films - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

संजय ग्रोवर ने टी-सीरीज की कराई हॉलीवुड में एंट्री
मुंबई। संजय ग्रोवर कई वर्षों से हॉलीवुड स्टूडियो एमजीएम लॉस एंजिल्स में निर्माता, कार्यकारी और निदेशक  विशेष परियोजनाओं के रूप में काम कर रहे हैं। संजय अब हॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक तरसेम को विश्व दर्शकों के लिए एक फिल्म निर्देशित करने के लिए लाए हैं। तरसेम ने द सेल, द फॉल, इमोर्टल्स, मिरर मिरर, सेल्फ/लेस जैसी फिल्मों का जूलिया रॉबर्ट्स, जेनिफर लोपेज, बेन किंग्सले, मिकी राउरके, फरीदापिंटो, हेनरी कैविल, रेयानरेनॉल्ड्स जैसे सितारों के साथ निर्देशन किया है। तरसेम ने ब्रैडपिट, लेडी गागा, डीपफॉरेस्ट, एनरिक इग्लेसियस आदि जैसे सितारों के साथ कई विज्ञापन और संगीत वीडियो बनाए हैं। संजय, तरसेम के साथ फिल्म डियर जस्सी पर सालों से काम कर रहे थे और हाल ही में उन्होंने टी-सीरीज और वकाउ फिल्मस के भूषण कुमार से फिल्म का निर्माण करने के लिए हाथ मिलाने के लिए संपर्क किया। बात करने पर संजय ग्रोवर ने बताया कि जब उन्होंने तरसेम को भूषण कुमार (टी-सीरीज) और प्रोड्यूसर्स वाको फिल्मस से परिचित कराया, तो उन्होंने बालीवुड से बाहर निकलकर हॉलीवुड और विश्व के लिए काम करने का मन बनाया। क्रिएटिव स्ट्रोक ग्रुप के संजय ग्रोवर (पूर्व कार्यकारी और निर्माता, एमजीएम स्टूडियो,) कहते हैं, एमजीएम स्टूडियो में फिल्में बनाकर; तरसेम जैसे निर्देशक के साथ अपनी पहली फिल्म का निर्माण करना। जिनका काम करने का तरीका उन्हें बहुत पसंद है और टी-सीरीज और वकाउ फिल्मस जैसे दूरदर्शी निर्माताओं के साथ साझेदारी करना वास्तव में बहुत ही रोमांचक है।

आर माधवन उम्र के हिसाब से चाहते है फिल्मों में रोल करना, यंग एक्ट्रेस के साथ रोमांस नहीं करने पर जोर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन का कहना है कि वह फिल्मों में यंग एक्ट्रेस के साथ रोमांस नहीं करना चाहते हैं। आर माधवन को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये दो दशक से अधिक का समय हो गया है। आर माधवन ने फिल्मों में यंग एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करने और उम्र के हिसाब से फिल्मों में रोल करने के बारे में बात की है। माधवन ने बताया है कि वह एक्टर नहीं बनना चाहते थे और उन्होंने कभी भी किसी से एक्टिंग की ट्रेनिंग नहीं ली है।

आर माधवन ने कहा, ''मैं अपनी उम्र के हिसाब से रोल्स करना चाहता हूं। मैं किसी यंग एक्ट्रेस के साथ रोमांस नहीं करना चाहता हूं। यदि मुझे कोई रोमांटिक फिल्म ऑफर हो रही है तो, वो मेरी उम्र के हिसाब से होनी चाहिए या उसमें ऐसा कंटेंट होना चाहिए जो मेरे लिए सही हो। मैं वहां जाता हूं, जहां मैं इमोशनली कनेक्ट होता हूं। यदि कोई रोल मुझे अपील करता है, तो ही मैं उसे करता हूं।मैं कभी एक एक्टर नहीं बनना चाहता था और न ही मैंने एक्टर बनने के लिए कभी कोई ट्रेनिंग ली थी। इंडस्ट्री में मेरी फैमिली से कोई नहीं था और न ही मैं किसी को जानता था फिर भी मैं अभी तक यहां टिका हुआ हूं। इसका मतलब है कि मैंने कोई तो सही डिसीजन लिया होगा।

सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर: वक्त के साथ अपनी धरोहर को संजोए हुए या लुप्त हो रहा अस्तित्व
जयपुर। सिनेमाघर जहां सपने उड़ान भरते हैं और सितारे जमीं पर उतरते हैं, जहां 3 घंटे में आप हर वो एहसास कर लेते हैं। ख्वाबों के महल, बचपन की यादें, पहला प्यार, दोस्ती-दुश्मनी, दर्द और लड़ने का जज्बा, वो शहर वो गली, वो जगह, हर अनुभव महसूस करते हैं। अपनी हर परेशानी भूल कर पूरी जिंदगी जी लेते हैं।

सिनेमाघर और राजस्थान राज घराना
दोनों ही एक दूजे से जुड़े है। महाराजा स्वामी राम सिंह द्वितीय का फिल्मों से रिश्ता बरसों पुराना रहा है, जिसे उन्होंने 1879 में एक थिएटर के रूप में बनवाया और जयपुर को पहला सिनेमाघर मिला, जिसका नाम राम प्रकाश टॉकीज था।  इसने नाटकों व फिल्मों को हमसे जोड़ा और वो सब दिया, जो हर दिल चाहता है ‘एंटरटेनमेंट’, लेकिन अब ये बंद हो चुका है। जयपुर और शानो शौकत का अटूट संबध है, एशिया का सबसे बड़ा सिनेमाघर यानी राज मंदिर, इसकी शान का  जीता जागता नमूना है।

इसकी सजावट, बनावट, नक्काशी और रॉयल टच के साथ यह पूरी दुनिया में मशहूर है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए राज मंदिर उनकी यादों का हिस्सा बन जाता है। बड़े स्क्रीन पर मखमली पर्दे, जो प्राकृतिक फूलों की खुशबू से भरे हैं, झूमरों से सजी ऊंची छत और नौ सितारे यहां आने वालों को खुद सितारा होने का एहसास कराते हैं। इसे मेहताब चंद्र जी गोलेछा ने बनवाया था। इसकी नींव 1966 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया ने रखी थी और 1976 में पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी ने इसका उद्घाटन किया था। राजमंदिर में पहली फिल्म चरस लगी थी, जिसका नशा, आज भी सिर चढ़ कर बोल रहा है।

गोलेछा सिनेमा : गोलेछा सिनेमा का पूर्व नाम प्रेम प्रकाश था, जो राजस्थान में 70 मिमी स्क्रीन का एकमात्र हॉल, जो आज चंद्रमहल के नाम से जाना जाता है। अब ये सिनेमा हॉल तीन स्क्रीन वाला मल्टीप्लेक्स है। प्रसिद्ध प्रेम प्रकाश समोसा, इसकी बड़ी स्क्रीन की तरह बहुत मशहूर है।

पोलो विक्ट्री सिनेमा : भारत ने 1933 में पोलो में विश्व कप जीता था। ये हॉल उसी उपलक्ष्य में एक गर्व के रूप में बनाया गया, जिसका उद्घाटन स्वतंत्र भारत के राज्यपाल जनरल लॉर्ड माउंटबेटन ने किया। यह भी अब मल्टीप्लेक्स बन चुका है।

जेम सिनेमा : फिल्म प्रेमियों का रत्न हुआ करता था, लेकिन प्रतिस्पर्धा के कारण ये बंद हो गया। कई वर्षों बाद नए लुक में यह फिर शुरू हुआ और दर्शकों से अपना रिश्ता बनाने लगा है।

कोहिनूर सिनेमा : नवीनीकृत करने के बाद ये दर्शकों की भीड़ को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
पारस सिनेमा : गुलाबी रंग की दीवारों से सजा ये दर्शकों को खूब लुभाता है।
लक्ष्मी मंदिर : बेहतरीन सिनेमा हॉल में से एक, लेकिन अब धीरे-धीरे अपना वजूद खो रहा है।

अंकुर सिनेमा : अपना अस्तित्व बनाए रखने में नाकाम हो रहा है।

बंद हो चुके सिनेमा हॉल: सम्राट, संगम, मिनर्वा, मयूर, मान प्रकाश, मोती महल सिनेमाघर शहर की अमिट विरासत का हिस्सा रहे, लेकिन आर्थिक तंगी, आधुनिक तकनीक और रखरखाव के बिना बंद हो चुके हैं।

जानिए सोनू सूद क्यों करते हैं दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम
मुंबई। जाने-माने अभिनेता सोनू सूद ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करने की वजह बतायी है। सोनू सूद ने अपने सिने करियर की शुरूआत दक्षिण भारतीय फिल्म से की थी। इसके बाद सोनू सूद ने हिंदी फिल्मों की तरफ रुख किया। सोनू सूद बॉलीवुड के साथ-साथ दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी एक्टिव हैं। सोनू सूद ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करने को लेकर बयान दिया है।

सोनू सूद ने कहा, ''मैं स्क्रिप्ट को लेकर शुरू से ही चूजी रहा हूं। चाहे वह तमिल, तेलुगू या फिर हिंदी फिल्म हो। दक्षिण भारतीय फिल्में मुझे बुरी हिंदी फिल्में बचाती हैं, नहीं तो एक दौर आता है जब आपको लगने लगता है कि आप किसी बड़ी फिल्म में सिर्फ दिखने के लिए काम कर रहे हैं। दक्षिण भारतीय फिल्में मुझे ऐसा करने से दूर रहने में मदद करती हैं।'' सोनू सूद इन दिनों फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर के साथ नजर आयेंगे।यश राज फिल्म्स के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म 03 जून, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जॉन अब्राहम की फिल्मों में अक्सर एक ना एक आइटम सॉन्ग, लेकिन बॉलीवुड के माचो को अपनी फिल्मों में पसंद नहीं 'आइटम सॉन्ग!'
मुंबई। जॉन अब्राहम की फिल्मों में अक्सर एक ना एक आइटम सॉन्ग जरूर होता है, लेकिन उन्हें अपनी फिल्म में आईटम सॉन्ग पसंद नहीं है। जॉन का कहना है कि उन्हें आइटम सॉन्ग्स से काफी तकलीफ होती है, क्योंकि वह हमेशा इस बात को लेकर चिंता में होते हैं कि ये सॉन्ग फिल्म का नैरेटिव ना ब्रेक कर दें।

जॉन अब्राहम ने इस मामले में मुझे लगता है कि मेरी अधिकतम फिल्मों का म्यूजिक बेहतरीन रहा है,चाहे आप 'जिस्म' का म्यूजिक देख लीजिए। ये मेरा ऑल टाइम फेवरेट है। मुझे लगता है कि गलती से मुझे कई अच्छे सॉन्ग करने को मिल गए। लेकिन, कई बार मैंने खराब गाने भी किए। इन सब में मुझे सबसे ज्यादा खराब चीजें जो मुझे लगती हैं, जब मुझसे कहा जाता है कि फिल्म में आइटम सॉन्ग होगा और ये फिल्म के लिए जरूरी है। ये चीज मुझे मार देती है। मुझे तोड़ देती है।

जॉन इन दिनों अपनी फिल्म 'अटैक' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में जॉन के साथ ही रकुल प्रीत सिंह और जैकलीन फर्नांडीस भी अहम किरदार में हैं।

ऋचा चड्ढा उर्फ भोली पंजाबन फुकरे 3 के लिए पूरी तरह से तैयार
मुंबई।फुकरे और फुकरे 2 में भोली पंजाबन के किरदार को भुला पाना मुश्किल है। भोली पंजाबन के तेज-तर्रार डायलोग और अभिनय फिल्म में आज भी दर्शकों में पसंद किए जाते है। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है कि उन्हें फुकरे फ्रेंचाइजी की फिल्मों में भोली पंजाबन के किरदार को निभाने में बहुत मजा आता है।

चा चड्डा फुकरे फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म फुकरे 3 में भोली पंजाबन के रूप में अपनी भूमिका को फिर से निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।ऋचा का कहना है कि, भोली पंजाबन का किरदार बहुत ही प्रतिष्ठित है, वह एक कच्ची और साहसी गैंगस्टर है, जो जानती है कि चीजों को अपने तरीके से कैसे करना है, और मुझे बड़े पर्दे पर उसे चित्रित करने में बहुत मजा आता है। पिछले कई सालों में ये किरदार खासकर बच्चों के बीच काफी फेमस हुआ है और फिल्म के फैंस भी कई गुना बढ़ गए हैं। इस जर्नी में मैंने दो महत्वपूर्ण रिश्ते शुरू किए हैं।

गौरतलब है कि फुकरे फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म वर्ष 2013 में रिलीज हुई थी। वहीं फुकरे रिटनर्स को वर्ष 2018 में रिलीज किया गया था। इन दोनों फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया और वह ही फुकरे 3 का भी निर्देशन कर रहे हैं। फुकरे 3 में ऋचा चड्ढा के अलावा उनके मंगेतर अली फजल, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह भी अपने-अपने किरदारों को निभाते हुए नजर आयेंगे।

मशहूर अभिनेता रजनीकांत दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित
नई दिल्ली।  मशहूर अभिनेता रजनीकांत को सिनेमा क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को अभिनेता रजनीकांत को 67 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह 2019 में सिनेमा जगत के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कंगनारनौत को उनकी फिल्म 'मणिकर्णिका' और 'पंगा' के लिए प्रदान किया गया। वहीं  मनोज बाजपेयी को उनकी फिल्म 'भोसले' और धनुष को उनकी फिल्म 'असुरन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुररस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत  फल्मि 'छिछोरे' को प्राप्त हुआ है।

पद्मविभूषण रजनीकांत ने अपने दामाद धनुष के साथ समारोह में भाग लिया। उनकी पत्नी लता और उनकी बेटी ऐश्वर्या  भी वहां मौजूद थी। अभिनेत्री कंगनारनौत को अब तक तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। फिल्म फैशन के लिए सहायक अभिनेत्री  फिर  फिल्म 'क्वीन' और 'तनु वेड्स मनु' के लिए उन्हें यह सम्मान इससे पहले प्राप्त हुआ था।

नॉन फीचर फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार फिल्म 'एन इंजीनियर्ड ड्रीम' को मलिा है। 'स्पेशल मेंशनÓपुरस्कार चार फिल्मों,'बरियिानी','जोना की पोरबा' (आसमयिा),'लता भगवान करे (मराठी),'पकिासो (मराठी) को मलिा है।  वर्ष 2019 की'मोस्ट फल्मि फ्रेंडली स्टेट श्रेणी में 13 राज्यों ने हस्सिा लयिा था, ये पुरस्कार सक्किमि को मलिा है। सर्वश्रेष्ठ आत्मकथात्मक फिल्म का पुरस्कार स्वाती पांडे द्वारा निर्देशित 'एलिफेंट डू रिमेम्बर ने जीता है।

दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता विजय सेतुपति को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता की श्रेणी में उनकी तमिल फिल्म 'सुपर डीलक्स के लिए प्रदान किया गया वहीं , हिंदी फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' में प्रभावशाली किरदार निभाने के लिए सहायक अभिनेत्री की श्रेणी में पल्लवी जोशी को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है।

इनके अलावा अन्य श्रेणियों में कई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त हुए जिनमें प्रमुख तौर से सिनेमा पर आधारित किताब  संजय सूरी द्वारा रचित'अ गांधियन अफेयर: इंडियाज क्यूरियस पोरट्रायल ऑफ लव इन सिनेमा', सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक - सोहिनी चट्टोपाध्याय, श्रेष्ठ तुलु फिल्म - पिजारा, पनिया फिल्म - केंजीरा, मिङ्क्षशग फिल्म - अनु रुवाद, खासी फिल्म - लेवद, हरियाणवी फिल्म - छोरियां छोरों से कम नहीं होती, छत्तीसगढ़ी फिल्म - भुलान थे माजे, तेलुगु फिल्म - जर्सी, तमिल फिल्म - असुरन,  मराठी फिल्म - बार्दो बंगाली फिल्म - गुमनामी, गैर फीचर फिल्म' नरेशन-'वाइल्ड कर्नाटक', सर डेविड अटेन्ब श्रेष्ठ संपादन  - शट अप सोना, अर्जुन गौरीसराई,ऑन-लोकेशन साउंड रेकॉर्डिंग - रहस, सप्तर्षि सरकार ,सम्पादन  - सोनसी, सविता सिंह, निर्देशन - नॉक नॉक नॉक, सुधांशु सरिया फैमिली वैल्यूज - ओरू पाथिरा स्वपनम पोले (मलयालम) , लघु फिक्शन फिल्म - कस्टडी, स्पेशल जूरी अवॉर्ड -'स्मॉल स्केल सोसायटीज'

एनीमेशन फिल्म - राधा, इनवेस्टिगेटिव फिल्म - जक्कल' एक्सप्लोरेशन फिल्म - वाइल्ड कर्णाटक शिक्षा आधारित फिल्म - एपल्स एंड ओरांजेस' मुद्दा आधारित फिल्म - होली राइट्स, लाडली बेस्ट एक्शन निर्देशन स्टंट - अवाने श्रीमन्नारायण (कन्नड़) नृत्य निर्देशन - महर्षि (तेलुगू), स्पेशल इफेक्ट्स - मरक्कर स्पेशल जूरी अवॉर्ड - ओत्था सेरुप्पू साइज- 7 (तमिल), गीत - कोलम्बी (मलयालम), पटकथा  - ज्येष्ठोपुत्री संवाद लेखन - द ताशकंत फाइल्स, छायांकन - जल्लीकट्टू शामिल हैं।