Ruturaj Gaikwad - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वेस्टइंडीज टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, पुजारा बाहर
मुबंई। रोहित शर्मा के नेतृत्व में वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा शुक्रवार को कर दी गयी।

चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है जबकि एक दिवसीय इंडियन प्रीमियर लीग और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल और मुकेश कुमार को टेस्ट टीम में पहली बार शामिल किया गया है। वहीं मध्यम तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टेस्ट और एक दिवसीय दोनो टीमों में जगह नहीं मिल सकी है। संजू सैमसन की वनडे टीम में वापसी हुई है।

रहाणे पुन: टेस्ट टीम के उपकप्तान बने हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती दो टेस्ट मैचों तक यह पद केएल राहुल के पास था। मुकेश कुमार को भी एकदिवसीय स्क्वाड में पहली बार शामिल किया गया हैं। नवदीप सैनी फिट होकर टेस्ट टीम में वापस आए हैं। बीसीसीआई ने शमी को शामिल नहीं किये जाने का कोई कारण नहीं दिया, लेकिन ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार उनका कार्यभार कम करने के लिए आराम दिए जाने की संभावना थी।

भारत को पांच टी20 मैच भी खेलने हैं जिसके लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी। भारतीय टीम पहला टेस्ट मैच 12 से 16 जुलाई के बीच विंडसर पार्क, डोमिनिका में खेलेगी जबकि दूसरा टेस्ट और अंतिम टेस्ट मैच 20-24 जुलाई के बीच क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद में खेला जायेगा। भारतीय टीम मौजूदा दौरे में अपना पहला एक दिवसीय मैच 27 जुलाई से केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस में खेलेगी जबकि दूसरा वन डे केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस और तीसरा वनडे एक अगस्त को ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद में खेला जायेगा।

टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अङ्क्षजक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मो. सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शिखर धवन को सौंपी कमान, कई नए चेहरों को मिला मौका
मुंबई। बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम की कमान शिखर धवन को सौंपी है, जबकि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार उपकप्तान होंगे। भारत की टेस्ट टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इस समय इंग्लैंड में है, इसलिए नए खिलाड़ियों को आजमाने का यह अच्छा मौका था। भारत को श्रीलंका के सीमित ओवरों के इस दौरे में 3 वनडे और तीन टी 20 मैच खेलने हैं। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख एवं पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ मुख्य कोच के तौर पर भारत ए टीम के साथ जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जाएंगे। टीम के कोचिंग स्टाफ में भी उनके एनसीए के साथी सदस्य शामिल होंगे।

देवदत्त पडिकल, रुतुराज गायकवाड़, नीतीश राणा और चेतन सकारिया को आईपीएल 14 में उनके अच्छे प्रदर्शन के कारण टीम में चुना गया है। कर्नाटक और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम भी चुने गए हैं। पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे और संजू सैमसन भी टीम में चुने गए हैं। शॉ भारतीय टीम से हटाए जाने के बाद शानदार फॉर्म में हैं और धवन के साथ ओपनिंग करने के लिए तैयार हैं। तमिलनाडु और कोलकाता नाईट राइडर्स के रहस्यमय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को इस दौरे के लिए टीम में चुना गया है।

भारतीय टीम-: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिकल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, नितीश राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, के. गौतम, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया।

नेट गेंदबाज-: इशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साईं किशोर, सिमरजीत सिंह।

दौरे का कार्यक्रम-: वनडे मैच 13, 16 और 18 जुलाई को खेले जाएंगे, जबकि टी-20 मैचों का आयोजन 21, 23 और 25 जुलाई को होगा। सभी मुकाबले कोलंबो में खेले जाएंगे।

IPL-2021: चेन्नई सुपर किंग्स ने केकेआर को 18 रन से दी शिकस्त, अंक तालिका में पहुंची टॉप पर
मुंबई। सलामी बल्लेबाज फॉफ डु प्लेसिस (नाबाद 95 रन) रुतुराज गायकवाड़ (64 रन) के मध्य शतकीय साझेदारी के बाद दीपक चाहर (29 रन पर 4 विकेट) की स्विंग गेंदबाजी बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को आईपीएल-14 के रोमांचक मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को 18 रन से पराजित कर अपनी तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत से चेन्नई की टीम 4 मैचों में 3 जीत (1.142 रनरेट) के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर आ गई। जबकि केकेआर 2 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। चेन्नई ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 220 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। जवाबी पारी में केकेआर की टीम 19.1 ओवर में 202 रन ही बना सकी। पैट कमिंस 66 रन बनाकर नाबाद लौटे।

चाहर ने झटके पहले चार विकेट
कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत काफी खराब रही। दीपक चाहर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपने पहले तीन ओवर में ही 31 रनों  पर कोलकाता के 4 खिलाड़ियों को पैवेलियन लौटा दिया। चाहर ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर ही शुभमन गिल (0) को डीप थर्ड मैन पर एनगिदी के हाथों लपकवा दिया। अपने दूसरे ओवर में उसने नितीश राणा (9) को कप्तान एमएस धोनी के हाथों कैच करवाया। चाहर ने तीसरे ओवर में चेन्नई को दो बड़ी सफलताएं दिलाई। उसने पहले कप्तान इयोन मोर्गन (7) को धोनी के हाथों लपकवाया। इसके बाद सुनील नारायण (4) को जडेजा के हाथों कैच करा केकेआर के शीर्ष 4 बल्लेबाजों को मात्र 31 रनों पर पैवेलियन लौटा दिया।

रसेल-कार्तिक ने जोड़े 81 रन
एनगिदी ने छठे ओवर की दूसरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी को विकेट की पीछे लपकवा केकेआर का स्कोर 5 विकेट पर 31 रन कर दिया। एक समय ऐसा लग रहा था कि कोलकाता एक बड़ी हार की ओर जा रही है। लेकिन रसेल और दिनेश कार्तिक के मंसूबे और ही थे। रसेल ने तूफानी पारी खेलते हुए मात्र 22 गेंदों पर 54 रन बना कोलकाता को मैच में फिर ला दिया। इस जोड़ी को सैम करेन ने जुदा दिया, जब उसने रसेल को बोल्ड कर दिया। रसेल ने पारी में 6 छक्के और 3 चौके लगाए। रसेल ने दिनेश कार्तिक के साथ छठे विकेट के लिए मात्र 36 गेंदों में 81 रन जोड़े।

कमिंस ने 16वें ओवर में लिए 30 रन
दिनेश कार्तिक ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्हें एनगिदी ने पगबाधा आउट किया। कार्तिक ने 24 गेंदों पर 4 चौकों और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। इसके बाद पैट कमिंस ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 34 गेंदों पर 6 छक्कों और 4 चौकों की मदद से नाबाद 66 रन बनाए, लेकिन वह अपनी टीम की हार नहीं टाल सके। कमिंस ने सैम करेन द्वारा फैंके गए पारी के 16वें ओवर में 4 छक्कों और 1 चौके की मदद से 30 रन जोड़े थे।

पर्पल कैप पर भारतीय गेंदबाज हर्षल पटेल का कब्जा
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर चल रहे हैं और इसलिए उनके पास पर्पल कैप बरकरार है। हर्षल के नाम इस सीजन में अब तक 3 मैचों में 9 विकेट हैं। दिल्ली कैपिटल्स के आवेश खान, चेन्नई सुपर किंग्स के दीपक चाहर और मुंबई इंडियंस के राहुल चहर के नाम आठ-आठ विकेट हैं। आवेश दूसरे, दीपक तीसरे और राहुल चाहर चौथे नम्बर पर हैं। केकेआर के आन्द्रे रसेल 7 विकेट लेकर 5वें नंबर पर हैं।

बल्लेबाजों में सबसे आगे शिखर धवन
ऑरेंज कैप दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के पास है। धवन के अब तक चार मैचों में 57.75 की औसत से 231 रन हो गए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ग्लेन मैक्सवेल हैं। मैक्सवेल के नाम 58.66 की औसत से 176 रन हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के जानी बेयरस्टो 57.66 की औसत से 173 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। चेन्नई के फाफ डू प्लेसिस 82.00 की औसत से 164 रनों के साथ चौथे और केकेआर के नितीश राणा (164 रन) पांचवें नंबर पर हैं।