martyrs - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पाकिस्तान के बाजौर इलाके में आतंकवादी हमला: विस्फोटक से लदे वाहन के चेकपोस्ट से टकराने पर 11 पुलिसकर्मियों की मौत 7 अन्य घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
पाकिस्तान। पाकिस्तान के बाजौर इलाके में एक बड़ा आंतकवादी हमला हुआ है, जिसमेंं 11 सुरक्षा बल के जवानों की मौत हो गई है। इस बात की पुष्टि सेना ने की है। सेना ने जानकारी देते हुए कहा कि इस हादे में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 7 लोग भी घायल हुए है।

बताया जा रहा है कि आतंकियों ने खैबर पख्तूनख्वा के बजौर जिले में बनी एक संयुक्त सुरक्षा चौकी को अपना निशाना बनाते हुए हमलावरों ने विस्फोट से भरी एक गाड़ी को चौकी की दीवार से टकरा दिया, जिसके कारण 11 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। इस हादसे में एक मासूम बच्ची की भी मौत होने की खबर सामने आ रही है।

इस हादसे के बारे में आईएसपीआर ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 फरवरी सोमवार को बाजौर जिले में सुरक्षाबल और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों के जॉइंट चेक पोस्ट पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादियों ने हमला करने की कोशिश की थी लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो सके। फिलहाल, मौके पर सुरक्षाबल मौजूद है।

पीएम मोदी ने पुलवामा हमले के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा-उनका बलिदान देश को प्रेरणा देता रहेगा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के  40 जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका बलिदान देश को प्रेरणा देता रहेगा।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक पर लिखा, 2019 में आज के दिन पुलवामा में अपनी जान गंवाने वाले बहादुर हीरो को नमन। देश के प्रति उनकी भक्ति, संकल्प और सेवा हमेशा हमारी सामूहिक चेतना में अंकित रहेगी। हर भारतीय उनके लगातार साहस से ताकत पाता है।

गौरतवब है कि, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी, 2019 का हमला हाल के इतिहास में भारतीय सुरक्षा बलों पर हुए सबसे घातक हमलों में से एक है। एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी को सीआरपीएफ के काफिले से टकरा दिया था, जिसके कारण 40 जवान मारे गए और कई अन्य घायल हुए थे। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

इस घटना से पूरे देश में दुख और गुस्सा फैल गया था, जिससे भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। प्रधानमंत्री का संदेश पूरे भारत में फैली इस भावना को दर्शाता है कि पुलवामा के पीड़तिों की हिम्मत और बलिदान हमेशा फर्क़ा और देशभक्ति की निशानी रहेगा।

शहीद के परिजनों को कम दिया जा रहा है पैकेज : यह भेदभाव निंदनीय, गोविंद डोटासरा ने सरकार से की अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग
जयपुर। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की चर्चा करते हुए कहा कि हरियाणा में शहीद दिनेश के परिवार को अकेले हरियाणा सरकार 4 करोड़ की आर्थिक सहायता दे रही है, जबकि राजस्थान सरकार ने शहीद सुरेन्द्र सिंह मोगा के परिवार को मात्र 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी है।

डोटासरा ने ‘एक्स’  पर लिखा कि ‘भाजपा नेता शेखावाटी की जनता से बदला लेने में इतने अंधे हो गए कि वो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में देश के लिए शहीद होने वाले शहीद के परिवार को भी नहीं छोड़ रहे। शहीद सुरेन्द्र सिंह के परिवार के साथ भेदभाव निंदनीय है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वो अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें और शहीद सुरेन्द्र सिंह के परिवार को हरियाणा के अनुरूप पैकेज देकर संबल प्रदान कर न्याय करें।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने सीएम आवास पर फहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन
जयपुर। प्रदेश में 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह सवा 7 बजे सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर ध्वजारोहण किया।। अमर ज्योति जवान पहुंचकर शहीदों काे नमन किया। सीएम ने सवाईमान सिंह स्टेडियम में भी ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री को कंपनी कमांडर मीरा के नेतृत्व में आर.ए.सी. की टुकड़ी ने सलामी दी। भजन लाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय और निवास के अधिकारी-कर्मचारियों ने शर्मा को व्यक्तिशः स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर आए बच्चों को लड्डू खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा नमो स्वतंत्र भारत की ध्वजा।

नमो स्वतंत्र भारत की ध्वजा, नमो, नमो
नमो नगाधिराज-शृंग की विहारिणी...

राष्ट्रीय गौरव के महापर्व 78वें स्वतंत्रता दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आज के इस विशेष अवसर मुख्यमंत्री आवास पर ध्वजारोहण कर भारत माता को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराने… pic.twitter.com/snZjp9b5Hk

— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) August 15, 2024

मुख्यमंत्री ने अमर जवान ज्योति पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने  अमर जवान ज्योति स्थल पर राष्ट्र की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारियों एवं वीर सैनिकों को श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की।

सीएम ने कहा माँ भारती के वीर सपूतों का अदम्य साहस, अतुलनीय त्याग एवं अनुपम बलिदान युगों-युगों तक हमें राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित और मार्गदर्शित करता रहेगा।

कारगिल विजय दिवस पर गहलोत ने भारतीय सेना को किया नमन
जयपुर। कारगिल विजय दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय सेना की वीरता को नमन किया है। गहलोत ने कहा है कि ठंड, ऊंचाई और विषमता के बाद भी सेना ने पराक्रम से लड़ाई जीती। दुर्गम, दुरूह और अत्यंत विषम मौसम में अपने पराक्रम, निष्ठा और समर्पण से गौरवशाली कारगिल विजय को साकार करने वाली भारतीय सेना को नमन। इस गौरवशाली विजय ने न सिर्फ देश की अखंडता और सम्प्रभुता की रक्षा की अपितु विश्व को भारतीय सेना के पराक्रम से भी अवगत कराया। इस अभियान में बलिदान देने वाले समस्त जवानों को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं।

कारगिल विजय दिवस पर सेना के जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, मुख्यमंत्री ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
जयपुर। कारगिल विजय दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर अमर जवान ज्योति पर बारिश के बीच रजत जयंती समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अमर शहीदों को पुष्प चक्र चढ़कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विषम परिस्थितियों में हमारे जवानों ने कारगिल में दुश्मन से लोहा लेकर अपनी वीरता का परचम फहराया। उन सभी वीरों, शहीदों और वीर नारियों को मैं नमन करता हूं। वीर नारियों का भी बहुत बड़ा योगदान है कि उन्होंने देश सेवा के लिए शूरवीरों को समर्पित किया। रजत जयंती के अवसर पर उन सभी वीर नारियों को सम्मानित करके गर्व की अनुभूति हो रही है। भारतीय सेना के जवानों ने इस अवसर बारिश के बीच गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि 60 दिन का जो कारगिल में भीषण युद्ध चला था, उसमें भारतीय सेना ने शौर्य की गाथा लिखी थी। दुश्मनों ने भारत को धोखा दिया शिमला एग्रीमेंट के दौरान उन्होंने भारत के खिलाफ साजिश रची। बर्फीली पहाड़ियों के बीच दुश्मन की गोलियों का सामना करना ऐसा युद्ध दुनिया ने पहली बार देखा। मैं सभी कारगिल योद्धाओं को नमन करते हुए वीरांगनाओं को भी नमन करता हूं और सदा अपने योद्धाओं को याद रखा जाएगा। इस युद्ध के बाद लगता है कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना और सुरक्षा का जो नजरिया है उसे भी बदल दिया है। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जनरल आफिसर कमांडिंग 61 सब एरिया, सैनिक कल्याण निदेशक वीरेंद्र सिंह राठौड़ सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एनसीसी कैडेट्स स्कूली विद्यार्थियों और आमजन में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

शेरगढ़ में शहीदों के नाम संस्थाओ के नामकरण की प्रकिया में देरी का मामला सदन में उठा
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में सोमवार को शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शहीदों के नाम पर संस्थाओं के नामकरण से जुड़ा सवाल उठा। विधायक बाबू सिंह राठौड़ के प्रश्न पर मंत्री विजय सिंह चौधरी ने जवाब दिया कि पंचायत और विभागों से एनओसी आ जाएगी तो शहीदों के नाम पर नामकरण कर दिया जाएगा।

विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने कहा तीन साल हो गए अब तो बता दो कब तक नामकरण कर होगा। मंत्री विजय सिंह चौधरी ने कहा जैसे ही कार्रवाई पूरी होगी नामकरण किया जाएगा। विधायक राठौड़ ने कहा कार्रवाई पूरी  हो चुकी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा मंत्री इस पर जल्दी कार्रवाई करें।

शहीदों की वीरांगनाओं ने मुख्यमंत्री आवास की ओर किया कूच, पुलिस ने रोका, किरोड़ी भी पहुंचे
जयपुर। पुलवामा के शहीद हुए सैनिकों की वीरांगनाओ ने गुरुवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट की घर के बाहर स्थित धरना स्थल से अचानक सीएम हाउस की और कूच कर दिया। इस दौरान धरना स्थल पर भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा मौजूद नहीं थे। बाद में जब उन्हें वीरांगनाओं के मुख्यमंत्री आवास की तरफ होने की सूचना मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए। वीरांगनाओं को पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास जाने से पूर्व ही बैरिकेड लगाकर रोक दिया। बाद में वीरांगनाओं ने मुँह में घास रख कर दंडवत कर सीएम से मिलाने की गुहार पुलिस से की। बाद में किरोड़ी लाल मीणा सभी को वापस धरना स्थल ले गए। इस दौरान एक वीरांगना की तबीयत खराब हो गई।

किरोड़ी लाल ने कहा है कि सरकार के मंत्री धरना स्थल पर आकर वीरांगनाओं की मांगों को पूरा करने का आश्वासन देकर जाते हैं। लेकिन दूसरी ओर मुख्यमंत्री ट्वीट करके उनकी मांगों को नहीं मानने की बात करते हैं। कहा कि जब गुर्जर आंदोलन के दौरान मरने वाले लोगों के देवर भांजे पतियों को नौकरी दी जा सकती है तो फिर इन वीरांगनाओं के देवर को नौकरी क्यों नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा है कि हम यहां मर जाएंगे ,मिट जाएंगे लेकिन मांगे माने जाने तक यहीं डटे रहेंगे। गौरतलब है कि शहीद वीरांगना है पिछले 10 दिन से जयपुर में धरना दे रहे हैं। पिछले 5 दिन से तो और कांग्रेस के अध्यक्ष के निवास के बाहर धरना दिया जा रहा है।

किसी भी कीमत पर नहीं हो सकती शहीद की शहादत की भरपाई : गुढ़ा
बांदीकुई। विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुही के ग्राम दिलावरपुरा में सैनिक कल्याण बोर्ड मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने एक समारोह में शहीद राजेंद्र मीना की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित किए। समारोह को सम्बोधित करते हुए मंत्री गुढ़ा ने कहा कि शहीद की शहादत की भरपाई किसी भी कीमत पर नहीं की जा सकती है। हमारा सौभाग्य है कि शहीद परिवार की सेवा का मौका हमें मिलता है। सरकार ने शहीद परिवार को मिलने वाली सहायता 50 लाख और माता-पिता को मिलने वाली आर्थिक सहायता दोगुनी करते हुए 25 बीघा जमीन देने की घोषणा की है। कृषि विपणन बोर्ड मंत्री मुरारीलाल मीना ने शहीद राजेंद्र मीना के परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। बांदीकुई विधायक गजराज खटाना ने ग्राम पंचायत मुही की सीनियर सैकंडरी विद्यालय का नामकरण शहीद राजेन्द्र मीना के नाम से करवाने का आश्वासन दिया।

सरपंच ने सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल
मुही सरपंच पंकज शर्मा ने सरकार की कार्यप्रणाली पर खेद जताते हुए कहा कि शहीद के परिवार को आज तक सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता नहीं मिल पाई है। शहीद की पत्नी आज भी अनुकंपा नियुक्ति के लिए भटक रही है। शहीद के गांव में उसकी स्मारक में परिजनों ने पैसा लगाकर कार्य पूर्ण करवाया है। इस पर सैनिक कल्याण मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने सफाई देते हुए सेना से रिपोर्ट नहीं आने का हवाला देते हुए शीघ्र ही सभी कार्य करवाने का आश्वासन दिया।

MCD चुनाव को लेकर केजरीवाल ने फिर उठाए सवाल: निगम चुनाव को टालकर भाजपा ने किया शहीदों का अपमान
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के चुनाव टालने पर सियासी घमासान जारी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि भाजपा का दिल्ली नगर निगम के चुनाव टालना शहीदों का अपमान है।  केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा का दिल्ली नगर निगम के चुनाव टालना शहीदों का अपमान है जिन्होंने अंग्रेजों को देश से भगाकर देश में जनतंत्र स्थापित करने के लिए कुरबानियाँ दीं थीं। आज ये हार के डर से दिल्ली नगर निगम के चुनाव टाल रहे हैं, कल ये राज्यों और देश के चुनाव टाल देंगे।

भाजपा अपने आपको दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है। कमाल है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी एक छोटी सी आम आदमी पार्टी से घबरा के भाग गयी? हिम्मत है तो दिल्ली नगर निगम के चुनाव समय पर करवा के दिखाओ। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नगर निगम के चुनाव टाल रही है कि दिल्ली के तीनों निगम एक कर रहे है। क्या इस वजह से चुनाव टल सकते हैं? कल ये गुजरात हार रहे होंगे तो क्या ये कह कर टाल सकते हैं कि गुजरात और महाराष्ट्र को एक कर रहे हैं? क्या इसी तरह का कोई बहाना बना कर लोकसभा चुनाव टाले जा सकते हैं?

गणतंत्र दिवस पर राजपथ से दुनिया तक भारत की सैन्य शक्ति का जलवा, मिग-21, जी-नेट, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर और राफेल विमान सहित सैन्य विमानों ने दिखाया दम
नई दिल्ली। देशभर में गणतंत्र दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्य कार्यक्रम देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित हुआ। गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार को यहां राजपथ पर आयोजित मुख्य समारोह के दौरान दुनिया ने भारत के सैन्य शौर्य को देखा। परेड की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद परंपरा के अनुसार राष्ट्रगान के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और 21 तोपों की सलामी दी गई। परेड की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सलामी लेने के साथ हुई। परेड की कमान दूसरी पीढ़ी के सैन्य अधिकारी, परेड कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा संभाल रहे थे। वहीं दिल्ली क्षेत्र के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल आलोक काकर परेड के सेकेंड-इन-कमांड थे।

सर्वोच्च वीरता पुरस्कारों के गौरवान्वित विजेता इन दोनों सैन्य अधिकारियों का अनुसरण कर रहे थे। इनमें परमवीर चक्र और अशोक चक्र के विजेता शामिल हैं। परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर (मानद कप्तान) योगेंद्र सिंह यादव, 18 ग्रेनेडियर्स (सेवानिवृत्त) और सूबेदार (मानद लेफ्टिनेंट) संजय कुमार, 13 जेएके राइफल्स और अशोक चक्र विजेता कर्नल डी. श्रीराम कुमार जीप पर डिप्टी परेड कमांडर का अनुसरण कर रहे थे। गौरतलब है कि परमवीर चक्र दुश्मन के सामने बहादुरी और आत्म-बलिदान के सबसे विशिष्ट कार्य के लिए दिया जाता है। अशोक चक्र युद्ध भूमि के अलावा शांति काल में वीरता और आत्म-बलिदान के ऐसे ही कार्यों के लिए दिया जाता है। परेड में तत्कालीन ग्वालियर लांसर्स की वर्दी में पहली टुकड़ी 61 कैवलरी थी, जिसका नेतृत्व मेजर मृत्युंजय सिंह चौहान कर रहे थे। यह कैवेलरी दुनिया में एकमात्र सक्रिय सेवारत हॉर्स कैवेलरी रेजिमेंट है। इसे 01 अगस्त, 1953 को छह राज्य बलों की घुड़सवार इकाइयों को मिलाकर स्थापित किया गया था।

भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व 61 कैवेलरी के माउंटेड कॉलम, 14 मैकेनाइज्ड कॉलम, छह मार्चिंग टुकड़ियों और आर्मी एविएशन के एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टरों (एएलएच) ने किया। एक टैंक पीटी-76 और सेंचुरियन (टैंक वाहक पर) और दो एमबीटी अर्जुन एमके-1, एक एपीसी टोपास और बीएमपी-1 (ऑन टैंक ट्रांसपोर्टर) तथा दो बीएमपी-II, एक 75/24 टोड गन (वाहन पर) और दो धनुष गन सिस्टम, एक पीएमएस ब्रिज और दो सर्वत्र ब्रिज सिस्टम, एक एचटी-16 (वाहन पर) और दो तरंग शक्ति इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम, एक टाइगर कैट मिसाइल और दो आकाश मिसाइल सिस्टम मैकेनाइज्ड कॉलम में मुख्य आकर्षण रहे। वहीं, राजपूत रेजिमेंट, असम रेजिमेंट, जम्मू-कश्मीर लाइट रेजिमेंट, सिख लाइट रेजिमेंट, सैन्य आयुध कोर और पैराशूट रेजिमेंट सहित सेना के कुल छह मार्चिंग दस्ते परेड में शामिल हुए। मद्रास रेजिमेंटल सेंटर का संयुक्त बैंड, कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर, मराठा लाइट रेजिमेंटल सेंटर, जम्मू-कश्मीर लाइट रेजिमेंटल सेंटर, आर्मी मेडिकल कोर सेंटर और स्कूल, 14 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर, आर्मी सप्लाई कोर सेंटर और कॉलेज, बिहार रेजिमेंटल सेंटर और सेना आयुध वाहिनी केंद्र ने भी सलामी मंच के समक्ष मार्च पास्ट किया।

मार्चिंग दस्तों का मूल विषय आजादी के 75 वर्षों में भारतीय सेना की वर्दी और कार्मिकों के हथियारों के क्रमिक विकास का प्रदर्शन करना था। राजपूत रेजीमेंट की टुकड़ी 1947 की भारतीय सेना की वर्दी पहने हुए थे और इसके पास .303 राइफल थी। असम रेजिमेंट 1962 की अवधि के दौरान पहनी गई वर्दी में थे और उनके पास .303 राइफलें थीं। जम्मू-कश्मीर लाइट रेजिमेंट 1971 के दौरान पहनी जाने वाली वर्दी में थी और 7.62 मिमी सेल्फ लोडिंग राइफल थी। सिख लाइट रेजिमेंट और सेना आयुध कोर की टुकड़ी वर्तमान में 5.56 एमएम इंसास राइफल के साथ वर्दी में थी। पैराशूट रेजिमेंट की टुकड़ी भारतीय सेना की नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म पहनेगी, जिसका अनावरण 15 जनवरी, 2022 को किया गया और इसमें 5.56 एमएम गुणा 45 एमएम टैवोर राइफल थी।

भारतीय नौसेना दल में लेफ्टिनेंट कमांडर आंचल शर्मा के नेतृत्व में 96 युवा नाविक और चार अधिकारी कंटिजेंट कमांडर के रूप में शामिल थे। इसके बाद नौसेना की झांकी थी, जिसे भारतीय नौसेना की बहु-आयामी क्षमताओं को प्रदर्शित करने और 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत प्रमुख कार्यों को उजागर करने के उद्देश्य से तैयार किया गया था। देश भर में चल रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ काे भी झांकी में विशेष स्थान दिया गया था। झांकी के अगले हिस्से में 1946 के नौसेना विद्रोह को दर्शाया गया है, जिसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान दिया। पिछला भाग 1983 से 2021 तक भारतीय नौसेना की ‘मेक इन इंडिया’ पहल को दर्शाता है। स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित युद्धपोतों के मॉडल से हवा में घिरा हुआ एलसीए नौसेना सहित नए विक्रांत का मॉडल दर्शाया गया है। ट्रेलर के किनारों पर लगे फ्रेम भारत में नौसेना प्लेटफार्मों के निर्माण को दर्शाते हैं।

वायु सेना की टुकड़ी में 96 वायुसैनिक और चार अधिकारी शामिल थे और इसका नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत स्वामीनाथन ने किया। वायु सेना की झांकी का शीर्षक ‘भारतीय वायु सेना, भविष्य के लिए परिवर्तन’ है। झांकी में मिग-21, जी-नेट, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर और राफेल विमान के स्केल डाउन मॉडल के साथ-साथ अश्लेषा रडार भी प्रदर्शित किए गए।

प्रदेश में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह : राज्यपाल ने एसएमएस स्टेडियम में किया झंडारोहण, मुख्यमंत्री ने शहीदों को किया नमन
जयपुर। प्रदेश में बुधवार को 73 वां गणतंत्र दिवस-2022 समारोह हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सभी जिला मुख्यालयों पर मंत्रियों ने झंडारोहण किया, जबकि जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। साथ ही मुख्यमंत्री ने भी कई स्थानों पर झंडारोहण किया और अमर जवान ज्योति पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में प्रातः 8:30 बजे और  सवाई मानसिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में प्रातः 9:30 बजे झंडारोहण किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रातः 7:30 मुख्यमंत्री निवास पर  एवं शासन सचिवालय में झंडारोहण किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने प्रातः 8:00 बजे विधानसभा में झंडारोहण किया । मुख्य सचिव निरंजन आर्य प्रातः 8.00 बजे मुख्य सचिव निवास पर झण्डारोहण किया। मुख्य न्यायाधीश ने प्रातः 8:15 बजे राजस्थान उच्च न्यायालय में झंडारोहण किया।