपायों के लिए नोडल विभाग के रूप में करेगा कार्य
जयपुर। जल संसाधन विभाग ने मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर निर्देश जारी किए हैं। सभी बांधों और नहरों की उचित मरम्मत 15 मई तक पूरी करने का निर्देश दिया गया है। सभी इंजीनियरों को मरम्मत कार्य का मौके पर निरीक्षण कर लिखित रिपोर्ट देनी होगी। विभाग ने वाहन, खाली सीमेंट की बोरियां, तिरपाल आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। बाढ़ नियंत्रण के लिए मंडल और क्षेत्रीय स्तर पर उपयुक्त क्षमता के बाढ़ प्रकोष्ठों का निर्माण करने के निर्देश दिए गए हैं।

सिंचाई कार्यों की निगरानी और रखवाली रात के समय बढ़ाने के साथ-साथ नाव और पम्पिंग सेट को चालू हालत में रखने के लिए कहा गया है। इसके अलावा जिला कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बाढ़ नियंत्रण उपायों और किए गए कार्यों की जानकारी देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। विभाग 24 जिलों में बाढ़ सुरक्षा और राहत उपायों के लिए नोडल विभाग के रूप में कार्य करेगा।

पाक से तनाव के बीच सुरक्षा तैयारी : राज्यों को सिविल डिफेंस ड्रिल आयोजित करने के निर्देश, देश के कई राज्यों में कल बजेंगे हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन
नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को 7 मई को सिविल डिफेंस ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस अभ्यास के दौरान एयर रेड वार्निंग सायरन बजाए जाएंगे। मॉक ड्रिल में लोगों को विशेष रूप से हवाई हमले से अपना और अन्य लोगों का बचाव करने की जानकारी देने के साथ अभ्यास कराया जाएगा। लोगों को हमले के समय सायरन बजने और ब्लैक आउट के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ साथ लोगों को  सुरक्षित स्थानों पर ले जाने और अन्य अभ्यास भी किय जाएंगे। ड्रिल के दौरान ब्लैकआउट की तैयारी और महत्वपूर्ण प्लांट्स व संस्थानों को जल्दी से छुपाने की व्यवस्था भी की जाएगी।

यह होता है मॉक ड्रिल
असल में, मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपातकालीन स्थिति की तैयारी योजना की समीक्षा करना है। किसी भी स्थान पर मानक संचालन प्रोटोकॉल का मूल्यांकन करना। मॉक ड्रिल के दौरान सभी लोगों को किसी भी आपात स्थिति के दौरान कार्रवाई के लिए तैयार किया जाता है। मॉक ड्रिल के दौरान उस आपात स्थिति के बारे में जनता को बताया भी जाता है। मॉक ड्रिल एक प्रकार की ऐसी प्रक्रिया है जो आपदा आने पर कैसी प्रतिक्रिया देनी चाहिए, यह बताता है। इस दौरान संभावति गलतियों और जोखिमों की पहचान भी की जाती है। विभिन्न आपदा नियंत्रण विभागों के बीच समन्वय में सुधार भी होता है। इस दौरान डेमो दिया जाता है कि कैसे किसी ऊंची इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सकता है। यह आपदाओं का तुरंत जवाब देने की क्षमता को भी बढ़ाता है।

राज्यों को दिए यह निर्देश
राज्यों से कहा गया है कि वे अपने निकासी योजनाओं को अपडेट करें और उसका रिहर्सल करें, ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। यह अभ्यास देश की आंतरिक सुरक्षा और आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी को मजबूत करने के मकसद से किया जा रहा है।

फिरोजपुर छावनी में ब्लैकआउट की प्रैक्टिस
उधर, रविवार-सोमवार रात पंजाब के फिरोजपुर छावनी में ब्लैकआउट की प्रैक्टिस की गई। इस दौरान गांवों और मोहल्लों में रात 9 बजे से 9.30 बजे तक बिजली बंद रही।

पीएम की रक्षा सचिव से मंत्रणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से मुलाकात की। गौरतलब है कि पिछले दिनों पीएम मोदी एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नेवी चीफ दिनेश कुमार त्रिपाठी से भी मिल चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वायुसेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री मोदी को युद्ध की तैयारियों की जानकारी दी।

प्रदेश में 54 साल बाद सबसे बड़ी मॉक ड्रिल, युद्ध जैसे हालातों से निपटने की तैयारी
जयपुर। राजस्थान में 54 वर्षों बाद एक बड़ी मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य हमले की स्थिति में नागरिकों और प्रशासन की तैयारियों को परखना है। यह अभ्यास बुधवार को प्रदेश के 28 प्रमुख शहरों में अलग-अलग समय पर किया जाएगा। जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर समेत अन्य शहरों में इस मॉक ड्रिल को लेकर विस्तृत गाइडलाइन जारी की गई है। राज्य सरकार ने मॉक ड्रिल को लेकर सभी जिलों को अलर्ट मोड में डाल दिया है। मंगलवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिवालय में एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें ड्रिल की रूपरेखा तैयार की गई। सभी कलेक्टर और एसपी को दिशा-निर्देश भेज दिए गए हैं। बीकानेर कलेक्टर नम्रता वर्षणी ने बताया कि जिले में 10 स्थानों पर सायरन लगाए गए हैं और सभी अधिकारी पूरी तरह अलर्ट हैं।

ड्रिल के दौरान सिटी कंट्रोल से हूटर बजेगा, जिसके बाद सभी नागरिकों को अपने घरों की लाइट, मोबाइल टॉर्च, सड़क की लाइटें, हाईमास्ट लाइटें, टोल बूथ और वाहनों की लाइट बंद करनी होंगी। इसका उद्देश्य ब्लैकआउट की स्थिति को तैयार करना है ताकि दुश्मन हवाई हमले के दौरान रोशनी के आधार पर लोकेशन ट्रेस न कर सके।

शहरों में आम नागरिकों, खासकर छात्रों को यह सिखाया जाएगा कि हमले के समय एक-दूसरे की सहायता कैसे की जा सकती है। घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार देने, सुरक्षित स्थान पर ले जाने और प्रशासन को सूचना देने की प्रक्रिया समझाई जाएगी। यह मॉक ड्रिल आमजन में जागरूकता फैलाने और आत्मरक्षा की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए की जा रही है।

संवेदनशील शहरों जैसे एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, बस स्टैंड आदि पर विशेष सुरक्षा टीमें तैनात रहेंगी। इन स्थानों पर सभी इलेक्ट्रिक स्रोत तुरंत बंद कर दिए जाएंगे ताकि दुश्मन को लोकेशन की जानकारी न मिल सके। 1971 में भारत-पाक युद्ध के बाद यह पहली बार है जब देश में इस स्तर की मॉक ड्रिल की जा रही है। सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह का युद्ध स्तर का अभ्यास देश में अंतिम बार 1971 में हुआ था।

38वां तीन दिवसीय गुरमत समागम 27 सितंबर से होगा शुरू, तैयारियां चल रही जोराें पर
जयपुर। हीदा की मोरी गुरुद्वारे में 27 सितंबर को भव्य 38वां गुरमत समागम गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सिख सभा की ओर से होने जा रहा है। इस समागम में जयपुर, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, यूपी और दुबई से भी श्रद्धालु मत्था टेकने के लिए आएंगे। यह धार्मिक आयोजन गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सिख सभा प्रबंधक कमेटी, खालसा यूथ विंग, हीदा की मोरी और जयपुर शहर की साध संगत के सहयोग से 27, 28, 29  सितम्बर को होगा। गुरुद्वारे में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब के कीर्तन दरबार सजेंगे।

28 सितंबर दोपहर 1 बजे अमृतसर से पंज प्यारे आकर अमृत संचार कराएंगे। शबद कीर्तन सुनाकर गुरु की अमृत वाणी का श्रद्धालुओं में प्रचार प्रसार-प्रसार करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी के लिए हीदा की मोरी स्थित खंडेलवाल स्कूल परिसर खेल मैदान में त्रिदिवसीय समागम होगा। यहां मैदान में विशाल डोम बैठने के लिए बनाया जा रहा है जहां श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक सामग्री भी रहेगी ।

तलवार और अग्नि चक्कर के करतब से चौंकाने की कर रहे तैयारी
कोटा। सारा शहर अनंत चर्तुदशी कि तैयारियों में जुट गया है जिसमें कहीं शोभायात्राओं के स्वागत के लिए गेट खड़े हो गए हैं तो कहीं पूरे बाजारों को सजा दिया गया है और इसी क्रम में अखाड़ों ने भी अपने प्रर्दशन को लेकर तैयारी तेज़ कर दी हैं। कोटा के सबसे पुराने अखाड़ों में से एक पट्टा बुर्ज अखाड़ा के लड़के भी दिन भर अपने प्रर्दशन और करतबों को निखारने में पूरे दम खम से जुटे हुए हैं। अखाड़े में कोई दोनों हाथों में तलवार लेकर करतब कि प्रैक्टिस कर रहा है तो कोई बनेठी को शरीर के चारों तरफ हैरतंगेज ढंग से चला रहा है। वहीं कोई अखाड़े में लौहे के बने पट्टे से रस्सी कूद खेल रहा है।

अग्नि चक्कर का होगा प्रदर्शन
अखाड़े के उस्ताद शम्भु सिंह ने बताया कि इस अखाड़े में करीब 100 लड़के हर दिन प्रैक्टिस करने आते हैं और हर साल अनंत चर्तुदशी से 1 महीने पहले प्रैक्टिस करना शुरू कर देते हैं। लड़के कीलों से बने पट्टे पर लेटकर सीने पर पत्थर फोड़ना, निम्बु को पेट पर रखकर तलवार से काटना या तलवारों को चलाते समय आपस में बदलना सभी तरह के करतबों कि यहां प्रैक्टिस कर रहे हैं। अनंत चर्तुदशी से 1 महीने पहले अखाड़े कि रौनक ज्यादा बढ़ जाती है क्योंकि इस महीने में नए लड़कों के साथ पुराने लड़के भी प्रैक्टिस करने के लिए आने लग जाते हैं। जो पुराने हैं वो नए लड़कों को करतब सिखाते हैं और उनका हौसला बढ़ाते हैं। सिंह ने आगे बताया कि इस बार प्रदर्शन में लड़के सिर्फ उनके अखाड़े के द्वारा किया जाने वाला करतब अग्नि चक्कर प्रदर्शन भी करेंगें जिसमें कलाबाज लड़का चक्कर पर लगे 16 गुट्टों को डीजल में भीगोकर उसे जलाकर उससे करतब दिखाएगा जो बहुत मुश्किल करतब है। वहीं कलाबाज धारिया, लौहे का पट्टा, दो हाथ कि बनेठी और लौहे के चक्कर के साथ करतब दिखाते हुए नजर आएंगे।

150 साल पुराना अखाड़ा
व्यवस्थापक प्रीतम सिंह ने बताया कि अखाड़ा अनंत चर्तुदशी पर अपनी झांकी और करतबों का प्रर्दशन साल 1984 से करते आ रहे हैं वहीं अखाड़ा लगभग 150 साल पुराना है। अखाड़े नाम के सवाल पर प्रीतम सिंह ने बताया कि अखाड़ा कोटा के पट्टा बुर्ज के पास है और इस अखाड़े कि शुरूआत करने वाले उस्ताद गणपत सिंह अंग्रेजों के जमाने में बुर्ज पर स्थित पतेह जंग तोप का संचालन किया करते थे। उन्होंने इस बुर्ज के पास मन्दिर और अखाड़े कि स्थापना बुर्ज के नाम पर ही की जो आज भी संचालित है। अखाड़े का संचालन अखाड़ा पट्टा बुर्ज समिति के द्वारा किया जाता है और सामिति के द्वारा ही पुरा खर्चा व्यय किया जाता है साल भर में सिर्फ एक बार ही समाज से सहयोग लिया जाता है।

12 मिनट बहुत कम समय
वहीं प्रशासन द्वारा तय किए गए पॉइन्टों और समय पर राय जानी जो उनके मुताबिक पॉइन्ट बनाना तो ठीक है लेकिन समय को सीमित करना जायज नहीं क्योंकि एक अखाड़े को लय बनाने और करतबों के लिए पर्याप्त जगह बनाने में ही 10 मिनट लग जाते हैं तो फिर कलाबाज करतब क्या दिखाएंगे। वहीं उनका कहना है कि कोरोना महामारी के बाद से ही निगम ने भी प्रोत्साहन राशि देना बंद कर दिया है जिससे अखाड़े चलाने में परेशानी भी आ रही है।