vigilance - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नीट री-एग्जाम: आज जिम्मेदारों की परीक्षा; प्रदेश के 25 जिलों में 577 केन्द्रों में दो लाख 9 हजार परीक्षार्थी आजमाएंगे भाग्य, पेपर लीक को रोकने के लिए पुलिस, एसओजी और आईबी टीम अलर्ट मोड पर
जयपुर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी (एनटीए) की ओर से री-नीट-2026 परीक्षा रविवार को प्रदेश के 25 जिलों के 577 परीक्षा केन्द्रों पर होगी। प्रदेशभर से परीक्षा में दो लाख, 9 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में भाग्य आजमाएंगे। पेपर लीक को रोकने के लिए पुलिस, एसओजी और आईबी टीम अलर्ट मोड पर हैं। परीक्षा से एक दिन पहले शनिवार को पुलिस ने अलग-अलग परीक्षा केन्द्रों पर सर्च अभियान चलाया गया। नकल रोकने के लिए सेंटरों पर सीसीटीवी और जैमर लगाए गए हैं। एनटीए की ओर से समय की एकरूपता के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर घड़ी भी लगाई गई हैं।

धांधली रोकने को कड़ा सुरक्षा घेरा: 103 केंद्रों पर 1000 पुलिसकर्मी तैनात

नीट परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जयपुर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। शहर के 103 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। परीक्षा में किसी भी प्रकार की धांधली, नकल या अवैध गतिविधि को रोकने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था की गई है, कोचिंग संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। प्रत्येक चार केंद्रों पर एक डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारी को सुपरवाइजरी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कई पुलिसकर्मियों को सिविल ड्रेस में भी तैनात किया गया है ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। कोचिंग संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों पर विशेष निगरानी के लिए डीएसटी और सीएसटी टीमों को लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम और परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। स्ट्रांग रूम के एंट्री और एग्जिट गेट पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। एडिशनल कमिश्नर लॉ एंड आॅर्डर डॉ. राजीव पचार ने कहा कि परीक्षा में धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए व्यापक और सख्त इंतजाम किए गए हैं।

जयपुर जिले में 103 परीक्षा केन्द्र, 37 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे

जयपुर जिले में परीक्षा 103 परीक्षा केन्द्रों पर होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा में 11 बजे से लेकर दोपहर 1.30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम सवा पांच बजे तक होगी। परीक्षा में भाग लेने के लिए पूर्व में निर्धारित ड्रेस कोड का सख्ती से पालन होगा। जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि जयपुर जिले मे परीक्षा में 37 हजार, 108 परीक्षार्थी अपना भाग्य आजमाएंगे, जिसमें 25,900 राजकीय केन्द्रों और 11,208 निजी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए 24 ड्यूटी मजिस्टेटों की नियुक्ति की गई हैं।

प्रश्न पत्रों के बॉक्स राष्ट्रीयकृत बैंकों में रखवाए

प्रश्न पत्र के बॉक्स एनटीए की ओर से निर्धारित राष्टÑीयकृत बैंकों में भिजवाए गए हैं, परीक्षा के दिन रविवार को प्रश्न पत्रों के बॉक्स परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचाए जाएंगे। परीक्षा की समाप्ति पर ओएमआर सीट का संग्रहण केन्द्रीय विद्यालय एक, दो, तीन, चार, छह और महाराजा कॉलेज में होगा। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर मेडिकल स्टाफ , प्राथमिक उपचार-  अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर मेडिकल स्टाफ , प्राथमिक उपचार फ र्स्ट एड तथा ओआरएस की उपलब्धता निर्धारित की गई हैं।

दिल्ली पुलिस ने 'म्यूल अकाउंट' उपलब्ध करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़ ; 10 लोग गिरफ्तार, साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने का आरोप
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली पुलिस ने संगठित साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में 'म्यूल अकाउंट' (फर्जी बैंक खातों) उपलब्ध कराने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर पूरे देश में सक्रिय साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम विजय कुमार (31), प्रदीप कुमार (42), यतेंद्र कुमार (23), मुकेश (24), विनेश (37), गुरबाज सिंह (27), अमन (27), सूरज यादव (24), गौरव नाहर (22) और लक्ष्मण (33) है।

इस गिरोह पर ऑनलाइन धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि को प्राप्त करने और उसे विभिन्न खातों के माध्यम से आगे भेजने के लिए बैंक खातों का इस्तेमाल करने का आरोप है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 11 पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) मशीनें, 27 चेक बुक, 17 एटीएम कार्ड और 12 मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) राजीव कुमार ने कहा कि पूर्वी जिले की पुलिस संगठित साइबर अपराध नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से अपील किया कि वे अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड या बैंकिंग पासवर्ड या पिन किसी अन्य के साथ साझा न करें, न बेचें और न ही किसी और को इनका इस्तेमाल करने दें। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी गतिविधियों से साइबर धोखाधड़ी हो सकती है और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला साइबर धोखाधड़ी की एक शिकायत की जांच के दौरान सामने आया। इसमें केरल के एक पीड़ित से कथित तौर पर ठगे गए दो लाख रुपये का पता एक प्राइवेट बैंक में खुले 'म्यूल बैंक अकाउंट' से चला। इसके बाद धनराशि के लेन-देन के रास्ते और तकनीकी जांच से पता चला कि एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है, जो साइबर अपराधियों को गैर-कानूनी तरीके से कमायी गयी धनराशि लेने और ट्रांसफर करने के लिए बैंक अकाउंट उपलब्ध कराता है।

पूर्वी जिला पुलिस की एक समर्पित साइबर टीम ने एसीपी पवन कुमार के मार्गदर्शन में बड़े पैमाने पर वित्तीय और तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल फ़ोन की जांच और फ़ील्ड वेरिफिकेशन किया, जिसके बाद इस संगठित रैकेट का पर्दाफ़ाश हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी कथित रूप से नौकरी के झूठे ऑफर और पैंसों का लालच देकर बेरोजगार और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को निशाना बनाते थे। उनसे बैंक खाते खुलवाने के बाद, यह गिरोह कथित तौर पर खाते की जानकारी, एटीएम कार्ड, चेक बुक, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और इंटरनेट बैंकिंग सुविधाओं का कंट्रोल अपने हाथ में ले लेते थे और बाद में इन्हें अलग-अलग राज्यों में साइबर अपराधियों को सौंप देते थे। आरोप है कि इस गैंग ने धोखाधड़ी से प्राप्त धन को स्थानांतरित करने और निकालने के लिए पीओएस मशीनों, एटीएम कार्ड, चेक बुक और मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया, साथ ही वह वास्तविक लाभार्थियों की पहचान छिपाने की भी कोशिश करता था।

जयपुर में एसीबी का बड़ा धमाका: बेंगलुरु पुलिस के सब इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी रिश्वत लेते ट्रैप
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर और दो हेड कांस्टेबलों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेंगलुरु पुलिस की सब इंस्पेक्टर अनीता, हेड कांस्टेबल यतीश कुमार तथा हेड कांस्टेबल उल्वप्पा एक दहेज प्रताड़ना से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में जयपुर आए हुए थे। आरोप है कि तीनों पुलिसकर्मियों ने मामले में अनुसंधान और कार्रवाई के नाम पर परिवादी से 2 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

परिवादी द्वारा इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दी गई। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और योजना के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई जयपुर स्थित होटल गणगौर में अंजाम दी। ट्रैप की पूरी कार्रवाई एएसपी भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में की गई, जबकि इसका पर्यवेक्षण डीआईजी ओम प्रकाश मीणा द्वारा किया गया। ट्रैप के बाद एसीबी की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है और रिश्वत मांगने एवं लेने से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने 20 जिलों में जारी किया अलर्ट
जयपुर। रावतभाटा में ओलावृष्टि राजस्थान में लगातार दूसरे दिन रेत के बवंडर और मौसम में आए बदलाव के बाद सोमवार को भी आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहा। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली है। सोमवार सुबह सवाई माधोपुर, कोटा और अजमेर में बारिश दर्ज की गई, जबकि चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। राजधानी जयपुर और दौसा समेत आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार आंधी, बारिश और तेज हवाओं का यह दौर 4 जून तक जारी रहने की संभावना है। इससे पहले रविवार को जैसलमेर के सीमावर्ती क्षेत्रों में दोपहर बाद तेज रेत का बवंडर उठा, जिससे कई इलाके धूल और मिट्टी से ढक गए। बाद में हुई बारिश और ओलावृष्टि से मौसम सुहावना हो गया तथा तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, बाड़मेर और जालोर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने तथा खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।

बनर्जी हमले पर भाजपा हुई एक्सपोज,युवाओं को समझने होंगे हालात : अशोक गहलोत
जयपुर: बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ मारपीट घटनाक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि इससे भाजपा पूरी तरह एक्सपोज हो चुकी है। देश के युवाओं को यह हालात समझने होंगे। गहलोत ने रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमने पहले ही कह दिया बंगाल में भाजपा जीत गई तो क्या हालात होंगे। बंगाल में अगर बीजेपी जीत गई तो पूरा देश निराश होगा। बंगाल में अलग सांस्कृतिक पृष्ठभूमि है उनकी, उनका त्याग उनका बलिदान अलग ढंग का है सुभाष चंद्र बोस से लगाकर रविंद्र नाथ टैगोर तक के अलग-अलग वहां पर औरा बने हुए हैं। उसे राज्य में बीजेपी किस रूप से घुसती है। बंगाल में भाजपा को इलेक्शन कमीशन ने घुसाया है।

जबरदस्ती ढाई लाख लोग लगा दिए वहां पर, अरे मैंने सुना तीन लाख लोग तो पूरे देश में लगते हैं चुनाव होते हैं जब और एक राज्य में ढाई लाख लोग ठूस दिए। यूपी के आईपीएस अफसर गए आपने देखा गालियों मोहल्ले में जाकर धमका रहे हैं लोगों को उनका काम है ही नहीं आईपीएस का वह तो खाली ऑब्जर्व करते हैं वहां पर चाहे आईएएस हो चाहे आईपीएस हो और वहां पर स्थित यह बन गई तो चुनाव जिस प्रकार एसआईआर किया 27 लाख वोट मैं बार-बार कहता हूं चुनाव पोस्टपोन होने चाहिए थे और मैं नहीं कहता हूं मैं देखता हूं अच्छे-अच्छे पत्रकार आपके जो इंटेलेक्चुअल हैं जो बोलते हैं सोशल मीडिया पर वो खुद कहते हैं 27 लाख लोगों को वोट से आप कैसे वंचित कर सकते हो। उनका फैसला नहीं होता तब तक 3 महीने 4 महीने 6 महीने पोस्टपोन कर दो चुनाव पर चुनाव हो गई।

27 लाख के बगैर भी सुप्रीम कोर्ट की तरफ से कमेंट भी आ गया उनका कोई वकील लोग समझ नहीं पाए होंगे कि इस बार नहीं तो अगली बार वोट दे देंगे ऐसा कभी होता है क्या जो आदमी का वोट देने का अधिकार है वो एक वोट भी वंचित नहीं रहना चाहिए। तो आज जो बनर्जी के साथ में घटना आप कह रहे हो यह तो घटना क्योंकि वो नेता हैं वहां टीएमसी के इसलिए प्रकाश में आ गई है वहां जब से चुनाव टीएमसी हारी है तब से वहां गुंडागर्दी जो यह अपने आप को आरएसएस बीजेपी के कहते हैं हम तो चाल चरित्र और चेहरे वाले लोग हैं ये पूरी तरह एक्सपोज हैं वहां पर गली गली में गुंडागर्दी हो रही है, उनके ऑफिसेज पर हमले हो रहे हैं, ऑफिसेज खाली करवाए जा रहे हैं, क्या नहीं हो रहा है बंगाल के अंदर? पूरा देश देख रहा है तो ये और इलेक्शन कमीशन भी चुप है पुलिस सरकार बदलते ही खुद बदल जाती है सब जानते हैं,उनकी मजबूरी होती है कि जो मुख्यमंत्री है उनकी बात माननी होती है। ऐसे हालत में देश चले गया है।

भारत सरकार तो क्योंकि डबल इंजन है तो वो इंजन भी उनके पक्ष में हो गया, डबल मार पड़ रही है वहां पर डबल इंजन की मार पड़ रही है। जो मोदी कहते हैं डबल इंजन की सरकार बनेगी डबल इंजन ऐसा काम आता है गुंडागर्दी में काम आ रहा है, बहुत ही ऐसे हालात हैं जो पूरे देश को युवा पीढ़ी को समझना चाहिए कि देश किस दिशा में जा रहा है क्या विचारधारा होनी चाहिए। जो संविधान अंबेडकर ने कहा गांधी ने कहा उस भावना के आधार पर देश चल रहा है क्या? तमाम ऐसी बातें जो है हमारे जेहन में होनी चाहिए और अगर युवा पीढ़ी भी आगे नहीं आएगी तो कौन आएगा उनको विचारधारा की राजनीति में उतरना चाहिए,जो छात्र हैं या युवा हैं उनका राजनीति में प्रवेश करने का वक्त आ गया है। ऐसे हालात है देश के अंदर मैं अपने अनुभव से कह सकता हूं आज जमाना जो है हमारी युवा पीढ़ी और छात्र राजनीति करने वाले लोग सबको विचारधारा के आधार पर चिंतन मनन करना चाहिए, वह किस पार्टी में जाएं उनके ऊपर है पर कम से कम विचारधारा क्या है देश की क्या होनी चाहिए उसपर उनका अपना एक विचार होना चाहिए।

भारत ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार: सेना प्रमुख बोले- अभी केवल संघर्ष विराम जैसे हालात
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। फिलहाल संघर्ष विराम जैसी स्थिति है। जरूरत पड़ी तो तीनों सेनाएं ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सेना प्रमुख ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने एक बेंचमार्क सेट कर दिया है कि भारत किसी भी उकसावे पर कैसे जवाब देता है। आज पास होने वाले अफसर अपने करियर की शुरुआत से ही इस बेंचमार्क को बनाए रखें।

आधुनिक युद्ध पारदर्शी हो गए

सेना प्रमुख ने नए अफसरों को मैसेज देते हुए कहा कि आधुनिक युद्ध पारदर्शी हो गया है। 24 घंटे हर गतिविधि पर नजर रखी जाती है। ऐसे में सैनिकों की तैनाती, ऑपरेशन और बॉर्डर के पास बसे नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

हमेशा दिमाग से जीती जाती है जंग

सेना प्रमुख ने कहा कि जीत हमेशा दिमाग में होती है। यह जमीन पर नहीं होती। इन्फॉर्मेशन वॉरफेयर तभी सफल होता है जब पूरा देश एक साथ आए और सूचना देने वाले लोगों पर भरोसा करे। जब युद्ध की गति बहुत तेज हो रही होए तब संसाधनों के दायरे में रहकर मदद की जरूरत पड़ती है, ताकि तेजी से फैसले ले सकें। भविष्य की लड़ाइयां केवल पारंपरिक तरीके से नहीं लड़ी जाएंगी, बल्कि ये कई मोर्चों पर होंगी। इनमें जमीन, आकाश, समुद्र, अंतरिक्ष, साइबर, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक, लोगों के दिमाग और सोच पर असर डालना शामिल होंगे।

वर्दी का नजरिया हमेशा राष्ट्रीय ही रहना चाहिए

जनरल द्विवेदी ने कहा है कि भविष्य के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को ऐसे तेजी से जटिल होते सुरक्षा माहौल में काम करने के लिए तैयार रहना होगा जहां प्रतिस्पर्धा और संघर्ष के बीच का अंतर धुंधला होता जा रहा है। यहां जो कुछ भी शुरू होता है, वह हमेशा आपके साथ रहता है उन्होंने कैडेटों  से कहा कि आज, जब मैं वर्दी वाली जिंदगी के अंतिम पड़ाव पर आपके सामने खड़ा हूं और अपनी वर्दी उतारने की तैयारी कर रहा हूं, जबकि आप अपनी वर्दी पहनने की तैयारी कर रहे हैं तो मैं पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं कि यहां जो कुछ भी शुरू होता है, वह हमेशा आपके साथ रहता है।

सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताया दुख, बोलीं- हत्यारों को मिले कड़ी सजा, चुनाव से पहले सरकार रहे सतर्क
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने गाजियाबाद जिले के खोड़ा क्षेत्र में नौजवान सूर्या चौहान के हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की है। मायावती ने हत्या की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये इसे अति दुखद और चिंताजनक बताया और प्रदेश सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर जारी बयान में मायावती ने कहा कि “यू.पी. के जिला गाजियाबाद में खोड़ा के एक नौजवान युवक सूर्या चौहान की हुई हत्या की घटना अति दुखद व चिंताजनक है। इस तरह की घटनाएं आएदिन सामने आ रही हैं, जिनकी रोकथाम के लिए शासन और प्रशासन को ठोस कदम उठाने की जरूरत है।”

उन्होने मांग की, कि इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें कानूनी रूप से कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने यह भी चेताया कि “जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आता जाएगा, ऐसी घटनाओं के व्यापक दुष्परिणाम होंगे। अतः सरकार पूरी तरह सतर्क रहे।” बसपा प्रमुख का यह बयान ऐसे समय में आया है जब प्रदेश में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। पुलिस प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वह इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करे।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र से एक हत्या का मामला सामने आया है। यहां 17 वर्षीय सू्र्या प्रताप चौहान की 28 मई (बकरीद) की शाम उसके ही कुछ पूर्व परिचित मुस्लिम दोस्तों ने चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोप है कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए सू्र्या को पहले फोन करके चौधरी स्कूल के पास वाली गली में बुलाया था।

विधानसभा चुनाव 2026: आचार संहिता के दौरान चुनाव आयोग की रिकॉर्ड कार्रवाई, 1440 करोड़ की नकदी, नशीले द्रव्य, उपहार जब्त
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गुरुवार को बताया कि हाल के विधानसभा चुनावों और उपचुनावों को धारा 144 और प्रलोभन से मुक्त रखने की उसकी सतर्कता और कार्रवाई में कुल 1444 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, शराब, नशीले द्रव्य, कीमती सामान और उपहार की स्तुएं जब्त की गयी। आयोग के अनुसार इस बार जब्त धन और अन्य संदिग्ध सामान इन राज्यों में 2021 चुनावों के दौरान की गयी जब्ती की तुलना में 40.14 प्रतिशत अधिक है। पिछले चुनावों में 1029.93 करोड़ रुपये की जब्ती की गयी थी। पश्चिम बंगाल में ज़ब्ती में सबसे ज़्यादा 68.92 प्रतिशतकी बढ़ोतरी देखी गई और तमिलनाडु में 2021 के विधानसभा चुनावों के दौरान की तुलना में जब्त नकद और सामान 48.40 प्रतिशत अधिक है।

आयोग की गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार तमिलनाडु में इस बार कुल 662.28 करोड़ रुपये की जब्ती की गयी है इनमें 105.22 करोड़ नकद, 4.94 करोड़ रुपये की 137248.53 लीटर शराब, 78.61 करोड़ रुपये नशीले द्रव्य, 165.86 करोड़ रुपये की कीमती धातुएं और 307.65 रुपये के उपहार के सामान हैैं। पश्चिम बंगाल में कुल जब्ती 573.41 करोड़ रुपये की है जिसमें 31.14 करोड़ रुपये की नकदी , 151.86 करोड़ रुपये मूल्य की 5858648.98 लीटर शराब, 130.28 करोड़ रुपये के नशीले द्रव्य, 69.36 करोड़ रुपये की महंगी घातुएं और 190.77 करोड़ रुपये मूल्य के उपहार के सामान हैं।

असम में कुल जब्ती 117.24 करोड़ रुपये की है। इसमें 6.07 करोड़ रुपये की नकदी, 22.71 करोड़ रुपये की 8.28 लाख लीटर शराब, 70.08 करोड़ रुपये के नशीले द्रव्य, 3.68 करोड़ रुपये की महंगी धातुएं और 14.7 करोड़ रुपये के उपहार के सामान हैं। केरल में कुल जब्ती 80.67 करोड़ रुपये की रही जिसमें 12.12 करोड़ रुपये नकद, 2.51 करोड़ रुपये मूल्य की 78.22 हजार लीटर शराब, 58.47 करोड़ रुपये के नशीले दव्य, 2.25 करोड़ रुपये की महंगी धातुएं और 5.33 करोड़ रुपये के उपहार के सामान शामिल हैं।

पुड्डुचेरी में कुल 9.72 कोड़ रुपये की जब्ती में 33 लाख रुपये नकद, 39 लाख रुपये की शराब, करीब नौ करोड़ रुपये की महंगी धातुएं और दो लाख रुपये के उपहार के सामान शामिल हैं। आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं के आम चुनावों और 5 राज्यों के 7 रिक्त विधानसभा क्षेत्रों में 15 मार्च को चुनाव कराने की घोषणा करते हुए आदर्श आचार संहिता लागू कर दी थीं। आदर्श चुनाव संहिता परिणामों की घोषणा के बाद आज से हटा ली गयी है।

आयोग ने चुनाव को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष तरीके से कराने के ठोस प्रबंध किये थे। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और उनके सीमावर्ती प्रदेशों के मुख्य सचिवों और अन्य अधिकारियों के साथ-साथ प्रवर्तन एजेंसियों के प्रमुखों के साथ कई समीक्षा बैठकें कीं गयी थी।आयाेग ने 376 व्यय पर्यवेक्षकों, 7,470 फ्लाइंग स्क्वाड टीमों ) और 7,470 स्टैटिक सर्विलांस टीमों को भी तैनात किया गया था। आयोग ने कहा है कि ये ज़ब्तियां डिजिटल प्लेटफॉर्म - चुनाव जब्ती प्रबंधन प्रणाली (ईएसएमएस) - की मदद से संभव हो पाईं है जिनके माध्यम से सूचनाओं का आदान प्रदान आसान हुआ है। गत 26 फरवरी को इस प्रणाली के चालू किये जाने के बाद से 06 मई तक ज़ब्त की गई कुल सामानों का मूल्य 1444 करोड़ रुपये से अधिक है।

हरिद्धार: कड़ाके की ठंड के बावजूद मौनी अमावस्या पर हर की पैड़ी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्धार में रविवार को मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर हर की पैड़ी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कड़ाके की ठंड के बावजूद भक्तों की आस्था मौसम पर भारी पड़ती नजर आई। प्रात:काल से ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का निरंतर आगमन बना रहा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस बल द्वारा श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से गंगा स्नान कराया गया तथा उन्हें सकुशल उनके गंतव्य स्थान की ओर रवाना किया गया। भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

हरिद्वार पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

पावरग्रिड में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया
फरीदाबाद। पावरग्रिडए उत्तरी क्षेत्र में 31 अक्टूबर से 6 नवंबर 2022 तक क्षेत्रीय मुख्यालय फरीदाबाद में सतर्कता जागरूकता सप्ताहए 2020 मनाया गया। समारोह के दौरान ए.के. मिश्रा कार्यपालक निदेशक उत्तरीक्षेत्र.प्र ने सदाचारिता, पारदर्शिता  एवं  नैतिकता  के  मानक  मूल्यों  के  संचार  के लिए एवं साथ ही भ्रष्टाचार  के उन्मूलन के लिए कार्मिकों को  फरीदाबाद क्षेत्रीय मुख्यालय के सभागार  कक्ष में अपने विचार व्यक्त किए। मनोज  कुमार वरि. महाप्रबन्धक सतर्कता उ. क्षे .प्र ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 मनाए जाने के महत्व पर प्रकाश डाला जो कि भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती से जुड़ा है, जो अब तक शासन व्यवस्था में भारतीय परंपराओं के उत्कृष्ट मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इस वर्ष के सतर्कता जागरूकता सप्ताह का विषय था एक विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत। ए. के. मिश्रा कार्यपालक  निदेशक उ.क्षे.प्र ने अपने भाषण में नैतिकता, अनुशासन, सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता पर जोर दिया जो कि कंपनी और राष्ट्र की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण घटक हैं तथा एक विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत विषय के काफी प्रासंगिक हैं।

नई गाइडलाइन ‘महामारी सतर्क-सावधान जनअनुशासन’ 11 जनवरी से प्रदेश में होगी लागू, प्रदेश में रविवार को वीकेंड कर्फ्यू, शहर और कस्बों में 12वीं तक के स्कूल 30 जनवरी तक बंद, शादियां और अन्य समारोहों में केवल 50 लोग शामिल हो सकेंगे
जयपुर। कोविड के बढ़ते मामलों पर राज्य सरकार ने सख्ती और बढ़ाते हुए रविवार को नई गाइडलाइन जारी कर 30 जनवरी तक पाबंदियां बढ़ाई हैं। यह गाइडलाइन प्रदेश में 11 जनवरी से लागू होगी। प्रदेश में रविवार को वीकेंड कर्फ्यू रहेगा। प्रदेश के सभी नगर निगम व पालिका क्षेत्रों में 12वीं तक की स्कूल गतिविधियां 30 जनवरी तक बंद कर दी गई हैं। दसवीं से बारहवीं तक के जिन विद्यार्थियों ने वैक्सीन लगवा ली है, वे अभिभावकों की सहमति से स्कूल जा सकेंगे। स्कूलों में कैंटीनें बंद रहेंगी। ऑनलाइन क्लासें चालू रहेंगी। कोचिंग और कॉलेजों को फिलहाल बंद नहीं किया है। वहीं 15 साल से छोटे बच्चों को घर में रहकर ही पढ़ाई करनी होगी।  टेस्ट पॉजिटिविटी दस फीसदी से अधिक तो येलो या रेड जोन : ग्राम पंचायत और नगर निगम-पालिका क्षेत्रों में कोरोना केसों के हिसाब से जोन भी तय कर दिए हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर जीरो एक्टिव केस में ग्रीन जोन, एक से 20 एक्टिव केस पर येलो जोन और 20 से अधिक केसों पर रेड जोन होगा। एक लाख जनसंख्या अनुपात आधार पर नगर निगम-पालिका क्षेत्रों में 50 एक्टिव केस पर ग्रीन जोन, 51 से 100 केस पर येलो जोन और 100 से अधिक केस पर रेड जोन होगा। क्षेत्रों में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट दस प्रतिशत से अधिक होने पर कलेक्टर या संबंधित अधिकारी जोन तय कर प्रतिबंध लगा सकेंगे।

शादियों और अन्य समारोहों में अब 100 की जगह 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। आयोजन से पहले राज्य सरकार के पोर्टल पर सूचना देना जरूरी होगा।
जनअनुशासन कर्फ्यू का समय रोजाना रात 11 से सुबह पांच बजे तक रहेगा।
धार्मिक स्थल भी अब सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक खुले रहेंगे।
रेस्टोरेंट में 50 फीसद क्षमता के साथ रात दस बजे तक खुले रखने की अनुमति होगी।
सिनेमा हॉल भी 50 फीसदी क्षमता के साथ रात आठ बजे तक खुल सकेंगे।
बाजार, दुकान, शॉपिंग मॉल का समय भी अब आठ बजे तक कर
दिया है।
सिटी और मिनी बसें सुबह पांच से रात 11 बजे तक चल सकेंगी।
लोहड़ी और मकर संक्रांति पर कोई सार्वजनिक आयोजन नहीं होगा। घर पर ही त्योहार मनाने की अपील की।

आइसोलेशन जोन में ही हो सकेगी फिल्म शूटिंग
आर्थिक और पर्यटन गतिविधियों पर पाबंदी के तहत पर्यटन और फिल्म शूटिंग गतिविधियों के लिए आइसोलेशन जोन के आधार पर अनुमति मिलेगी। आइसोलेशन जोन में केवल अधिकृत लोग, कर्मचारी और कार्यक्रम से जुडेÞ लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। आइसोलेशन जोन उन रिसोर्ट या होटलों के लिए भी लागू होगा, जो चार हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल या अधिक के हैं और गेस्ट के लिए कमरों की संख्या 40 से अधिक है। होटल-रेस्टोरेंट्स संचालकों को आयोजनों के दौरान मेहमानों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट या वैक्सीन रिपोर्ट देखना जरूरी होगा। आयोजन समाप्त होने तक मेहमानों को बाहरी सम्पर्क की अनुमति नहीं होगी।

शनिवार रात 11 से सोमवार सुबह पांच बजे तक होगी सख्ती
पूरे प्रदेश में रोजाना रात 11 से सुबह पांच बजे तक जनअनुशासन कर्फ्यू रहेगा। हर रविवार को वीकेंड कर्फ्यू में शनिवार रात 11 से सोमवार सुबह पांच बजे तक सभी बाजार, कार्य स्थल और व्यावसायिक कॉम्पलेक्स बंद रहेंगे। इसमें नियमित उत्पादन, नाइट शिफ्ट वाली फैक्ट्री, आईटी, ई-कॉमर्स कम्पनियां, मेडिकल दुकान, शादी समारोह, इमरजेंसी सेवाएं, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन और लोडिंग वाहनों को छूट रहेगी।

सरकारी दफ्तरों में 50% कर्मचारी आएंगे
निगम और पालिका क्षेत्रों में सभी सरकारी दफ्तरों में 50 फीसदी स्टाफ आॅफिस और 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम के लिए बुलाया जा सकता है। विभागाध्यक्षों को इसके लिए जिला कलेक्टर से अनुमति लेनी होगी। जरूरी सेवाओं से जुडेÞ कार्यालयों पर यह नियम लागू नहीं होगा।

गाइडलाइन में जुर्माना राशि भी बढ़ाई
कोविड गाइडलाइन की पालना नहीं करने पर जुर्माने भी बढ़ाए गए हैं। सार्वजनिक स्थान या कार्य स्थल पर मास्क नहीं पहनने पर अब एक हजार रुपए जुर्माना वसूला जाएगा। बिना मास्क वाले ग्राहक को सामान बेचने पर दुकानदार पर 500 रुपए जुर्माना, सार्वजनिक स्थान पर सोशल डिस्टेसिंग(छह फीट दूरी) नहीं होने पर सौ रुपए, सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर 200 रुपए, पान-गुटखा, तम्बाकू और शराब उपयोग पर पांच सौ रुपए जुर्माना वसूला जाएगा। आॅटो, कैब, बस, ट्रेन आदि में मास्क नहीं लगाने पर 500 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक, खेल-कूद सांस्कृतिक, शैक्षणिक या शादी समारोह में 50 से अधिक लोग होने पर दस हजार रुपए जुर्माना तथा मैरिज गार्डन या सभा स्थल वालों पर भी दस हजार रुपए जुर्माना लगेगा। सभी कार्य स्थलों पर कार्य समय के दौरान सेनेटाइजशन और सोशल डिस्टेसिंग की पालना नहीं करने पर दस हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा।

कार्यस्थल पर भ्रष्टाचार रोकने में टेक्नोलॉजी महत्वपूर्ण: BL सोनी
जयपुर। ईएसआई मॉडल हॉस्पिटल में सतर्कता जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत  बी एल सोनी ,महानिदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मुख्य अतिथि के रूप में एक सेमिनार को संबोधित किया ,जिसमें चिकित्सा स्टाफ ने भाग लिया ।उन्होंने भ्रष्टाचार के विभिन्न कारणों पर प्रकाश डालते हुए इसके रोकने के उपायों  पर जोर दिया । उन्होंने टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल तथा ऑटोमेशन का भ्रष्टाचार को रोकने के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही पब्लिक अवेयरनेस के कार्यक्रमों पर जोर दिया।इस दौरान पहले दिन आयोजित की गई वाक प्रतियोगिता के विजेताओं एवम प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा सर्टिफिकेट भी प्रदान किये गये।कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा अधीक्षक डॉ अल्का पाल ने की।उप अधीक्षक डॉ आर पी मीणा ने सभी का  धन्यवाद ज्ञापित किया ।नोडल अधिकारी डॉ अखिलेश जैन ने बताया कि पूरे सप्ताह विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।