taking - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पाली में जिला बाल कल्याण समिति के चेयरमैन, दो सदस्य, सहयोगी अधिवक्ता 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर पाली- प्रथम इकाई ने सोमवार को कार्रवाई कर सीताराम चेयरमैन, इंदू चौपड़ा और लक्ष्मण पालदिया सदस्य बाल कल्याण समिति, जिला पाली को उनके सहयोगी सुधीर काकाणी अधिवक्ता के माध्यम से परिवादी से 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की पाली- प्रथम इकाई को परिवादिया ने शिकायत दी कि परिवादिया को राज्य सरकार ने स्वीकृत प्रतिकर राशि 4 लाख 25 हजार रुपये दिलवाने की एवज में सीताराम शर्मा चेयरमैन, इंदू चौपड़ा, सदस्य और लक्ष्मण पालदिया सदस्य बाल कल्याण समिति, जिला पाली द्वारा उनके सहयोगी सुधीर काकानी अधिवक्ता के माध्यम से 10 प्रतिशत कमीशन के रूप में 42 हजार रूपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी जोधपुर टीम ने  शिकायत का सत्यापन कर सुधीर काकानी अधिवक्ता जिला पाली को बाल कल्याण समिति के ऑफिस में सीताराम शर्मा चेयरमैन, इंदू चौपड़ा, सदस्य एवं लक्ष्मण पालदिया सदस्य बाल कल्याण समिति, जिला पाली के लिये परिवादी से प्रथम किस्त के रूप में 10 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक  दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है।

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बारां चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक 1लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार
कोटा । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा की टीम ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बारां के चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रामदयाल को रुपए 100000 रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है । उसके कब्जे से195000 रुपए अन्य राशि भी बरामद किए गए हैं ।

एसीबी एसपी ने बताया कि फरियादी ने 7 जुलाई को शिकायत दी थी । जिसमें बताया था कि एक व्यक्ति ने उनके पोते को हाउसिंग बोर्ड चौकी के पास बुलाया और वहां पर उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगा कर भीड़ को एकत्र कर लिया था । इस मामले में सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामदयाल भी मौके पर मिला  । इस संबंध में जब रामदयाल से बातचीत की गई तो उसने फरियादी के पोते को छोड़ने की एवज में रुपए 1000000 रिश्वत की मांग की । फरियादी ने जब इस संबंध में उससे गुहार लगाई तो वह रुपए  400000 में राजी हुआ । लेकिन काफी मन्नत करने के बाद डेढ़ लाख रुपए रिश्वत लेने पर सहमति बनी । जिसमें से रुपए 50000 व पूर्व में ले चुका था ,100000 रुपए लेकर शुक्रवार को बुलाया था । एसीबी एसपी विजय स्वर्णकार ने बताया कि रिश्वत राशि की मांग का सत्यापन गुरुवार को ही कराया गया । उसके बाद शुक्रवार को ट्रैप कार्रवाई की गई । आरोपी उप निरीक्षक रामदयाल को फरियादी से रुपए 100000 की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया । साथ ही उसके कमरे से इस मामले में पूर्व में प्राप्त की गई रुपए 50000 की राशि और 145000 अन्य राशि भी बरामद की गई आरोपी से पूछताछ की जा रही।

बारां में पुलिस उप निरीक्षक 1 लाख रूपये रिश्वत लेते चढ़ा एसीबी के हत्थे
जयपुर।   एसीबी कोटा इकाई ने शुक्रवार को बारां में कार्रवाई करते हुए रामदयाल मधुकर, हाल उप निरीक्षक पुलिस प्रभारी पुलिस चौकी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी तेल फेक्ट्री बारां, पुलिस थाना कोतवाली जिला बारां को परिवादी से 1 लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी बी. की कोटा इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि मेरे पौत्र को छेड़छाड के आरोप में पुलिस चौकी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी बारां में बिठा कर रखने और उसको छोड़ने की एवज में पुलिस चौकी प्रभारी रामदयाल मधुकर उप निरीक्षक द्वारा डेढ लाख रूपये की रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी की कोटा इकाई ने  रामदयाल मधुकर को परिवादी से 1 लाख रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी द्वारा परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत राशि पूर्व में सत्यापन के दौरान वसूल कर ली गई थी। आरोपी के चौकी स्थित निवासरत कमरे से अन्य 1,45,500 /- रूपये की संदिग्ध राशि सहित पूर्व में ली गई रिश्वत राशि 50 हजार रूपये भी जब्त की गई है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक  दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपी के आवास व अन्य ठिकानो पर तलाशी जारी है।

पटवारी को 20 हजार रुपए घूस लेते पकड़ा
बून्दी। बूंदी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को भ्रष्टाचार विरोध के हट्टीपूरा और दौलाडा हल्का पटवारी छोटूलाल चौधरी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।  एक बार तो आरोपी देवपुरा स्थित कार्यालय से रिश्वत लेकर बाइक लेकर फरार हो गया। एसीबी ने 2 किमी पीछा कर पटवारी को धरदबोचा। आरोपी ने जमीन के नामांतरण खोलने की एवज में  रिश्वत ली थी।

बूंदी एसीबी के डीएसपी ज्ञानचंद मीणा ने बताया कि हट्टीपूरा और दौलाडा हल्का पटवारी छोटूलाल चौधरी निवासी काशिर देवली जिला टोंक हाल निवासी देवपुरा को बूंदी एसीबी ने 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। फरियादी ने 2 जुलाई को एसीबी चौकी में शिकायत दी थी फरियादी की जमीन का नामांतरण खोलने की एवज में पटवारी उससे 40 हजार की रिश्वत मांग रहा है जिसका सत्यापन कराया गया तो शिकायत सही पाई गई। पटवारी 20 हजार की रिश्वत लेने के लिए तैयार हो गया जिसके चलते हुए गुरुवार को ट्रैप की कार्रवाई की गई। पटवारी ने देवपुरा स्थित कार्यालय के बाहर परिवादी से 20 हजार की रिश्वत लेकर फरार हो गया। जिसे बड़ी मुश्किल के साथ एसीबी की टीम ने 2 किमी पीछा कर बूंदी-कोटा रोड से डिटेन किया गया। आरोपी पटवारी सेना का रिटायर फौजी है। आरोपी बिना पैसे के किसी का भी कार्य नहीं करता है।

नामान्तकरण खोलने एवं तारबंदी योजना के अन्तर्गत नक्शा ट्रेस देने की एवज में मांगी घूस, 4 हजार रूपये रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर नगर चतुर्थ इकाई ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए जगदीश प्रसाद बैरवा, पटवारी, पटवार हल्का हथेली तहसील फागी जिला जयपुर को परिवादी से चार हज़ार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की जयपुर नगर चतुर्थ इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि भूमि का नामान्तकरण खोलने एवं तारबंदी योजना के अन्तर्गत नक्शा ट्रेस देने की एवज में जगदीश प्रसाद बैरवा, पटवारी, पटवार हल्का हथेली तहसील फागी जिला जयपुर द्वारा पांच हजार रूपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी जयपुर नगर चतुर्थ इकाई टीम ने शिकायत का सत्यापन कर जगदीश प्रसाद बैरवा पुत्र  रामलाल बैरवा निवासी 35 बैरवा बस्ती घाटा बैनाड़ा जयपुर हाल पटवारी, पटवार हल्का किशोरपुरा अतिरिक्त चार्ज हथेली तहसील फागी जिला जयपुर को परिवादी से 4 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक  दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है।

एक्शन में एसीबी: नगर पालिका चौमू का सहायक नगर नियोजक 15 हजार और नागौर में अभियांत्रिकी पर्यवेक्षक 25 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर। एसीबी ने मंगलवार कार्रवाई करते हुए दीवाकर शर्मा सहायक नगर नियोजक नगर पालिका चौमू जिला जयपुर को परिवादी से 15 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी. की जयपुर एसयू- प्रथम इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी भूमि का आबादी का पट्टा जारी करने की एवज में दीवाकर शर्मा सहायक नगर नियोजक नगर पालिका चौमू जिला जयपुर द्वारा 40 हजार रूपये की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी जयपुर एसयू- प्रथम इकाई ने कार्रवाई करते हुए दीवाकर पुत्र मदनलाल शर्मा निवासी बी-19 विजय सिंह पथिक नगर भीलवाडा, हाल किरायेदार व्यास मार्केट चौमू जयपुर, हाल सहायक नगर नियोजक नगर पालिका चौमू जिला जयपुर को परिवादी से 15 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक  दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। उल्लेखनीय है कि आरोपी सहायक नगर नियोजक द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान ही परिवादी से 5 हजार रूपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिए थे।

नागौर में अजमेर डिस्कॉम का अभियांत्रिकी पर्यवेक्षक 25 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर नागौर इकाई ने कार्रवाई करते हुए प्रकाशचन्द हाल अभियांत्रिकी पर्यवेक्षक कार्यालय सहायक अभियन्ता एवीवीएनएल (शहर) नागौर को परिवादी से 25 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी. की नागौर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि बिजली कनेक्शन का नाम परिवर्तन करने एवं विधुत क्षमता बढ़वाने की एवज में प्रकाशचन्द हाल अभियांत्रिकी पर्यवेक्षक कार्यालय सहायक अभियन्ता एवीवीएनएल (शहर) नागौर द्वारा 25 हजार रूपये (जिसमें राजकीय राशि 16-17 हजार तथा शेष राशि रिश्वत के रूप में) रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी अजमेर टीम ने  शिकायत का सत्यापन कार्रवाई करते हुए प्रकाशचन्द पुत्र बिरदीचन्द रेगर निवासी प्लॉट नं0 160 शास्त्री नगर ट्रक यूनियन के पीछे नागौर, हाल अभियांत्रिकी पर्यवेक्षक, कार्यालय सहायक अभियन्ता एवीवीएनएल (शहर) नागौर को परिवादी से 25 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक  दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। ।

तीन हजार की रिश्वत लेते वनरक्षक गिरफ्तार
उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को संभाग के डूंगरपुर जिले में वेड नाका के वनरक्षक को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

एसीबी बांसवाड़ा के एएसपी माधोसिंह सोढ़ा ने बताया कि परिवादी जितेंद्र कुमार ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें बताया कि आरोपी वासुदेव खांट वेड वननाका का वनरक्षक है। वनरक्षक लकड़ी काटने की मशीन जब्त कर जेल में डालने की धमकियां दे रहा था। इसकी एवज में वनरक्षक उससे 5 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। उसने दो हजार रुपए गुरुवार को ले लिए हैं। पूरी राशि  नहीं देने पर उसे धमकी दी। शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। परिवादी जितेंद्र कुमार को रिश्वत के 3 हजार रुपए देकर वनरक्षक वासुदेव खांट के पास भेजा गया। वनरक्षक ने रिश्वत की राशि ले ली। इशारा मिलते ही टीम पहुंच गई और वनरक्षक वासुदेव खांट को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से रिश्वत में दी गई राशि भी जब्त कर ली है। एक टीम आरोपी वनरक्षक वासुदेव के राजपुर भीलुडा में उसके घर की तलाशी भी ली रही है।

रिश्वत लेते भाजपा पार्षद व उसका पति गिरफ्तार
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने लगातार दूसरे दिन बुधवार को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए एक और कार्यवाही को अंजाम दिया। एसीबी प्रथम ने नगर परिषद के वार्ड 29 की भाजपा की पार्षद लक्ष्मीदेवी सेन व उसके पति मुकेश सेन को एक ठेकेदार से एक लाख 50 हजार (एक लाख 20 हजार का चेक और 30 हजार नकद) की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी प्रथम के इंस्पेक्टर नरसीलाल मीणा ने बताया कि एसीबी भीलवाड़ा इकाई को परिवादी गुढा का खेड़ा बरसनी निवासी और महालक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोपराइटर व नगर परिषद के ठेकेदार सुवालाल पुत्र मांगीलाल कुमावत ने शिकायत दी कि उसके द्वारा करवाए जा रहे निर्माण कार्यों को निर्बाध चलने देने की एवज में पार्षद लक्ष्मीदेवी सेन द्वारा अपने पति मुकेश सेन के माध्यम से एक लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है। इस पर एसीबी अजमेर के उप महानिरीक्षक समीर कुमार सिंह के सुपरविजन और भीलवाड़ा इकाई के एएसपी बृजराज सिंह चारण के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया। बुधवार को पुलिस निरीक्षक नरसीलाल ने मय टीम कार्यवाही करते हुए वार्ड 29 की पार्षद लक्ष्मीदेवी सेन के कहने पर उसके पति मुकेश सेन को परिवादी से एक लाख 50 हजार रुपए (एक लाख 20 हजार का चेक और 30 हजार नकद) रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। एसीबी ने यह कार्यवाही काशीपुरी में विष्णु जलपान गृह के पास की। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। इनके आवास व ठिकानों पर सर्च की जा रही है। इस कार्यवाही को अंजाम देने वाली एसीबी प्रथम की टीम में एसीबी निरीक्षक मीणा के साथ एएसआई रामपाल, देबीलाल जंगलिया, श्रवण कुमार, किशोर, हेमेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

खेत में ले जाकर नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म
सैंपऊ। थाना इलाके के एक गांव में बीती रात दो युवकों द्वारा पड़ोसी नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने नामजद दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस के समक्ष दर्ज कराए गए मुकदमे में नाबालिग ने बताया कि 20 जून की रात्रि को घर के बाहर सो रही थी। रात करीब 1 बजे पड़ोस के रहने वाले दो युवक उसके पास पहुंच गए। दोनों आरोपियों ने नाबालिक के मुंह को बंद कर दूर खेतों में ले गए। रिपोर्ट के मुताबिक खेत में ले जाकर दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से हैवानियत की घटना को अंजाम दिया। सुबह 4 बजे परिजनों के पास एक मोबाइल नंबर से सूचना मिली थी कि आपकी बेटी बेसुध अवस्था में खेतों में पड़ी है।सूचना को सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने मौके पर देखा तो नाबालिग बालिका खेतों में पड़ी हुई थी।

नाबालिग बालिका ने आप बीती घटना से परिजनों को अवगत कराया। परिजनों ने मंगलवार को बालिका को साथ लेकर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। हैड कांस्टेबल एवं एचएम रामनाथ मीणा ने बताया कि प्रकरण की जांच सीओ विजय कुमार सिंह द्वारा की जा रही है। नाबालिग बालिका का मेडिकल कराकर पर्चा बयान लिए जाएंगे। आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

दो थानाधिकारी व दो कांस्टेबल 3.30 लाख की रिश्वत लेते ट्रेप
उदयपुर। संभाग के डूंगरपुर जिले में गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), जयपुर की पुलिस महकमे में एक साथ दो स्थानों पर कार्रवाई से हड़कंप मच गया। एसीबी ने डूंगरपुर कोतवाली के थानाधिकारी दिलीपदान, धंबोला के थानाधिकारी भैयालाल आंजणा को उनके अधीनस्थ कांस्टेबलों को 3.30 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एक मामले में शराब ठेकेदारों से पुलिस अधीक्षक के नाम पर थानाधिकारी आंजणा पांच लाख रुपए पहले ही ले चुके थे। आंजणा के खिलाफ करीब एक सप्ताह पूर्व एक शराब ठेकेदार के घर पर पुलिस जाप्ता के साथ जाकर तोड़फोड़ करने और बंदूक की बट से मारने का मामला सामने आ चुका है।

एसीबी के महानिदेशक भगवानलाल सोनी ने बताया कि विशेष अनुसंधान इकाई ने इन कार्रवाइयों को अंजाम दिया। परिवादी ने एसीबी मुख्यालय पर शिकायत दी थी कि शराब कारोबार को निर्बाध रूप से चलने देने एवं उसके खिलाफ दर्ज मामलों में कार्रवाई को हल्की करने की एवज में धंबोला थानाधिकारी भैयालाल आंजणा व डूंगरपुर कोतवाली के थानाधिकारी दिलीपदान द्वारा पुलिस अधीक्षक के लिए मासिक बंधी के रूप में 10 लाख रुपए की रिश्वत मांगकर परेशान किया जा रहा है। थानाधिकारी आंजणा ने उनके थाने के कांस्टेबल भोपालसिंह के माध्यम से पांच लाख रुपए पहले ही ले लिए हैं। गुरुवार को उससे 2.50 लाख रुपए लिए जा रहे थे, तभी अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के निर्देशन में जयपुर एसीबी के एएसपी बजरंगसिंह शेखावत के नेतृृत्व में डीएसपी परमेश्वर दयाल व पुलिस निरीक्षक रघुवीरशरण की टीम ने उक्त कार्रवाई की।

इस टीम ने थानाधिकारी भैयालाल पुत्र किशनलाल आंजणा निवासी रजोरा, प्रतापगढ़ व कांस्टेबल भोपालसिंह पुत्र नवलसिंह राठौड़ निवासी अमरतिया, आसपुर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। भोपालसिंह द्वारा पूर्व में लिए गए पांच लाख रुपए उसके कमरे की अलमारी से बरामद कर लिए गए। दूसरी कार्रवाई में डूंगरपुर कोतवाली के थानाधिकारी दिलीपदान पुत्र स्व. राणीदान बारहट निवासी रेपड़ावास, सोजत सिटी को कांस्टेबल जगदीश पुत्र मांगीलाल विश्नोई निवासी जोधपुर के माध्यम से शराब ठेकेदार से 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। उल्लेखनीय है कि थानाधिकारी आंजणा उदयपुर जिले के थानों में पदस्थ रहते हुए पूर्व में भी उनके कार्यों को लेकर चर्चा में रहे हैं।

प्रसव कराने के नाम पर आठ हजार रुपए रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार
उदयपुर। संभाग के बांसवाड़ा जिले में बुधवार को एसीबी ने प्रसव कराने के नाम पर आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते चिकित्साधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

एसीबी के एएसपी माधोसिंह ने बताया कि महिला के परिजनों ने शिकायत दी कि राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दानपुर में गर्भवती का प्रसव कराने के लिए ले गए थे, जहां पदस्थ चिकित्सक प्रदीप पुत्र भगवान सहाय शर्मा निवासी पाली, दौसा ने उनसे आठ हजार रुपए देने के बाद ही प्रसव कराने की बात कही। ब्यूरो टीम ने सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी चिकित्सक को महिला के परिजनों से आठ हजार रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चिकित्सक को गुरुवार को उदयपुर एसीबी न्यायालय में पेश किया जाएगा।

समग्र शिक्षा अभियान कनिष्ठ अभियंता 50 हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार
जयपुर एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल यूनिट-प्रथम, जयपुर इकाई ने कार्रवाई करते हुए ज्ञानप्रकाश शुक्ला कनिष्ठ अभियंता, मुख्यालय समग्र शिक्षा अभियान, जयपुर को परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की स्पेशल यूनिट प्रथम, जयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म द्वारा किये गये कार्यों के 5 लाख रुपये के बकाया बिलों और डिफेक्ट लाईबिलिटी के भुगतान की एवज में ज्ञानप्रकाश शुक्ला कनिष्ठ अभियंता, मुख्यालय समग्र शिक्षा अभियान, जयपुर द्वारा 1 लाख 28 हजार रूपये की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए ज्ञानप्रकाश शुक्ला पुत्र अतरलाल निवासी प्लॉट नं0 4 शान्ति नगर 132 केवी जीएसएस पुराने घाट के सामने गोनेर रोड़, जयपुर हाल कनिष्ठ अभियंता, मुख्यालय समग्र शिक्षा अभियान, जयपुर को परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी कनिष्ठ अभियंता द्वारा परिवादी से पूर्व में ही 28 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे। मामले में संलिप्त अन्य अधिकारियों के संबंध में एसीबी टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक  दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है।