Rinku Singh - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईपीएल-2026 से पहले केकेआर का बड़ा फैसला : रिंकू सिंह बने टीम के उपकप्तान, अजिंक्य रहाणे बने रहेंगे कप्तान
कोलकाता। तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2026 का सीजन शुरू होने से पहले बड़ा फैसला लिया है। टीम प्रबंधन ने विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को उपकप्तान नियुक्त किया है और यह स्पष्ट किया है कि अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे। रिंकू को उपकप्तान बनाने का फैसला यह संकेत दे रहा है कि फ्रेंचाइजी नेतृत्व को लेकर दीर्घकालिक प्लान पर आगे बढ़ चुकी है। आईपीएल के आगामी सीजन से पहले केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा, रिंकू उपकप्तान के तौर पर कप्तान रहाणे के साथ मिलकर करीब से काम करेंगे। टीम के नए मुख्य कोच अभिषेक नायर ने भी इस फैसले का समर्थन किया। नायर ने कहा, पिछले कई वर्षों से पहले मैंने उन्हें लीडर के तौर पर विकसित होते हुए देखा है। वह ऐसे हैं जिन पर टीम की हमेशा नजर रहती है।

अविश्वनीय रहा है रिंकू सिंह का सफर :

रिंकू के लिए यहां तक का सफर अविश्वनीय रहा है। रिंकू को 2018 में 80 लाख रुपये में खरीदा गया था, लेकिन केकेआर ने आईपीएल 2025 में उन्हें 13 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था। रिंकू ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाकर सुर्खियां बटोरी थी। यह ऐसी उपलब्धि रही जिसने रिंकू को ना सिर्फ स्टार बनाया बल्कि भारतीय टीम में जगह भी दिलाई। रिंकू आज फिनिशर के तौर पर जाने जाते हैं।

क्रिकेटर रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़ : बेटे की शादी से पहले पिता ने कहा अलविदा, हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया है। वह लंबे समय से लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी तबीयत बिगड़ने पर ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

परिजनों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। पिता की गंभीर स्थिति की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह तुरंत घर लौट आए थे। पारिवारिक कारणों के चलते वह 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में हिस्सा नहीं ले सके।

खानचंद सिंह के निधन की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार की तैयारी परिवार द्वारा की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों सहित दिग्गज एवं नेताओं का भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता के निधन पर सांत्वना देने अथवा शोक संवेदना में शामिल हो रहे हैं।

खेल जगत से जुड़े कई खिलाड़यों, प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने रिंकू सिंह और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर भी लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।