Military Casualties - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यमन में भीषण संघर्ष, 100 से ज्यादा सैनिक मारे और घायल; हूती विद्रोहियों के खिलाफ सेना ने कई इलाकों पर कब्जा जमाया
काहिरा। दक्षिण-पश्चिम यमन में हुई हालिया झड़पों में यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार और अंसार अल्लाह आंदोलन के 100 से ज़्यादा सैनिक मारे गए और घायल हुए हैं। यह जानकारी एक सैन्य सूत्र ने रविवार को स्पुतनिक को दी। सूत्र ने बताया, "पिछले 24 घंटों में, दोनों तरफ़ के 81 सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं। पिछले दो दिनों में, हमारी सेना और हूती के लगभग 100 लड़ाके मारे गए या घायल हुए हैं।"

सूत्रों ने बताया कि नियमित सेना को लाल सागर के शहर होदेदाह के दक्षिण-पूर्व इलाके में सफलता मिली है। सेना ने पड़ोसी हेस ज़िले की प्रशासनिक सीमा के पास कई जगहों पर कब्ज़ा कर लिया है, जिनमें मस्जिदें और सैन्य ठिकाने भी शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रणनीतिक रूप से अहम डब्बास पहाड़ी श्रृंखला, ज़िले के उत्तर में साकम जंक्शन और वाडी नखला घाटी पर नियंत्रण हासिल करने के बाद ही यह बढ़त संभव हुई।

इस सप्ताह दक्षिण-पश्चिमी और पश्चिमी यमन के ताइज़ और होदेइदाह प्रांतों में लड़ाई और तेज़ हो गई। हूती विद्रोहियों ने कई बार हमले की कोशिश की लेकिन नियमित सेना ने उन्हें पीछे धकेल दिया और उन इलाकों पर कब्ज़ा कर लिया जो लंबे समय से हूती के नियंत्रण में थे।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने की पाकिस्तान-अफगानिस्तान से युद्धविराम की अपील, 133 अफगान तालिबान लड़ाके और पाकिस्तान के 2 जवान शहीद
बीजिंग। चीन पाकिस्तान और अफगानिस्तान के हिंसक झड़पों को लेकर बहुत चिंतित है और उसने दोनों पक्षों से युद्धविराम के लिए बातचीत की है। गौरतलब है कि इन झड़पों में 133 अफगान तालिबान लड़ाके और पाकिस्तान के दो जवान मारे गये हैं। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा राजधानी काबुल सहित अफगानिस्तान के बड़े शहरों पर बमबारी के बाद चीन संघर्ष के बढऩे पर बहुत चिंतित है। चीन ने दोनों पक्षों से शांत रहने और संयम बरतने की अपील करते हुए कहा है कि जितनी जल्दी हो सके युद्धविराम और खून-खराबा से बचा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, चीन पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष में लगातार मध्यस्थता की है और आगे भी तनाव कम करने में एक रचनात्मक भूमिका निभाना जारी रखने को वह तैयार है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय और पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान में चीन के दूतावास इस मामले पर दोनों देशों में संबंधित पार्टियों के साथ काम कर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का कहना है कि 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए। जबकि पाकिस्तान का कहना है कि चल रही झड़पों में उसके दो जवान मारे गए।