War Powers Resolution - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईरान पर अमेरिकी कार्रवाई को लेकर सीनेट में घमासान, ट्रंप की शक्तियां सीमित करने वाला प्रस्ताव 49-50 से गिरा
वॉशिंगटन। अमेरिकी सीनेट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की शक्तियों को सीमित करने वाला महत्वपूर्ण प्रस्ताव बेहद करीबी अंतर से खारिज हो गया। मतदान में प्रस्ताव के पक्ष में 49 और विरोध में 50 वोट पड़े, जबकि एक रिपब्लिकन सीनेटर मतदान में शामिल नहीं हुए। प्रस्ताव का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ किसी भी नई सैन्य कार्रवाई से पहले अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी लें।

हालांकि, रिपब्लिकन बहुमत ने इसे यह कहते हुए खारिज कर दिया कि राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़े मामलों में राष्ट्रपति को त्वरित निर्णय लेने की स्वतंत्रता होनी चाहिए। दूसरी ओर, डेमोक्रेट सांसदों का तर्क है कि संविधान के अनुसार युद्ध जैसे फैसलों का अधिकार कांग्रेस के पास है। इस बीच ईरान ने हालिया अमेरिकी हमलों की कड़ी निंदा करते हुए नागरिकों की मौत का आरोप अमेरिका पर लगाया और चेतावनी दी कि इस कार्रवाई की कीमत चुकानी पड़ेगी।

अमेरिका: हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में राष्ट्रपति ट्रंप का वार पावर्स रेजोल्यूशन प्रस्ताव गिरा, एक दिन पहले सीनेट में खारिज हो चुका है प्रस्ताव
वॉशिंगटन। अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान पर हमलों को रोकने संबंधी शक्तियां को सीमित करने वाला लाया गया वार पावर्स रेजोल्यूशन प्रस्ताव गिर गया। एक दिन पहले यह प्रस्ताव सीनेट में भी खारिज हो चुका है। निचले सदन में गुरुवार को इस प्रस्ताव के खिलाफ 219 मत पड़े जबकि पक्ष में 212 मत। इस प्रस्ताव का उद्देश्य राष्ट्रपति ट्रम्प को कांग्रेस की मंजूरी के बिना ईरान पर भविष्य में कोई भी सैन्य हमला करने से रोकना था।

इससे पहले बुधवार को रिपब्लिक पार्टी के बहुमत वाले ऊपरी सदन (सीनेट) ने भी 53-47 के अंतर से इस प्रस्ताव को रोक दिया था। कांग्रेस में हुए इन हालिया मतदानों से स्पष्ट है कि इस मुद्दे पर डेमोक्रेट पार्टी और रिपब्लिकन पार्टी के बीच गहरा मतभेद है। जहां डेमोक्रेट सांसद ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों की कड़ी आलोचना कर रहे हैं, वहीं रिपब्लिक पार्टी के सांसद लगातार राष्ट्रपति का बचाव कर रहे हैं।

सदन में शीर्ष डेमोक्रेट नेता हकीम जेफरीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, हम किसी महत्वाकांक्षी राजा को मध्य पूर्व में अंतहीन युद्ध की ओर खींचने की अनुमति नहीं दे सकते। रिपब्लिकन बमों के लिए तो अरबों खर्च कर सकते हैं, लेकिन आम जनता के राशन के बिल या स्वास्थ्य देखभाल की लागत कम करने के लिए उनके पास कुछ नहीं है।