PCC - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न
जयपुर। संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस ने जयपुर मुख्यालय सहित सभी जिला, ब्लॉक, नगर और मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए। जयपुर मुख्यालय पर पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद संगोष्ठी हुई। जिसमें कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट, जयपुर जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, विधायक अमीन कागजी, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, पीसीसी महासचिव ललित तूनवाल, राजेश चौधरी, स्वर्णिम चतुर्वेदी, राम सिंह कस्वां, पूर्व जिलाध्यक्ष आरआर तिवाड़ी, सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसजन और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर नेताओं ने अंबेडकर की संविधान को लेकर सोच, लोगों को दिए अधिकार और उनके सार्वजनिक जीवन पर प्रकाश डाला। पायलट सहित नेताओं ने इस अवसर पर भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर भी हमला बोला।

पायलट ने कहा कि आज सरकार जिस तरह तानाशाही कर रही है। संविधान की जिस तरह धज्जियां उड़ा रही है, वह सहन नहीं किया जा सकता। इस तरह ये देश नहीं चल सकता। यूपीए सरकार में सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह जैसे नेताओं ने देश को कई सौगातें दी। केंद्र सरकार अब लोगों के लिए काम करने की जगह विपक्षी दल के नेताओं की आवाज दबाने में लगी हुई है। इसके लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। लोगों को अब केवल कांग्रेस से उम्मीद नजर आ रही है। हम सभी को मिलकर लोगों की आवाज बनना होगा और देश प्रदेश में कांग्रेस की सरकार वापस लानी होगी।

राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की कार्यशाला संपन्न, मनरेगा-आवास योजना सहित ग्रामीण विकास योजनाओं पर चर्चा
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) कार्यालय में राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पंचायती राज संस्थाओं में सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना, ग्रामीण विकास योजनाओं की गहन समझ विकसित करना और आगामी पंचायत चुनावों की रणनीति तैयार करना था। कार्यशाला की अध्यक्षता संगठन प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सीबी यादव ने की।

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि राजीव गांधी द्वारा शुरू की गई पंचायती राज व्यवस्था आज भी ग्रामीण भारत की मजबूती का आधार बनी हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे स्थानीय स्तर पर पारदर्शिता, जवाबदेही और जन-भागीदारी को बढ़ावा दें। यादव ने पंचायती राज अधिनियम की प्रमुख धाराओं, महिलाओं एवं अनुसूचित जाति-जनजाति के आरक्षण, ग्राम सभा की शक्तियों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में जिला स्तर के संगठन मंत्री, ब्लॉक अध्यक्ष, पंचायत प्रतिनिधि और युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रतिभागियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाली चुनौतियों जैसे फंड की कमी, प्रशासनिक हस्तक्षेप और जागरूकता की कमी पर चर्चा की। डॉ. यादव ने इन मुद्दों के समाधान के लिए कांग्रेस की नीतियों पर जोर दिया और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।