preparing - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फिर एलन कोचिंग स्टूडेंट की मौत, 3 मई को था एग्जाम
कोटा ।  कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार  सुबह एक एलन कोचिंग छात्र की मौत हो गई। छात्र का 3 मई को नीट का एग्जाम था। पुलिस छात्र की मौत की वजह  हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने से मान रही है।  बताया जा रहा है कि छात्र सुबह करीब साढ़े छह अपने कमरे से उठकर छत पर गया था। इसी दौरान वह नीचे गिर गया। छात्र के गिरने पर हॉस्टल स्टाफ और अन्य छात्रों ने उसे तुरंत एमबीएस अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

शव को कब्जे में लिया,मोर्चरी में रखवाया
सूचना मिलते ही कुन्हाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम रूम में शिफ्ट करवाया। छात्र की पहचान अल्मोडा उत्तराखंड निवासी दीक्षित कुमार (20) पुत्र भूपेन्द्र ,एलन कोचिंग छात्र के रूप में हुई। छात्र पिछले दो साल से कोटा में रह रहा था। वर्तमान में लैंडमार्क सिटी स्थित मातेश्वरी रेजीडेंसी में रह रहा था। वह एलन कोचिंग से नीट की तैयारी कर रहा था। छात्र के पिता को सूचना दी गई है। पुलिस को सीसी टीवी फुटेज भी मिले हैं।

चार माह में सात कोचिंग स्टूडेंट की मौत
कोटा शहर में जनवरी  से 2 मई 2026 तक मात्र  चार माह में ही सात स्टूडेंट की मौत हो गई है। इसी प्रकार पिछले वर्ष 22 कोचिंग स्टूडेंट की मौत हो गई थी।

नहीं दिया जवाब
इस मामले को लेकर हमने एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक  गोविन्द माहेश्वरी,नवीन माहेश्वरी व नीतेश शर्मा को फोन कर तथा वाट्सअप मैसेज कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

बड़े त्योहार क्रिसमस को लेकर शहर के सभी गिरजाघरों में तैयारियां जोरों पर
जयपुर। ईसाई समाज के सबसे बड़े त्योहार क्रिसमस को लेकर शहर के सभी गिरजाघरों में तैयारियां जोरों पर हैं। 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले इस पर्व की तैयारी में हर साल की तरह इस बार भी गिरजाघरों को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। शहर के प्रमुख गिरजाघरों, जैसे एल्बर्ट हॉल के पास स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च और मिर्ज़ा इस्माइल रोड स्थित ऑल सेंट्स चर्च, में रंग-बिरंगी लाइटों और झांकियों का काम शुरू हो चुका है। इन झांकियों में प्रभु यीशु के जन्म की कहानी को दर्शाया जाएगा। वहीं, क्रिसमस ट्री की सजावट भी चर्चों में मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

क्रिसमस के दिन विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके अलावा, शहर भर में ईसाई समुदाय के लोग घरों को सजाने और उपहार तैयार करने में व्यस्त हैं। बच्चों के लिए सांता क्लॉज़ का आना और गिफ्ट्स बांटने की योजना भी बनाई गई है। पूरे जयपुर में इस पावन अवसर को उत्साह और धार्मिक भावना के साथ मनाने की तैयारियां चरम पर हैं।

एलन कोचिंग के एक और छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या की
कोटा। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में देर रात को एलन कोचिंग के एक और छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। एलन कोचिंग के छात्रों की आत्महत्या और हॉस्टल छोड़कर भागने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस वर्ष 18 छात्रों की मौत हो चुकी है। रविवार रात फिर एक छात्र ने जहर खाने से अचेत हो गया। छात्र रात करीब दो बजे हॉस्टल में अपने कमरे के गेट के बाहर अचेत मिला था। इसके बाद हॉस्टल वार्डन  उसे झालावाड़ स्थित निजी अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।  इसके बाद हॉस्टल संचालक ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने के बाद सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया गया। पुलिस निरीक्षक गंगा सहाय शर्मा ने बताया कि शिवपुरी मध्य प्रदेश का रहने वाला कोेचिंग छात्र प्रणव वर्मा (17) पुत्र बृजेश कुमार धाकड़ कोटा में  लैंड मार्क सिटी स्थित कृष्णा रेजिडेंसी में रह रहा था। छात्र यहां रह कर एलन कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रहा था । रात करीब 2 बजे कोचिंग छात्र अपने कमरे के बाहर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। इसी दौरान पानी भरने के लिए उठे एक अन्य कोचिंग छात्र ने उसे कमरे के बाहर पड़ा देख घटना की जानकारी हॉस्टल संचालक को दी, हॉस्टल संचालक तुरंत छात्र को लेकर निजी अस्पताल लेकर पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता से शाम को कहा था ठीक हूं
छात्र के पिता ने बताया कि उनकी उससे रविवार की  शाम को बात हुई थी, उस समय उसने कुछ नहीं बताया था, बल्कि बोला था कि वह ठीक है और अच्छी प्रकार से है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच के बाद ही पता चलेगा, उसने क्या खाया है?  पुलिस जांच से ही पता चलेगा ऐसा कदम क्यों उठाया है? हालांकि उसे कोई परेशानी नहीं थी।

प्रथम दृष्टया जहर खाना आ रहा सामने
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया पोइजन का सेवन करने से छात्र की मौत का मामला सामने आ रहा है। आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विसरा रिपोर्ट के लिए सैंपल ले लिए गए हैं। मामले में संदिग्धावस्था में मौत का मुकदमा दर्ज किया गया है।

बारह माह में 18 छात्र-छात्राओं की मौत
पिछले 12 माह में एलन कोचिंग संस्थान से पढ़ाई कर रहे 18 विद्यार्थियों की मौत हो चुकी हैं। इस तरह से प्रति माह दो विद्यार्थी मौत को गले लगा रहे हैं। इसके अलावा चार विद्यार्थी हॉस्टल छोड़ कर भाग गए हैं।

आखिर एलन के ही स्टूडेंट क्यों
पिछले 30 दिनों में ही एलन कोचिंग के दो बच्चों ने आत्महत्या कर ली जब कि चार विद्यार्थी हास्टल से भाग गए जिन्हें पुलिस से कई अन्य स्थानों से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा। कोचिंग विद्यार्थियों द्वारा लगातार इस तरह की घटनाएं होने पर हमने जिला कलक्टर से बातचीत की प्रस्तुत हैं उसके अंश-

नवज्योति- सर नमस्कार, एलन कोचिंग के एक और छात्र ने रात को आत्म हत्या कर ली।
कलक्टर-हां मेरी जानकारी में आया था। उसके परिजन आ गए क्या? पोस्ट मार्टम हो गया?

नवज्योति- हां पोस्ट मार्टम हो गया सर, सर एलन कोचिंग के स्टूडेंट ही ज्यादातर ऐसे मामलों में शामिल हैं। ऐसा क्यों हो रहा है?
कलक्टर- प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों के लिए गाइड़ लाइन बना रखी है। उसी के अनुरूप समय-समय पर प्रशासन कार्रवाई करता है। हम अपनी तरफ से काउंसलिंग करवाते हैं। तनाव कम करने को कई आयोजन करते हैं।

नवज्योति-सर पिछले तीस दिन में ही दो विद्यार्थी ने आत्म हत्या कर ली जब कि चार हॉस्टल छोड़ कर भाग गए।
यह सब एलन के हैं। आखिर एलन स्टूडेंट ही ऐसा क्यों कर रहे हैं।
कलक्टर-कुछ छात्रों के लड़कियों से संबंध बन जाते हैं। कुछ यहां माता पिता की आकांशाओं के तले दबे चले आते हैं। माता पिता को भी सोचना चाहिए कि बच्चा कुछ कर नहीं पा रहा तो उस पर दबाव नहीं बनाएं। यदि लड़का या लड़की यहां एडमिशन लेने के बाद भी पढ़ाई छोड़ते हैं तो उन्हें  फीस लौटाई जाती है। जितनी पढ़ाई की है उसी की फीस लगती है। हॉस्टल्स की भी व्यवस्थाएं हमारी टीमें जांचती हैं।

नवज्योति- सर यहां आने वाले स्टूडेंट का पहले टेस्ट होना चाहिए, बच्चे में पाटेंशियल है तभी उसको एडमिशन मिलना चाहिए। ऐसी व्यवस्था हो तो कोटा में ऐसी घटनाएं कम हो सकती हैं। कोचिंग संचालक कमाई के चक्कर में सबको भर लेते हैं।
कलक्टर-अभी भी मैरिट के आधार पर एडमिशन होता है या सिफारिश से एडमिशन होता है। हम सरकार की गाइड़लाइन के अनुसार काम करवा रहे हैं। जहां गड़बड़ी होगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा की सुभाष चंद्रा के जरिये कांग्रेस खेमे में सेंध की तैयारी: चंद्रा बने भाजपा समर्थित उम्मीदवार
जयपुर। एक निजी न्यूज़ चैनल के चेयरमैन और हरियाणा के सांसद रहे सुभाष चंद्रा के जरिए भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा की चौथी सीट के लिए दावेदारी ठोक दी है। हालांकि चंद्रा को भाजपा सिंबल पर प्रत्याशी बनाकर नहीं उतारा गया है। उन्हें भाजपा ने निर्दलीय मैदान में उतारा है । ऐसे में वह भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कहलाएंगे। प्रदेश और फिर केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से चंद्रा को भाजपा ने समर्थन दिया है। चंद्रा को भाजपा अपने पहली सीट के लिए सुरक्षित प्रत्याशी घनश्याम तिवारी को 41 वोट देने के बाद शेष बचे 30 वोट एकमुश्त देगी। इसके अलावा आरएलपी के 3 वोट भी उनके साथ होंगे। अब चंद्रा को जीतने के लिए इसके बाद 8 वोटों की जरूरत होगी। जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और चंद्रा ने अपने बलबूते भी 8 वोट लेने के लिए निर्दलीय और छोटे दलों सहित कुछ कांग्रेस के विधायकों से भी संपर्क साधा बताएं। चंद्रा ने नामांकन दाखिले के अंतिम दिन विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया है। चंद्रा देर रात ही भाजपा से समर्थन लेकर दिल्ली से जयपुर आए थे इसके बाद सुबह उनके नामांकन की औपचारिकताएं भाजपा नेताओं ने ही पूरी की है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घनश्याम तिवारी ने और चंद्रा ने सुबह विधानसभा में नामांकन दाखिल कर दिया है। घनश्याम तिवारी के नामांकन पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित और वरिष्ठ नेता प्रस्तावक और समर्थक बनाए गए हैं। वही चंद्रा के प्रस्तावक और समर्थक भी ज्यादातर भाजपा के ही विधायक हैं। तिवारी और चंद्रा के विधानसभा पहुंचने पर वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़ ,सतीश पूनिया, गुलाबचंद कटारिया ने उनका स्वागत किया। नामांकन भरते वक्त तिवारी और चंद्र के साथ यह सभी बड़े नेता मौजूद रहे।

एलन मस्क कर रहे कोका कोला में कोकीन मिलाने की तैयारी... जाने क्या है सच्चाई
वाशिंगटन। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदने के बाद दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं और उन्होंने एक चौंकाने वाला ट्वीट करके संकेत दिया है कि उनकी नजर अब कोका कोला को खरीदने पर है ताकि वह इसमें एक बार फिर कोकीन मिला सकें।

हालांकि यह तो सिर्फ मस्क ही जानते हैं कि उन्होंने  यह ट्वीट मजाक में किया है या नहीं। टेस्ला के संस्थापक  हालांकि अपने ट्विटर पर कभी-कभी हल्के-फुल्के मजाक करने के लिए जाने जाते  हैं और फ्री स्पीच जैसे कई मुद्दों पर उनके ट्वीट अक्सर विभिन्न मुद्दों पर बहस छेड़ते रहते हैं।

मस्क ने गुरुवार को ट्वीट किया कि वह बहुराष्ट्रीय पेय कंपनी को खरीदेंगे और उसमें फिर से कोकीन मिलाएंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''इसके बाद, मैं कोका-कोला खरीद रहा हूं, ताकि उसमें कोकीन मिला सकूं।''

उल्लेखनीय है कि कोका कोला एक कार्बोनेटेड शीतल पेय है। इसका मुख्यालय अटलांटा  द कोका-कोला कंपनी नाम से है।

वर्ल्ड हेल्थ डे पर विशेष: संसाधनों की कमी के साथ युवा डॉक्टर कर रहे हैं अपनी पारी की शुरुआत
जयपुर। राजस्थान में मेडिकल के क्षेत्र में जाने के लिए युवाओं में रूचि काफी बढ़ी है। सरकारी सेवा में भी युवा डॉक्टर काफी जोश के साथ काम कर रहे हैं। हालांकि युवा डॉक्टरों का कहना है कि इस दौरान उन्हें सरकारी अस्पतालों में संसाधनों की कमी और मरीजों के भार से जूझना पड़ता है, लेकिन इससे उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलता है। वहीं रिटायर्ड हो चुके या रिटायरमेंट के नजदीक पहुंच चुके डॉक्टर इन चुनौतियों को पार कर आज भी पूरी शिद्दत से मरीजों की सेवा में लगे हैं।

वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर ऐसे ही शहर के कुछ युवा और सीनियर डॉक्टर से नवज्योति ने यह जाना कि उनके सामने क्या चुनौतियां पेश आ रही हैं और आगे इन चुनौतियों का कैसे सामना करेंगे।

सरकारी हेल्थ सिस्टम ने हमें समाज सेवा करने का सुनहरा मौका दिया है, जहां हम गरीब और जरूरतमंद लोगों को निशुल्क व अच्छा इलाज दे पाते हैं। साथ ही चिकित्सक और मरीज के बीच विश्वास कायम रखने की हरसंभव कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार अधिक मरीज होने के कारण हमे संसाधनों की कमी का सामना भी करना पड़ता है।
-डॉ. सुचित्रा, गढ़वाल, असिस्टेंट प्रोफेसर, जनरल मेडिसिन एसएमएस अस्पताल

मुझे गवर्नमेंट सर्विस ज्वाइन करके अच्छा लग रहा है। सरकारी क्षेत्र में अपने कौशल को दिखाने का पूरा अवसर मिलता है। हां कुछ दिक्कतें जरूर हैं, जिनमें ओपीडी में बहुत व्यस्त होने के कारण कभी-कभी हमें मरीजों की काउंसलिंग के लिए कम समय मिल पाता है।
-डॉ. अंबिका शर्मा, सहायक आचार्य, श्वसन रोग संस्थान, एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का अहसास सुखद लगता है। बड़े अस्पतालों में मरीजों का भार कम करने और गुणवत्तापूर्ण इलाज के लिए पेरिफेरल हेल्थ सर्विसेज को और मजबूत करने की जरूरत है। वहीं स्वास्थ्यकर्मियों की कमी दूर करना, मजबूत चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा भी मुख्य पहलू हैं।
-डॉ. योगेश स्वामी, असिस्टेंट प्रोफेसर, जनरल मेडिसिन, एसएमएस अस्पताल

मेरी 40 साल की सर्विस हो चुकी है। इस दौरान मुझे कभी भी सरकारी सेवा से दिक्कतें नहीं हुई। हमेशा मरीजों को भगवान और अस्पताल को मंदिर समझकर सेवा की है। इस पेशे की खासियत है कि सरकारी सेवा से तो हम रिटायर हो जाते हैं, लेकिन मरीजों की सेवा से नहीं होते। मैं अगस्त में रिटायर होने वाला हूं पर आगे भी मरीजों का इलाज इसी तरह करता रहूंगा।
-डॉ. आरके सोलंकी, सीनियर प्रोफेसर एंड यूनिट हैड, मनोचिकित्सा विभाग, एसएमएस मेडिकल कॉलेज

मैं आज जो कुछ भी हूं वो सब इस सरकारी सेवा और मरीजों के प्यार के कारण ही हूं। मुझे बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन सभी चुनौतियों को अवसर के तौर पर लिया और आगे बढ़े। वर्तमान समय में मरीजों और डॉक्टरों के बीच बेहतर रिलेशनशिप जरूरी है। रिटायरमेंट में करीब डेढ़ साल का वक्त है। मेरी कोशिश रहेगी कि इस रिलेशनशिप को कायम रखकर मरीजों की सेवा करूं।
-डॉ. डीएस मीणा, सीनियर प्रोफेसर, ऑर्थोपेडिक्स, एसएमएस अस्पताल

चुनावों की तैयारियों में जुटी भाजपा: एक भाजपाई को 25 वोटर को रिझाने का जिम्मा
जयपुर। पांच राज्यों के चुनावों की समाप्ति के बाद प्रदेश भाजपा पौने दो साल पहले ही चुनावी जीत की तैयारी में जुट गई है। भाजपा सभी मतदाताओं तक सीधी पहुंच बनाने के लिए पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति करने जा रही है। हर 25 वोटों से सीधा संपर्क रखने के लिए भाजपा प्रदेशभर में 11 लाख पन्ना प्रमुख बनाने जा रही है। इस काम को पार्टी आगामी 12 दिन यानी 4 अप्रैल तक पूरा करेगी। इसकी शुरुआत शनिवार को होगी। श्रीगंगानगर में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया पन्ना प्रमुख बनाने का काम शुरू करवाएंगे। राजस्थान में करीब 52 हजार बूथ हैं। इस हिसाब से प्रदेश में हर बूथ पर भाजपा 20-21 पन्ना प्रमुख बना रही है।

यह होगी पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी
वोटर लिस्ट के हर पन्ने पर जितने वोटर्स हैं, उनको पार्टी के पक्ष में वोट देने के लिए रिझाने के लिए पार्टी एक प्रमुख यानी पन्ना प्रमुख बना रही है। यह पन्ना प्रमुख अपने वोटर लिस्ट के एक पन्ने के सभी मतदाताओं से मोबाइल, व्यक्तिगत संपर्क करेगा। भाजपा की रीति-नीति, केन्द्र सरकार के काम, प्रदेश कांग्रेस सरकार की विफलता इत्यादि के बारे में बताकर पार्टी के पक्ष में करेगा। वोटिंग के दिन उन्हें मतदान केन्द्र तक लाने का जिम्मा भी उसी का होगा।

इसी रणनीति पर अन्य राज्यों में जीत
भाजपा पिछले दिनों यूपी सहित अन्य सभी राज्यों में चुनावों में इसी रणनीति के तहत पन्ना प्रमुख बनाकर चुनाव लड़ी है और इसके पार्टी के पक्ष में परिणाम भी आए हैं। भाजपा की यह रणनीति सबसे पहले गुजरात चुनावों में मोदी-शाह ने क्रियान्वित की थी। फिर लोकसभा चुनावों में भी पन्ना प्रमुख से फायदा मिला था। हालांकि राजस्थान में पिछले 2018 के चुनावों में भी पन्ना प्रमुख बनाए गए थे, लेकिन तब भाजपा को प्रदेश में हार का सामना करना पड़ा था।

संगठन रचना पार्टी को खास ताकत देती है। आखिरी मतदाता तक पहुंच के लिए पन्ना प्रमुख बना रहे हैं। 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस तक हर बूथ पर पन्ना प्रमुख बना दिए जाएंगे।’
- सतीश पूनिया, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा।

जेहादी साहित्य, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री जब्त
भोपाल। संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाओं के आधार पर मध्यप्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बांग्लादेश से संबंधित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात ए मुजाहिद्दीन (जेएमबी) के चार सक्रिय सदस्यों को यहां से गिरफ्तार कर लिया। एटीएस की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार चारों को कल मध्य रात्रि में यहां सघन आबादी वाले क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद एटीएस की ओर से अन्य कदम भी उठाए जाने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि जेएमबी के चारों सक्रिय सदस्य बांग्लादेश के निवासी बताए गए हैं, जो भोपाल में निवास कर रहे थे। इनके कब्जे से इलेक्ट्रानिक उपकरण, आपत्तिजनक साहित्य और अन्य सामग्री जब्त की गई है। चारों सदस्य ‘जेहादी गतिविधियों’ में संलिप्त थे और भोपाल में वे ‘रिमोट बेस स्लीपर सेल’ तैयार कर रहे थे।

इनकी योजना भविष्य में देशविरोधी घटनाओं को अंजाम देने की थी। गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादियों में फजहर अली, मोहम्मद अकील, जहूरउद्दीन उर्फ इब्राहिम और फजहर जैनुल शामिल। सूत्रों ने कहा कि आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में जेहादी साहित्य, इलेक्ट्रानिक उपकरण और संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं। इन्हीं के आधार पर आरोपियों की पहचान जमात ए मुजाहिद्दीन, बंग्लादेश (जेएमबी) के सक्रिय सदस्य के रूप में हुई है। जेएमबी ने वर्ष 2005 में बंग्लादेश के 50 शहरों और कस्बों में लगभग 300 स्थानों पर लगभग 500 बम विस्फोट किए थे।

भोपाल से पकड़े गए चार संदिग्धों के मामले की जांच के लिए बनाई जा रही एसआईटी : गृह मंत्री

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि भोपाल से पकड़े गए चार संदिग्धों के मामले में जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाया जा रहा है। डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि पकड़े गए संदिग्धों के पास से जेहादी साहित्य, संदिग्ध दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं। मामले की तह में जाने की जरूरत है। अभी एसआइटी बनाई जा रही है, जो मामले की गंभीरता से जांच करेगी। उन्होंने बताया कि चार में से तीन ने बांग्लादेश का निवासी होना स्वीकार कर लिया है। कौन कितने समय से यहां था, इस बारे में अभी अलग-अलग जानकारी मिल रही हैं। सभी से अलग-अलग पूछताछ कर स्थितियां स्पष्ट हो जाएंगी। इसी के साथ उन्होंने बताया कि सभी पुलिस थानों को अलर्ट किया गया है। पुलिस को संदिग्धों की जानकारी एकत्रित करने को कहा है।

संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाओं के आधार पर मध्यप्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बांग्लादेश से संबंधित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात ए मुजाहिद्दीन (जेएमबी) के चार सक्रिय सदस्यों को कल यहां से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादियों में फजहर अली, मोहम्मद अकील, जहूरउद्दीन उर्फ इब्राहिम और फजहर जैनुल शामिल हैं। उनके कब्जे से जेहादी साहित्य, इलेक्ट्रानिक उपकरण और संदिग्ध दस्तावेज जब्त हुए हैं।

कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के चार सहयोगी गिरफ्तार
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने रविवार को पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के चार सक्रिय सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले में आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने के लिए रसद, परिवहन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले जैश-ए-मोहम्मद के चार सक्रिय सहयोगियों को दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में गिरफ्तार किया गया।

सीआरपीएफ जवान की हत्या में शामिल आतंकी समेत दो गिरफ्तार
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान की हत्या में शामिल एक आतंकवादी और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। शोपियां जिले के पुलिस अधीक्षक अमृत पॉल सिंह ने बताया कि सीआरपीएफ के जवान मुख्तार अहमद डोई पर पीछे से हमला किया गया था। उन पर तीन राउंड गोलियां चलाई गईं। मुख्तार के मारे जाने के बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान पुलिस ने एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया जिसकी पहचान रुखसार अहमद थोकर के रूप में हुई है। एसएसपी ने कहा, उसके खुलासे पर, एक पिस्तौल बरामद की गई और आमिर अहमद दीवान के रूप में पहचाने जाने वाले एक ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को भी गिरफ्तार किया गया। वारदात में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई है। यह हमला लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के कमांडर आबिद रमजान शेख के इशारे पर किया गया था।

बच्चे को जन्म के साथ ही मिल जाएगा आधार नंबर
नई दिल्ली। आधार कार्ड बनाने वाली अथॉरिटी यूआईडीएआई जल्द ही अस्पतालों में नवजात शिशुओं को आधार कार्ड देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए अस्पतालों में जल्द ही एनरोलमेंट शुरू किए जाएंगे। यूआईडीएआई के सीईओ सौरभ गर्ग ने बताया कि अब हमारी कोशिश नवजात शिशुओं का नामांकन करने की है। हर साल दो से ढाई करोड़ बच्चे जन्म लेते हैं। हम उन्हें आधार में एनरोल करने की प्रक्रिया में हैं। हम नवजात शिशुओं को आधार नंबर देने के लिए बर्थ रजिस्ट्रार के साथ टाईअप करने की कोशिश कर रहे हैं। अब तक करीब 99 फीसदी वयस्क आबादी को आधार के दायरे में लाया जा चुका है। इसके तहत अब तक देश की 131 करोड़ आबादी को एनरोल किया गया है।

सांसद जौनापुरिया की गिरफ्तारी के आदेश, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री साथ थे, स्वागत होता रहा, पुलिस सुरक्षा में खड़ी रही... अब दिल्ली जाकर बैठे
जयुपर। पुलिस के हाथ लंबे होते हैं, लेकिन टोंक भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया की दो मामलों में गिरफ्तारी के आदेश सीआईडी-सीबी से आए तो यही हाथ अभी बौने दिख रहे हैं। पहले मामले में 25 नवम्बर और दूसरे में 8 दिसम्बर से पुलिस को उनकी तलाश में है। हाल में 10 दिसम्बर को केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा देवली आए थे। जौनापुरिया को गिरफ्तारी आदेश होने की जानकारी थी। पुलिस को भी उनके यहां मौजूद होने का पता था, लेकिन सांसद को गिरफ्तार नहीं कर सकी। मंत्री मिश्रा के साथ वे सर्किट हाउस से लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच घूमते रहे। मिश्रा के साथ खुद का भी जमकर स्वागत कराया, भाषण भी दिया। पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाई, उलट उनकी सुरक्षा में खड़ी रही। मिश्रा यहां सीआईएसएफ के कार्यक्रम में आए थे, लेकिन सीआईएसएफ ने चतुराई दिखाई। गिरफ्तारी के आदेश की भनक लगी तो मंत्री के साथ उनका स्वागत नहीं किया। मालपुरा पुलिस उन्हें तफ्तीश और गिरफ्तारी के लिए अभी भी तलाश कर रही है। जौनापुरिया से नवज्योति ने फोन करके उनका पक्ष जानना चाहा, लेकिन उनके पीए सुरेश पाल ने उनसे बात नहीं कराई। वे अब दिल्ली में हैं।

मालपुरा में दंगा भड़काने और महामारी एक्ट में लॉकडाउन उल्लंघन के दो मामले में तलाश
जौनापुरिया ने वर्ष 2018 में मालपुरा में तिरंगा यात्रा निकाली थी, भड़काऊ भाषण दिए, इस पर हिंसा भड़की, आगजनी हुई। उन सहित 31 लोगों पर मुकदमा बना। इसी तरह वर्ष 2020 में कोरोना लहर के दौरान उन्होंने महामारी एक्ट लागू होने के बावजूद लॉकडाउन का उल्लंघन किया, धरना दिया। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज हुआ। जांच सीआईडी-सीबी ने की। मालपुरा पुलिस को गिरफ्तार करने के आदेश मिले, लेकिन पुलिस की पकड़ से अभी तक दूर हैं।

सीआईएसएफ ने स्वागत नहीं किया तो नाराज हुए.....होटल में गुलदस्ता देने पहुंचे
दरअसल मिश्रा मुख्यत: देवली में सीआईएसएफ के कार्यक्रम में ही आए थे। जौनापुरिया की गिरफ्तारी आदेश की सीआईएसएफ को जानकारी मिल गई थी, इसलिए उनका स्वागत नहीं किया। इस पर जौनापुरिया नाराज भी हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाद में जौनापुरिया को मनाने ऑफ द रिकॉर्ड कुछ अधिकारी ठहराव वाली होटल गए, जहां उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया, लेकिन जौनापुरिया राजी नहीं हुए।

सीआईडी-सीबी से फाइल और गिरफ्तारी के आदेश जैसे ही आए, तुरंत सक्रिय हो गए थे। दो बार नोटिस तामील कराने गए, नहीं लिया। घर पर नोटिस चस्पा किया। वाट्सअप पर भी नोटिस भेजा, फोन भी किया। अब भी नहीं आए तो वारंट जारी कराने की प्रक्रिया शुरू करेंगे और गिरफ्तार कर लाएंगे। लॉकडाउन उल्लंघन पर जमानती मुचलका भर थाने से जमानत का प्रावधान है। फिर भी नहीं आ रहे। दंगा भड़काने का मामला गैर जमानती है। इसकी फाइल फिर से सीआईडी-सीबी गई है।
- कैलाश विश्नोई, थानाधिकारी, मालपुरा

निस्तारण को सभी फाइलें संबंधित जिले-थाने में जाती है। इस मामले की ही नहीं सभी मामलों की नियमित प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा होती है। कार्रवाई जिला पुलिस कर रही है। फिलहाल वे भी बता सकते हैं।- रविप्रकाश मेहरड़ा, एडीजी, क्राइम

प्रशासन शहरों के संग अभियान में बड़े भूखंड धारियों को राहत देने की तैयारी, .....जाने क्या करेगी सरकार
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार प्रशासन शहरों के संग अभियान के दौरान अब बड़े भूखंड धारियों को भी राहत देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए सरकार अभियान के दौरान अब तक दी गई शिथिलताओं का दायरा बढ़ाकर 300 से 500 वर्गमीटर तक करने तक लागू करेगी। इस प्रस्ताव पर अब केवल वित्त विभाग की मंजूरी होनी है।

यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में हुई उच्च स्तरीय बैठक में इसका खाका तैयार कर लिया गया। अब इस प्रस्ताव पर वित्त विभाग से अनुमति लेने का निर्णय लिया गया। धारीवाल ने सचिवालय में बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि अभी तक अभियान में सरकार की मंशा के अनुरूप पट्टे नहीं दिए है। यह कहने में  कोई शंका नहीं है, लेकिन आने वाले समय में अभियान का लक्ष्य जल्द ही हासिल कर लिया जाएगा। नवम्बर तक एक लाख पट्टे दे दिए जाएंगे। अभियान में दी गई छूट का प्रचार प्रसार नहीं होने के कारण आमजन लाभ नहीं ले पा रहे हैं। साथ ही छोटे निकाय जहां पर जोनल डेवलपमेंट प्लान मनाने की जरूरत नहीं है, लेकिन जोधपुर हाई कोर्ट के निर्णय के चलते निकाय पट्टा नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में अब उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सरकार की ओर से दी गई छूट के अनुसार लोगों को अधिक से अधिक पट्टे जारी किए जाए । दस लाख पट्टे देने का लक्ष्य मार्च 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा।

जनता उठाएगी भार : प्रदेश सरकार को अडानी कंपनी को देने है 5000 करोड़ रुपए
जयपुर। केस हारने के बाद अडानी ग्रुप को भुगतान की जाने वाली राशि को राजस्थान की जनता चुकाएगी। जनता से बिजली बिलों में फ्यूल सरचार्ज के नाम पर हो रही वसूली को अगले तीन साल और बढ़ाया जा सकता है। अभी पांच पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से हो रही वसूली को सितम्बर 2022 के बाद दस पैसे प्रति यूनिट होने की संभावना है। अडानी ग्रुप को भुगतान की बड़ी रकम होने के कारण यह वसूली अगले तीन साल तक वसूली जा सकती है। दरअसल, कोयला खरीद मामले में अडानी पावर राजस्थान से केस हारने के बाद ऊर्जा विभाग को मोटे तौर पर अभी पांच हजार करोड़ रुपए का भुगतान और करना पड़ेगा। इस मामले में बिजली कम्पनियां अडानी पावर को इससे पहले 2426 करोड़ का अंतरिम भुगतान कर चुकी हैं।
इसलिए उपभोक्ताओं से पिछले दो सालों से बिलों में वसूली जारी है। भुगतान की वसूली के लिए विद्युत विनियामक आयोग ने गत 13 जून 2019 को डिस्कॉम को वसूली के लिए अधिकृत किया था। डिस्कॉम का 36 किश्तों में वसूला जाने वाला यह पैसा सितम्बर 2019 से लिया जाना जारी है, जो सितम्बर 2022 तक पांच पैसे प्रति यूनिट है।

होगी दुगुनी वसूली
केस हारने के बाद ऊर्जा विभाग को अडानी ग्रुप को करीब पांच हजार करोड़ रुपए और देने है। इसलिए यह भार भी जनता के ऊपर ही आएगा। इसी वजह से विशेष फ्यूल सरचार्ज को पांच पैसे से बढ़ाकर दस पैसे प्रति यूनिट करने पर विचार चल रहा है। यानि सितम्बर 2022 के बाद अगले तीन साल तक दस पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से वसूली होगी।

फ्यूल सरचार्ज वसूली के लिए भाजपा जिम्मेदार
फ्यूल सरचार्ज वसूली के पीछे भाजपा जिम्मेदार है। भाजपा सरकार ने जाते जाते अडानी पावर को पैसा देने का फैसला कर दिया था। हमने आते ही चुनौती दी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज हो गई।
-डॉ. बीडी कल्ला, ऊर्जा मंत्री