Iran-Israel War - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने तेल अवीव पर दागी मिसाइलें, ट्रंप के साथ शांति की बातचीत को बताया फर्जी खबर, हवाई हमले में 'हशद अल-शाबी' के कमांडर और 14 लड़ाकों की मौत
तेहरान। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के ताजा घटनाक्रम में ईरान ने इजरायल के व्यावसायिक केंद्र तेल अवीव पर मिसाइलों की एक नयी खेप दाग कर इजरायल सुरक्षा बलों को चौंका दिया। मंगलवार सुबह हुए इस हमले में एक बहुमंजिला इमारत सीधे तौर पर प्रभावित हुई, जिससे शहर के आसमान में धुएं का गुबार देखा गया। स्थानीय प्रशासन के अनुसार इस हमले में कम से कम छह लोग घायल हुए हैं और कई वाहनों व इमारतों को भारी नुकसान पहुँचा है।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात दावा किया था कि ईरान के एक शीर्ष अधिकारी के साथ उनकी "बेहद सकारात्मक" बातचीत हुई है। ईरान ने हालांकि इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया। ईरान के संसदीय अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबफ ने इसे वित्तीय और तेल बाजारों को प्रभावित करने के लिए फैलाई गई "फर्जी खबर" करार दिया है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा संयंत्रों और बिजली केंद्रों को "नष्ट" करने की अपनी पूर्व चेतावनी पर पांच दिनों की मोहलत दी है। उन्होंने पहले 48 घंटे की समय सीमा दी थी, जिसे अब कूटनीति के लिए थोड़ा और समय देने के नाम पर बढ़ाया गया है। श्री ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यदि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोलता है, तो हमले निश्चित हैं।

युद्ध के 25वें दिन पहली बार लेबनान के हवाई क्षेत्र के ऊपर एक ईरानी मिसाइल को बीच में ही मार गिराया गया। लेबनानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, इस इंटरसेप्शन के लिए एक विदेशी नौसैनिक जहाज जिम्मेदार था। मिसाइल के मलबे बेरूत के उत्तरी शहरों में गिरे, जिससे कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

इजरायली वायुसेना ने पिछले 24 घंटों में लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों (हिजबुल्लाह के गढ़) पर भीषण हमले किए हैं।
इजरायली सेना ने दावा किया कि उन्होंने दक्षिणी लेबनान में जमीनी कार्रवाई के दौरान हिजबुल्लाह के दो लड़ाकों को पकड़ने में भी सफलता हासिल की है।

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को पुष्टि की कि बहरीन में ईरानी मिसाइल हमले के दौरान उनके साथ कार्यरत एक मोरक्कन नागरिक की मौत हो गई। बहरीन की सेना ने भी इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि वे ईरानी आक्रामकता के खिलाफ अपने क्षेत्र की रक्षा कर रहे हैं।
बीते 24 घंटों में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपनी ओर आ रही पांच बैलिस्टिक मिसाइलों और 17 ड्रोनों को मार गिराया। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ये हमले ईरान की ओर से किए गए थे। इस बीच, सुरक्षा कारणों से बंद किए गए यूएई के निजी स्कूलों को अगले सप्ताह से फिर से खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

इराक के अनबार प्रांत में एक सैन्य अड्डे को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में 'हशद अल-शाबी' के एक कमांडर और 14 लड़ाकों की मौत हो गई। इराकी सुरक्षा बलों ने इस हमले का आरोप अमेरिका पर लगाया है। वहीं, इराकी कुर्दिस्तान में भी ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले में छह कुर्द सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने की खबर है। तनाव के बीच ईरान ने मोहम्मद बागेर जोल्घाद्र को अपनी सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का नया सचिव नियुक्त किया है। वे अली लारीजानी का स्थान लेंगे जिनकी पिछले सप्ताह हत्या कर दी गई थी। जोल्घाद्र की नियुक्ति को ईरान की रक्षा रणनीति में एक कड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

ट्रंप के वार्ता के दावों और फिर ईरान के खंडन के बीच वैश्विक तेल बाजारों में भारी हलचल रही। ब्रेंट क्रूड की कीमतें कुछ समय के लिए 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे गिरीं, लेकिन मध्य-पूर्व में नए मिसाइल हमलों की खबर के बाद बाजार फिर से अस्थिर हो गया है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अरागची से फोन पर बात की और कहा कि "लड़ने से बेहतर बातचीत है।" वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी क्षेत्र में शांति बहाली के लिए अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की पेशकश की है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी सेना दक्षिणी लेबनान में लिटानी नदी तक के क्षेत्र पर नियंत्रण करेगी। उन्होंने बताया कि नदी पर बने उन सभी पांच पुलों को नष्ट कर दिया गया है जिनका उपयोग हिजबुल्लाह हथियारों की आवाजाही के लिए करता था।

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने मंगलवार को एक नया बयान जारी कर इजरायल को चेतावनी दी कि यदि लेबनान और फिलिस्तीन में नागरिकों पर हमले नहीं रुके, तो इजरायली सेना को "बिना किसी संयम" के भारी मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना करना पड़ेगा। बीते 24 घंटों में लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायली हमलों के कारण विस्थापितों की संख्या 10 लाख को पार कर गई है। युद्ध के कारण अब तक लेबनान में 1,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जिससे क्षेत्र में मानवीय सहायता की मांग तेज हो गई है।

होर्मुज संकट: यूएई पर 300 मिसाइल और 1600 ड्रोन हमले; ब्रिक्स को खुद बर्बाद कर रहा ईरान, भारत पर बना रहा दबाव
अबूधाबी। ईरान ने 28 फरवरी से युद्ध शुरू होने के बाद से इजरायल पर करीब 550 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। ईरान ने इजरायल पर करीब 1000 ड्रोन भी दागे हैं। जबकि इजरायल से उसका सीधा युद्ध चल रहा है। दूसरी तरफ ईरान ने अभी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर 298 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं और 1600 ड्रोन हमले किए हैं। यानि, इजरायल से करीब 200 मिसाइल हमले ही कम यूएई पर किए गए हैं जबकि करीब 600 ड्रोन ज्यादा यूएई पर दागे गए हैं। ईरान ने युद्ध शुरू होने के बाद सऊदी अरब पर सिर्फ 34 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है और करीब 150 ड्रोन हमले किए हैं।

ब्रिक्स के आर्थिक सहयोग का सपना क्या टूट जाएगा?

ईरान ने मार्च की शुरूआत से ही जहाजों पर हमले करके होर्मुज जलडमरूमध्य को ब्लॉक कर दिया है। जिससे 1000 से ज्यादा जहाजों की आवाजाही में देरी हुई है या उन्हें दूसरे रास्ते से गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इस जलडमरूमध्य से आम तौर पर दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत समुद्री तेल, एलएनजी, उर्वरक, अनाज और अन्य सामानों को एक हिस्से से दूसरे हिस्से में भेजा जाता है। ईरान के इस कदम से तेल और गैस की कीमतें आसमान छू गईं हैं टैंकरों का किराया तेजी से बढ़ा है। शिपिंग कंपनियों ने जहाजों को केप आॅफ गुड होप के रास्ते से भेजना शुरू कर दिया जिससे गंतव्य तक समाना पहुंचने में 10 से 14 दिनों की देरी हो रही है।

भारत के लिए जो ब्रिक्स का एक अहम सदस्य है उसकी अर्थव्यवस्था के लिए ये देरी नुकसान पहुंचाने वाला है। उर्वरक बाजार इस व्यवधान से परेशान है। गैस की कीमतों में भारी उछाल और शिपिंग में देरी की वजह से वैश्विक स्तर पर उर्वरक की लागत लगभग 20-30 प्रतिशत तक बढ़ गई। हालांकि भारत ने घरेलू अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले इस प्रभाव को कम करने के लिए कदम उठाए हैं। सरकार का कहना है कि खरीफ 2026 के मौसम से पहले उर्वरक का पर्याप्त भंडार मौजूद है और यूरिया का स्टॉक पिछले साल की तुलना में अधिक है।

कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, 88 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसली, जानें क्या है कारण ?
नई दिल्ली। ईरान इजरायल युद्व का असर अब कच्चे तेल पर साफ दिखाई दे रहा है। तेल की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव दिखाई दे रहा है। सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई थी, जिसके बाद लगातार दो दिनों से तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत करीब 87.57 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड फ्यूचर्स में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को डब्ल्यूटीआई 83.08 डॉलर पर आ गया। इससे पहले मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही और यह 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंच गया था। इससे पहले सोमवार को कच्चा तेल बीच कारोबार में 119 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया था।

अमेरिका और इजरायल द्वारा 28 फरवरी को एक संयुक्त सैन्य अभियान में ईरान पर किये गये हमले के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। ईरान पर हमले और उसकी जवाबी प्रतिक्रिया के कारण पश्चिम एशिया में इन दोनों गंभीर भू-राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। इससे कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति और उत्पादन दोनों बाधित हुए हैं।

ईरान-इजराइल तनाव के बीच सचिन पायलट ने उठाए सवाल, कहा- अमेरिका की मनमानी शर्तों पर सरकार की चुप्पी समझ से परे
जयपुर। ईरान-इजराइल युद्ध के बीच कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने एक बार फिर मोदी सरकार की नीतियों पर निशाना साधा है।

पायलट ने कहा है कि भारत का हमेशा से यह गौरवपूर्ण और दृढ़ इतिहास रहा है कि वह सत्ता में किसी भी दल के होते हुए भी अपने मार्ग और नीतियों का निर्धारण स्वयं करता आया है। यह सरासर अस्वीकार्य है कि अमेरिका मनमानी शर्तें थोप रहा है जबकि हमारी सरकार इस पर पूरी तरह से चुप है। भारत की ऊर्जा सुरक्षा और स्वतंत्र निर्णय लेने की क्षमता सर्वोपरि है। सभी रणनीतिक निर्णय नई दिल्ली में लिए जाते हैं, जो हमारी अपनी आवश्यकताओं, प्राथमिकताओं और राष्ट्रीय हित पर आधारित होते हैं - किसी और की अनुमतियों या अस्थायी व्यवस्थाओं पर नहीं। हमारी परंपरागत रूप से स्वतंत्र विदेश और ऊर्जा नीति का परित्याग और विघटन दीर्घकालिक परिणाम देगा।

वैश्विक आर्थिक संकट: पश्चिम एशिया में तेल की सप्लाई बाधित, होर्मुज जलडमरूमध्य सिर्फ US इजरायल और यूरोप के जहाजों के लिए बंद
तेहरान। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने गुरुवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग केवल अमेरिका, इजरायल, यूरोप और अन्य पश्चिमी सहयोगियों के जहाजों के लिए बंद है। दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य युद्ध शुरू होने के बाद से ही ठप हो गया है।

ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा, "हमने पहले भी कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय कानूनों और प्रस्तावों के आधार पर, युद्ध के समय में ईरान के पास होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले मार्ग को नियंत्रित करने का अधिकार होगा।"

आईआरजीसी ने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका, इजरायल, यूरोप 'और उनके समर्थकों' से संबंधित जहाज देखे गए, तो 'निश्चित रूप से उन पर हमला किया जाएगा।' ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल द्वारा शनिवार को संयुक्त अभियान शुरू किए जाने के बाद से यह जलडमरूमध्य प्रभावी रूप से बंद है, जिससे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है और वैश्विक अर्थव्यवस्था के चरमराने का खतरा पैदा हो गया है।