actress - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ट्विशा शर्मा का दोबारा होगा पोस्टमार्टम : हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जारी किया नोटिस, समर्थ सिंह की तलाश जारी
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल में हुई एक्ट्रेस एवं मॉडल ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी है। इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि यह प्रक्रिया All India Institute of Medical Sciences दिल्ली या जम्मू की विशेषज्ञ टीम की निगरानी में कराई जाए। इसके लिए दिल्ली से मेडिकल एक्सपर्ट्स को भोपाल भेजने के आदेश भी जारी किए गए हैं। साथ ही ट्विशा के शव को भोपाल एम्स में माइनस 80 डिग्री तापमान पर सुरक्षित रखने को कहा गया है।

सरकारी प्रेसनोट के अनुसार 12 मई 2026 को बाग मुगलिया एक्सटेंशन, कटारा हिल्स भोपाल में हुई कथित दहेज मृत्यु के मामले में थाना कटारा हिल्स में अपराध क्रमांक 133/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 80(2), 85, 3(5) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 की धारा 3/4 में प्रकरण दर्ज किया गया था। राज्य शासन ने दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम 1946 की धारा 6 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस मामले की जांच के लिए दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अर्थात सीबीआई के सदस्यों को मध्यप्रदेश राज्य में अधिकार एवं क्षेत्राधिकार प्रदान करने की सहमति दी है। अधिसूचना में संबंधित अपराध, अपराधों के दुष्प्रेरण तथा षड्यंत्र से जुड़े पहलुओं की जांच की अनुमति भी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया था। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई थी। इधर, ट्विशा के पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। दूसरी ओर, मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह अभी तक फरार चल रहा है। उसके वकील ने संकेत दिए हैं कि वह कोर्ट में आत्मसमर्पण कर सकता है। वहीं, राज्य सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश भी कर दी है।

Happy Bithday Nargis: किंगफिशर की कैलेंडर गर्ल बनने के बाद, नरगिस की हुई बॉलीवुड में एन्ट्री
मुंबई। बॉलीवुड की रॉकस्टार गर्ल नरगिस फाखरी आज 45 वर्ष की हो गयी। नरगिस फाखरी का जन्म 20 अक्टूबर 1979 को क्वीन्स, न्यूयॉर्क में हुआ था। नरगिस की मां मैरी फाखरी क्रिश्चियन थीं, जबकि पिता मोहम्मद फखरी पाकिस्तानी थे। जब नरगिस छह साल की थी तो उनके माता-पिता का तलाक हो गया था।

कुछ साल बाद उनके पिता की मृत्यु हो गई। नरगिस फाखरी ने अपने करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में एक मॉडल के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने अमेरिका के नेक्स्ट टॉप मॉडल (2004) में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने अमेरिका में पेशेवर रूप से मॉडलिंग की। उन्होंने कई मॉडलिंग एजेंसी के साथ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, स्विटजरलैंड, थाईलैंड, हॉन्गकॉन्ग, जर्मनी और ब्रिटेन आदि देशों में काम किया। वर्ष 2009 के दौरान नरगिस किंगफिशर की कैलेंडर गर्ल बनीं, जिससे उनके लिए बॉलीवुड का रास्ता खुल गया।

किंगफिशर के कैलेंडर में नरगिस को देखकर इम्तियाज अली ने उन्हें फिल्म रॉकस्टार ऑफर की। वर्ष 2011 में प्रदर्शित इस फिल्म में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इसके बाद उन्होंने मद्रास कैफे, मैं तेरा हीरो, अजहर ,अमावस , तोरबाज जैसी कुछ फिल्मों में काम किया। नरगिस फाखरी ने फिल्म 'स्पाय' के जरिये हॉलीवुड डेब्यू भी किया। नरगिस इन दिनों हाउसफुल 5 की शूटिंग में बिजी हैं।

'मेरे सामने वाली खिड़की में एक चांद का टुकड़ा' की फेम सायरा हुई 80 बरस की
मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सायरा बानु आज 80 वर्ष की हो गयी। सायरा बानु का जन्म 23 अगस्त 1944 को हुआ था। उनकी मां नसीम बानु तीस और चालीस के दशक की नामचीन अभिनेत्री थी और उन्हें ब्यूटी क्वीन कहा जाता था।

सायरा बानु अपने बाल्यकाल में लंदन में रहती थी और वहां से शिक्षा ग्रहण करने के बाद वह वर्ष 1960 में मुंबई लौट आयी।इस बीच उनकी मुलाकात निर्माता-निर्देशक शशधर मुखर्जी से हुयी जिन्होंने उनकी प्रतिभा को पहचान उन्हें अपने भाई सुबोध मुखर्जी से मिलने की सलाह दी। सुबोध मुखर्जी उन दिनो अपनी नयी फिल्म जंगली के निर्माण के लिये नयी अभिनेत्री की तलाश कर रहे थे। उन्होंने सायरा बानु को अपनी फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया जिसे सायरा ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

वर्ष 1961 में प्रदर्शित फिल्म जंगली में सायरा के अपोजिट शम्मी कपूर थे। इस फिल्म में सायरा बानु ने कश्मीर में रहने वाली युवा लड़की की भूमिका निभाई। बेहतरीन गीत संगीत और अभिनय से सजी इस फिल्म की जबरदस्त कामयाबी ने न सिर्फ उन्हें साथ ही अभिनेता शम्मी कपूर को भी स्टार के रूप में साबित कर दिया। आज भी इस फिल्म के सदाबहार गीत दर्शकों और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। वर्ष 1963 में सायरा बानु को मनमोहन देसाई निर्मित फिल्म ब्लफ मास्टर में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में एक बार फिर से उनके नायक की भूमिका अभिनेता शम्मी कपूर ने निभाई थी।

वर्ष 1964 सायरा के करियर का अहम वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी आई मिलन की बेला जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी। इन फिल्मों की सफलता के बाद सायरा बानु फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित हो गयी।वर्ष 1966 में सायरा बानु ने अपनी उम्र से काफी बड़े अभिनेता दिलीप कुमार के साथ शादी कर ली। दिलीप कुमार के शादी करने के बाद भी सायरा बानु ने फिल्मों में काम करना जारी रखा। वर्ष 1967 सायरा बानु के करियर का अहम वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष जहां उन्हें अभिनेता राजकपूर के साथ पहली बार फिल्म दीवाना में काम करने का अवसर मिला वही उनकी फिल्म शार्गिद टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी।

वर्ष 1968 में प्रदर्शित फिल्म पड़ोसन सायरा बानु के सिने करियर की सुपरहिट फिल्मों में शुमार की जाती है। हास्य से परिपूर्ण महमूद निर्मित इस फिल्म में सायरा बानु ने एक युवा लड़की बिंदु की भूमिका निभाई जिसे संगीत से विशेष रूचि है और उसे सुनील दत्त और महमूद दोनों ही प्यार करने लगते हैं। इस फिल्म में उन पर फिल्माया यह गीत मेरे सामने वाली खिड़की में एक चांद का टुकड़ा रहता है श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था।

वर्ष 1970 में सायरा बानु को मनोज कुमार के निर्माण और निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म पूरब और पश्चिम में काम करने का अवसर मिला। फिल्म में सायरा बानु ने विदेश में पली बढ़ी एक ऐसी युवती की भूमिका निभाई जो अपने देश की संस्कृति से अनभिज्ञ रहती है। फिल्म में उनका यह किरदार कुछ हद तक ग्रे शेडस लिये हुये था बावजूद इसके वह दर्शको का दिल जीतने में सफल रही। वर्ष 1970 में प्रदर्शित फिल्म गोपी में सायरा बानु को अपने सिने करियर में पहली बार अभिनेता दिलीप कुमार के साथ काम करने का अवसर मिला। इसके बाद दिलीप और सायरा बानु की जोड़ी ने सगीना ,बैराग और दुनिया जैसी फिल्मों में एक साथ काम करके दर्शकोेें का मनोरंजन किया।

वर्ष 1975 में सायरा बानु को रिषिकेष मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म चैताली में काम करने का अवसर मिला। फिल्म में उन्होंने चैताली की टाइटिल भूमिका निभाई। हालांकि यह फिल्म टिकट खिड़की पर विफल रही लेकिन समीक्षकों का मानना है कि यह सायरा बानु के सिने करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में एक है। वर्ष 1976 में प्रदर्शित फिल्म हेराफेरी सायरा बानु के सिने करियर की अंतिम हिट फिल्म साबित हुयी। इस फिल्म में उनके नायक की भूमिका अमिताभ बच्चन ने निभाई थी। वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म फैसला के बाद सायरा बानु ने फिल्म इंडस्ट्री से सन्यास ले लिया।

वर्ष 2006 में सायरा बानु ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया और अब तो बन जा सजनवा हमार का निर्माण किया। नगमा और रविकिशन की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी। सायरा बानु ने अपने चार दशक लंबे सिने करियर में लगभग 50 फिल्मों में अभिनय किया। उनकी अभिनीत उल्लेखनीय फिल्मों में कुछ है दूर की आवाज, आओ प्यार करे, झुक गया आसमान, आदमी और इंसान, विकटोरिया नंबर 203, पैसे की गुडिय़ा, इंटरनेशनल क्रुक, रेशमी की डोरी, आखिरी दांव, साजिश, जमीर, नहले पे दहला, काला आदमी, देशद्रोही, बलिदान आदि।

Happy Birthday Kajol: विरासत में मिली अभिनय कला से काजोल ने खुद को निखारते हुए दर्शकों के दिलों को जीता
मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री काजोल आज 50 वर्ष की हो गयी। 05 अगस्त 1974 को मुंबई में जन्मीं काजोल को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता सोमु मुखर्जी निर्माता जबकि मां तनुजा जानी मानी फिल्म अभिनेत्री थी। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण काजोल अक्सर अपनी मां के साथ शूटिंग देखने जाया करती थी। इस वजह से उनका भी रूझान फिल्मों की ओर हो गया और वह भी अभिनेत्री बनने के ख्वाब देखने लगी।

काजोल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा संत जोसेफ कान्वेंट पंचगनी से की। इसके बाद उन्होंने बतौर अभिनेत्री अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1992 में प्रदर्शित फिल्म 'बेखुदी' से की। युवा प्रेम कथा पर बनी इस फिल्म में उनके नायक की भूमिका कमल सदाना ने निभायी लेकिन कमजोर पटकथा और निर्देशन के कारण फिल्म टिकट खिड़की पर असफल साबित हुयी।

वर्ष 1993 में काजोल को अब्बास-मुस्तान की फिल्म 'बाजीगर' में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में उनके नायक की भूमिका शाहरूख खान ने निभायी थी। यूं तो पूरी फिल्म शाहरूख खान पर केन्द्रित करके बनायी गयी है लेकिन काजोल ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। वर्ष 1994 काजोल के सिने कैरियर में अहम वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी उधार की जिंदगी, ये दिल्लगी और करण अर्जुन जैसी फिल्म प्रदर्शित हुयी। उधार की जिंदगी टिकट खिड़की पर असफल साबित हुयी लेकिन काजोल ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया, वही बांबे फिल्म जर्नलिस्ट ऐशोसियेशन द्वारा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित की गयी।

वर्ष 1994 में ही काजोल को यश चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म ये दिल्लगी में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में उनके नायक की भूमिका अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने निभायी। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी। वर्ष 1995 में काजोल को यश चोपड़ा की ही फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जायेगे' में काम करने का अवसर मिला जो उनके सिने कैरियर के लिये मील का पत्थर साबित हुयी। काजोल और शाहरूख खान के बेहतरीन अभिनय से सजी यह फिल्म सुपरहिट साबित हुयी।

वर्ष 1997 में काजोल को निर्माता निर्देशक राजीव राय की फिल्म 'गुप्त' में काम करने का अवसर मिला। वह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुयी।फिल्म गुप्त में काजोल का किरदार ग्रे शेडस लिये हुये था। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयी। फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास का पहला मौका था जब किसी अभिनेत्री को सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया था। वर्ष 1998 में काजोल के सिने करियर की एक और अहम फिल्म 'दुश्मन' प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में काजोल ने अपने सिने करियर में पहली बार दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी।

वर्ष 1998 में ही काजोल की प्यार तो होना ही था और कुछ कुछ होता है जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी। इन दोनों फिल्मों के लिये भी वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी। यह उनके सिने करियर में पहला अवसर था जब एक वर्ष में तीन फिल्मों के लिये उन्हें फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया था। वर्ष 1999 में काजोल को सतीश कौशिक निर्देशित फिल्म 'हम आपके दिल में रहते है' में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये काजोल सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित भी की गयी। इसी वर्ष काजोल ने अभिनेता अजय देवगन के साथ शादी कर ली। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना काफी हद तक कम कर दिया।

वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के बाद काजोल ने फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। वर्ष 2006 में काजोल ने यश चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म 'फना' के जरिये फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धमाकेदार वापसी की। काजोल के सिने कैरियर में उनकी जोड़ी अभिनेता शाहरूख खान के साथ खूब जमी। काजोल अपने सिने कैरियर में चार बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की जा चुकी है। वर्ष 2011 में काजोल पदमश्री पुरस्कार से भी सम्मानित की गयी।

काजोल ने वर्ष 2015 में प्रदर्शित फिल्म दिलवाले से कमबैक किया। रोहित धवन के निर्देशन में बनी फिल्म दिलवाले में शाहरूख के साथ काजोल की केमेस्ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म दिलवाले टिकट खिड़की पर हिट साबित हुयी। वर्ष 2018 में काजोल की फिल्म हेलीकॉप्टर इला प्रदर्शित हुयी लेकिन कोई कमाल नहीं दिखा सकी। वर्ष 2020 में काजोल ने अजय देवगन के साथ की फिल्म तानाजी : द अनसंग हीरो : में काम किया जो सुपरहिट साबित हुयी। काजोल की हाल ही में वेबसीरीज द ट्रायल- प्यार कानून धोखा प्रदर्शित हुयी है। काजोल की आने वाली फिल्मों में महारागनी- क्वीन ऑफ क्वींस' और दो पत्ती प्रमुख है।

सांसद कंगना मानहानि मामले में 9 सितंबर को अदालत के सामने होंगी पेश
मुंबई। फिल्म अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी सांसद कंगना रनौत गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि मामले में नौ सितंबर को मुबंई की एक अदालत में पेश होगी। एक अधिवक्ता ने यह जानकारी दी।

रनौत के अदालत में पेश नहीं होने पर अख्तर ने एक आवेदन दायर की और इस मामले में अभिनेत्री के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी करने का आग्रह किया। अख्तर के अधिवक्ता जय भारद्वाज ने बताया कि रनौत अदालत में उपस्थित होने के लिए स्थायी रूप से छूट चाहती थी, लेकिन बॉम्बे उच्च न्यायालय ने उसकी यह मांग खारिज कर दी थी।

भारद्वाज ने बताया कि आरोपी रनौत का आवेदन खारिज कर दिया गया तो वह विभिन्न तारीखों पर भी अदालत के सामने उपस्थित नहीं हुई और उपस्थिति के लिए छूट देने का आवेदन किया तथा उसके खिलाफ एक मार्च 2021 को जमानती वारंट भी जारी हो चुका है। इससे पहले जब जमानती वारंट जारी हुआ तो रनौत अदालत में पेश हुई थी। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता भारद्वाज ने बताया कि आरोपी अदालत में समय पर पेश नही होकर अदालती कार्रवाई में विलंब करने का प्रयास कर रहीं है। इसलिए आरोपी की उपस्थिति तय करने के लिए गैरजमानती वारंट जारी करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। अदालत ने हालांकि आवेदन को अपने पास रख लिया है एवं रनौत को उपस्थित होने के निर्देश दिए।

Happy Bithday: 41 वर्ष की हुयी कैटरीना कैफ
मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री कैटरीना कैफ आज 41 वर्ष की हो गयी। 16 जुलाई 1983 को हांगकांग में जन्मी कैटरीना कैफ मूल नाम कैटरीना टॉरकेटी ने 14 वर्ष की उम्र में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की।

कैटरीना मॉडिंलग करने के उद्देश्य से मुंबई आयी थी, लेकिन इस दौरान उनकी मुलाकात कैजाद गुस्ताद से हुयी। कैजाद गुस्ताद उन दिनों बूम बना रहे थे। उन्होंने कैटरीना को बूम में काम करने का प्रस्ताव दिया जिसे कैटरीना ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म बूम आपराधिक पृष्ठभूमि पर आधारित थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और जैकी श्राफ ने मुख्य भूमिका निभायी थी। कमजोर पटकथा के कारण बूम बॉक्स ऑफिस पर कोई धूम नहीं मचा सकी।

वर्ष 2005 में कैटरीना कैफ को एकबार फिर से अमिताभ के साथ सरकार में काम करने का अवसर मिला लेकिन फिल्म की सफलता के बावजूद उन्हें कोई खास फायदा नहीं मिला। वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म मैने प्यार क्यों किया कैटरीना कैफ के सिने करियर की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुयी। बताया जाता है कि यह फिल्म कैटरीना को सलमान खान की वजह से मिली थी। इस फिल्म की सफलता के बाद कैटरीना को फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी फिल्मों के प्रस्ताव मिलने शुरू हो गये। कैटरीना कैफ के सिने करियर में उनकी जोड़ी खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार के साथ काफी पसंद की जाती है।

अक्षय और कैटरीना की जोड़ी सर्वप्रथम वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म 'हमको दीवाना कर गये' में एक साथ नजर आयी। फिल्म हालांकि टिकट खिड़की पर कामयाब नहीं हुयी लेकिन दोनों की जोड़ी को पसंद किया गया। हमको दीवाना कर गये के बाद अक्षय और कैटरीना की जोड़ी वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म 'नमस्ते लंदन' में नजर आयी। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुयी। इसके बाद इस जोड़ी ने वेलकम,सिंह इज किंग, दे दना दन और तीसमार खान जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया। कैटरीना की जोड़ी सलमान के साथ मैंने प्यार क्यूं किया, पार्टनर एक था टाइगर,टाइगर जिंदा है भारत और टाइगर 3 जैसी फिल्मों में पसंद की गयी।

कैटरीना कैफ को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये दो दशक हो चुके है और इस दौरान उन्होंने शाहरुख, सलमान, ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। वर्ष 2021 में कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ शादी कर ली। कैटरीना कैफ के करियर की अन्य उल्लेखनीय फिल्मों में अपने, रेस, न्यूयार्क, ब्लू, अजब प्रेम की गजब कहानी, राजनीति, जिंदगी ना मिलेगी दुबारा, मेरे बद्रर की दुल्हन, जब तक है जान, धूम-3, बैंगबैंग, फैंटम, फितूर ,सूर्यवंशी,और मेरी क्रिसमस प्रमुख है।

Kiara Advani ने फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पूरे किये
मुंबई। जानीमानी अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने दस साल पूरे कर लिये हैं।

कियारा आडवाणी ने वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म फगली से अपने सिने करियर की शुरूआत की थी। कियारा ने फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पूरे कर लिये हैं। इस खास का मौके का जश्न कियारा आडवाणी ने फैंस के साथ मनाया है और लेटेस्ट तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया है।

कियारा आडवाणी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। फोटोज में कियारा ,अपने फैंस के साथ कियारा इस खास अवसर को सेलिब्रेट कर रही हैं। कियारा आडवाणी ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- 10 साल का सेलिब्रेशन तो बनता है।

कियारा आडवाणी कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इसमें रणवीर सिंह स्टारर डॉन 3 और साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ फिल्म गेम चेंजर शामिल है।

Deepika Padukone ने 3 फ़िल्मों से की 2550 करोड़ की कमाई, ऐसा करने वाली बनीं पहली इंडियन एक्ट्रेस
मुम्बई। बॉलीवुड की ग्लोबल स्टार दीपिका पादुकोण ने हाल के दिनों में बैक टू बैक  'पठान', 'जवान' और 'फाइटर' जैसी तीन ब्लॉकबस्टर फिल्म देते हुए खुद को मजबूती से स्थापित किया है।

बता दें कि उनकी इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाते हुए 2550 करोड़ से अधिक की शानदार कमाई अपने नाम की है। इन लगातार हिट फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर उनके असाधारण प्रदर्शन को दर्शाया है, साथ ही उन्हें इंडियन सिनेमा में एक मजबूत ताकत के रूप में भी स्थापित किया है। एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर सफलता देने की उनकी क्षमता उनकी लगातार बढ़ती पॉपुलैरिटी और स्टार पावर को दर्शाती है। यह किसी भी बड़े फैंस बेस को हासिल करने वाली इंडियन एक्ट्रेस के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

बॉक्स ऑफिस पर यह बड़ी सफलता दर्शाती है कि दीपिका पादुकोण दुनिया भर में कितनी पॉपुलर हैं और लोग उनकी फिल्मों की चॉइस पर कितना भरोसा करते हैं। इनमें से हर फिल्म ने कलेक्शन और रिव्यू दोनों में बहुत अच्छा परफॉर्म किया है, जिससे क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों को खुश करने वाली भूमिकाएँ चुनने की एक्टर्स के टेलेंट का पता चलता है। 2550 करोड़ से अधिक के आंकड़े तक पहुँचना एक बहुत बड़ी सफलता है जिसका दावा बहुत कम लोग कर सकते हैं। यह कहना गलत नही होगा कि यह किसी भी एक्ट्रेस के लिए पिछले दो सालों में तीन हिट फ़िल्में देना एक नया रिकॉर्ड है। यह उपलब्धि दीपिका पादुकोण के इस टैलेंट को दर्शाती है कि एक्ट्रेस जिस भी प्रोजेक्ट से जुड़ती हैं, उसके लिए उत्साह पैदा होना लाजमी है। फिल्मों के लिए उनकी स्मार्ट चॉइस और दमदार एक्टिंग हर बार दर्शकों को उनकी फिल्म को देखने के लिए बेकरार करता है।

दीपिका ने पिछले कुछ सालों में सीरियस ड्रामा से लेकर एक्शन से भरपूर फिल्मों तक में अपनी वर्सेटिलिट दिखाई है। एक्टिंग के लिए उनका डेडीकेशन और हर किरदार को रीयल टच देने की उनकी काबिलियत उन्हें इंडस्ट्री में बेस्ट और सबसे बड़े एक्टर्स में से एक बनाता है। इस सफलता के साथ, दीपिका पादुकोण ने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के स्टैंडर्ड को बदल दिया है और अपनी टेलेंट से उन्होंने दुनिया भर में कई बाधाओं को पार किया है।

दीपिका की अपकमिंग फिल्म कल्कि 2898 एडी, जल्द रिलीज होने वाली है। साथ ही साथ एक्ट्रेस अपने जीवन में अपने पहले बच्चे के आने का इंतजार कर रही हैं। इस तरह से एक्टर के प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में खुशी का माहौल है।

दीपिका पादुकोण ने किसी भी इंडियन एक्ट्रेस के मुकाबले एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अपनी कड़ी मेहनत और टेलेंट के जरिए लगातार सफलता के साथ एक्ट्रेस बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस देने में सफल रही हैं, और सभी के लिए इंस्पिरेशन बनी हुई है।

आर माधवन उम्र के हिसाब से चाहते है फिल्मों में रोल करना, यंग एक्ट्रेस के साथ रोमांस नहीं करने पर जोर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन का कहना है कि वह फिल्मों में यंग एक्ट्रेस के साथ रोमांस नहीं करना चाहते हैं। आर माधवन को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये दो दशक से अधिक का समय हो गया है। आर माधवन ने फिल्मों में यंग एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करने और उम्र के हिसाब से फिल्मों में रोल करने के बारे में बात की है। माधवन ने बताया है कि वह एक्टर नहीं बनना चाहते थे और उन्होंने कभी भी किसी से एक्टिंग की ट्रेनिंग नहीं ली है।

आर माधवन ने कहा, ''मैं अपनी उम्र के हिसाब से रोल्स करना चाहता हूं। मैं किसी यंग एक्ट्रेस के साथ रोमांस नहीं करना चाहता हूं। यदि मुझे कोई रोमांटिक फिल्म ऑफर हो रही है तो, वो मेरी उम्र के हिसाब से होनी चाहिए या उसमें ऐसा कंटेंट होना चाहिए जो मेरे लिए सही हो। मैं वहां जाता हूं, जहां मैं इमोशनली कनेक्ट होता हूं। यदि कोई रोल मुझे अपील करता है, तो ही मैं उसे करता हूं।मैं कभी एक एक्टर नहीं बनना चाहता था और न ही मैंने एक्टर बनने के लिए कभी कोई ट्रेनिंग ली थी। इंडस्ट्री में मेरी फैमिली से कोई नहीं था और न ही मैं किसी को जानता था फिर भी मैं अभी तक यहां टिका हुआ हूं। इसका मतलब है कि मैंने कोई तो सही डिसीजन लिया होगा।

संजय लीला भंसाली कि फिल्म 'हीरामंडी' में नज़र आएगी रेखा!, वैश्यओ की जिंदगी को बयां करेगी कहानी
मुंबई| बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हीरामंडी' में काम करती नजर आ सकती हैं। संजय लीला भंसाली ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के लिए फिल्म 'हीरामंडी' को निर्देशित कर रहे हैं। चर्चा है कि फिल्म 'हीरामंडी'में रेखा को कास्ट किया गया है और उनका रोल काफी महत्वपूर्ण है। कहा जा रहा है कि फिल्म 'हीरामंडी' में रेखा के रोल को स्पेशली लिखा गया है। बताया जा रहा है कि रेखा काफी समय संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहती हैं भंसाली भी रेखा के काम को अपने पर्दे पर उतारना चाहते हैं। भंसाली शुरुआत से ही फिल्म 'हीरामंडी' में रेखा को स्पेशल कैरेक्टर में देखना चाहते हैं।

फिल्म 'हीरामंडी' में हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला और ऋचा चड्ढा नजर आ सकती हैं। फिल्म 'हीरामंडी' की कहानी पाकिस्तान के विभाजन के दौरान वैश्याओं की जिंदगी पर होगी। संजय लीला भंसाली का ये बहुत ही पुराना प्रोजेक्ट है और वह इसे पिछले 12 सालों से बनाने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म में प्यार, विश्वासघात, उत्तराधिकार और राजनीति देखने को मिलेगा।

भाग्यश्री करेंगी डांस रिएलिटी शो डीआईडी सुपर मॉम्स को जज
मुंबई।  बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री डांस रिएलिटी शो'डीआईडी सुपर मॉम्स को जज करती नजर आयेंगी। भाग्यश्री इस साल जीटीवी के लोकप्रिय डांस रिएलिटी शो'डीआईडी सुपर मॉम्स को जज करने वाली हैं। कहा जा रहा है कि भायश्री के साथ उर्मिला मतोडकर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा भी डांस रिएलिटी शो को जज करते हुए दिखाई देंगे।

भाग्यश्री को मैं बेसब्री से इंतजार

भाग्यश्री ने शो को जज करने को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा, ''मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। मैं खुद एक सुपर मॉम हूं, तो मैं इसे जज करना बिलकुल भी नहीं कहूंगी।यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो लोगों को आगे बढ़कर अपने सपनो को पूरा करने का मौका देता है और साथ ही उन्हें ये चांस देता है कि वह अपने लिए एक रास्ता चुन सकें। बताया जा रहा है कि इस डांस रिएलिटी शो की शूटिंग जुलाई में शुरू हो सकती है। यह'डीआईडी सुपरमॉम्स का तीसरा सीजन है। कहा जा रहा है कि जय भानुशाली इस शो की होस्टिंग की कमान संभालेंगे।

कृति सैनन निभायेगी मीना कुमारी का किरदार !
मुंबई। यदि आप मीना कुमारी को याद कर रहे है, तो कृति सैनन इन यादों को ताजा करने जा रही है। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन सिल्वर स्क्रीन पर मीना कुमारी का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि महान अभिनेत्री मीना कुमारी के जीवन पर फिल्म बनायी जाने वाली है। यह फिल्म टी-सीरीज के बैनर तले बनाई जाएगी। चर्चा है कि इस फिल्म में कृति सैनन, मीना कुमारी का किरदार निभाती नजर आ सकती है।जल्द ही फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जा सकती है।

यदि सब ठीक रहा तो फिल्म की शूटिंग भी जल्द ही शुरू होगी। मीना कुमारी पर एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने भी वेब सीरीज बनाने का ऐलान किया है। हाल के समय में कृति सैनन की मिमि और बच्चन पांडे जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई है। कृति, प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष', टाइगर श्राफ स्टारर फिल्म गणपत, वरुण धवन के साथ  फिल्म भेड़यिा और कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा में नजर आयेंगी।