honor - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर पलटवार: अपशब्द कमजोरों का हथियार; तिरंगे का मान बढ़ाना गद्दारी नहीं, जानें और क्या-क्या बोले केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ?
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गद्दार कहे जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है और कहा है कि वह अपने शब्दों और भाषणों के ज़रिए बार-बार अपना असली स्वभाव और चरित्र दिखा रहे हैं। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "आज मैं आपके सामने एक बहुत ही महत्वपूर्ण कूटनीतिक यात्रा को उजागर करने के लिए उपस्थित हूँ, जिसे पीएम मोदी ने आज पूरा किया है। पांच दिनों में पांच देशों की यात्रा के दौरान जिस तरह से भारत ने अपनी छाप छोड़ी, जिस गर्मजोशी के साथ प्रधानमंत्री का उन सभी पांच राष्ट्रों में विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान स्वागत किया गया, भारतीय प्रवासियों द्वारा उन्हें जो सम्मान दिया गया और भारत को मिले तीन अंतरराष्ट्रीय सम्मान, जिनमें दो देशों और खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा प्रधानमंत्री को सम्मानित किया गया, वह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।"

उन्होंने कहा, "यह केवल कूटनीतिक और राजनीतिक मंच पर की गयी एक अंतरराष्ट्रीय यात्रा मात्र नहीं थी। इसने भारत के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण परिणाम उत्पन्न किये हैं। चाहे वह भारत के विकास की भविष्य की रणनीति से संबंधित हो, भारत की आर्थिक यात्रा से या आने वाले दिनों में भारत की क्षमताओं का विस्तार करने से,आत्मनिर्भरता को मजबूत करने से अथवा यह सुनिश्चित करने से कि आम जनता को उनके दैनिक जीवन में आवश्यक वस्तुएँ आसानी से उपलब्ध हों, हर तरह से यात्रा कारगर साबित हुई है।"

इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ पूरी दुनिया भारत और प्रधानमंत्री की ओर बहुत भरोसे के साथ देखती है। वहीं, दूसरी ओर राहुल गांधी अपने शब्दों और भाषणों के ज़रिए बार-बार अपना असली स्वभाव और चरित्र दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा, "भारत की जनता उन्हें बार-बार नकार रही है और वह एक के बाद एक चुनाव हार रहे हैं। इसकी वजह से जो हताशा और एक तरह की कुंठा उनमें पैदा हुई है, वह उनके व्यवहार में साफ़ झलकती है। वह जिस तरह से अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं और प्रधानमंत्री के बारे में अपमानजनक बातें करते हैं, वह निंदनीय है।"

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार घुसपैठियों का समर्थन करते हैं, वह 'गद्दारी' है। उन्होंने सवाल किया, "क्या वैश्विक मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाना 'गद्दारी' कहलाएगा, या विदेश जाकर भारत के तिरंगे का अपमान करना 'गद्दारी' माना जाएगा" उन्होंने सवाल किया कि क्या आतंकवाद की कमर तोड़ना, आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देना देशद्रोह माना जाता है? या आतंकवादियों को बिरयानी खिलाना या आतंकवादियों के साथ समझौता करना देशद्रोह माना जाता है? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस शब्दावली का उपयोग करते हैं, उसे अंग्रेजी में 'गालियां कमजोरों का हथियार होती हैं' कहा जाता है। उन्होंने कहा, "देश अब राहुल गांधी की कमजोरियों, गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी की असफलताओं और पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था तथा वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को देख रहा है।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 50 से अधिक प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) से मुलाकात की और उनके साथ संवाद किया। इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की 'फॉर्च्यून 500' कंपनियाँ भी शामिल हैं, जो इन निगमों का नेतृत्व और प्रबंधन कर रही हैं। उनके साथ भारत में और अधिक निवेश, व्यापार और संबंधों को मजबूत करने के संबंध में चर्चाएँ की गयी। यदि हम केवल उन कंपनियों के बाजार मूल्य का आकलन करें जिनका प्रतिनिधित्व उन सीईओ द्वारा किया गया जिनके साथ प्रधानमंत्री ने चर्चा की, तो उनका कुल मूल्य तीस लाख करोड़ डॉलर से भी अधिक है।"

उन्होंने कहा, "आज पूरी दुनिया भारत को एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में देखती है। आज पूरी दुनिया भारत को एक पसंदीदा वैश्विक गंतव्य के रूप में देखती है। मेरा मानना है कि यह केवल एक संयोग नहीं है, बल्कि एक सुविचारित रणनीति है।" केंद्रीय मंत्री कहा, "मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री ऐसे समय में देश नेतृत्व कर रहे हैं, जब दुनिया में बहुत ज़्यादा अनिश्चितता है। अलग-अलग देश युद्ध की चपेट में आ गये हैं। ऐसी स्थिति में यूरोप और भारत एक-दूसरे के दोस्त और साझेदार की तरह हैं। वे एक-दूसरे के पूरक हैं। उनमें प्रतिस्पर्धा कम और साझेदारी ज़्यादा है।" संवाददाता सम्मेलन के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रखुख अनिल बलूनी और मीडिया सह-प्रमुख डॉ. संजय मयूख भी उपस्थित थे।

पूरी दुनिया में पीएम मोदी का डंका : 2026 के प्रतिष्ठित एग्रीकोला पदक से हुए सम्मानित, बोले- ये करोड़ों किसानों, वैज्ञानिकों का सम्मान है
रोम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुधवार को संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन द्वारा रोम स्थित एफएओ मुख्यालय में वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित एग्रीकोला पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत तथा वैश्विक स्तर पर खाद्य सुरक्षा, सतत कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके असाधारण नेतृत्व के सम्मान में प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने यह पुरस्कार एफएओ के महानिदेशक डॉ. क्यू डोंग्यू से प्राप्त किया। उन्होंने यह सम्मान भारतीय किसानों और भारतीय कृषि वैज्ञानिक समुदाय को समर्पित किया, जो भारतीयों तथा विश्वभर के लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा और पोषण सुनिश्चित करने हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मानव कल्याण, खाद्य सुरक्षा और सतत विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। भारत में कृषि जीवन की केंद्रीय भूमिका को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कृषि मातृभूमि और भारतीय जनमानस के बीच एक पवित्र संबंध है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में भारत का वैज्ञानिक और नवाचार-आधारित दृष्टिकोण एक सतत, जलवायु-सहिष्णु और भविष्य के लिए तैयार पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा दे रहा है। इस दिशा में उन्होंने कहा कि 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप' जैसी पहल तथा सूक्ष्म सिंचाई और सटीक कृषि के लिए मिशन-आधारित दृष्टिकोण भारत की कृषि नीतियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। प्रौद्योगिकी-आधारित कृषि समाधानों पर विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित परामर्श प्रणाली, ड्रोन, दूरसंवेदी प्रौद्योगिकियाँ तथा सेंसर-आधारित मशीनें भारतीय किसानों को बेहतर उत्पादन और अधिक कृषि आय प्राप्त करने में सहायता कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में भारत ने लगभग 3,000 जलवायु-सहिष्णु फसल किस्मों का विकास किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की विज्ञान-आधारित कृषि वैश्विक खाद्य सुरक्षा को सुदृढ़ कर रही है, विशेषकर वैश्विक दक्षिण के देशों के लिए। प्रधानमंत्री ने याद किया कि एफएओ के संस्थापक सदस्य के रूप में भारत को वैश्विक खाद्य सुरक्षा, सतत कृषि और भूख-मुक्त विश्व को बढ़ावा देने के लिए संगठन के साथ कार्य करने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के आयोजन के माध्यम से स्वस्थ खाद्य विकल्पों को प्रोत्साहित करने हेतु भारत के साथ कार्य करने के लिए एफएओ का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी की एफएओ मुख्यालय की यह यात्रा पिछले 30 वर्षों में किसी भारतीय शासनाध्यक्ष द्वारा की गई पहली यात्रा थी।

पीएम मोदी का स्वीडन दौरान: भारत-स्वीडन के संबंध रणनीतिक साझेदारी में बदले, मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान
गोथेनबर्ग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता को बेहद सार्थक बताते हुए कहा है कि परस्पर बढते सहयोग को देखते हुए दोनों देशों ने संबंधों को रणनीति साझेदारी के स्तर तक ले जाने का निर्णय किया है। मोदी ने उन्हेंं स्वीडन के सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ द नॉर्थ स्टार से सम्मानित किये जाने को भारत के 140 करोड़ लोगों का सम्मान करार दिया। पांच देशों की यात्रा के तीसरे चरण में स्वीडन की दो दिन की यात्रा पर गये श्री मोदी ने प्रधानमंत्री क्रिस्टरसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद रविवार देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा ," प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन के साथ अत्यंत उत्कृष्ट वार्तालाप हुए। यह भी अत्यंत प्रसन्नता की बात रही कि युवराज्ञी विक्टोरिया ने भी बैठक में भाग लिया। उन्होंने स्वीडन के महाराज और महारानी की ओर से शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। उनके प्रति मेरा आभार।"

उन्होंने कहा कि भारत और स्वीडन के संबंध लोकतांत्रिक मूल्यों, विधि के शासन के सिद्धांतों और मानव-केंद्रित विकास की मजबूत नींव पर आधारित हैं। सभी क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग को देखते हुए, हमने अपने संबंधों को एक रणनीतिक साझेदारी तक उन्नत करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस दौरान व्यापार, रक्षा, नवाचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, जलवायु परिवर्तन और अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयन से मुलाकात पर पीएम मोदी ने कहा,"गोथेनबर्ग में आपसे मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई, अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लेयेन। भारत-यूरोप संबंधों की प्रबल संभावनाओं पर, विशेषकर भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के संदर्भ में, मैं आपसे पूर्णतः सहमत हूं।" स्वीडन के सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ द नॉर्थ स्टार से सम्मानित किये जाने पर उन्होंने कहा," मुझे अभी ऑर्डर ऑफ द नॉर्थ स्टार से सम्मानित किया गया है। यह केवल मेरे लिए ही नहीं, बल्कि भारत के 1.4 अरब लोगों के लिए भी सम्मान है।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह स्वीडन में हमारे उन सभी मित्रों को भी श्रद्धांजलि है जिन्होंने भारत और स्वीडन के संबंधों को सुदृढ़ किया और एक मजबूत आधार तैयार किया। हमारी दोनों राष्ट्रों के बीच मित्रता निरंतर प्रगाढ़ होती रहे। पीएम मोदी को एक विशेष समारोह में, स्वीडन की युवराज्ञी विक्टोरिया ने 'रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रॉस' से सम्मानित किया, जो स्वीडन के सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है, जिसकी स्थापना 18वीं शताब्दी में हुई थी। यह सम्मान स्वीडन द्वारा विदेशी शासनाध्यक्षों को असाधारण लोकसेवा और स्वीडन के साथ संबंधों को सुदृढ़ करने में योगदान के लिए प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

स्टरसन और मोदी ने नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की विरासत को रेखांकित करते हुए विशेष स्मारक उपहारों का आदान-प्रदान किया। क्रिस्टरसन द्वारा दिए गए उपहार में एक बॉक्स शामिल था, जिसमें गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा हस्तलिखित दो नीति-वचनों (एपिग्राम) की प्रतिकृतियां, एक संक्षिप्त व्याख्यात्मक लेख और वर्ष 1921 में उप्साला विश्वविद्यालय की यात्रा के दौरान ली गई गुरुदेव टैगोर की एक तस्वीर थी। हाल ही में स्वीडिश राष्ट्रीय अभिलेखागार में खोजे गए ये मूल दस्तावेज, गुरुदेव टैगोर द्वारा वर्ष 1921 और 1926 में अपनी स्वीडन यात्राओं के दौरान तैयार किए गए थे।

मोदी ने क्रिस्टरसन को रवींद्रनाथ टैगोर की संकलित रचनाओं का एक संग्रह भेंट किया, साथ ही शांतिनिकेतन का विशेष रूप से हस्तनिर्मित एक बैग भी प्रदान किया, जिस पर वे रूपांकन (मोटिफ्स) अंकित हैं जिन्हें गुरुदेव ने स्थानीय कारीगरों को सशक्त बनाने के लिए चुना था।प्रधानमंत्री ने गोथेनबर्ग में उद्योग के लिए यूरोपीय गोलमेज सम्मेलन को भी संबोधित किया। क्रिस्टरसन, वान डेर लेयेन, यूरोप के वरिष्ठ उद्योग जगत की हस्तियों तथा प्रमुख यूरोपीय और भारतीय कंपनियों के प्रतिनिधियों ने वोल्वो समूह द्वारा आयोजित इस संवाद में भाग लिया। पीएम मोदी ने भारत और यूरोप के बीच बढ़ते रणनीतिक सामंजस्य को रेखांकित किया और लगातार जटिल तथा अनिश्चित होते वैश्विक परिवेश में विश्वसनीय साझेदारियों के महत्व को उजागर किया। उन्होंंने स्वीडन की कंपनियों से भारत में महत्वपूर्ण खनिजों सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने का आह्वान किया। पीएम मोदी स्वीडन से यात्रा के चौथे पड़ाव में नावें जायेंगे।

असर खबर का - कोटा वन मंडल ने स्वर्ण अक्षरों में लिखवाया वन कर्मचारियों का नाम
कोटा। कोटा वन मंडल की ओर से बेस्ट परफोर्मेंस देने वाले कर्मचारियों का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखवाया जा रहा है। इसके लिए विभाग ने बेस्ट परफोर्मेंस ऑफ द मंथ शुरू किया है। जिसके तहत अपनी बीट में अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में उत्साह बढ़ रहा है, जिसका सकारात्मक असर कर्मचारियों की कार्यशैली में देखने को मिल रहा है। दरअसल, दैनिक नवज्योति ने वन विभाग में कर्मचारियों का काम इन्सेंटिव बेस्ड किए जाने का मुद्दा उठाया था। इसको लेकर गत 19 जनवरी को इन्सेंटिव बेस्ड हो काम तो जंगल बने घर, हर वनकर्मी बने रक्षक शीर्षक से खबर प्रकाशित कर वन अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया था। इस पर कोटा वन मंडल ने नवाचार करते हुए अपने कार्यालय में बेस्ट फरफोर्मेंस ऑफ द मंथ स्कीम शुरू की है।

200 प्रतिशत बढ़ा राजस्व
कोटा वन मंडल के डीएफओ तरुण मेहरा ने बताया कि दो माह के अतिरिक्त चार्ज में इस प्रयास से वनकर्मियों में काम के प्रति जोश और जूनून बढ़ा। उनमें आत्मविश्वास का संचार बढ़ा। जिसका सकारात्मक फायद यह हुआ कि प्रतिमाह के वन राजस्व में 200 प्रतिशत बूम आ गया। फील्ड स्टाफ में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यशैली में गुणात्मक सुधार देखने को मिल रहा है। अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों का नाम उप वन संरक्षक के चैम्बर में लगे बोर्ड पर स्वर्ण अक्षरों में लिखाया जा रहा है, जो एक माह तक लगे रहेंगे। हर महीने कर्मचारियों की परफॉर्मेंस की रैंकिंग जारी कर बेस्ट परफोर्मेंस का खिताब दिया जाता रहा है। इससे कर्मचारियों में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी है। काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारी उत्साह से लबरेज नजर आ रहे हैं। इस नवाचार का विभाग में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है।

मनोबल बढ़ेगा, पारिस्थितिकी तंत्र सुधरेगा
नवज्योति ने अच्छा काम करने पर प्रोत्साहन राशि के रूप में कर्मचारियों सम्मान दिए जाने की आवाज उठाई थी। इन्सेंटिव बेस्ड वर्किंग से वनकर्मियों का जोश दोगुना बढ़ेगा। हर महीने कार्य मूल्यांकन के आधार पर रैंकिंग जारी कर लक्ष्य की प्राप्ती करने वाले कर्मचारियों को सार्वजनिक मंच पर सम्मानित किए जाने पर उनमें प्रतिस्पर्दा की भावना बढ़ेगी और अपनी बीट में बेहतर से बेहतर कार्य करने को प्रेरित होंगे। वहीं, पारिस्तिकी तंत्र मजबूत होने से जंगल में खुशहाली आएगी और वन्यजीवों की संख्या में इजाफा होगा। साथ ही कर्मचारियों में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगेगी। इसके लिए वे नवाचार अपनाएंगे और वनक्षेत्र को सुरक्षित करेंगे। माफियाओं के चंगुल से जंगल बचेगा और देश के मानचित्र पर  सेंचूरी का नाम प्रदर्शित होगा।

सेना के जवान का बीमारी के चलते निधन राजकीय सम्मान से किया अंतिम संस्कार
कोटपूतली। समीप के देवता ग्राम स्थित ढाणी जोधा वाली निवासी सेना के जवान विजय यादव का असामयिक निधन हो गया। जब विजय के निधन की सूचना ग्रामीणों को लगी तो समूचे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सेना के जवानों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के मुताबिक, विजय यादव पुत्र सहीराम हवलदार भारतीय सेना के ईएमई कौर में कार्यरत थे। परिजनों के मुताबिक, विजय बीमारी से ग्रसित थे और उनका इलाज दिल्ली  के आर्मी अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान गत दिवस विजय ने दम तोड़ दिया।

विजय के सम्मान में पनियाला से घर तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें लोग भारत माता के जयकार लगाते हुए चल रहे थे। इस मौके पर ईएमई की टुकड़ी द्वारा गार्ड आॅफ सलामी दी गई। बेटे सक्षम यादव ने चिता को मुखाग्नि दी। सेना के जवानों सहित जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, कांग्रेस नेता मधुर यादव, भाजपा नेता मुकेश गोयल, भाजपा नेता शंकरलाल कसाना, सरपंच रामनरेन्द्र शर्मा, जदयू नेता रामनिवास यादव, समाजसेवी रामौतार यादव, यादराम जांगल, राव रमेश, मंगल यादव, सुधीर यादव व रवि गुर्जर सहित कई लोगों ने पुष्प चक्र व फूल-मालाएं अर्पित कर विजय को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तो वहीं गमगीन माहौल की बीच ग्रामीणों और परिजनों ने अपने लाडले को अंतिम विदाई दी।

देश हमेशा के लिए ऋणी रहेगा
सांसद राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि आज शहीदों की बदौलत ही हम सब सुख-शांति से खुली हवा में सांस ले रहे हैं। देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले मां भारती के सच्चे सपूतों का देश हमेशा-हमेशा के लिए ऋणी रहेगा। कांग्रेस नेता मधुर यादव ने कहा कि अगर इस देश का सच्चा रक्षक कोई है तो वह हमारे देश की सेना के जवान है। भाजपा नेता मुकेश गोयल ने कहा कि हमें शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए।

ऑनर का नया स्मार्टफोन एक्स40आई लांच, 50 मेगापिक्सल का कैमरा
नई दिल्ली। ऑनर ने नया स्मार्टफोन ऑनर एक्स40आई को लांच किया है। कंपनी ने फोन में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया है। कंपनी ने फोन को दो वेरिएंट- 8जीबी+128जीबी और 12जीबी+256जीबी में लांच किया है। कंपनी फोन में 5जीबी तक की वर्चुअल रैम भी दे रही है। इससे फोन की रैम को 17जीबी तक किया जा सकता है। इसे चीन में लांच किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 18,920 रुपये है। यह फोन ग्राहकों को पिंक, सिल्वर, ग्रीन और ब्लैक कलर में मिलेगा।

फोन में कंपनी ने 6.7 इंच की एचडी डिस्प्ले दी है। फोन में  मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके अलावा इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसकी बैटरी 4000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और यूएसबी ऑप्शन दिए गए है।

एमपीयूएटी को कुलाधिपति सम्मान
उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को राज्य के समस्त राज्य वित्त पोषित विश्वविद्यालयों में पहले स्थान पर रहने के लिए कुलाधिपति अवार्ड से सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नरेंद्र सिंह राठौड़ ने जयपुर स्थित राजभवन में राज्य के सभी राज्य वित्त पोषित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के संवाद कार्यक्रम में राज्यपाल एवं कुलपधिपति कलराज मिश्र से यह सम्मान प्राप्त किया। वर्ष 2019 में 4 अप्रेल को हुई कुलपति समन्वय समिति की बैठक में राज्यपाल कलराज मिश्र ने इसकी घोषणा की थी।

ऑनर ने नया स्मार्टफोन 70 प्रो किया लांच
नई दिल्ली। ऑनर ने नया स्मार्टफोन 70 प्रो को लांच किया है। इस फोन को 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के वेरियंट में लांच किया गया है। इसे अभी केवल चीन में लांच किया है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 43 हजार रुपए है।

फोन में कंपनी ने 6.78 इंच की डिस्प्ले दी है। कंपनी ने फोन में 54 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें फ्रंट कैमरा 50 मेगापिक्सल का दिया गया है।

विद्यापीठ : बेटियों ने बढ़ाया मान, 52.50 फीसदी के गले में गोल्ड मेडल
उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के 14वें दीक्षांत समारोह में लगातार तीसरे साल बेटियों ने सर्वाधिक गोल्ड मेडल प्राप्त कर अपना और अपने परिवार का मान बढ़ाया। 14वें दीक्षांत में कुल 80 में से 42 छात्राओं ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए हैं। विद्यापीठ के रिकार्ड के अनुसार 2020 में 66.25, 2021 में 59.34 तथा इस साल  52.50 फीसदी बेटियों ने यह उपलब्धि हासिल की है। समारोह में 2020-21 में कुल 2085 स्नातक, 885 स्नातकोत्तर को डिग्री, 456 डिप्लोमा धारकों को डिप्लोमा प्रदान किए गए तथा संस्थान की ओर से 80 गोल्ड मेडल प्रदान किए गए जिसमें से 42 गोल्ड मेडल छात्राओं व 38 छात्रों के नाम रहे। वहीं, कुल 26 छात्राओं व 22 छात्रों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि व शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने भी छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि ‘ज्ञान जल से भी पतला है, जिसे सुभाषित वाक्यों के माध्यम से समाज को पहुंचाने का कार्य करना ही अपनी शिक्षा पूर्ण करने के वास्तविक उद्देश्यों की पूर्ति होगी।’

नाती-पोतो के साथ पहुंचे समारोह में
विद्यापीठ के 14वें दीक्षांत की विशेषता यह रही कि समारोह में कोई अपनी बेटी और नातियों के साथ तो कोई अपनी बहु और पौतों के साथ पहुंचा। उपाधियां-गोल्ड मेडल मिलने के बाद सपरिवार सेल्फी का दौर चला और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी गई। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार जगदीशचंद्र को डी-लिट की मानद उपाधि से नवाजा गया।

किसने क्या दी सीख
शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र की वो मजबूत नींव है, जो उस देश की उन्नति की इमारत को खड़ा करती है। शिक्षा के बलबूते पर ही कुछ बना जा सकता है। शिक्षा तभी सार्थक है जब उसका उपयोग सीखने के साथ-साथ सिखाने में भी किया जाता है। मद्रास उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति एपी साही ने कहा कि भारतीय शिक्षा जीवन के दर्शन को सिखाने के साथ-साथ स्वयं को अनुशासित करने और समाज के लिए कर्तव्य पालन को पूर्ण करने के लिए प्रेरित करती है। जिसके माध्यम से प्रबंधन, समाधान और उनके सदुपयोग की क्षमताएं हासिल करते हैं।

स्वामीनारायण मंदिर लोया धाम गुजरात के संत डॉ. वल्लभदास स्वामी ने कहा कि शिक्षा देश ही नहीं, विश्व की रीढ़ की हड्डी है, जो हमें प्रगति, शांति, आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन के गुणों से युक्त बनाती है। कुलाधिपति प्रो बलवंतराय जानी ने कहा कि समय के साथ-साथ राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय नए-नए पाठ्यक्रम व कोर्सेज विद्यार्थियों के उपलबध करवा रहा है जिसमें संज्ञानात्मक विज्ञान, मानवाधिकार, कॉमर्शियल एंड साइबर लॉ से जुड़े पाठ्यक्रम आने वाले समय में संस्थान में प्रारंभ करने की घोषणा की।  कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने कहा कि विश्वविद्यालय लगातार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक कार्यक्रमों व गतिविधियों का संचालन कर रहा है। साथ ही नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शैक्षिक व्यवस्थाओं में परिवर्तन और पाठ्यक्रमों को शामिल करने का कार्य शुरू कर चुका है।

नड्डा ने भाजपा के दस नवनिर्मित कार्यालयों का किया उद्घाटन, मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को हनुमानगढ़ में नवनिर्मित भाजपा कार्यालय सहित प्रदेश के दस जिलों में पार्टी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन किया। नड्डा ने हनुमानगढ़ को छोड़कर अन्य नौ जिलों में नवनिर्मित पार्टी कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन किया। उन्होंने चार जिलों में बनने वाले पार्टी कार्यालयों का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्व पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की आधुनिक पार्टी कार्यालय बनाने की सोच थी और आज देश में 512 पार्टी कार्यालय बनाना प्रस्तावित हैं। इसमें 227 बनकर तैयार हो गए हैं।

विरोधी भी हमारी पार्टी का परिचय देश की सबसे पार्टी बताते हुए देते है: नड्डा

उन्होंने कहा कि ये कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं और इससे पार्टी को नई ताकत मिलेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इन कार्यालयों में मंत्रणा करें, योजनाएं बनाएं और प्रदेश की गहलोत सरकार को उखाड़ फैंके। उन्होंने कहा कि आज हमारे विरोधी भी हमारी पार्टी का परिचय देश की सबसे पार्टी बताते हुए देते है।

भाजपा संगठन मजबूत होगा: पूनियां
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने कि आज हनुमानगढ़ में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन के साथ प्रदेश के 10 कार्यालयों  का शुभारंभ और चार कार्यालयों का शिलान्यास भाजपा परिवार के मुखिया जेपी नड्डा के कर कमलों द्वारा हुआ। भाजपा राजस्थान के लिए यह अहम पड़ाव है, इससे प्रदेश का भाजपा संगठन मजबूत होगा।

गहलोत ने राजस्थान के मान-सम्मान पर पहुंचाई चोट-नड्डा
भारतीय जनता पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर राजस्थान के मान-सम्मान पर चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी कांग्रेस सरकार को जनता से कोई लेना देना नहीं है और वह जनता के मर्म और विषयों को भी नहीं समझती है।  उन्होंने कहा कि पहले राजस्थान संस्कार, संतोष, शांति और विकास के लिए जाना जाता था। लेकिन अशोक गहलोत ने राजस्थान के मान-सम्मान पर गहरी चोट पहुंचाई है। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार को जनविरोधी सरकार बताते हुए कहा कि उन्हें दुख हैं कि राजस्थान में दुष्कर्म की घटनाएं अधिक हो रही है। उन्होंने कहा कि एक मंत्री ने विधानसभा में हल्का बयान दिया गया जो कांग्रेस और श्री गहलोत की मानसिकता दर्शाता है। उन्होंने कहा ''राजस्थान के कार्यकर्ताओं से मैं निवेदन करने आया हूं कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को स्टार्टअप शुरु करने के लिए प्रेरित किया था। उस समय भारत में करीब 500 स्टार्टअप थे। आज करीब 68 हजार स्टार्ट अप भारत में चल रहे हैं। इसमें से 100 स्टार्टअप ऐसे हैं जिनका नाम यूनिकॉर्न में है। ये बदलता हुआ भारत है।

कुर्सी पाना, एमएलए बनना, एमपी बनना हमारे लिए जनता की सेवा करने का माध्यम

नड्डा ने कहा कि कुर्सी पाना, एमएलए बनना, एमपी बनना हमारे लिए जनता की सेवा करने का माध्यम है। हम राष्ट्र की सेवा के लिए आए हैं। हम राष्ट्र को मजबूत करने के लिए आए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इच्छा शक्ति और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति ने ही जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को धराशायी किया। उन्होंने कहा कि आज देश में 190 करोड़ वैक्सीन लग चुकी है।

कार्यालय ऐसा होता है कि जिसका पट कभी भी बंद नहीं होता
उन्होंने कहा कि एक समय था, जब हमारी संख्या लाख में होती थी। लेकिन आज हर कोई हमारा परिचय देता है, तो कहता है कि 18 करोड़ सदस्यों वाली सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पार्टी के सदस्यों की संख्या करीब 70 लाख है और 80 हजार से ऊपर सक्रिय सदस्य हैं। राजस्थान में 13 कार्यालय बनकर तैयार हो गए हैं, नौ पर कार्य चल रहा है और सात कार्यालयों के नर्माण के लिए जमीन खरीदी जा रही है। उन्होंने कहा ''मैं बार-बार शब्द कार्यालय कहता हूं ऑफिस क्यों नहीं कहता हूं, ऑफिस इसलिए नहीं कहता क्योंकि ऑफिस दस से पांच बजे तक चलता है और कार्यालय ऐसा होता है कि जिसका पट कभी भी बंद नहीं होता। कार्यालय ऊर्जा, संस्कार एवं एक नयी चेतना देने और योजनाओं को क्रियान्वित करने का केंद्र होता है।  उन्होंने बताया कि देश में पार्टी के 512 पार्टी कार्यालय बनाना प्रस्तावित है जिनमें 227 बनकर तैयार हो गए और 173 पर काम चल रहा है।

ये रहें मौजूद
इस अवसर पर पार्टी के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश सह प्रभारी भारती बेन सियोल, प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, प्रदेश महामंत्री भजन लाल सांसद निहालचंद एवं बाबा बालकनाथ आदि मौजूद थे। इसके अलावा अलग अलग जगहों से पार्टी नेता जुड़े जिनमें केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, अर्जुनराम मेघवाल, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, राज्य में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राम लाल शर्मा आदि शामिल थे।

ऑनर ने नया स्मार्टफोन प्ले 30 किया लांच
नई दिल्ली। ऑनर ने नया 5जी स्मार्टफोन प्ले 30 लांच किया है। इस फोन में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। फोन को 8 जीबी +128 जीबी वाले वेरियंट में लांच किया गया है। इसे चीन में लांच किया गया है। यह फोन चार कलर में आता है।

कंपनी ने फोन में 6.5 इंच की एचडी डिस्प्ले दी है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इस फोन को ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और व्हाइट कलर में ले सकते है।

ऑनर ने नए स्मार्टफोन प्ले 6टी को किया लांच
नई दिल्ली। ऑनर ने नए स्मार्टफोन ऑनर प्ले 6टी को लांच किया है। कंपनी ने इस फोन को चीन में लांच किया हैं। कंपनी ने इसे 8जीबी की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ लांच किया है। कंपनी ने फोन में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी है। इसमें 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।