Traffic Safety - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: बस की चपेट में आने से महिला की मौत, पुलिस जांच शुरू
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के जेवर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर तकनीकी खराबी के कारण खड़ी बस से उतर रही एक महिला की बस के अचानक चलने पर उसकी चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर उन्तालीस दशमलव पांच सौ माइलस्टोन बाएं साइड पर स्थित शिवा ढाबा के पास एक बस खराब हो गई थी। बस में सवार यात्री उसे धक्का देकर दोबारा चालू करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान बस में सवार श्रीमती पुष्पा शर्मा (55), पत्नी रामेश्वर शर्मा, दिल्ली हर्ष विहार निवासी , बस से नीचे उतर रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही महिला बस से उतरने लगीं, उसी समय बस अचानक चल पड़ी। संतुलन बिगड़ने से वह बस की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जेवर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को निजी एम्बुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

हादसे की खबर मिलते ही मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बस के अचानक चलने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, वहीं बस की तकनीकी स्थिति की भी जांच की जाएगी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को जल्द ही सामान्य कर दिया और शांति व्यवस्था बनाए रखी।

श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर मौत
श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के श्रीविजयनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मृतकों की पहचान मनीष ओड राजपूत (20) और सुनील ओड राजपूत (17) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि श्रीविजयनगर से मनीष मोटरसाइकिल से कल रात करीब 10 बजे सुनील को चक-15 जीबी में उसके घर छोड़ने जा रहा था कि चक 24-जीबी के मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि दोनों को श्रीविजयनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन रास्ते में मनीष की मौत हो गई जबकि सुनील ने श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।