Khamenei Death - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन: श्रीनगर सहित घाटी में सुरक्षा कड़ी, हिंसक झड़पों में 10 लोग घायल
श्रीनगर। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिकी-इजरायली हमलों में मौत के बाद कश्मीर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन जारी रहे और श्रीनगर सहित घाटी के कई हिस्सों में लगातार दूसरे दिन भी पाबंदियां लागू रहीं। कश्मीर में रविवार से ही ईरान के समर्थन में और अमेरिका-इज़रायल के विरोध में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं। पहले दिन प्रदर्शन ज़्यादातर शांतिपूर्ण रहे और अधिकारियों ने रैलियों की इजाज़त दे दी थी, लेकिन सोमवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गयी जब महिलाओं समेत सैकड़ों लोगों ने पाबंदियों को तोड़कर प्रदर्शनों में हिस्सा लिया। कई जगहों पर हिंसक झड़पें हुईं, जिसमें सुरक्षाकर्मियों सहित 10 से ज्यादा लोग घायल हो गये।

श्रीनगर और दूसरे संवेदनशील इलाकों में मंगलवार को सख्त पाबंदियां लगाने के लिए पुलिस और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल की भारी तैनाती जारी रही। शहर के मुख्य केन्द्र खासकर लालचौक में भीड़ जमा होने से रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाकर रास्ते बंद किये गये। सूत्रों ने बताया कि एहतियात के तौर पर कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गयी थीं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी हालात पर करीब से नज़र रखे हुए हैं ताकि स्थिति बिगड़ने से रोकी जा सके। जम्मू-कश्मीर पुलिस और प्रशासन ने शांति और संयम की अपील की है। एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा, "प्रशासन कश्मीर घाटी में शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सभी समुदायों की भूमिका को मानता है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे संयम बरतें, स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करें और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर केवल सत्यापित जानकारी ही साझा करें।"

किसी भी मदद के लिए श्रीनगर में चौबीसों घंटे हेल्पलाइन (0194-2740003) भी शुरू की गयी है। पुलिस ने कहा कि वे नागरिकों के कानूनी तरीकों से शांति से अपनी बात कहने के अधिकार का सम्मान करते हैं, लेकिन चेतावनी दी कि दंगा, पत्थरबाजी, झड़प और कानून व्यवस्था में रुकावट की घटनाएं मंज़ूर नहीं हैं।

सर्वोच्च सुरक्षा परिषद सचिव लारीजानी ने दी चेतावनी, कहा-पश्चिमी एशिया में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमला करता रहेगा ईरान
तेहरान। ईरान की सर्वोच्च सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने रविवार को कहा कि वह पश्चिमी एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर तब तक हमला जारी रहेगा जब तक वे अमेरिका के नियंत्रण में रहेंगे।

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को तेहरान सहित कई ईरानी प्रांतों पर हमले किये। इन हमलों में आम लोग भी मारे गये। ईरान ने जवाबी मिसाइल हमले इजरायली इलाकों के साथ-साथ पश्चिमी एशिया में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर भी किये। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने रविवार को पुष्टि की कि इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई मारे गये हैं।

लारीजानी ने सरकारी ब्रॉडकास्टर पर कहा, अमेरिकी ठिकाने इस इलाके के देशों का इलाका नहीं हैं, वे अमेरिका का इलाका हैं। हमारा इस इलाके के देशों पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है। हमने इस इलाके के ठिकानों पर हमला किया है और तब तक करते रहेंगे जब तक वे अमेरिका के नियंत्रण में हैं।