camp - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

5 जून तक 46 शिविरों में 6470 खनिज परिवहन वाहनों में लगेगा वीटीएस सिस्टम, मौके पर ही होगा इंस्टालेशन कार्य
जयपुर। खान विभाग के अधीक्षण खनि अभियंता (एसएमई) जयपुर कार्यक्षेत्र में खनिज परिवहन वाहनों में व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम (वीटीएस) लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 5 जून तक जयपुर, सीकर, झुन्झुनू, अलवर, टोंक, कोटपूतली, दौसा और नीमकाथाना सहित 8 कार्यालय क्षेत्रों में 46 शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 6470 खनिज परिवहन वाहनों में मौके पर ही वीटीएस इंस्टालेशन किया जाएगा। अधीक्षण खनि अभियंता एनएस शक्तावत ने बताया कि वीटीएस इंस्टालेशन शिविरों का आयोजन 20 मई से प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने कहा कि खान विभाग द्वारा तुलाई कांटों और वीटीएस सिस्टम के ऑटोमाइजेशन कार्य में तेजी लाई जा रही है, ताकि खनिज परिवहन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाया जा सके।

उन्होंने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोरा ने हाल ही में आयोजित समीक्षा बैठक में ऑटोमाइजेशन कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में संबंधित क्षेत्रों में शिविर लगाकर वाहनों में मौके पर ही वीटीएस सिस्टम इंस्टॉल किए जा रहे हैं, जिससे वाहन मालिकों और परिवहनकर्ताओं को सुविधा मिल सके। एसएमई जयपुर कार्यक्षेत्र के अंतर्गत खनि अभियंता जयपुर श्याम कापड़ी के क्षेत्र में 25 से 27 मई तक 11 शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें करीब 400 वाहनों में वीटीएस इंस्टालेशन का लक्ष्य रखा गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 मई को जोबनेर तहसील के खनिज उद्यान गांव बामनियास, त्रिवेणी इंडस्ट्रीज गुनावता तथा आमेर के पास ग्राम दादर स्थित बालाजी स्टोन क्रेशर में शिविर लगाए जाएंगे। वहीं 26 मई को दूदू क्षेत्र के पलूकलां गांव स्थित राधा गोविंद स्टोन क्रेशर, घटियाली एमएल रविशंकर तथा बस्सी तहसील के किशनपुरा गांव सहित विभिन्न स्थानों पर वीटीएस इंस्टालेशन कार्य किया जाएगा। खान विभाग के अनुसार इस अभियान से खनिज परिवहन गतिविधियों की मॉनिटरिंग अधिक प्रभावी होगी और अवैध परिवहन पर नियंत्रण लगाने में भी सहायता मिलेगी।

सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, बोले- 30 दिन में शिकायतों का नहीं हुआ निपटारा, तो अधिकारी होंगे स्वतः निलंबित
छपरा। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को कहा कि सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का हर हाल में 30 दिनों के भीतर निष्पादन किया जाएगा, और यदि निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई नहीं हुई तो संबंधित अधिकारी 31वें दिन स्वतः निलंबित माने जाएंगे। सम्राट चौधरी ने आज सारण जिले के सोनपुर प्रखंड स्थित डुमरी बुजुर्ग पंचायत में ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ अभियान के तहत आयोजित ‘सहयोग शिविर’ का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान और उन्हें न्याय दिलाना ही ‘सहयोग शिविर’ का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का हर हाल में 30 दिनों के भीतर निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई नहीं हुई तो संबंधित अधिकारी 31वें दिन स्वतः निलंबित माने जाएंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन मिलने के 10वें, 20वें और 25वें दिन संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया जाएगा, जिससे समय पर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को समृद्ध बनाना चाहते हैं तथा ‘सहयोग शिविर’ इस दिशा में महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

रक्तदान सबसे बड़ा दान: जयपुर में शिविर के दौरान वसुंधरा राजे का संदेश, हर दो सेकंड में पड़ती है खून की जरूरत
जयपुर । वसुंधरा राजे ने कहा कि वक्त का हर क्षण और रक्त का हर कण अमूल्य होता है। रक्तदान न केवल किसी व्यक्ति को नया जीवन देता है, बल्कि यह समाज में इंसानियत, एकता और सेवा भाव का प्रतीक भी है। पूर्व मुख्यमंत्री रविवार को जयपुर में स्वास्थ्य कल्याण रक्त केंद्र के 32वें स्थापना दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर उन्होंने संस्था के अध्यक्ष डॉ. आरएस अग्रवाल और उनकी टीम को साधुवाद देते हुए कहा कि वे पिछले 32 वर्षों से इस पुनीत कार्य में निरंतर जुटे हुए हैं और समाज को प्रेरित कर रहे हैं।

स्वास्थ्य कल्याण रक्त केंद्र द्वारा आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में राजे ने कहा कि भारत में हर दो सेकंड में किसी न किसी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता पड़ती है, जबकि हर वर्ष लगभग 12 लाख यूनिट रक्त की कमी के कारण कई लोगों की जान चली जाती है। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद के लिए जीवन बन सकती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान को सर्वोच्च दान इसलिए माना गया है क्योंकि यह नि:स्वार्थ भाव से किसी की जान बचाने का अवसर प्रदान करता है।

18 मार्च 2026 को प्रस्तावित कैरियर मार्गदर्शन एवं रोजगार सहायता शिविर स्थगित, प्रतिभागियों से आगामी सूचना तक प्रतीक्षा करने का अनुरोध
जयपुर। युवा मामले एवं खेल विभाग तथा कौशल रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नवीन युवा नीति 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत युवाओं को कैरियर मार्गदर्शन एवं रोजगार के अवसरों से लाभान्वित करने के उद्देश्य से यूनिसेफ के सहयोग से 18 मार्च को युवा आवास परिसर, जयपुर में आयोजित होने वाला कैरियर मार्गदर्शन एवं रोजगार सहायता शिविर अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।

उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय, जयपुर की उपनिदेशक नवरेखा ने बताया कि उक्त शिविर की नई तिथि शीघ्र ही घोषित की जाएगी, जिसकी सूचना पृथक से जारी की जाएगी। संबंधित युवाओं एवं प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे आगामी सूचना तक प्रतीक्षा करें।

शिविर में खाली पड़ी कुर्सियां देख भड़के वनमंत्री : अधिकारी नहीं दे सके कार्यों का विवरण, समर्थन में उतरे कलक्टर को भी लगाई लताड़
सीकर। वन, पर्यावरण एवं जिला प्रभारी मंत्री संजय शर्मा मंगलवार को अचानक बिना सरकारी लवाजमे और एस्कॉर्ट सीधे नगर परिषद पहुंचे और शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में कर्मचारियों की कुर्सियां खाली देखकर प्रभारी मंत्री नाराज हो गए और अधिकारियों को जमकर फ टकार लगाई। प्रभारी मंत्री ने नगर परिषद आयुक्त के बारे में पूछा तो बताया गया कि वे लंच पर गए हैं। इस पर मंत्री ने आयुक्त शशिकांत शर्मा को फोन किया। जिन्होंने बताया कि वे यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के साथ कार्यक्रम में व्यस्त हैं। करीब 20 मिनट बाद कलक्टर मुकुल शर्मा भी नगर परिषद पहुंचे। मंत्री ने कलेक्टर को पास बैठाकर सेवा शिविर के अंतर्गत सीकर में हो रहे कार्यों की सूची मांगी, लेकिन आरओ और एक्सईएन प्रतिभा चौधरी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं।

आरओ महेश योगी ने मोबाइल में सूची दिखाई, जिस पर मंत्री ने नाराजगी जता प्रिंटेड सूची लाने को कहा। बावजूद इसकेए करीब 10 मिनट तक कोई कर्मचारी सूची उपलब्ध नहीं करा सका। शहर में फेरोकवर और स्ट्रीट लाइट को लेकर पूछे गए सवालों पर भी एक्सईएन जवाब नहीं दे पाईं। जिस पर प्रभारी मंत्री ने उन्हें साइड में खड़े होने के निर्देश दिए। अधिकारियों के पक्ष में कलक्टर के हस्तक्षेप पर प्रभारी मंत्री और अधिक नाराज हो गए और कागज पटकार लगाते नगर परिषद से रवाना हो गए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अब जिले की स्थिति पर कलक्टर ही जवाब देंगे और वे पूरी जानकारी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को देंगे।

छह दिवसीय शिविर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, भवानी निकेतन में 3 से 8 जून तक आयोजित होने वाले शिविर की वॉलंटियर्स संभालेंगे जिम्मेदारियां
जयपुर। सन टू ह्यूमन फाउंडेशन की ओर से 3 से 8 जून तक भवानी निकेतन में आयोजित होने वाले शिविर के लिए आयोजन समिति के सदस्यों ने शिविर स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही यहां की सुचारु व्यवस्था देख रहें वॉलिंटियर्स से शिविर के बारे में भी जानकारी लेने के साथ ही आने वाले साधकों की सुव्यवस्था के लिए सभी को विशेष निर्देश दिए। इस दौरान शिविर से पूर्व ही लोगों में रजिस्ट्रेशन के लिए भारी उत्साह दिखा। शिविर के प्रणेता परम आलयजी की मुख्य प्रशिक्षिका गार्गी मां रविवार को अपनी टीम के साथ इंदौर से जयपुर पहुंचीं। वह शरीर, मन और चेतना को विकसित करने वाले शिविर के पहले दिन सभी को विशेष रूप से संबोधित करेंगी। शिविर का संचालन देख रहे संजय माहेश्वरी, अजय मित्तल, कमल सोमानी, नरेंद्र बैद, आलोक तिजारिया, विवेक लड्ढा, प्रमोद मालपानी, राजेश नागपाल सहित प्रमुख लोगों ने आयोजन स्थल पर मंच और साधकों के लिए विशेष रूप से बनाए गए पांड़ाल को अंतिम रूप देने में अपना मार्गदर्शन दिया।

2 लाख स्क्वायर फीट एरिया में बना पंडाल :

आयोजन स्थल पर पहुंचे लगभग दो हजार वॉलिंटियर्स को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई है, जिससे शिविर में सभी काम व्यवस्थित और सुचारू रूप से हो सकें। मीडिया प्रभारी राजेश नागपाल ने बताया लगभग 2 लाख स्क्वायर फीट एरिया के पंडाल बनाया गया है। उन्होंने बताया रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब केवल विशेष परिस्थितियों में ही शिविर स्थल पर रजिस्ट्रेशन की अनुमति दी जाएगी। इस बार एसी टॉयलेट बसों की भी विशेष व्यवस्था की गई है। इन विशेष बसों को दिल्ली से मंगवाया गया है, जिससे शिविर में आने वाले लोगों को सुविधाएं शिविर स्थल पर ही मिल सके। इसी के साथ साधकों की सुविधा के लिए चार विशेष डोम भी बनाए गए हैं।

गुजरात में भाजपा सांसद-विधायको का कैंप : सीएम सहित नेताओं ने नर्मदा तट पर की सैर, विधायको को सिखाए जाएंगे पार्टी की मजबूती के गुर
जयपुर। गुजरात के केवड़िया में चल रहे राजस्थान भाजपा के सांसदों और विधायकों के ट्रेनिंग कैंप के दूसरे दिन सुबह सीएम भजनलाल शर्मा सहित विधायको और सांसदों ने केवड़िया में नर्मदा नदी के तट पर प्रातःकालीन भ्रमण किया। इस दौरान केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी उनके साथ थे। मंगलवार को कैंप में विधायको और सांसदों की ट्रेनिंग के कुल सात सत्र होंगे।

सत्रों में जनप्रतिनिधियों को गुड गवर्नेंस, अपनी विधानसभा, लोकसभा में बेहतर परफॉर्मेंस, जनता से सीधा जुड़ाव, सरकार के कामों को जनता तक पहुंचने, योजनाओं का फायदा देने सहित पार्टी की मजबूती के गुर विधायको को सिखाए जाएंगे। सत्रों में भाजपा के केंद्रीय स्तर के पधाधिकारी और नेता उन्हें ट्रेनिंग देंगे।

E-Waste Management को लेकर शिविर
जयपुर। रोटरी क्लब, जयपुर किंग्स सिटी द्वारा हल्दीघाटी गेट के पास मिलिट्री एरिया में ई वेस्ट मैनेजमेंट पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। रोटरी डिस्ट्रिक्ट पब्लिक रिलेशन कमेटी के चेयरमैन डॉ. पी. डी. पारीक ने कहा कि आज ई-वेस्ट की एक गंभीर समस्या है।

कार्यक्रम में एक्सिगो कंपनी की लोकल हैड कुनिका अग्रवाल ने ई वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में पूरी जानकारी देते हुए इसके दुष्प्रभाव के बारे में बताया।

श्रमण संस्कार शिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ
जयपुर। जनकपुरी ज्योति नगर में केसरिया दुपट्टे , सिर पर टोपी , गुरु की मौजूदगी में रंगीन ग़ुब्बारों से सजा हाल , सीखने व सिखाने की पिपासा के माहोल के साथ श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के अंतर्गत‌ संचालित संत सुधासागर आवासीय कन्या महाविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ को संयम भवन में हुआ। मन्दिर समिति के अध्यक्ष पदम जैन बिलाला ने बताया कि संस्थान से पधारी विदुषियों - नेन्सी , प्रिंसी , आराध्या व सौम्या के नमोकार व बंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन महेश नीना काला ने किया तथा मंगलाचरण निकिता , प्रियंका , रूबल , कणिका व प्रिया द्वारा किया गया । विदुषियों का परिचय बालिका महाविद्यालय की ट्रस्टी दीपिका जैन बिलाला ने दिया तथा संस्थान के ही प्रदीप जैन शास्त्री ने शिविर की आवश्यकता के बारे में बताया । वरिष्ठ विद्यार्थी जे के जैन व सभी का सम्मान संयोजक सुरेश शाह राजेंद्र ठोलिया ,अनीता बिंदायक्यI वमिश्री लाल काला आदि द्वारा किया गया ।

आचार्य शशांक सागर ने आचार्य  विद्या सागर को याद करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद व पूंगल मुनि सुधा सागर की प्रेरणा से स्थापित बालिका महाविद्यालय ने विदुषियाँ तैयार कर प्रेरक आयाम स्थापित किए है। संस्कारो की नयी एबीसीडी सिखाने की आवश्यकता है । इधर विदूषी नैन्सी ने सभी को विश्वास दिलाया कि वे विद्यार्थियों की अपेक्षा पर खरी उतरेंगी ।  शिविर में बाल संस्कार , सिद्धांत प्रवेशिका , इष्टोपदेश , द्रव्य संग्रह व छह ढाला की कक्षाएं शुरू की गई है जिनमें आठ से अस्सी साल के सो से भी अधिक विद्यार्थियों ने स्वाध्याय शुरू किया है ।

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के कैंप को जवानों ने किया ध्वस्त
गरियाबद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया। एसपी अमित कांबले ने बताया कि भालूडीगी के नजदीक मटाल के पास नक्सली कैंप को ध्वस्त करने में जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीआरपीएफ कमांडेट वीके सिंह के नेतृत्व में जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ बटालियन मिलकर पहाड़ों की चढ़ाई कर मुकाबला कनने के लिए पहुंच गए।

इस दौरान कैंप में 25 से 30 नक्सली मौजूद थे। जवानों के साहस के आगे माओवादी बिना मुकाबला किए मैदान छोड़कर भाग खड़े हुए। कैंप से सामान जब्त किया गया है।

चिकित्सा शिविर में 48 हथिनियों की हुई जांचें
जयपुर। दिल्ली रोड स्थित हाथी गांव में 2 दिवसीय मेडिकल हैल्थ चिकित्सा शिविर की शुरुआत हुई। पहले दिन करीब 48 हथनियों की जांचें की गई। वन्यजीव चिकित्सक डॉ. अरविंद माथुर ने बताया शिविर में हथनियों के सेम्पल लिए हैं। इस दौरान जयपुर चिड़ियाघर के डॉ. अशोक तंवर और डॉ. नीरज शुक्ला ने भी शिविर में सहयोग दिया।

इस अवसर पर हाथी मालिकों और महावतों को सर्दियों में इनके बारे में जानकारी दी। जानकारी के अनुसार हथिनियों के लिए गए विभिन्न सेम्पलों को जांच के लिए राज्य स्तरीय रोग निदान केन्द्र और कुछ सेम्पल्स को बरेली स्थित आईवीआरआई जांच के लिए भेजा जाएगा। अन्य हथनियों की जांचें भी की जाएंगी। दो दिवसीय मेडिकल हैल्थ चिकित्सा शिविर के दौरान करीब 80 हथनियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

स्काउट गाइड के शिविर में हुई विभिन्न गतिविधियां
जयपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला जयपुर ने गाइड कैप्टन, बेसिक कोर्स व रेंजर लीडरयोज बेसिक कोर्स का आन बनीपार्क स्थित मंडल मुख्यालय पर किया, जिसमें 16 गाइड कैप्टन व 14 रेंजर लीडर द्वारा सहभागिता की गई। शिविर में विभिन्न गतिविधियां हुई। गाइड कैप्टन बेसिक कोर्स का संचालन बसंती शर्मा ने व रेंजर लीडर शिविर का संचालन निर्मला माथुर ने किया।

सात दिवसीय शिविर में शिविर संचालकों के नेतृत्व में गाइडर को प्रवेश से लेकर तृतीय सोपान तक के पाठ्यक्रम का संपूर्ण ज्ञान जैसे प्रार्थना, नियम, प्रतिज्ञा, साइन जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शिविर में सीओ गाइड रितु शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।