Airspace Closure - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खाड़ी देशों पर ईरान के हमले: दुबई हवाई अड्डे पर कई ड्रोन हमले, विमान सेवाएं बाधित हुई
रियाद। खाड़ी क्षेत्र में जारी भीषण तनाव के बीच शनिवार को सऊदी अरब, कतर, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर ईरान की ओर से ताजा ड्रोन और मिसाइल हमले किए गए। दूसरी ओर ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने पड़ोसी देशों पर ईरान के हमलों के लिए माफी भी मांगी।  इन हमलों के कारण पश्चिमी एशिया का हवाई क्षेत्र प्रभावित हुआ है और दुबई जैसे व्यस्त हवाई अड्डों पर परिचालन बाधित रहा। दुबई हवाई अड्डे पर शनिवार को कई ड्रोन हमले हुए, जिससे विमानों की आवाजाही कई घंटों तक ठप रही। इसके कारण क्षेत्र की प्रमुख विमानन कंपनी एमिरेटस ने विमान संचालन को रोकने का फैसला किया है। कतर के रक्षा मंत्रालय ने भी एक बैलिस्टिक मिसाइल हमले को विफल करने की पुष्टि की है, जिसके बाद दोहा में सुरक्षा अलर्ट जारी कर लोगों को घरों के भीतर रहने की सलाह दी गई।

सऊदी अरब ने भी 16 ड्रोन गिराए

वहीं बहरीन की सेना ने बताया कि हमलों की शुरुआत से अब तक उसने 86 मिसाइलों और 148 ड्रोनों को मार गिराया है। सऊदी अरब ने भी अपने विशाल ‘शयबाह’ तेल क्षेत्र की ओर बढ़ रहे 16 ड्रोनों को शनिवार तड़के नष्ट करने का दावा किया है।

अरब लीग की अहम बैठक आज

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और कई अरब देशों पर हुए कथित ईरानी हमलों पर चर्चा करने के लिए अरब लीग के विदेश मंत्रियों की एक आपात बैठक रविवार को होगी। अरब लीग के सहायक महासचिव होसाम जकी ने शनिवार को यह घोषणा की और कहा कि यह महत्वपूर्ण सत्र वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। इस आपातकालीन बैठक का अनुरोध कुवैत, सऊदी अरब, कतर, ओमान, जॉर्डन और मिस्र जैसे प्रमुख सदस्य देशों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।

खाड़ी देश किसी के हाथों की कठपुतली न बनें: पेजेशकियन

इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि तेहरान अपने पड़ोसियों पर हमला नहीं करना चाहता और भविष्य में तब तक कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी जब तक ईरान पर उन देशों की जमीन से हमला न हो। राष्ट्रपति ने खाड़ी देशों से ‘साम्राज्यवाद’ के हाथों की कठपुतली न बनने की अपील की, हालांकि उनके इस बयान के बाद भी क्षेत्र में हवाई हमले और जवाबी कार्रवाई जारी रही। उन्होंने यह भी कहा ईरान कभी आत्मसमर्पण नहीं करेगा।

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायली हमले जारी

इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने शनिवार तड़के ईरान की राजधानी तेहरान और मध्य ईरान के कई खास सैन्य ठिकानों पर भीषण हवाई हमले किए। इनमें एक भूमिगत बैलिस्टिक मिसाइल कारखाने और एक प्रमुख सैन्य अकादमी को निशाना बनाया गया। आईडीएफ के अनुसार इस अभियान में 80 से अधिक लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया और निर्धारित लक्ष्यों पर लगभग 230 बम गिराए।

ईरान ने पड़ोसियों के सामने किया ‘आत्मसमर्पण’: ट्रम्प

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि ईरान ने भविष्य में अपने पड़ोसी देशों पर हमला न करने का वादा करके उन देशों के सामने ‘आत्मसमर्पण’ कर दिया है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर जारी एक कड़े बयान में ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी कि आज उस पर ‘बहुत भीषण’ हमले किए जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने तर्क दिया कि ईरान द्वारा अपने पड़ोसी देशों से माफी मांगना और उन पर दोबारा हमला न करने का वादा केवल अमेरिका और इजरायल के निरंतर हमलों के दबाव के कारण संभव हुआ है।

पहली बार ईरान पड़ोसी देशों से हारा

उन्होंने यह भी कहा, यह पहली बार है जब ईरान हजारों सालों में, आस-पास के देशों से हारा है। ट्रम्प ने आगामी हमलों की घोषणा करते हुए कहा कि ईरान के ‘बुरे व्यवहार’ के कारण अब उन क्षेत्रों और समूहों को भी पूरी तरह नष्ट करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है, जिन्हें अभी तक निशाना नहीं बनाया गया था। ईरान पश्चिम एशिया पर कब्ज़ा करके राज करना चाहता था। ईरान अब पश्चिम एशिया का धौंस जमाने वाला नहीं है, बल्कि वे पश्चिम एशिया के फिसड्डी हैं।

हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत

इस बीच ईरान के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि अमीर सईद इरावानी ने कहा है कि अमेरिका-इजरायल के हवाई हमलों में अब तक कम से कम 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग घायल हुए हैं। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका-इजरायल ने ईरान में नागरिकों और नागरिक अवसंरचनाओं को जानबूझकर निशाना बनाया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे अपने सैन्य अभियानों में किसी भी तरह का संयम नहीं बरत रहे हैं।

दुबई में दहशत: ईरान, इजरायल और अमेरिका युद्ध के तनाव के बीच हवाई अड्डे पर फंसे पीवी सिंधु और मंचू विष्णु, बोलीं- सच में 'डरावना है यह सब'
हैदराबाद। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधु, अभिनेता मंचू विष्णु और कई तेलुगु हस्तियां दुबई हवाई अड्डे पर फंसी हुई हैं। सिंधु और विष्णु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी।

सिंधु तीन मार्च से शुरू होने वाली अखिल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बर्मिंघम जा रही थीं, हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों और सुरक्षा चिंताओं के कारण हवाई अड्डे का संचालन निलंबित होने के बाद दुबई में रुकने के लिए मजबूर हो गईं। वह अपने कोच इरवान्सिया आदि प्रतामा के साथ वहीं फंसी हुई है। अपनी पोस्ट में सिंधु ने कहा कि वे जानलेवा स्थिति से बाल-बाल बची। उन्होंने पास में हुए एक विस्फोट और आकाश में मिसाइलों की आवाजो का वर्णन किया, जो दहशत फैला रही थी।

उन्होंने कहा कि दुबई अधिकारियों और भारत सरकार की समयबद्ध कार्रवाई से उनकी टीम को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में मदद मिली। सिंधु ने दुबई हवाई अड्डे के कर्मचारियों और दुबई स्थित भारतीय उच्चायोग को उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। अपने परिवार के साथ दुबई में मौजूद अभिनेता मंचू विष्णु ने भी वीडियो और पोस्ट साझा किया और आसमान में तेज आवाजों और मिसाइलों से मची दहशत का वर्णन किया। स्थिति सामान्य होने का इंतजार करते हुए हजारों यात्री हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं।