presented - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सब लोग बदलाव चाहते हैं,ताकि कांग्रेस नए रूप में लोगों के सामने पेश हो:पायलट
जयपुर। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि उदयपुर चिंतन शिविर के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि सब लोग चाहते हैं कि कांग्रेस में बदलाव हो और नए रूप में हम लोगों के सामने कांग्रेस को प्रस्तुत कर सकें। पार्टी युवाओं के लिए बड़े बदलाव कर रही है। शिविर में सोनिया गांधी ने बहुत अहम संदेश दिया है। सभी को पार्टी को मजबूत करने का काम होगा। पार्टी में अपनी भूमिका के सवाल पर कहा कि  पार्टी जो भी जिम्मेदारी दे, मैं उसके लिए तैयार हूं।

किसानों के साथ कांग्रेस:
पायलट ने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग की पार्टी रही सबको साथ लेकर चली है। देश भर में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। केंद्र पहले काले कानून लाई फिर किसानों को नक्सली बोला गया। किसी ने इनके लिए आंसू तक नहीं बहाया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा हाल ही में राजस्थान आए, लेकिन किसानों के लिए कुछ नही बोले।किसान भी देख रहा है कि कौन उसके हित मे और कौन विरोध में है। देश मे जारी माहौल के बीच पायलट ने कहा कि देश मे लोगों को लड़ाकर आक्रामक राजनीति की जा रही है। ऐसे लोगों को मिलकर रोकना होगा।देश में राजनीति मुद्दों पर होनी चाहिए। शिविर में ऐसे ही मुद्दों पर चर्चा हो रही है।

दिल्ली सरकार का 2022-23 के लिए 758000 करोड़ रुपए का बजट पेश, 20 लाख रोजगार देने का लक्ष्य
नई दिल्ली। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने विधानसभा में शनिवार को वर्ष 2022-23 के लिए 75800 करोड़ रुपये का बजट पेश किया जिसमें अगले पांच वर्ष में 20 लाख नये रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने इसे 'रोजगार बजट' बताया और कहा कि सरकार राष्ट्रीय राजधानी में अगले पांच रिपीट पांच वर्ष के दौरान 20 लाख रोजगार के नये अवसर सृजित करने का प्रयास करेगी।

दिल्ली का अगले साल रिपीट अगले साल 75800 करोड़ रुपये का है जो चालू वित्त वर्ष के बजट से करीब 10 प्रतिशत से अधिक है। सिसोदिया ने कहा, '' दिल्ली बजट 2022-23 रोजगार बजट होगा। हमारा प्रयास होगा कि पांच वर्ष के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में रोजगार के 20 लाख अवसर सृजित किये जा सकें।''

वित्त मंत्री ने कहा कि राजधानी में आबादी के केवल एक तिहाई लोग ही संगठित रोजगार के क्षेत्र से जुड़े हैं। उन्होंने कहा, '' राजधानी में 1.68 करोड़ आबादी में अभी 55.87 लाख लोग ही रोजगार में लगे हैं। हम रोजगार में लगी आबादी का अनुपात 45 प्रतिशत तक पहुंचाना चाहते हैं। अभी यह अनुपात करीब 33 प्रतिशत है। ''

नाबालिग छात्रा की हत्या मामले में 1000 पन्नों का चालान पेश
कोटा । रामपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने 29 दिन में ही सोमवार को अदालत में चालान पेश कर दिया । पोक्सो क्रम एक अदालत में पुलिस ने 1000 पेज का चालान पेश किया । बजाज खाना निवासी ट्यूशन टीचर गौरव जैन ने 13 फरवरी को अपने ही घर पर 3 साल से ट्यूशन पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा की गला घोट कर हत्या कर दी थी । हत्या के बाद आरोपी छात्रा को अपने मकान के कमरे में बंद कर फरार हो गया था । परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी गौरव जैन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की जिसे 22 फरवरी को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। 6 दिन तक पुलिस रिमांड पर लेने के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर किशोर सागर तालाब से आरोपी का मोबाइल बरामद किया था । जिसे एफएसएल जांच के लिए भेजा हुआ है। वही जिस लड़की के वेश में आरोपी कोटा से फरार हुआ था वह कपड़े भी पुलिस ने बरामद कर लिए थे ।

रामपुरा कोतवाली थाना अधिकारी हंसराज मीणा ने बताया कि पुलिस ने छात्रा की हत्या के मामले में अनुसंधान पूरा करने के बाद सोमवार को पोक्सो क्रम एक अदालत में चालान पेश किया । करीब 1000 पेज का चालान है जिसमें 93 गवाह की सूची पेश की गई है। पुलिस ने चालान में हत्या और पोक्सो के अलावा दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी है।  हालांकि पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म मामले में मेडिकल की रिपोर्ट एफएसएल जांच के लिए भेजी गई है । वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।  गौरतलब है कि आरोपी गौरव जैन फिलहाल कोटा की जेल में बंद है । सीआई हंसराज मीणा ने बताया कि अदालत में चालान तो पेश कर दिया है लेकिन अदालत ने उसे रिपोर्ट के लिए मंगलवार की तारीख निर्धारित की है।

अल्बर्ट हॉल को भेंट की चंद्रशेखर की साइकिल और डंडा
जयपुर। पिंकसिटी में अब आप आजादी में शहीद चंद्रशेखबर आजाद से संबंधित साइकिल और डंडा देख सकेंगे। इसके लिए आपकों ज्यादा कुछ नहीं करना बस जयपुर के अल्बर्ट हॉल जाना होगा। दरअसल कला एवं संस्कृति मंत्री बीड़ी कल्ला की मौजूदगी में मुक्ति नारायण शुक्ल की पौत्री कृष्णा शुक्ल एवं ममता तिवारी ने सोमवार को अल्बर्ट हॉल में स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद से सम्बंधित साइकिल और डंडा पुरातत्व विभाग के निदेशक प्रदीप के गावंड़े को राजकीय संग्रहालय ऐल्बर्ट हॉल के लिए भेंट किया। देश की आजादी में शहीद चंद्रशेखर आजाद का योगदान अतुलनीय है। जयपुर के बाबा हरिशचंद्र मार्ग में क्रांतिकारी राजवैध नारायण शुक्ल उन्हें हथियार सप्लाई करते थे। बाबा हरिशचंद्र मार्ग में दीवान शिवनारायण मिश्र की हवेली में हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन का गुप्त शस्त्रागार था। ऐल्बर्ट हॉल के अधीक्षक डॉ राकेश छोलक ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद से सम्बंधित साइकिल और डंडे को संग्रहालय में शीघ्र प्रदर्शित किए जाने की योजना है। इस अवसर पर पुरातत्व विभाग के आला अधिकारी भी उपस्थित थे।

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का जयपुर से रहा है विशेष रिश्ता : व्रत में ना गाने का नियम भी तोड़ा था राजस्थान की जनता की भलाई के लिए
जयपुर। स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन से पूरा देश स्तब्ध एवं शोक में है लेकिन राजस्थान के लोगों को उनके निधन से सदमा और पीड़ा बेहद है कारण की राजस्थान खासकर जयपुर से उनका विशेष रिश्ता रहा है। 1987 में जब राजस्थान में भीषण अकाल पड़ा और तत्कालीन सरकार के पास अकाल का मुकाबला करने के लिए रूपयों की कमी महसूस हुई तो सरकार के मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी ने सुर संगम संस्था के अध्यक्ष के सी मालू से स्वर कोकिला का जयपुर में अकाल पीड़ितों की सहायता के लिए चैरिटी कार्यक्रम कराने के लिए आमंत्रित करने को कहा। उस समय लता दीदी फिल्मों के गानों को लेकर बेहद व्यस्त थी लेकिन जब राजस्थान सरकार और के सी मालू ने उन्हें राजस्थान में भीषण अकाल के बारे में बताया तो वे तुरंत जयपुर में आने और अकाल पीड़ित राजस्थान की जनता के लिए अपने गीतो का कार्यक्रम देने के लिए राजी हो गई। लता दीदी अपने वायदे के मुताबिक जयपुर पहुंची और एसएमएस स्टेडियम में चालीस हजार दर्शकों से भी अधिक लोगों की मौजूदगी में अपने गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्वयं मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी ने टिकट खरीदकर एक उदाहरण भी पेश किया। फिल्म वितरक राज बंसल भी उस कार्यक्रम में बतौर वोलेंटियर व्यवस्था बनाने में शामिल थे। वे बताते है कि लता दीदी ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत ऐ मेरे वतन के लोगों से जैसे ही की तो पूरा एसएमएस स्टेडियम उनके स्वागत में खड़ा हो गया और तालियों की करतल ध्वनि से स्टेडियम गूंज उठा। लता मंगेशकर ने 26 बेहद सुरीले गीत गाएं और राजस्थान की जनता का दिल जीत लिया।

उन्होंने कार्यक्रम का समापन अजीब दास्तां है ये, कहा शुरू कहा खत्म से किया, जबकि आएगा आने वाला और मेरा साया साथ होगा जैसे सदाबहार नगमे भी गाए। उनके साथ मोहमद अजीज एवं उनकी बहन उषा मंगेशकर ने भी गीतों में उनका साथ दिया। लता दीदी ने जनता की डिमांड पर राजस्थानी भाषा में थांये काजलिया गीत नितिन मुकेश के साथ युगल रूप में सुनाया। और  वापस जयपुर आने का वायदा भी किया। उस कार्यक्रम से प्राप्त एक करोड़ एक लाख का चेक लता दीदी ने मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी को अकाल पीड़ितों की सहायता के लिए भेट किया। बंसल बताते है कि उन दिनों लोग सिगरेट खुले आम पिया करते थे स्टेडियम में उस कार्यक्रम के दौरान जब लोग सिगरेट पी रहे थे तो उस धुआं से लता दीदी सहज होकर गा नही पा रही थी जब उन्होंने सिगरेट ना पीने की अपील जनता से की तो सभी ने अपनी सिगरेटे बुझा दी। बंसल कहते है की उस दिन लता दीदी का व्रत था वे अमूमन व्रत के दिन गीत नहीं गाती थी लेकिन राजस्थान की अकाल पीड़ित जनता की भलाई के लिए ना केवल उन्होंने अपना नियम तोड़ा बल्कि जयपुर की उस तारीख को इतिहास में दर्ज कर दिया।

दरिन्दगी : वृद्धा की हत्या, शव के साथ दुष्कर्म करने वाले को फांसी की सजा
जयपुर। हनुमानगढ़ के पीलाबंगा थाना इलाके में गत 16 नवम्बर की रात को 60 वर्षीय वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी सुरेन्द्र कुमार माण्डिया को फांसी की सजा सुनाई गई है।

हनुमानगढ़ पुलिस अधीक्षक प्रीती जैन ने बताया कि पीलीबंगा इलाके में एक 19 वर्षीय युवक ने 60 वर्षीय विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसमें वह सफल नहीं हुआ तो उसने वृद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद दुष्कर्म किया। इस प्रकरण की जांच के लिए पुलिस ने तुरंत जब्त पदार्थों का परीक्षण एफएसएल से करवाकर मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सुरेन्द्र उर्फ मांडिया (19) निवासी दुलमाना को गिरफ्तार कर केवल सात दिन में उसके खिलाफ चालान पेश कर दिया गया। प्रकरण को केस ऑफिसर स्कीम में लेकर पैरवी कराई गई और सोमवार को मात्र 74 दिन में आरोपी को फांसी की सजा सुना दी गई।

सैंपलों की जांच कर 7 दिन में सौंपी रिपोर्ट
हनुमानगढ़ में वृद्धा की हत्या कर दुष्कर्म के मामले में एसपी की ओर से तुंरत रिपोर्ट मांगी गई थी। हमारी क्यूआरटी टीम ने तुरंत सभी सैम्पलों की जांच की और सात दिन में रिपोर्ट सौंप दी। -डॉ. अजय कुमार शर्मा, एफएसएल निदेशक राजस्थान

हाईकोर्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें पढ़े यहां......
NEWS1. बिना तैयारी पेश की गई जनहित याचिका पर कोर्ट नहीं ले सकती प्रसंज्ञान-हाईकोर्ट
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने सिलिकोसिस पीडित खान श्रमिकों के लिए बने डीएमएफटी फंड का उपयोग नहीं करने से जुड़े मामले में दायर जनहित याचिका में दखल से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि भले ही याचिकाकर्ता ने जनहित याचिका के जरिए महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया है, लेकिन बिना तैयारी और आवश्यक सूचनाएं एकत्रित किए बिना पेश प्रकरण पर सुनवाई की अनुमति नहीं दी जा सकती। सीजे अकील कुरैशी और जस्टिस रेखा बोराणा की खंडपीठ ने यह आदेश बाबूलाल जाजू की जनहित याचिका को निस्तारित करते हुए दिए। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि हम याचिकाकर्ता के लिए कोर्ट के दरवाजे हमेशा के लिए बंद नहीं कर रहे हैं। यदि याचिकाकर्ता मामले में आवश्यक दस्तावेज और पूरी तैयारी के साथ आते हैं तो अदालत ज्यादा गंभीरता से उस पर विचार करेगी।

जनहित याचिका में कहा गया था कि राज्य सरकार ने खनन कार्य में लगे श्रमिकों और सिलिकोसिस बीमारी से पीड़ितों की देखभाल के लिए डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट बना रखा है। इसके तहत राज्य सरकार ने एक फंड का गठन किया है। डीएमएफटी नियम, 2016 के तहत फंड का साठ फीसदी बजट उच्च वरीयता वाले मदों पेयजल, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण आदि के लिए और चालीस फीसदी अन्य वरीयता में शामिल मदों में करने का प्रावधान है। इसके बावजूद राज्य सरकार उच्च वरीयता के मदों में फंड को खर्च नहीं कर रही है। जिससे खान श्रमिकों के हितों का हनन हो रहा है।

NEWS2. बिना वैक्सीन लगवाए प्रवेश से रोकना जनहित में सही
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए एक भी वैक्सीन नहीं लगवाने वाले व्यक्ति का हाईकोर्ट में प्रवेश रोकना व्यापक जनहित में है। इसके अलावा परिसर में प्रवेश देने के लिए इस तरह की शर्त लगाना अव्यवहारिक भी नहीं है। अदालत ने कहा कि दो बार मौका देने के बाद भी न तो याचिकाकर्ता और ना ही उनके वकील अदालत में पैरवी के लिए पेश हुए हैं। इससे लगता है कि याचिकाकर्ता को इस मुद्दे पर कोई दिलचस्पी नहीं है। ऐसे में अदालत मामले में स्व प्रेरणा से प्रसंज्ञान नहीं ले सकती। सीजे अकील कुरैशी और जस्टिस रेखा बोराणा की खंडपीठ ने यह आदेश परमेश्वर पिलानिया की जनहित याचिका का निस्तारण करते हुए दिए। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि याचिका में चुनौती दी गई अधिसूचना वकीलों, पक्षकारों और नियमित रूप से आने वाले कोर्ट स्टाफ की सुरक्षा से जुड़ी हुई है। ऐसे में इस तरह की शर्त को अव्यवहारिक नहीं कहा जा सकता। जनहित याचिका में कहा गया कि हाईकोर्ट प्रशासन ने गत एक जुलाई को नोटिफिकेशन जारी कर कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगवाने वालों का प्रवेश हाईकोर्ट में प्रतिबंधित कर दिया था। जिसे चुनौती देते हुए कहा गया कि अदालत को मामले में स्व प्रेरणा से प्रसंज्ञान लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जाने चाहिए।

NEWS3. मिरासी समुदाय को एमबीसी में शामिल करने को लेकर राज्य सरकार चार माह में करें निर्णय-हाईकोर्ट
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने मिरासी समुदाय को एमबीसी में शामिल करने के मामले में कहा है कि किसी भी जाति या समुदाय विशेष को एमबीसी में शामिल करने या नहीं करने के संबंध में निर्णय लेने का अधिकार राज्य सरकार को है। हाईकोर्ट को इस संबंध में दखल का अधिकार नहीं है। वहीं इस मुद्दे को अंतहीन समय तक लंबित भी नहीं रखा जा सकता। ऐसे में राज्य सरकार को निर्देश दिए जाते हैं कि याचिकाकर्ता की ओर से पेश किए जाने वाले विस्तृत अभ्यावेदन का परीक्षण कर चार माह में उचित निर्णय लिया जाए। न्यायाधीश एमएम श्रीवास्तव और न्यायाधीश फरजंद अली की खंडपीठ ने यह आदेश राजकुमार मिरासी की ओर से दायर जनहित याचिका का निस्तारण करते हुए दिए।

याचिका में कहा गया कि कई दशकों से समारोह में गा-बजाकर लोगों का मनोरंजन करने वाले लोगों को मुस्लिम मिरासी नाम दिया गया है। इस वर्ग के लोग शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से काफी पिछडे हुए हैं। ऐसे में उन्हें एमबीसी वर्ग में शामिल कर लाभान्वित किया जाए। इस संबंध में आवश्यक दस्तावेजों के साथ राज्य सरकार को कई बार अभ्यावेदन भी दिया जा चुका है, लेकिन उन पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में राज्य सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाए। जिसका निस्तारण करते हुए खंडपीठ ने इस संबंध में याचिकाकर्ता की ओर से पेश किए जाने वाले अभ्यावेदन को चार माह में निस्तारित करने को कहा है।

CM गहलोत के OSD लोकेश शर्मा को फिर दिल्ली क्राइम ब्रांच का नोटिस
जयपुर। प्रदेश के बहुचर्चित फोन टैपिंग मामले को लेकर एक बार फिर दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा को नोटिस जारी करके 12 नवंबर को सुबह 11 बजे पेश होने के निर्देश दिए हैं, जहां दिल्ली क्राइम ब्रांच लोकेश शर्मा से फोन टैपिंग मामले को लेकर सवाल-जवाब करेगी।

हालांकि इस बार तीसरी बार दिल्ली क्राइम ब्रांच ने लोकेश शर्मा को नोटिस भेजा ,है इससे पहले भी क्राइम ब्रांच दो बार लोकेश शर्मा को नोटिस भेजकर पेश होने को कह चुकी है। इससे पहले 24 जुलाई और उसके बाद 22 अक्टूबर को नोटिस भेजा गया।

हालांकि 24 जुलाई को लोकेश शर्मा ने व्यक्तिगत कारणों के चलते नहीं आने की बात कही थी लेकिन 22 अक्टूबर को लोकेश शर्मा क्राइम ब्रांच के सवालों का सामना करने के लिए दिल्ली पहुंच गए थे लेकिन अचानक पारिवारिक कारणों के चलते उन्हें दिल्ली से वापस लौटना पड़ा था। बताया जाता है कि लोकेश शर्मा गुरुवार रात को जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और शुक्रवार को सुबह 11 बजे क्राइम ब्रांच के सामने पेश हो सकते हैं।

विभूतियों को पद्म सम्मान
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में वर्ष 2020 के लिए अपने अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर तथा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस मौके पर मौजूद थे।

राष्ट्रपति ने वरिष्ठ समाजवादी नेता रहे और पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडीज, पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से पद्म विभूषण से सम्मानित किया। मॉरिशस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रह चुके अनिरूद्ध जगन्नाथ को भी पद्म विभूषण से अलंकृत किया गया। शास्त्रीय गायक चन्नूलाल मिश्रा , मुक्केबाज मैरी कॉम और पेजावर मठ के दिवंगत प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामी को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वर्ष 2021 के लिए भी राष्ट्रपति ने 119 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जिनमें सात पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।

मशहूर अभिनेता रजनीकांत दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित
नई दिल्ली।  मशहूर अभिनेता रजनीकांत को सिनेमा क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को अभिनेता रजनीकांत को 67 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह 2019 में सिनेमा जगत के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कंगनारनौत को उनकी फिल्म 'मणिकर्णिका' और 'पंगा' के लिए प्रदान किया गया। वहीं  मनोज बाजपेयी को उनकी फिल्म 'भोसले' और धनुष को उनकी फिल्म 'असुरन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुररस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत  फल्मि 'छिछोरे' को प्राप्त हुआ है।

पद्मविभूषण रजनीकांत ने अपने दामाद धनुष के साथ समारोह में भाग लिया। उनकी पत्नी लता और उनकी बेटी ऐश्वर्या  भी वहां मौजूद थी। अभिनेत्री कंगनारनौत को अब तक तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। फिल्म फैशन के लिए सहायक अभिनेत्री  फिर  फिल्म 'क्वीन' और 'तनु वेड्स मनु' के लिए उन्हें यह सम्मान इससे पहले प्राप्त हुआ था।

नॉन फीचर फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार फिल्म 'एन इंजीनियर्ड ड्रीम' को मलिा है। 'स्पेशल मेंशनÓपुरस्कार चार फिल्मों,'बरियिानी','जोना की पोरबा' (आसमयिा),'लता भगवान करे (मराठी),'पकिासो (मराठी) को मलिा है।  वर्ष 2019 की'मोस्ट फल्मि फ्रेंडली स्टेट श्रेणी में 13 राज्यों ने हस्सिा लयिा था, ये पुरस्कार सक्किमि को मलिा है। सर्वश्रेष्ठ आत्मकथात्मक फिल्म का पुरस्कार स्वाती पांडे द्वारा निर्देशित 'एलिफेंट डू रिमेम्बर ने जीता है।

दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता विजय सेतुपति को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता की श्रेणी में उनकी तमिल फिल्म 'सुपर डीलक्स के लिए प्रदान किया गया वहीं , हिंदी फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' में प्रभावशाली किरदार निभाने के लिए सहायक अभिनेत्री की श्रेणी में पल्लवी जोशी को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है।

इनके अलावा अन्य श्रेणियों में कई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त हुए जिनमें प्रमुख तौर से सिनेमा पर आधारित किताब  संजय सूरी द्वारा रचित'अ गांधियन अफेयर: इंडियाज क्यूरियस पोरट्रायल ऑफ लव इन सिनेमा', सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक - सोहिनी चट्टोपाध्याय, श्रेष्ठ तुलु फिल्म - पिजारा, पनिया फिल्म - केंजीरा, मिङ्क्षशग फिल्म - अनु रुवाद, खासी फिल्म - लेवद, हरियाणवी फिल्म - छोरियां छोरों से कम नहीं होती, छत्तीसगढ़ी फिल्म - भुलान थे माजे, तेलुगु फिल्म - जर्सी, तमिल फिल्म - असुरन,  मराठी फिल्म - बार्दो बंगाली फिल्म - गुमनामी, गैर फीचर फिल्म' नरेशन-'वाइल्ड कर्नाटक', सर डेविड अटेन्ब श्रेष्ठ संपादन  - शट अप सोना, अर्जुन गौरीसराई,ऑन-लोकेशन साउंड रेकॉर्डिंग - रहस, सप्तर्षि सरकार ,सम्पादन  - सोनसी, सविता सिंह, निर्देशन - नॉक नॉक नॉक, सुधांशु सरिया फैमिली वैल्यूज - ओरू पाथिरा स्वपनम पोले (मलयालम) , लघु फिक्शन फिल्म - कस्टडी, स्पेशल जूरी अवॉर्ड -'स्मॉल स्केल सोसायटीज'

एनीमेशन फिल्म - राधा, इनवेस्टिगेटिव फिल्म - जक्कल' एक्सप्लोरेशन फिल्म - वाइल्ड कर्णाटक शिक्षा आधारित फिल्म - एपल्स एंड ओरांजेस' मुद्दा आधारित फिल्म - होली राइट्स, लाडली बेस्ट एक्शन निर्देशन स्टंट - अवाने श्रीमन्नारायण (कन्नड़) नृत्य निर्देशन - महर्षि (तेलुगू), स्पेशल इफेक्ट्स - मरक्कर स्पेशल जूरी अवॉर्ड - ओत्था सेरुप्पू साइज- 7 (तमिल), गीत - कोलम्बी (मलयालम), पटकथा  - ज्येष्ठोपुत्री संवाद लेखन - द ताशकंत फाइल्स, छायांकन - जल्लीकट्टू शामिल हैं।