kangana - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हाईकोर्ट ने कंगना रनौत को दिया नोटिस
शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत के चुनावी जीत को चुनौती देने वाली याचिका पर उन्हें नोटिस जारी किया। न्यायालय ने प्रतिवादी रनौत को 21 अगस्त तक याचिका का जवाब देने के आदेश जारी किए। न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल ने जिला किन्नौर निवासी लायक राम नेगी द्वारा दायर चुनाव याचिका की प्रारंभिक सुनवाई के बाद यह आदेश जारी किया। याचिकाकर्ता ने इस मामले में चुनाव आयोग के चुनाव अधिकारी जिलाधीश मंडी को भी प्रतिवादी बनाया है।

याचिकाकर्ता नेगी के अनुसार उसने 14 मई, 2024 को लोकसभा चुनाव के लिए मंडी से अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया था। नेगी ने कहा कि वन विभाग से असामयिक सेवानिवृत्त होने पर उन्होंने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष वन विभाग से जारी जरूरी अनापत्ति प्रमाण पत्र नामांकन पत्र के साथ सौंपे। नामांकन के दौरान नेगी को कहा गया कि स्वतंत्र रूप से संबंधित विभागों द्वारा सरकारी आवास को लेकर जारी बिजली, पानी और फोन के अनापत्ति प्रमाण पत्र भी देने होंगे। उसे यह प्रमाण-पत्र देने के लिए अगले दिन तक का समय दिया गया। 15 मई, को नामांकन पत्रों की जांच की जानी थी।

नेगी के अनुसार 15 मई को उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा जारी बिजली, पानी और टेलीफोन के अनापत्ति प्रमाण पत्र चुनाव अधिकारी को सौंपे, लेकिन उन्होंने यह दस्तावेज लेने से इनकार करते हुए कहा कि नामांकन में उपरोक्त अनापत्ति प्रमाण पत्र न लगना एक बड़ी त्रुटि है, जिसे अब दूर नहीं किया जा सकता और बताया गया कि प्रार्थी का नामांकन अस्वीकार कर दिया गया है। याचिकाकर्ता के अनुसार नामांकन अस्वीकार होने के कारण वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाए। नेगी के अनुसार यह कोई बड़ी त्रुटि नहीं थी, जिस कारण उनका नामांकन अस्वीकार कर दिया जाता। उसने कहा कि यदि उन्हें चुनाव लडने का अवसर प्रदान किया जाता, तो संभवत: वह लोकसभा चुनाव जीतने में कामयाब हो जाते। प्रार्थी ने मंडी सीट के लिए हुए लोकसभा चुनाव को रद्द करने की गुहार लगाई है, ताकि पुन: इस सीट के लिए चुनाव हो सकें।

कंगना रनौत ने हिमाचल पुलिस से सुरक्षा का किया अनुरोध
शिमला। अभिनेत्री से सांसद बनीं कंगना रनौत ने हाल ही में चंडीगढ़ हवाईअड्डे पर उन्हें कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मारे जाने की घटना के बाद हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की एक कांस्टेबल ने रनौत को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया था।  घटना के बाद सांसद ने पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा को भेजे गये  ईमेल में अनुरोध किया कि खतरे के स्तर को देखते हुए उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।

पुलिस महानिदेशक ने सांसद को बताया कि खतरे के स्तर का आकलन करने के बाद राज्य कानून-व्यवस्था इकाई द्वारा सुरक्षा प्रदान करने के लिए कार्रवाई की जाएगी। रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वह सुरक्षित हैं लेकिन कथित घटना चिंताजनक है क्योंकि यह बढ़ते उग्रवाद और बढ़ते खतरे को इंकित करती है। गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री को स्पीति जिले के काजा में ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा था, जब वह अपने चुनाव अभियान के दौरान एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं। इस मामले में भाजपा के एक पदाधिकारी की शिकायत पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। रनौत ने तीन कृषि कानूनों का समर्थन किया और किसान आंदोलन की निंदा की थी।

अंग्रेजों की छोड़ी हुई बीमारी है कांग्रेस पार्टी, हमारा देश कई दशकों तक ग्रसित रहा : कंगना
सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी कंगना रनौत ने कांग्रेस पार्टी को अंग्रेजों की छोड़ी हुई बीमारी बताया है। रनौत ने शाम को सुंदरनगर बाजार में रोड़ शो किया और अपने लिए वोट मांगने के साथ ही कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं पर तीखे जुबानी हमले बोले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंग्रेजों की छोड़ी हुई बीमारी है और इससे हमारा देश कई दशकों तक ग्रसित रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जनादेश सरदार पटेल को मिला, लेकिन प्रधानामंत्री जवाहर लाल नेहरू को बना दिया गया। उसके बाद इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री बनी और तानाशाही करके पूरे देश को कैद कर दिया। उसके बाद संजय गांधी ने लोगों की पकड़-पकड़ कर नसबंदी करवाई। फिर इटेलियन सोनिया गांधी इस देश पर अपना हाथ आजमाने आ गई। कांग्रेस पार्टी के इस परिवार वाद ने देश को दीमक की तरह खाया है। लेकिन 2014 में एक परिवर्तन हुआ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक नई दिशा दी।

कंगना ने राहुल गांधी, तेजस्वी सूर्या और अखिलेश यादव पर भी तीखे जुबानी हमले बोले। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का न कोई चरित्र है और न ही संस्कार। राहुल गांधी चांद पर आलू उगाने की बातें, तेजस्वी सूर्या गुंडागर्दी करके मछली को उछाल-उछाल कर खाते हैं और अखिलेश यादव उटपटांग बातें करते हैं। ये सभी बिगड़े शहजादे हैं। एक शहजादे हिमाचल में भी हैं जिन्हें देश में कोई जानता नहीं था, लेकिन मेरे खिलाफ अभद्र टिप्पणीयां करके आज उन्हें सुर्खियां मिल रही हैं। उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि मुझे पद्मश्री जैसा प्रतिष्ठित सम्मान मिला है। कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महान चरित्र और विपक्षी दलों को कार्टून की संज्ञा भी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन-रात देश के बारे में सोचते रहते हैं जबकि दूसरी तरफ कार्टून आए दिन हास्यास्पद बातें करते रहते हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी कहते हैं कि वे जहां भी जाते हैं वहां दो सड़कों को आपस में जोड़ देते हैं। यदि ऐसा ही है तो फिर प्रदेश के बहुत से इलाके ऐसे हैं, जहां लोगों को जरूरत है, आप वहां क्यों नहीं जाते।

सियासत के भंवर में फंसी अभिनेत्री कंगना रनौत, युवाओं में भी नहीं छोड़ पा रही खास प्रभाव
शिमला। सियासत को शतरंज की बिसात से जोड़कर वर्णित किया जाता है। ऐसी ही सियासत के भंवर में मंडी से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत भी फंसती नजर आ रही है। इस भंवर से निकल पाएगी या नहीं, ये तो भविष्य के गर्भ में ही छिपा है, लेकिन ये तय है कि डगर कांटों भरी है। एक तरफ राज परिवार के सदस्य व पूर्व सांसद महेश्वर सिंह रूठे-रूठे हैं तो दूसरी तरफ पार्टी के कार्यकर्ता भी कंगना को पैराशूट से उतारने को लेकर खफा हैं। इस पर बड़ी बात ये भी है कि प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का मंडी संसदीय क्षेत्र में खासा रसूख है। वह मौजूदा सांसद भी हैं। जयराम ठाकुर फैक्टर की बदौलत भाजपा ने मंडी जनपद में 10 में से नौ सीटें जीतने में सफल हुई थी। लेकिन ये करिश्मा कंगना के लिए चला पाने में पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर कामयाब हो पाएंगे या नहीं, इस पर भी सस्पेंस है।

युवाओं में भी खास प्रभाव नहीं छोड़ पा रही
मंडी जनपद की धर्मपुर सीट मौजूदा में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। ऐसे में कंगना के संसदीय क्षेत्र के मंडी जनपद में नौ की नौ सीटें भाजपा की झोली में है। फिलहाल, कंगना के चुनाव प्रचार में भी कोई ऐसी चमक नजर नहीं आई जो मतदाताओं में खासी छाप छोड़ सके। अभिनेत्री कंगना का चुनाव प्रचार मोदी या फिर हिन्दुत्व से ही जुड़ा नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री को विष्णु का अवतार बताने वाली कंगना ने खुद को राम सेतु की गिलहरी तक बताया। कंगना को चुनाव प्रचार शुरू किए हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन युवाओं में भी खास प्रभाव नहीं छोड़ पा रही। सोशल मीडिया को अगर कंगना निष्पक्ष होकर देखे तो हर पोस्ट पर यूजर्स तीखी टिप्पणियां करने से भी गुरेज नहीं कर रहे। कंगना को टिकट मिलने से पहले ये भी अवधारणा थी कि अभिनेत्री के पक्ष में चुटकी बजाकर सोशल मीडिया में युवाओं की पोस्ट बाढ़ की तरह आ जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

मंडी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस का प्रभुत्व
परंपरागत तौर पर मंडी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस का प्रभुत्व रहा है। राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद लोकसभा के उप चुनाव में कांग्रेस की मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह जीती थी। रामपुर इलाके में परिवार का जबरदस्त प्रभाव है। ये क्षेत्र कुल्लू जनपद में भी असर डालता। बहरहाल बड़ा सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या कंगना ने सियासत की बिसात पर उतरकर एक पंगा ले लिया है। नजरें इस बात पर भी टिकी हुई हैं कि क्या मोदी की लहर ही कंगना का ब्रह्मअस्त्र होगी।

इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएगी कंगना, फिल्म इमरजेंसी बनाने की बताई वजह
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने इंदिरा गांधी से प्रेरित फिल्म इमरजेंसी बनाने की वजह बतायी है। कंगना रनौत ने पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री, इंदिरा गांधी के से प्रेरित फिल्म इमरजेंसी बनायी है। इस फिल्म में कंगना, इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएगी। कंगना रनौत ने कहा, जैसा कि मैंने हमेशा कहा है, चाहे वह इंदिरा गांधी हों या कोई अन्य महिला, मेरे मन में महिलाओं के लिए बहुत सहानुभूति है। मैं इस बात का दिखावा नहीं कर सकती और मेरे दिल में महिलाओं के लिए सम्मान भी है, इसलिए मैंने उनके लिए बहुत काम किया है।

मैंने इंदिरा गांधी के पूरे जीवन पर आधारित एक फिल्म बनाई है और जब आप एक कलाकार होते हैं तो हर चीज प्रेरणा का काम करती है। उन्हीं भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मैंने वह फिल्म बनाई। इसलिए जब यह सामने आएगा, तो मुझे लगता है कि हर किसी को यह पसंद आएगा। उन्हें इसे एक मनोरंजन फिल्म के रूप में देखना चाहिए। कंगना ने कहा कि हमारे संविधान के साथ जो घटनाएं हुई, उन घटनाओं के पीछे क्या कारण हैं, उन कारणों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जिससे भविष्य में हमारे संविधान के साथ कोई छेड़छाड़ न हो। एक नेता की विश्वसनीयता, गहरी छिपी सुरक्षा, असुरक्षा, ताकत या कमजोरी, सभी कारकों पर विचार किया जाना चाहिए जिजसे भविष्य में हमारे संविधान में कोई हस्तक्षेप न हो। इसीलिए मैंने फिल्म इमरजेंसी बनाई।

कंगना रनौत द्वारा लिखित और निर्देशित, इमरजेंसी में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिङ्क्षलद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाख नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। और मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा निर्मित, इस फिल्म का संगीत संचित बल्हारा द्वारा दिया गया है और पटकथा और संवाद रितेश शाह द्वारा दिए गए हैं। इमरजेंसी 14 जून 2024 को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है।

कंगना रनौत ने की फिल्म पठान की प्रशंसा
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शाहरूख खान की फिल्म पठान की प्रशंसा की है। यशराज बैनर तले बनी सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है। कंगना ने कहा कि ऐसी फिल्में चलनी चाहिए और जो हमारे हिंदी सिनेमा वाले पीछे रह गए है। हर व्यक्ति अपने लेवल पर कोशिश कर रहा है। इस तरह की फिल्में चलनी चाहिए।

कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट रिस्टोर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्विटर पर वापसी कर ली है। कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट 2021 में सस्पेंड हो गया था, लेकिन अब फिर से उनके अकाउंट को रिस्टोर कर लिया गया है। कंगना ने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी। कंगना ने ट्वीट किया कि उन्हें दोबारा इस प्लेटफॉर्म पर आकर बेहतर लग रहा है।

कंगना ने एक के बाद कई ट्विट किए। उन्होंने सबसे पहले अपने फैंस को कमबैक की बात बताई। उसके बाद उन्होंने अपनी फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग समाप्त होने की पुष्टि की। कंगना ने लिखा कि फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग समाप्त हो गई है।

ट्विटर पर रखूंगी अपनी बात : कंगना
जयपुर। ट्विटर के अनुसार मैं सोसायटी के लिए खतरा हूं। यदि अब एलन मस्क मुझे फिर से मौका देंगे, तो मैं ट्विटर पर अपनी बात रखूंगी। ये कहना है एक्ट्रेस कंगना रनोत का। कंगना ने अपनी अपकमिंग फिल्म धाकड़ के गाने को राजमंदिर में लांच किया। उनके साथ एक्टर अर्जुन रामपाल भी मौजूद थे। पॉलिटिक्स में आने पर कंगना ने कहा कि अभी तो मेरा ऐसा प्लान नहीं है।

ऐसी सरकार राजस्थान में भी लाओ, जो क्राइम मिटाए। अर्जुन ने राजस्थान और देश में महिलाओं पर अत्याचार पर कहा कि ये हम सभी की जिम्मेदारी है। हम पुरुषों को मिलकर गलत कामों के खिलाफ आवाज उठानी होगी।

कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ का टीजर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म धाकड़ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। कंगना रनौत की आने वाली फिल्म धाकड़ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी है।

कंगना ने इसके कैप्शन में लिखा कि एक्शन। स्टाइल। थ्रिल। ऑल इन वन एजेंट अग्नि इज हेयर। कंगना फिल्म धाकड़ में एक नए अवतार में दिखेंगी। एजेंट अग्नि के रूप में, कंगना ने अपने सात अलग-अलग लुक और कई कॉम्बेट सीन्स से लोगों को अचंभित कर दिया है।

कंगना के खिलाफ दायर किया जाना चाहिए राष्ट्रद्रोह का मुकदमा : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने अभिनेत्री कंगना रनौत पर हमला किया है। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने कहा कि उन्होंने देश के शहीदों का अपमान किया है। इसलिए उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उनसे सरकार के दिए हुए सम्मान वापस लिए जाने चाहिए।

प्रवक्ता ने कहा कि कंगना रनौत को उन्होंने महात्मा गांधी तथा देश के शहीदों का अपमान किया है। उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दायर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कंगना को मुद्दों और तथ्यों की समझ नहीं है। हिन्दू और हिंदुत्व संबंधी विवाद पर प्रवक्ता ने कहा कि महात्मा गांधी हिन्दू और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे हिंदुत्व के प्रतीक है।

कंगना ने गांधीजी को बताया सत्ता का भूखा, लिखा: वह चाहते थे भगत सिंह को फांसी हो
मुंबई। कंगना रनौत ने एक बार फिर से महात्मा गांधी के खिलाफ विवादित बयान दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लंबे मैसेज पोस्ट किए हैं। पोस्ट में महात्मा गांधी पर निशाना साधा है। पहले मैसेज में कंगना ने उन्हें सत्ता का भूखा और चालाक बताया है वहीं दूसरे पोस्ट में लिखा है कि गांधी जी चाहते थे कि भगत सिंह को फांसी हो जाए। कंगना ने लोगों को सलाह दी है कि वह अपने हीरो समझदारी से चुनें। उन्होंने यह भी लिखा है कि झापड़ मारने वाले के सामने दूसरा गाल आगे करने से आजादी नहीं मिलती।

जो लोग स्वतंत्रता के लिए लड़े उन्हें उन लोगों ने अपने मालिकों को सौंप दिया
कंगना रनौत के पिछले बयान पर बवाल अभी थमा नहीं इस बीच उन्होंने कुछ और आपत्तिजनक पोस्ट कर दिए हैं। कंगना ने लिखा है, जो लोग स्वतंत्रता के लिए लड़े उन्हें उन लोगों ने अपने मालिकों को सौंप दिया जिनमें हिम्मत नहीं थी, न ही खून में उबाल। वे सत्ता के भूखे और चालाक थे..., ये वही थे जिन्होंने हमें सिखाया अगर कोई तुम्हें थप्पड़ मारे तो उसके आगे एक और झापड़ के लिए दूसरा गाल कर दो और इस तरह तुमको आजादी मिल जाएगी..., ऐसे किसी को आजादी नहीं मिलती सिर्फ भीख मिलती है। अपने हीरो समझदारी से चुनें।

लोगों को पता होना चाहिए इतिहास
कंगना ने दूसरे पोस्ट में लिखा है, गांधी ने कभी भगत सिंह और नेताजी को सपोर्ट नहीं किया। कई सबूत हैं जो इशारा करते हैं कि गांधीजी चाहते थे कि भगत सिंह को फांसी हो जाए। इसलिए आपको चुनना है कि आप किसे सपोर्ट करते हैं। क्योंकि उन सबको अपनी याद के एक ही बॉक्स में रख लेना और उनकी जयंती पर याद कर लेना काफी नहीं सच कहें तो मूर्खता नहीं बल्कि गैरजिम्मेदाराना और सतही है। लोगों को अपना इतिहास और अपने हीरो पता होने चाहिए।

बलिदान के अपमान पर फूटा गुस्सा : चौतरफा मांग ‘कंगना को गिरफ्तार करो, पद्मश्री वापस लो’
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के आजादी पर दिए बयान को लेकर स्वतंत्रता सेनानियों, कांग्रेस, एनसीपी समेत कई राजनीतिक पार्टियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। सभी का कहना है कि कंगना का यह बयान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का अपमान है। लोगों ने मांग की है कि उससे पद्मश्री सम्मान वापस लेकर उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानी भी आग बबूला
कड़ी से कड़ी सजा मिले : रामेश्वर चौधरी
जयपुर। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विवादित बयान को लेकर प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानी भी आग बबूला है। उन्होंने कंगना के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ के पा बाय गांव में निवास कर रहे स्वतंत्रता सेनानी रामेश्वर चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का अपमान करने वाली कंगना रनौत से पद्मश्री वापस लेकर उसे कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए। करीब 103 वर्षीय चौधरी ने कहा कि हम जानते हैं आजादी कैसे मिली है। अंग्रेजों ने कैसे-कैसे जुल्म ढहाए है। लम्बे संघर्ष के बाद आजादी मिली है। दिन-रात हमारे पीछे अंग्रेज पुलिस लगी रहती थी। जानवरों की घोर में छिपकर रहते थे। हम लो मौसम तक की परवाह नहीं करते थे। सर्दी, गरमी और बरसात में भी देश की आजादी के लिए काम करते थे। आज भी मैं आजादी के लिए संषर्घ के उन दिनों को याद करता हंू तो रूह कांप जाती है। स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर कंगना रनौत कहती है कि असली आजादी तो 2014 में मिली है। उसे यह पता नहीं कि 1947 में आजादी नहीं मिलती तो जिनकी वह तारीफ कर रही है, आज ये लोग बोलने लायक नहीं रहते। स्वतंत्रता सेनानियों का इस तरह अपमान करने वाली कंगना रनौत को माफ नहीं किया जाना चाहिए। उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। दरअसल कंगना रनौत ने गत दिवस एक कार्यक्रम में 1947 में मिली आजादी और हिंसा का जिक्र करते हुए कहा था कि वो आजादी नहीं थी, बल्कि भीख थी। कंगना इतने पर ही नहीं रुकीं, उन्होंने आगे कहा कि जो आजादी मिली है, वह 2014 में मिली है।

बुनियादी सवालों से ध्यान हटाने के लिए इस तरह के जुमले उछाले गए हैं। यह अभिनेत्री हैं जो इस तरह का अभिनय कर रही हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कंगना का बयान देश के शहीदों का अपमान है। उन्हें पता ही नहीं कितने लोगों ने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राण दिए हैं।-निशा सिद्दू, वरिष्ठ नेता सीपीआई, जयपुर

कंगना का बयान स्वतंत्रता आन्दोलन का अपमान है। महात्मा गांधी, भगतसिंह, राजगुरु सहित हजारों स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है। इस बयान की खोज नागपुर यूनिवसिर्टी से हुई है। कगना ने यह कहकर पदमश्री का अपमान किया है, इस तरह के लोगों को पदमश्री नहीं दिया जाना चाहिए। सरकार को इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। -नरेन्द्र आचार्य, सचिव, सीपीआई, राजस्थान

ंकंगना ने देश के इतिहास को नहीं पढ़ा है। उसे यह पता नहीं है कि कितने ही लोगों ने देश को आजाद कराने में अपने प्राणों की आहूति दी है। इस तरह की अभिनेत्री के खिलाफ देशद्रोह में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए। -डॉ. गौरव शर्मा, लेखक

आजादी को लेकर दिया था विवादित बयान
कंगना के खिलाफ  प्रदेश के कई जिलों में शिकायत दर्ज
देश की आजादी को लेकर विवादित बयान देने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट के खिलाफ प्रदेश के चार जिलों जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और चूरू में शिकायत दर्ज कराई गई है। रनोट के खिलाफ जयपुर के कोतवाली और जोधपुर के शास्त्रीनगर, उदयपुर के सुखेर और चूरू के कोतवाली थाने में शिकायत दी है।

कंगना रनौत मामला
जयपुर में शहर महिला कांग्रेस ने कोतवाली थाने में रनोत के खिलाफ  दी शिकायत में लिखा है कि रनौत ने आजादी के लिए शहीद हुए क्रांतिकारियों की प्रतिष्ठा का अपमान करने, संविधान के प्रति आस्था रखने वालों को आहत किया है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष रानी लुबाना ने शिकायत में बताया कि 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ और उस आजादी के लिए हजारों लोगों ने अपना बलिदान दिया। वो क्षण प्रत्येक आजाद भारतीय के लिए गौरवान्वित क्षण था। पूरी दुनिया ने भारत की आजादी देखी और शहीदों को आज भी सम्मान की नजर से देखता है। गौरतलब है कि अभिनेत्री कंगना रानावत ने सार्वजनिक मंच  से बयान दिया था कि 1947 में भारत को आजादी मिली थी, वह आजादी नहीं भीख थी। असल में भारत को आजादी 2014 में मिली है।

लहू की फुहारों से मिली आजादी का अपमान: पाण्डे
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे ने कंगना के बयान पर विरोध जताते हुए कहा कि अभिनेत्री ने लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार किया है। लहू की फुहारों से मिली आजादी का अपमान किया है। ऐसे में उन पर उचित कार्रवाई की जाए और पद्मश्री वापस लिया जाए। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज ने बताया कि राजस्थान के सभी जिलों में कंगना के खिलाफ पदाधिकारियों ने एफआईआर दर्ज कराई है।

कंगना रनौत का बयान महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, और सरदार पटेल जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का ही नहीं, बल्कि सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों के बलिदान का भी अपमान है। सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। माननीय राष्टÑपति को कंगना से तत्काल पद्म सम्मान वापस लेना चाहिए। -आनंद शर्मा, कांग्रेस नेता

मैं अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान की कड़ी निंदा करता हूं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है। केंद्र सरकार को कंगना से पद्मश्री वापस लेकर उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। -नवाब मलिक, एनसीपी नेता