Gulf Tension - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पाकिस्तान के लिए खुशखबरी: ईरान ने 20 और जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की दी मंजूरी, इशाक डार ने शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया
पाकिस्तान। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने रविवार को कहा कि ईरान ने पाकिस्तानी ध्वज वाले 20 और जहाजों को व्यस्त होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दे दी है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दो जहाज इस जलडमरूमध्य क्षेत्र से गुजरेंगे। डार ने कहा, ''मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ईरान सरकार ने पाकिस्तानी ध्वज वाले 20 और जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति देने पर सहमति जताई है।''

उन्होंने इसे ''शांति का संकेत'' और ईरान का ''स्वागत योग्य और रचनात्मक कदम'' बताते हुए कहा कि यह कदम क्षेत्र में स्थिरता लाने में सहायक होगा। डार ने कहा, ''यह सकारात्मक घोषणा शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इस दिशा में हमारे सामूहिक प्रयासों को मजबूत करेगी तथा संवाद, कूटनीति एवं इस तरह के विश्वास-निर्माण के उपाय ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता हैं।

व्लादिमीर सैफ़्रोनकोव का बड़ा बयान, बोले-ईरान संकट में मदद करने वाले बाहरी पक्षों को सिर्फ़ अपने एजेंडे पर ध्यान नहीं देना चाहिए
मॉस्को। रुस ने कहा है कि ईरान संकट का समाधान निकालने में मदद करने की कोशिश कर रहे बाहरी पक्षों को सिर्फ़ अपने संकीर्ण एजेंडे पर ध्यान नहीं देना चाहिए। यह बात रूस के विदेश मंत्री के पश्चिम एशिया शांति प्रक्रिया के लिए विशेष प्रतिनिधि व्लादिमीर सैफ़्रोनकोव ने कही है।

सैफ़्रोनकोव ने कहा, "यहाँ मुझे यह बताना ज़रूरी लगता है कि, कुल मिलाकर, खाड़ी में मौजूदा संकट के साथ-साथ अन्य संघर्षों का समाधान बाहरी पक्षों की समन्वित कार्रवाई पर निर्भर करता है। यह ज़रूरी है कि हर कोई 'खेल के एक ही नियम' के अनुसार काम करे और सिर्फ़ अपने संकीर्ण एजेंडे से निर्देशित न हो।"

गौरतलब है कि, 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल ने ईरान में, जिसमें तेहरान भी शामिल है, ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए। ईरान, इज़रायली क्षेत्र के साथ-साथ पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले कर रहा है।

पश्चिम एशिया संकट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट जारी: प्रमुख शेयर सूचकांक एक प्रतिशत की गिरावट के साथ हुए बंद, निवेशकों के लाखों करोड़ों रूपए स्वाहा
मुंबई। पश्चिम एशिया में युद्ध की विभीषिका गहराने और फारस की खाड़ी में तेल टैंकरों पर हमले की बढ़ती घटनाओं से ईंधन बाजार पर दूरगामी असर की आशंकाओं के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में जारी गिरावट का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा और प्रमुख शेयर सूचकांक लगभग एक प्रतिशत नीचे बंद हुए।

आज के कारोबार में बैंकिंग , वित्तीय सेवा और वाहन कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का जोर था। बीएसई30 में बिजली क्षेत्र की एनटीपीसी और पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज , सन फार्मा , टेक महिंद्रा और एचसीएल को छोड़ कर 24 शेयर गिरावट घाटे में बंद हुए। बाजार कल भी गिरावट में था। मुंबई बाजार में सबसे ज्यादा खरीदे-बेचे जाने वाले 30 शेयरों पर आधारित बीएसई 30 सेंसेक्स कल की तुलना में 829.29 अंक (1.08 प्रतिशत) गिर कर 76,034.42 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 प्रमुख शेयरों पर आधारित निफ्टी50 भी 227.70 अंक (0.95 प्रतिशत) गिर कर 23,628 . 65 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स 1,342.27 अंक लुढ़ककर 76,863.71 अंक और निफ्टी-50 सूचकांक 394.75 अंक टूटकर 23,866.85 अंक पर बंद हुआ था। बीएसई30 आज 76,369.65 पर खुला और कारोबार के दौरान इसका अधिकतम स्तर 76,681.71 तथा निम्नतम स्तर 75,871.18 रहा। इसी तरह 23,674.85 पर खुल कर ऊपर में 23,833.15 और नीचे में 23,556.30 तक गया था।

भारत अपनी तेल और गैस की जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। ईरान की लड़ाई के बाद फारस की खाड़ी में हार्मूज जल-डमरूमध्य मार्ग से गुजरने वाले समुद्री नौवहन मांग में टैंकर पोत परिवहन प्रभावित हुआ है। फारस की खाड़ी में पिछले कुछ दिन से कई पोतों पर सैन्य हमलों के कारण चिंता बढ़ गयी है। इस मार्ग से विश्व में करीब 20 प्रतिशत ईंधन की ढुलाई होती है। इसके प्रभावित होने के कारण वैश्विक बाजार में तेल और गैस की कीमतें उछाल पर हैं। इसका असर करोबार पर पड़ने लगा है।

खाड़ी देशों पर ईरान के हमले: दुबई हवाई अड्डे पर कई ड्रोन हमले, विमान सेवाएं बाधित हुई
रियाद। खाड़ी क्षेत्र में जारी भीषण तनाव के बीच शनिवार को सऊदी अरब, कतर, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर ईरान की ओर से ताजा ड्रोन और मिसाइल हमले किए गए। दूसरी ओर ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने पड़ोसी देशों पर ईरान के हमलों के लिए माफी भी मांगी।  इन हमलों के कारण पश्चिमी एशिया का हवाई क्षेत्र प्रभावित हुआ है और दुबई जैसे व्यस्त हवाई अड्डों पर परिचालन बाधित रहा। दुबई हवाई अड्डे पर शनिवार को कई ड्रोन हमले हुए, जिससे विमानों की आवाजाही कई घंटों तक ठप रही। इसके कारण क्षेत्र की प्रमुख विमानन कंपनी एमिरेटस ने विमान संचालन को रोकने का फैसला किया है। कतर के रक्षा मंत्रालय ने भी एक बैलिस्टिक मिसाइल हमले को विफल करने की पुष्टि की है, जिसके बाद दोहा में सुरक्षा अलर्ट जारी कर लोगों को घरों के भीतर रहने की सलाह दी गई।

सऊदी अरब ने भी 16 ड्रोन गिराए

वहीं बहरीन की सेना ने बताया कि हमलों की शुरुआत से अब तक उसने 86 मिसाइलों और 148 ड्रोनों को मार गिराया है। सऊदी अरब ने भी अपने विशाल ‘शयबाह’ तेल क्षेत्र की ओर बढ़ रहे 16 ड्रोनों को शनिवार तड़के नष्ट करने का दावा किया है।

अरब लीग की अहम बैठक आज

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और कई अरब देशों पर हुए कथित ईरानी हमलों पर चर्चा करने के लिए अरब लीग के विदेश मंत्रियों की एक आपात बैठक रविवार को होगी। अरब लीग के सहायक महासचिव होसाम जकी ने शनिवार को यह घोषणा की और कहा कि यह महत्वपूर्ण सत्र वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। इस आपातकालीन बैठक का अनुरोध कुवैत, सऊदी अरब, कतर, ओमान, जॉर्डन और मिस्र जैसे प्रमुख सदस्य देशों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।

खाड़ी देश किसी के हाथों की कठपुतली न बनें: पेजेशकियन

इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि तेहरान अपने पड़ोसियों पर हमला नहीं करना चाहता और भविष्य में तब तक कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी जब तक ईरान पर उन देशों की जमीन से हमला न हो। राष्ट्रपति ने खाड़ी देशों से ‘साम्राज्यवाद’ के हाथों की कठपुतली न बनने की अपील की, हालांकि उनके इस बयान के बाद भी क्षेत्र में हवाई हमले और जवाबी कार्रवाई जारी रही। उन्होंने यह भी कहा ईरान कभी आत्मसमर्पण नहीं करेगा।

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायली हमले जारी

इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने शनिवार तड़के ईरान की राजधानी तेहरान और मध्य ईरान के कई खास सैन्य ठिकानों पर भीषण हवाई हमले किए। इनमें एक भूमिगत बैलिस्टिक मिसाइल कारखाने और एक प्रमुख सैन्य अकादमी को निशाना बनाया गया। आईडीएफ के अनुसार इस अभियान में 80 से अधिक लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया और निर्धारित लक्ष्यों पर लगभग 230 बम गिराए।

ईरान ने पड़ोसियों के सामने किया ‘आत्मसमर्पण’: ट्रम्प

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि ईरान ने भविष्य में अपने पड़ोसी देशों पर हमला न करने का वादा करके उन देशों के सामने ‘आत्मसमर्पण’ कर दिया है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर जारी एक कड़े बयान में ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी कि आज उस पर ‘बहुत भीषण’ हमले किए जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने तर्क दिया कि ईरान द्वारा अपने पड़ोसी देशों से माफी मांगना और उन पर दोबारा हमला न करने का वादा केवल अमेरिका और इजरायल के निरंतर हमलों के दबाव के कारण संभव हुआ है।

पहली बार ईरान पड़ोसी देशों से हारा

उन्होंने यह भी कहा, यह पहली बार है जब ईरान हजारों सालों में, आस-पास के देशों से हारा है। ट्रम्प ने आगामी हमलों की घोषणा करते हुए कहा कि ईरान के ‘बुरे व्यवहार’ के कारण अब उन क्षेत्रों और समूहों को भी पूरी तरह नष्ट करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है, जिन्हें अभी तक निशाना नहीं बनाया गया था। ईरान पश्चिम एशिया पर कब्ज़ा करके राज करना चाहता था। ईरान अब पश्चिम एशिया का धौंस जमाने वाला नहीं है, बल्कि वे पश्चिम एशिया के फिसड्डी हैं।

हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत

इस बीच ईरान के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि अमीर सईद इरावानी ने कहा है कि अमेरिका-इजरायल के हवाई हमलों में अब तक कम से कम 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग घायल हुए हैं। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका-इजरायल ने ईरान में नागरिकों और नागरिक अवसंरचनाओं को जानबूझकर निशाना बनाया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे अपने सैन्य अभियानों में किसी भी तरह का संयम नहीं बरत रहे हैं।