mohan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मोहन यादव और परिवार पर जमीन घोटाले के आरोप : कांग्रेस ने उठाए सवाल, खेड़ा बोले- सरकार से इस मामले में कार्रवाई की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली। कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने बुधवार को यहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर कथित भूमि घोटाले को लेकर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौजूद रहे। खेड़ा ने कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस (बातचीत) में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री यादव और उनके परिवार ने उज्जैन में बड़े पैमाने पर जमीन खरीदी है। उन्होंने कहा कि उज्जैन और अयोध्या करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं और इन तीर्थस्थलों से जुड़ी जमीनों में कथित हेरफेर आस्थावानों के विश्वास के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद यादव के परिवार ने 168 एकड़ जमीन खरीदी, जिसमें से 111 एकड़ उस क्षेत्र में है जहां आगामी सिंहस्थ कुंभ और 2035 मास्टर प्लान के तहत विकास कार्य प्रस्तावित हैं। खेड़ा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री को विकास योजनाओं की जानकारी पहले से होने के कारण हितों के टकराव की आशंका पैदा होती है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें केन्द्र सरकार से इस मामले में किसी कार्रवाई की उम्मीद नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे मामलों में मीडिया भी चुप्पी साध लेता है। खेड़ा ने आदर्श हाउसिंग सोसायटी मामले और अन्य मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के खिलाफ अलग रवैया अपनाया जाता है। वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने सरकार के सामने कई सवाल रखे। उन्होंने पूछा कि क्या मुख्यमंत्री बनने के बाद यादव के परिवार ने जमीन खरीदी, क्या ये जमीनें उन्हीं क्षेत्रों में हैं जहां बाद में विकास परियोजनाएं आईं, क्या सरकार सभी परियोजनाओं की टाइमलाइन सार्वजनिक करेगी, क्या भाजपा स्वतंत्र न्यायिक जांच कराएगी और क्या मुख्यमंत्री 2023 के बाद उनके परिवार द्वारा खरीदी गई जमीनों पर श्वेत पत्र जारी करेंगे। फिलहाल मुख्यमंत्री यादव या भारतीय जनता पार्टी की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

खुद की सीट से लड़ने की उनमें हिम्मत नहीं, ऐसे नेता कांग्रेस में कैसे लाएंगे मनोबल : यादव
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और उसके केंद्रीय नेताओं पर हमला बोलते हुए कटाक्ष किया कि कांग्रेस के जिन नेताओं में खुद की सीट लडऩे की हिम्मत नहीं है, वे पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं का मनोबल कहां से बढ़ा पाएंगे। यादव ने चर्चा के दौरान कहा कि मध्य प्रदेश में इस चुनाव में भाजपा वर्सेज कांग्रेस है। कांग्रेस ने अपनी पतन की जो स्थिति पकड़ी है, उसकी पराकाष्ठा मध्यप्रदेश में हुई है। भाजपा की रणनीति कैसे होती है और कांग्रेस का मनोबल कितना गिरा है, उसका अहसास भी इस चुनाव में दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा के अभियान को देखा जाए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा चुनाव लड़वाते भी हैं और खुद का चुनाव भी लड़ते हैं। दूसरी ओर कांग्रेस का मनोबल कितना गिरा है, ये इस बात से पता चलता है कि तीन बार के सांसद अपनी पैतृक सीट से पटखनी खा कर चले गए। दोबारा वहां का मुंह ही नहीं देखा। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कांग्रेस में मनोबल कैसे लाएंगे, जब आप के पास खुद की सीट से लड़ने की हिम्मत नहीं है। दूसरी ओर सोनिया गांधी जीती हुई सीट को भी छोड़ रही हैं। ऐसे में ये नेता कार्यकर्ताओं का मनोबल कैसे बनाएंगे।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन के संदर्भ में कहा कि यहां इस गठबंधन का कोई कारण नहीं बनता था, लेकिन कांग्रेस ने मजबूरी के चक्कर में एक सीट गठबंधन में दे दी। इसी क्रम में उन्होंने इंदौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के नामांकन वापस लेने के संदर्भ में कहा कि पहली बार ये इतिहास बना है कि कांग्रेस राज्य में 29 में से 27 सीट पर ही चुनाव लड़ी। मुख्यमंत्री ने अन्य राज्यों में भीषण गर्मी में चुनाव प्रचार के दौरान के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इतनी गर्मी में भी जो माहौल दिखा, उससे स्पष्ट है कि
भाजपा चुनाव जीत रही है। विपक्ष के लोग अब जल्द ही ईवीएम जैसे बहाने बनाने लगेंगे।

हिंदू धर्म पर हमेशा होते रहे है हमले, कांग्रेस ने बंटवारा कर देश को किया कलंकित : यादव
जालंधर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हिंदू धर्म और हमारे श्रद्धा के केंद्रों पर हमेशा से हमले होते रहे हैं और कांग्रेस ने देश का बंटवारा करके देश को कलंकित किया है। यादव पंजाब की जालंधर लोकसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जालंधर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसके पहले उन्होंने संवाददाताओं से भी संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से देश को कलंकित किया है। देश का बंटवारा करवाया। कश्मीर में धारा-370 लागू की। इससे बड़ा महापाप कांग्रेस ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण में अड़ंगे लगाकर किया है और अब तक वहां पर दर्शन करने के लिए भी नहीं गए हैं। कांग्रेस ने वर्षों तक देश पर राज किया, लेकिन वे देश से गरीब नहीं हटा पाए और अब राहुल गांधी कह रहे हैं कि इस बार उन्हें प्रधानमंत्री बनाया तो वे देश से गरीब हटा देंगे। इस बार चुनाव की इस बेला में एक नया इतिहास बनने वाला है।

यादव ने कहा कि कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन ने लोकतंत्र को भी मजाक बना दिया है। एक मुख्यमंत्री अरङ्क्षवद केजरीवाल को जेल हो गई है, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ा। अब वे फिर से जेल यात्रा पर जाने वाले हैं। जो अंदर से खोखले हैं वह बाहर क्या बोलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब वीरों और वीरांगनाओं की धरती है। बलिदान के बड़े से बड़े उदाहरण पंजाब से मिलते हैं। आजादी के बाद जो विकास 70 वर्षों में नहीं हुआ, वह पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि अतीत के काल में हमारे श्रद्धा के केंद्रों पर लगातार हमले हुए हैं। हमारे पूज्य गुरुजनों ने अपना बलिदान देकर इस देश की संस्कृति को बचाने का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। कांग्रेस ने अपनी गलतियों के आधार पर पाँच नदियों वाले पंजाब को बाँटने का काम किया, ये कांग्रेस के माथे पर कलंक है।

राहुल गांधी को मालूम नहीं अपना इतिहास, घमंडिया गठबंधन बनाकर सरकार बनाने का देख रहे है सपना : यादव
मुंबई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इतिहास ही मालूम नहीं है। यादव ने मुंबई में कहा कि उन्हें इस बात को कहने में कोई गुरेज नहीं है कि अंग्रेज चले गए, लेकिन कांग्रेस छोड़ गए। कांग्रेस केवल आरोप लगाना जानती है। कांग्रेस का मूलत: जन्म ही अंग्रेजों द्वारा हुआ है। आज भी वह फूट डालो राज करो की नीति के अंतर्गत अपनी सारी व्यवस्थाओं का संचालन करते हैं। वो भूल जाते हैं कि सरकार में रहते हुए उनकी सरकार द्वारा क्या हुआ।

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से जैसे वो हैं, वैसे ही उनके साथ वाले हैं। ऐसे कई लोगों को जोड़कर वे घमंडिया गठबंधन बनाकर देश में सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं। वह बातें भी ऐसी ऐसी कर रहे हैं, जैसे लगता है जनता उनकी बातों को नहीं जानती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल ने अमेठी में एक भाषण दिया और उस भाषण में बोला कि वे अपने पिता के साथ 42 साल पहले यहां आए, तो देखा कि यहां सड़क नहीं थी, कोई भी विकास का काम नहीं हुआ था। फिरोज गांधी वहां से चुनाव लड़े थे, वे इंदिरा गांधी के कुछ लगते हैं कि नहीं। पूरा गांधी खानदान वहीं से चुनाव लड़ता रहा, लेकिन खुद को इतिहास नहीं मालूम। यादव ने कहा कि अब ये कहते हैं संविधान खतरे में है। संविधान में सर्वाधिक संशोधन कांग्रेस की सरकारों ने किए।

मोहन यादव ने मणिशंकर अय्यर के बयान पर किया कटाक्ष, चुनाव भी पाकिस्तान में ही लड़ें
उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों को पाकिस्तान इतना ही पसंद है, तो वे वहीं पहुंचकर चुनाव क्यों नहीं लड़ते हैं। यादव देर रात यहां भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अय्यर के बयान को लेकर उन्हें आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता चुनाव यहां लड़ रहे हैं और समर्थन पाकिस्तान से लेते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान से आपका क्या लेना देना? इतना ही पसंद है तो पाकिस्तान में ही चुनाव लड़ें, हिंदुस्तान में क्यों लड़ रहे हैं।

मोहन यादव का राहुल पर निशाना, गांधी परिवार से कोई नहीं कर पाया गरीबी दूर
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गरीबी समाप्त करने संबंधित कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर उन्हें घेरते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह की सरकार में पीछे से सरकार चलाने वाली सोनिया गांधी भी गरीबी नहीं दूर कर पाईं। यादव ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस कह रही है कि उनकी सरकार आएगी, तो गरीबी मिटा देंगे। मनमोहन सिंह की सरकार में सोनिया गांधी ने पीछे से सरकार चलायी, राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सरकारें चलायी, लेकिन गरीबी दूर नहीं कर पाए। अब ये  हैं कि हमारी सरकार आएगी, तो एक झटके में गरीबी दूर कर देंगे।

गांधी अपनी पिछली कई सभाओं में देश से गरीबी दूर करने संबंधित बयान दे चुके हैं। दो दिन पहले उन्होंने मध्यप्रदेश के खरगोन में भी एक सभा में यही कहा था कि कांग्रेस की सरकार आते ही गरीबी दूर कर दी जाएगी और गरीबी रेखा से नीचे के सभी परिवारों की एक महिला के खाते में साल के एक लाख रुपए जमा किए जाएंगे।

मोदी का मौन रह कर वोट अपील का यूनिक प्रयोग, केवल हाथ में कमल का फूल लेने से पार्टी की बात जन-जन तक पहुंची : यादव
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो के तौर पर मौन रह कर वोट की अपील का यूनिक प्रयोग करना शुरु किया है और राजधानी भोपाल में कल होने वाले उनका रोड शो बेहद भव्य और ऐतिहासिक होने वाला है। यादव ने चर्चा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री का कल का राज्य का प्रवास पिछले दिनों में उनका पांचवां प्रवास है। इसके साथ ही राज्य में सर्वाधिक आने वाले प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड उनके नाम पर बनने जा रहा है। उनके नेतृत्व में राज्य को लगभग सवा लाख करोड़ रुपए की सौगातें मिली हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं उनके पिछले 100 दिन के कार्यकाल में राज्य को 35 हजार करोड़ की पार्वती कालीसिंध परियोजना और 45 हजार करोड़ की केन बेतवा परियोजना की सौगात प्रधानमंत्री के माध्यम से मिली है। इन सब कदमों से पता चल रहा है कि मध्यप्रदेश का केंद्र के लिए क्या महत्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सात अप्रैल को जबलपुर, नौ को बालाघाट, 14 को नर्मदापुरम, 19 को दमोह और अब कल पांचवीं बार राज्य में आ रहे हैं। कल उनकी सागर और हरदा में सभा और भोपाल में रोड शो होगा। लगभग एक किलोमीटर का ये रोड शो न्यूमार्केट क्षेत्र में होगा।

यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महानगरों में प्रचार के लिए ये एक यूनिक प्रयोग किया है, जिसमें केवल हाथ में कमल का फूल लेकर, बिना कुछ भी बोले पार्टी की बात जन-जन तक पहुंच जाती है। वोट की इस मौन अपील का फायदा ये होता है कि आमसभा के लिए जो व्यवस्थाएं हेाती हैं, उन सब परेशानियों से बच सकते हैं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस प्रयोग से बाकी पार्टियों को भी सीखना चाहिए। कल के रोड शो के संबंध में डॉ यादव ने कहा कि लगभग 200 से अधिक मंचों पर प्रधानमंत्री का स्वागत होगा। इस दौरान विभिन्न कलाकार, साधु संत और विभिन्न समाजों के लोग उनका स्वागत करेंगे। भव्य पुष्पवर्षा के बीच महिलाएं परंपरागत तौर पर प्रधानमंत्री की आरती उतारेंगी। ये रोड शो पूरी तरह भगवामय होगा। कलाकार अपनी परंपरागत प्रस्तुतियां देंगे और रोड शो के मार्ग में सांस्कृतिक झांकियां होंगी। उन्होंने रोड शो के मार्ग में आने वाले प्रतिष्ठानों के मालिकों से भी अनुरोध किया कि वे प्रधानमंत्री का स्वागत करें। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग लगातार हार रहे हैं, फिर भी कभी जनता के बीच नहीं आ रहे। वहीं भाजपा लगातार मध्यप्रदेश में जीत रही है, उसके बाद भी प्रधानमंत्री विनम्रता से जनता के बीच मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं।

मध्य प्रदेश को बनाया जाएगा नवीन ज्ञान परंपरा का केंद्र : यादव
उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति जीवंत और अनुसंधानात्मक हैं। संस्कृति की इसी विशेषता से हमारे यहां निरंतर हजारों वर्षों से रिसर्च को प्रोत्साहन दिया जाता रहा है। हमारा संकल्प है कि मध्यप्रदेश में आईआईटी की तर्ज पर प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेज विकसित किए जाएंगे। यादव यहां के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित नवाचार, प्रौद्योगिकी एवं उद्यमिता अनुभावतमक विद्यार्जन (डीप-टेक रिसर्च एंड डिस्कवरी सेंटर) केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश को नवीन ज्ञान परंपरा का केंद्र बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने उज्जैन के इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में तीन अत्याधुनिक लैब खगोल विज्ञान एवं अंतरिक्ष अभियांत्रिकी धरोहर तथा नवाचार केंद्र, लेजर इंजिनियरिंग लैब और मेकर स्पेस लैब का उद्घाटन किया। यादव ने कहा कि वैज्ञानिक परंपरा को हमारे यहाँ ऋषि परंपरा के नाम से जाना जाता है, जिसमें वैज्ञानिकता के आधार पर ज्ञान को सुस्थापित किया गया है। हमारी समृद्ध संस्कृति, ऋषि परंपरा को नष्ट करने के अनेक प्रयास किए गए।

केवल सनातन में है सृष्टि का कल्याण : भागवत
देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि सृष्टि का कल्याण केवल सनातन धर्म में है। भागवत यहां जूना पीधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज के आचार्य पद पर 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में हरिहर आश्रम में एक संत समागम को संबोधित कर रहे थे।

इस समारोह में देश के कई राजनेता एवं संत शामिल हुए। भागवत ने कनखल स्थित हरिहर आश्रम में शुरू हुए तीन दिवसीय दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कहा कि विश्व कल्याण की कामना हम कर रहे है, जिसमें भी भय मुक्त कामना की कल्पना करते हैं। सृष्टि का कल्याण केवल सनातन में है।

भाजपा का नाम बदलकर ईडी पार्टी कर देना चाहिए : मोहन
जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने कहा है कि मोदी और भाजपा ने वादा शब्द का इतना अवमूल्यन कर दिया कि कांग्रेस ने वादा शब्द का उपयोग करने के बजाय गारंटी शब्द का प्रयोग किया। कांग्रेस के नेता मोहन प्रकाश ने बताया कि भाजपा का लूट और झूठ का मॉडल है। पूंजीपति परस्त नीतियों का मॉडल है। केन्द्रीय जांच एजेंसी ईडी, सीबीआई का नाम लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव जनबल के आधार पर नहीं, बल्कि एजेंसियों के पीछे छिपकर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निवास पर ईडी की कार्रवाई की चर्चा करते हुए कहा कि वे कम्प्यूटर से पेन ड्राइव में डाटा चोरी कर ले गए।

भाजपा नेता कांग्रेस सरकार की नीतियों से घबराए हुए हैं, तभी तो चुनाव में कांग्रेस की क्या रणनीति होगी। उस रणनीति को जानने के लिए ईडी के माध्यम से कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा के कम्प्यूटर से डाटा मंगवाया गया है। उन्होंने भाजपा नेताओं को सुझाव दिया कि भाजपा का नाम बदलकर ईडी पार्टी रख देना चाहिए। मोहन ने कहा कि जिस भी राज्य में विधानसभा चुनाव होते हैं, वहां पर भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व के बजाय ईडी के अधिक दौरे होते हैं। बंगाल, कर्नाटक चुनाव में हमने देखा है कि किस तरह ईडी ने गलत तरीके से छापे की कार्रवाई की थी? इसके बावजूद जनता ने कांग्रेस पर विश्वास जताया था।

लुम्बिनी यात्रा का उद्देश्य भारत और नेपाल के संबंधों को करना है मजबूत : मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के साथ भारत के संबंधों को अद्वितीय बताते हुए कहा कि उनकी लुम्बिनी यात्रा का उद्देश्य भारत-नेपाल संबंधों को और मजूबत करना है। मोदी ने नेपाल की यात्रा की पूर्वसंध्या पर अपने यात्रा पूर्व वक्तव्य में कहा कि मैं नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के निमंत्रण पर 16 मई को लुंबिनी, नेपाल का दौरा करूंगा। मैं बुद्ध जयंती के शुभ अवसर पर मायादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए उत्सुक हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले महीने उनकी भारत यात्रा के दौरान सार्थक चर्चा के बाद वह फिर से प्रधानमंत्री देउबा से मिलने के लिए उत्सुक हैं। हम जलविद्युत, विकास और संपर्क सहित अनेक क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने के लिए अपनी साझी समझ का निर्माण करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि पवित्र मायादेवी मंदिर में जाने के अलावा, मैं लुंबिनी मठ क्षेत्र में भारत अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्कृति एवं विरासत केन्द्र के शिलान्यास समारोह में भी भाग लूंगा। मैं नेपाल सरकार द्वारा आयोजित बुद्ध जयंती समारोहों में भी शामिल लूंगा।

मोदी ने कहा कि नेपाल के साथ हमारे संबंध अद्वितीय हैं। भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के बीच संपर्क हमारे घनिष्ठ संबंधों की स्थायी इमारत है। मेरी यात्रा का उद्देश्य इन समय-सम्मानित संबंधों का जश्न मनाना और उन्हें और गहरा करना है, जो सदियों से पोषित हैं और हमारे अंतर्संबंध के लंबे इतिहास में दर्ज हैं। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा के अनुसार द्विपक्षीय बैठक में दोनों नेता के बीच देऊबा की एक से तीन अप्रैल की भारत यात्रा के दौरान हुई बातचीत से आगे बात होगी जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के समग्र आयामों पर चर्चा होगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल के बीच संबंधों में ऊर्जा सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें नेपाल में नेपाल द्वारा निर्मित बिजली का भारत में आयात, नेपाल में भारत निर्मित भारत में लाना, भारत में निर्मित बिजली का नेपाल को निर्यात तीनों चीजें शामिल हैं। बैठक में इस पर चर्चा होना स्वाभाविक है। क्वात्रा के अनुसार भारत एवं नेपाल के बीच ऊर्जा व्यापार में व्यापक संभावनाएं हैं। दोनों देशों के बीच अप्रैल में 360 मेगावाट बिजली के निर्यात का करार हुआ था। इस दिशा में अभी और कई मामलों पर बातचीत हो रही है।

चरमपंथ के कारण कश्मीरी पंडित हुए विस्थापित : भागवत
नई दिल्ली। कश्मीरी पंडितों के नए साल यानी नवरेह के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कश्मीरी हिंदुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चरमपंथ के कारण आप लोगों को कश्मीर से विस्थापित होना पड़ा, लेकिन अब आप हिंदू और भारतभक्त के रूप में वापस जाएंगे। भागवत ने कहा कि फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ कश्मीरी पंडितों की कहानी को बयां कर रही है।

कुछ लोग इसके पक्ष में हैं तो कुछ इसके खिलाफ हैं। फिल्म ने कश्मीरी पंडितों की भयानक त्रासदी की एक दुर्भाग्यपूर्ण वास्तविकता को दिखाया है, जिसने हम सभी को झकझोर दिया है। कश्मीरी पंडित पिछले 3-4 दशकों से अपने ही देश में अपने घर से विस्थापित होने का खामियाजा भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले मैंने कहा था कि कश्मीरी पंडितों के मुद्दे को जन जागरूकता और कला जैसे माध्यम से हल किया जाएगा।