Royal Welcome - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राष्ट्रपति ने की गिर्राज जी की सप्तकोसी परिक्रमा: पूंछरी का लौठा में भव्य स्वागत, राजस्थान के डेढ़ किलोमीटर एरिया में पैदल ही लगाई परिक्रमा
डीग। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू डीग के पूंछरी के लौठा पहुंचीं, जहां राजस्थान सीमा के प्रवेश द्वार पर बनाए गए स्वागत कक्ष में उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। इस मौके पर राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम और जल संसाधन एवं डीग-भरतपुर प्रभारी मंत्री सुरेश सिंह रावत ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर अगुवाई की। राष्ट्रपति मुर्मू ने गोवर्धन गिरिराज जी की 21 किलोमीटर की परिक्रमा की शुरूआत की, जिसमें उन्होंने गोल्फ कार्ट का उपयोग किया, वहीं राजस्थान सीमा के अंतर्गत लगभग डेढ़ किलोमीटर का रास्ता पैदल तय किया। इस दौरान पूंछरी क्षेत्र में विशेष उत्साह देखने को मिला। राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा लोक कलाकारों ने ब्रज संस्कृति, राधा-कृष्ण के युगल नृत्य और पारंपरिक राजस्थानी प्रस्तुतियां दीं।

गिरिराज धरण के दर्शन भी किए

इससे पहले राष्ट्रपति महोदया ने गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर में श्री गिरिराज धरण के दर्शन भी किए। उनके आगमन को लेकर पूरे परिक्रमा मार्ग को आकर्षक रंगों से सजाया गया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा

राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था पुलिसकर्मी तैनात रहे, वहीं राजस्थान और उत्तर प्रदेश पुलिस ने मिलकर चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी। इस दौरान संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया, जिला कलेक्टर उत्सव कौशल, आईजी भरतपुर रेंज कैलाश विश्नोई और डीग जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे।

जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’: 20वें फेरे में पर्यटकों की संख्या कम, शाही अंदाज में हुआ मेहमानों का स्वागत
जयपुर। लग्ज़री ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स अपने 20वें फेरे के तहत गुरुवार को जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन में विभिन्न देशों से क़रीब 10 से 12 पर्यटक सफर कर रहे हैं। इस फेरे में पर्यटकों की संख्या अपेक्षाकृत कम देखने को मिली, फिर भी मेहमानों का स्वागत शाही अंदाज़ में किया गया।

रेलवे स्टेशन पर उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें विशेष बसों के माध्यम से जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए रवाना किया गया, जहां उन्होंने शहर की ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक धरोहर का अनुभव किया।

दिनभर के भ्रमण के बाद शाम को यह लग्ज़री ट्रेन दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से पर्यटकों को लेकर अपने अगले पड़ाव सवाई माधोपुर के लिए रवाना होगी, जहां पर्यटक रणथंभौर के जंगल सफारी का रोमांचक अनुभव करेंगे।