Visionary Leader - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

माथुर की 100वीं जयंती पर स्मृति समारोह, वरिष्ठ नेताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला
जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री एवं असम के पूर्व राज्यपाल शिवचरण माथुर की 100वीं जयंती वर्ष के अवसर पर रविवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 100 ईयर्स ऑफ शिवचरण माथुर – रिफॉर्मिंग गवर्नेंस विषय पर एक विशेष स्मृति समारोह का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा पूर्व पीसीसी अध्यक्ष डॉ बीडी कल्ला और डॉ चंद्रभान सिंह, पूर्व मंत्री डॉ रघु शर्मा, विधायक प्रशांत शर्मा, सुरेश मोदी, अमीन कागजी, पूर्व विधायक जीआर खटाना, इन्द्रराज गुर्जर,सुचित्रा आर्य, सहित कई पूर्व ब्यूरोक्रेट्स, विषय विशेषज्ञ, कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और माथुर के परिवारजन वंदना माथुर, विभा माथुर, समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

अधिकांश नेताओं ने माथुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए माथुर के राजनीतिक और सामाजिक जीवन के पहलुओं पर विचार प्रकट किए। वक्ताओं ने माथुर के कार्यकाल में बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित आम लोगों के हितों में किए कार्यों से अवगत कराया। उनकी प्रशासनिक क्षमता और विजनरी लीडरशिप के बारे में बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि वे सरकार में रहते हुए मंत्री अफसरों की बातों पर भरोसा करने की जगह कई बार खुद फील्ड में जाकर सच्चाई पता लगाते थे।