competitive - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए भविष्य की उड़ान सवाई माधोपुर एप लॉन्च
सवाई माधोपुर। जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला ने ‘भविष्य की उड़ान’ संवाद कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कलक्टर चैम्बर में पत्रकार वार्ता के दौरान भविष्य की उड़ान संवाद सवाई माधोपुर एप लॉन्च किया। कलक्टर ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों के लिए सवाई माधोपुर जिले में चलाए जा रहे नवाचार ‘भविष्य की उड़ान’ संवाद कार्यक्रम के बारे में मीडिया को विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि किसी के भी आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

शिक्षा न मिले या वह बीच में ही छूट जाये तो व्यक्ति के जीवन की दशा एवं दिशा दोनों बदल जाती हैं। बेटों के समान बेटियों को भी कॅरियर गाइडेंस का समान अवसर देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इस नवाचार को प्रारम्भ किया है। इससे बालिकाओं को कॅरियर की नई उम्मीद जगी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि संवाद कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को 3 समूहों में कक्षा 9 से 12 तक विद्यालयों में अध्ययनरत, कॉलेज में अध्ययनरत बालिकाओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की महिला प्रतिभागी हैं।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफ ल बनाने के लिए जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय कोर समूह का गठन किया गया है जो विद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों में जाकर बालिकाओं से संवाद कर विभिन्न अकादमिक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में उपयुक्त अध्ययन सामग्री उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने बताया कि बालिकाओं को ऑनलाइन-ऑफ लाइन मोड पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के साथ-साथ परीक्षाओं के वस्तुनिष्ठ प्रश्न तैयार कर मॉक टेस्ट लिए जा रहे हैं। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली परीक्षार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

आरपीएससी 6 प्रतियोगी परीक्षाओं का करेगा आयोजन
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग मई के बाद दौरान 6 प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन कराएगा। प्रतियोगी परीक्षाओें का विवरण आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आरपीएसससी के परीक्षा कैलेण्डर के अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं की शुरुआत सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा से होगी और अन्तिम परीक्षा सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा 2021 होगी। आयोग ने परीक्षाओं की तिथि का निर्धारण अन्य भर्ती संस्थानों की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए किया है।

यह परीक्षाएं होंगी
सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) ब्रॉड एवं सुपर स्पेशलिटी की 5 मई व 6 मई को संवीक्षा परीक्षा होगी। सहायक कृषि अधिकारी संवीक्षा परीक्षा 28 मई को केमिस्ट (आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग) संवीक्षा परीक्षा 29 मई को, सहायक निदेशक व वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (गृह ग्रुप-क) विभाग संवीक्षा परीक्षा 2021 आगामी 10 जून से 12 जून तक होगी।

अपात्र के विरुद्ध मिला मौका
आरपीएससी ने सहायक आचार्य प्रतियोगी परीक्षा 2020 के पंजाबी विषय का परिणाम 2 मार्च को जारी किया था। परिणाम के अन्तर्गत अपात्र पाए गए अभ्यर्थियों के विरुद्ध दो अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है।

कैसा हो प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रबन्धन
विशिष्ट कोचिंग प्रदान करने वाले व शत-प्रतिशत गारंटीशुदा परिणाम देने का दंभ भरने वाले संस्थानों ने छात्रों व अभिभावकों को जकड़ रखा है। किसी भी क्षेत्र में नौकरी करने के लिए परीक्षा कराना भर्ती प्रक्रिया का अंग बन गया है। वरीयता क्रम में उच्च स्थान प्राप्त करने के वायदे करते हैं, चयन की गांरटी दी जाती है। शिक्षक, क्लर्क, पटवारी, कन्सेटिविल, नर्सिंग जैसी सामान्य व अल्प वेतन वाली नौकरी की परीक्षा की गारंटी दी जाती है। शिक्षा का उद्देश्य मात्र नौकरी प्राप्त करना है, जब हम विद्यार्थी थे शिक्षण संस्थाएं ज्ञानार्जन के केन्द्र हुआ करते थे, जहां विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ते थे, शिक्षक, प्राध्यापक मन लगाकर पढ़ाते थे। ट्यूशन या कोचिंग क्लासेज नहीं होती थी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अभ्यार्थी स्वयं करते थे। अच्छे विद्यालयों, विश्वविद्यालयों में प्रवेश सफलता की गारंटी थी। वरिष्ठ से वरिष्ठ प्राध्यापक- अध्यापक स्वयं पूरी क्षमता के साथ पढ़ाते थे, बौद्धिक विकास व ज्ञानार्जन उद्देश्य होता था।

अब विद्यालयों व विश्वविद्यालयों में शिक्षा का माहौल नहीं रहा। प्राध्यापकों में नैतिकता नहीं रही, उन्होंने कोचिंग संस्थानों में पढ़ाना प्रारम्भ कर दिया। कोचिंग संस्थानों में वही प्राध्यापक विषय को पढ़ा रहे है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में किसी न किसी ग्र्रुप में किसी न किसी माध्यम से जुड़े हैं, संभावित सवालों का अध्ययन कराया जा रहा है। अनेक प्राध्यापक, रिटायर्ड अफसर प्राइवेट रूप से पढ़ा रहे हैं, जो परीक्षा संस्थानों से किसी न किसी रूप से जुड़े हैं। परीक्षार्थी अमुक कोचिंग क्लास में जाते हैं जिनको प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेना है। कोचिंग क्लास या प्राइवेट टयूशन जाते हैं, हजारों रूपया प्रति माह खर्च करते हैं। वहां प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से सफलता की गारंटी मिलती है। स्तरीय शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले भी ऐसी क्लासेज चुनते हैं। प्राइवेट टयूशन लेने वाले प्रभावी लोगों को चुनते हैं, अनेक रिटायर्ड शिक्षाविदों ने यह पेशा चुन लिया है, सब कुछ बाजारू हो गया है।
मैं विश्वविद्यालय में 11 वर्ष पढ़ा हूं, तीन विषयों में पोस्ट ग्रेज्यूएट व कानून की डिग्री प्राप्त की है। प्राय: सभी वरिष्ठ प्राध्यापक अधिकारी जो प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन में जुड़े हुए थे उन्हें देखा है। उनके रिश्तेदारों व निकटतम व्यक्तियों को भनक नहीं पड़ती थी। मैं राजस्थान लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं से 1973 में सीधे रूप से जुड़ा था। जब मैं आरएएस था, आरएएस व आरजेएस की परीक्षाओं से जुड़ा था, परीक्षक था। अध्यक्ष, सचिव स्वयं कापियां पंहुचाते थे, अल्प अवधि में वापस ले जाते थे, सदस्यों तक को जानकारी नहीं होती थी, परिवार के लोगों तक को भनक नहीं लगती थी। इंटरव्यू के लिए अल्प समय में व्यक्तिगत सम्पर्क से विशिष्टजनों को आमंत्रित किया जाता था। जाति पद का ध्यान नहीं योग्यता, चरित्र, निष्पक्षता का ध्यान रखा जाता था, गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाता था। एक बार इंटरव्यू के लिए बुलाने पर मैंने कहा परीक्षाओं में मेरा एक रिश्तेदार बैठ रहा है, तो विनम्रता के साथ सराहना करते हुए निमंत्रण वापस हुआ, स्वयं अध्यक्ष घर पर सराहना करने आए, परन्तु उस समय अभ्यर्थी लाखों में नहीं होते थे।

विशिष्ट कोचिंग प्रदान करने वाले व शत-प्रतिशत गारंटीशुदा परिणाम देने का दंभ भरने वाले संस्थानों ने छात्रों व अभिभावकों को जकड़ रखा है। किसी भी क्षेत्र में नौकरी करने के लिए परीक्षा कराना भर्ती प्रक्रिया का अंग बन गया है। वरीयता क्रम में उच्च स्थान प्राप्त करने के वायदे करते हैं, चयन की गांरटी दी जाती है। शिक्षक, क्लर्क, पटवारी, कन्सेटिविल, नर्सिंग जैसी सामान्य व अल्प वेतन वाली नौकरी की परीक्षा की गारंटी दी जाती है। यह संक्रामक बीमारी का रूप धारण कर चुकी है। शिक्षा को नौकरी से घनिष्ठ रूप से जोड़ दिया है। लाखों अभ्यार्थी इनमें प्रवेश के लिए साम, दाम,दण्ड, भेद की नीति अपनाकर घुसना चाहते हैं। मेरे साथ सैकड़ों नहीं हजारों छात्रों के अभिभावक आते हैं, गिडगिडाते हैं, कुछ भी करके कैसे भी नौकरी दिलवा दो। हजारों लाखों रूपया देने को तत्पर रहते हैं। प्रत्येक विभाग से संबंधित व्यक्ति पैसा लेते हैं, स्पष्ट कहते हैं कि काम होगा तो पूरा पैसा अन्यथा खर्चे के नाम पर कुछ प्रतिशत काटते हैं, ज्यादा जोर पड़ा तो ही शेष राशि का भुगतान। प्रत्येक विभाग में दलाल हो गए है। प्रतियोगिताएं पूरी तरह अस्वस्थ हो गई, चयन के लिए अनुचित लाभ का धन्धा चल पड़ा है, यह व्यापार बन गया है।

अभिभावकों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति सामाजिक विवशता के रूप में सामने आ गई है। शादी विवाह नौकरी पर निर्भर हो गए है। असमान व अनार्थिक विकास हो रहा है। मध्यमवर्गीय परिवार जो क्रय कर रहे हैं, भारी व्यय कर नौकरी प्राप्त कर रहे हैं उसका पारिवारिक जीवन पर भी प्रभाव पड़ रहा है। नौकरी लगवाना अत्यन्त लाभकारी आर्थिक व्यवसाय या उद्योग में परिवर्तित हो रहा है, प्रभाव पूरे जीवन पर पड़ता है। नौकरी पाते ही वसूली की सोच बनने लगी रहती है। प्रत्येक युवा नौकरी पाकर मोटी कमाई चाहता है, तुरन्त मकान, वाहन, मंहगी उपभोक्ता वस्तुएं प्राप्त करना हैसीयत बनाना चाहता है। अच्छी शादी नौकरी पर निर्भर हो गई है। एक समय था जब जज व मजिस्ट्रेट साईकिल या किराये के तांगे से कोर्ट जाते थे, जबकि वकीलों के पास गाडियां होती थीं। राजनीति में भी बदलाव आ गया। अब सिफारिश छोटी-बड़ी, अच्छी-बुरी, उपयुक्त- अनुपयुक्त नहीं रही। सिफारिश करने में कोई सोच-विचार, भला-बुरा, गलत सही नहीं रहा। मैं पटवारी परीक्षा का इन्चार्ज था, पूरा भार मेरे पर था। अध्यक्ष महोदय के मार्फत तत्कालीन मुख्यमंत्री ने एक विधायक के चार नाम भेजे। मैंने कहा मैं कुछ नहीं कर सकता, कुछ नहीं हो सकता। मुझे कहा गया हम आरएएस में चयन करा सकते हैं, पटवारी में नहीं। स्पष्ट इंकार करने पर मुख्यमंत्री के सचिव, राजस्व मंत्री ने निरीक्षण किया, जांच की, स्वयं मुख्यमंत्री गुपचुप जांच केन्द्र पंहुचे।

- डॉ. सत्यनारायण सिंह, आईएएस (आर.)
(ये लेखक के अपने विचार हैं)

नेटबंदी के खिलाफ दायर याचिकाओं को सुनवाई के लिए सीजे को भेजा
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित कराने के दौरान राज्य सरकार द्वारा नकल रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट बंद करने के खिलाफ दायर याचिकाओं को सुनवाई के लिए सीजे के पास भेजते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है। जस्टिस एमएम श्रीवास्तव और जस्टिस फरजंद अली की खंडपीठ ने यह आदेश नीरज कुमार यादव सहित अन्य की जनहित याचिकाओं पर दिए। मामले की सुनवाई के दौरान एजी ने अदालत से जवाब के लिए समय मांगा। महाधिवक्ता ने कहा कि नेटबंदी के मुद्दे पर एक याचिका मुख्यपीठ, जोधपुर में भी लंबित हैं और उस पर नवंबर के अंतिम सप्ताह में उनमें सुनवाई होनी है। इसलिए इन सभी याचिकाओं की सुनवाई एक साथ करनी चाहिए।

याचिकाओं में कहा गया कि प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के दौरान आए दिन मोबाइल इंटरनेट को बंद किया जाता है। नकल रोकने के आधार पर रोके गए इंटरनेट से आमजन को काफी परेशानी होती है। नेटबंदी होने से मोबाइल के जरिए होने वाले सभी तरह के ऑन लाइन ट्रांजेक्शन रुक जाते हैं। साथ ही लोग कैब इत्यादि परिवहन सुविधाओं का उपयोग भी नहीं कर पाते। वहीं बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं भी प्रभावित होती हैं। ऑनलाइन व्यापार रुकने से सरकार को राजस्व हानि भी होती है। इसलिए नेटबंदी को अवैध व असंवैधानिक घोषित किया जाए।

नेटबंदी के बीच आज आरएएस-प्री परीक्षा जारी
जयपुर/अजमेर। राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा 2021 बुधवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों व उपखण्ड स्तर पर सुबह 10 से शुरू हो चुकी है जो दोपहर 1 बजे तक की पारी में आयोजित की जाएगी। नकल रोकने के लिए अलग-अलग जिलों में अलग-अलग समय के लिए इंटरनेट बंद किया गया है। जयपुर में सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे इंटरनेट सेवा बंद रहेगी वहीं अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर सहित कईं जिलों में बुधवार सुबह 6 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा।  परीक्षा के लिए बुधवार को प्रदेश में 2046 परीक्षा केन्द्रों पर 6 लाख 48 हजार 153 अभ्यर्थी परीक्षा देने के पंजिकृत है। अजमेर जिले में 141 परीक्षा केन्द्रों पर 48 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पंजिकृत है। डमी अभ्यर्थी की रोकथाम के लिए सभी केन्द्रों पर सख्ती रहेगी।

जिला स्तर पर फ्लाइंग भी बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर एक पासपोर्ट साइज फोटो एवं मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र साथ लेकर परीक्षा समय से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र के अभाव में अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

जयपुर जिले में 98 हजार अभ्यर्थी पंजिकृत
जयपुर। राजस्थान राज्य एवं अधिनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारम्भिक परीक्षा बुधवार को होगी। परीक्षा में जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर 98 हजार से अधिक परीक्षार्थी भाग लेने के लिए पंजिकृत है। जयपुर जिला कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा ने बताया आरएएस प्रारंभिक परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। ये परीक्षा 259 केन्द्रों पर प्रात: 10 से दोपहर 1 बजे तक होगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए कलेक्ट्रेट में बनाए नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 2206699 है।

परीक्षा केन्द्रों में बदलाव
आरएएस 2021 प्री परीक्षा के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग ने बारां और हनुमानगढ़ के एक-एक परीक्षा केन्द्र में बदलाव किया गया है। रोल नम्बर 186437 से लेकर 186628 तक के अभ्यर्थियों का परीक्षा केन्द्र स्वामी विवेकानंद सीनियर सैकंडरी स्कूल मंगरोल, बारां से बदलकर स्वामी विवेकानंद वियाद निकेतन सीनियर सैकंडरी स्कूल, अर्जुन विहार मंगरोल बारां किया गया है। इसी तरह रोल नम्बर 349142 से लेकर 349541 तक के अभ्यर्थियों का परीक्षा केन्द्र बदलकर परमाराम गोदारा पॉलिटेक्निक कॉलेज, नोहर, भदरा, हनुमानगढ़ से बदलकर परमाराम गोदारा प्राइवेट आईटीआई नोहर, भदरा, हनुमानगढ़ किया गया है।

अभ्यर्थियों ने रखा इन बातों का ध्यान

परीक्षा में केवल ई एडमिट कार्ड, रंगीन फोटो, नीली स्याही का पारदर्शी बॉल पेन और फोटो युक्त पहचान-पत्र लाने की अनुमति थी।
पुरुष अभ्यर्थी आधी आस्तीन के शर्ट, टी शर्ट, कुर्ता, पायजामा, पेंट, हवाई चप्पल, पहनकर पहुंचे थे। महिला अभ्यर्थी सलवार सूट या साड़ी, आधी आस्तीन कुर्ता, ब्लाउज, हवाई चप्पल पहनकर पहुंची।
परीक्षा शुरू होने के दस मिनट बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया गया।
कोविड गाइडलाइन की पालना के लिए अभ्यर्थियों को मास्क लगाकर आना उचित समझा।

RAS प्री-2021 परीक्षा कल : सिंधी कैंप और रेल्वे स्टेशन पर दिखने लगी भीड़
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा 27 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। आयोग ने परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 2046 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें करीब 6.50 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के प्रश्नपत्र कड़ी सुरक्षा के बीच जिला मुख्यालयों पर भेज दिए गए हैं। आयोग ने परीक्षा के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया है। इसमें छात्रों को हल्के कपड़े पहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर प्रतिबंध रहेगा। अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच कराई जाएगी। इसके अलावा आयोग ने अभी जिला कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए है।

सभी मुख्यालयों पर कंट्रोल रूम
सभी जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम सोमवार से शुरू हो गया है। यहां अभ्यर्थी किसी भी परेशानी के लिए संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद परीक्षा के पते के सम्बन्ध में कोई जानकारी लेनी हो तो संबंधित जिला मुख्यालय के कंट्रोल रूम से सम्पर्क किया जा सकता है। परीक्षा के लिए प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों व उपखंड स्तर पर सेंटर बनाए गए है।

200 अंकों का होगा पेपर
आरएएस प्री का पेपर सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान का होगा। 200 अंकों के इस प्रश्न पत्र को हल करने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा। प्रारंभिक परीक्षा में एक ही प्रश्न पत्र होगा। सवाल ऑब्जेक्टिव होंगे। परीक्षा का उद्देश्य केवल स्क्रीनिंग परीक्षण करना है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
आयोग ने नीट, रीट और पटवारी परीक्षा में हुई किसी तरह की आपराधिक गतिविधियों से सतर्क रहते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। आयोग ने फ्लाइंग दस्ते भी बनाए हैं। आरपीएससी की इस परीक्षा में राज्य सेवा में 363 और अधीनस्थ सेवा के 625 पदों पर भर्ती होनी है। परीक्षा के दौरान नकल रोकने और पेपर लीक होने से रोकने के लिए विशेष तैयारी की है। सब इंस्पेक्टर परीक्षा के दौरान अलवर के परीक्षा केंद्र में हुई चूक को आयोग ने गंभीरता से लिया है।

सबसे अधिक परीक्षा केन्द्र जयपुर में
यह परीक्षा राज्य के जिला मुख्यालयों के 2046 परीक्षा केंद्रों में होगी। सर्वाधिक 259 परीक्षा केंद्र जयपुर में जबकि सबसे कम 17 परीक्षा केंद्र जैसलमेर में बनाए गए हैं। अजमेर में 141 परीक्षा केंद्र है।

नियंत्रण कक्ष स्थापित
राजस्थान राज्य एवं अधिनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारम्भिक परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। जयपुर जिला कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए कलेक्ट्रेट में कमरा नम्बर 116 में नियंत्रण कक्ष बनाया है। इस कक्ष का दूरभाष नंबर 2206699 है। परीक्षा केन्द्रों पर वीडियोग्राफी कराने के साथ ही  पर्यवेक्षक, पुलिस, नोडल अधिकारी की नियुक्ति की है। जिले में 47 सतर्कता दल गठित किए हैं। जिले में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर -पूर्व राजीव कुमार पाण्डेय को समन्वयक बनाया है। नियंत्रण कक्ष 25 से 27 अक्टूबर तक कार्य करेगा।

आरएएस प्री परीक्षा को लेकर सिंधी कैंप पर भारी भीड़
प्रदेश भर में बुधवार को आयोजित होने वाली आरएएस प्री परीक्षा को लेकर सिंधी कैंप बस स्टैंड पर मंगलवार को परीक्षार्थियों की भारी भीड़ रही। आरएएस प्री परीक्षा को लेकर सरकार ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की है। इसको देखते हुए रोडवेज प्रशासन की ओर से करीब 150 अतिरिक्त बसों का संचालन किया है।