ideology - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रधानमंत्री मोदी पर कठोर टिप्पणी को लेकर उपराष्ट्रपति ने कसा खड़गे पर तंज, बोले-मतभेद केवल दृष्टिकोण तक सीमित, व्यक्तिगत रूप से दोनों के बीच अच्छे संबंध
बीदर। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बारे में एक राजनीतिक रूप से कड़ा, लेकिन सौहार्दपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनके बीच मतभेद केवल दृष्टिकोण तक सीमित हैं, जबकि व्यक्तिगत रूप से दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं। राधाकृष्णन ने बीदर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वैचारिक मतभेदों के बावजूद उनके और खरगे के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "हमारे खरगे जी के साथ मेरा थोड़ा मतभेद है, सिर्फ दृष्टिकोण का मतभेद। कभी-कभी मुझे लगता है कि खरगे जी काले और सफेद के बीच अंतर नहीं कर पाते, और कभी-कभी एक आतंकवादी और आतंकवादियों के लिए आतंक बनने वाले के बीच। इसके अलावा मुझे कोई समस्या नहीं है; वे मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं।" गौरतलब है कि हाल ही में खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी, जिस पर सत्ता पक्ष की ओर से तीखी प्रतिक्रिया हुई थी।

कांग्रेस की विचारधारा को गांव-शहरों तक पहुंचाना समय की जरूरत : निरंतर जनसंवाद और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने से सशक्त बनेगा संगठन, सैलजा ने कहा- फील्ड विजिट से भविष्य की रणनीति होगी तय
कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सत्र को संबोधित करते हुए सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को गांव, कस्बों और शहरों तक प्रभावी रूप से पहुँचाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कांग्रेस कमेटी का यह सत्र मंगलवार को कुरुक्षेत्र में शुरू हुआ। इस शिविर में हरियाणा और उत्तराखंड के नव-नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि निरंतर जनसंवाद और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने से ही संगठन सशक्त बनेगा।

सांसद सैलजा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का संदेश साझा करते हुए संगठनात्मक एकजुटता, अनुशासन और सक्रिय जनसंपर्क को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर संगठन सृजन कार्यक्रम के बाद आयोजित किया गया है, जिसमें पार्टी की विचारधारा, वर्तमान राजनीतिक स्थिति और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

प्रशिक्षण के दौरान फील्ड विजिट के माध्यम से गांवों की हकीकत को समझकर भविष्य की रणनीति तय की जाएगी। इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रशिक्षण प्रभारी सचिन राव, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा भी उपस्थित रहे। इसके अलावा कुमारी सैलजा ने लोहड़ी के अवसर पर कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह के निवास पर कार्यक्रम में भाग लिया और प्रदेशवासियों को लोहड़ी व मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।

गांधी दर्शन एक अमर विचारधारा
आजादी के पुरोधा व पथ-प्रदर्शक महान व्यक्तित्व के धनी, सरलता, सौजन्यता और उदारता की मूर्ति व अहिंसा के पक्षधर राष्टÑपिता महात्मा गांधी एक व्यक्ति नहीं, एक विचार थे। और विचार मरा नहीं करते। विचार अमर हैं, उनकी अवधारणाएं शाश्वत हैं। विचार न जन्म लेते हैं ,न ही नष्ट होते हैं। प्रत्येक विचार हमारे अंतर्मन में गहरे बैठे होते हैं। काल के अजेय प्रवाह में कोई मनीषि पैदा होता है और उस विचार को शब्द दे देता है।

शनै: शनै: वह विचार वृहद सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक परिवर्तनों का कारण बनता है। वह विचार जिसने बुद्ध की अहिंसा को, या कहें तो बुद्ध के आविर्भाव से भी पूर्व सनातन संस्कृति में गहरे व्याप्त अहिंसा को केंद्र में ला दिया। समाजवाद का मूल सिद्धांत उनके विचारों में है। हो सकता है कि उन्होंने समाजवाद शब्द का प्रयोग न किया हो, लेकिन यह सच है कि उनसे बड़ा कोई समाजवादी नहीं है। उनका अछूतोद्धार आंदोलन शोषितों, दलितों, पिछड़ों को मुख्यधारा में शामिल करने का बेजोड़ उदाहरण है। शायद उनसे बड़ा दलित हितैषी पैदा ही नहीं हुआ। इस बात को स्वयंभू दलित हितैषियों को समझने की जरूरत है। गांधी के होने का अर्थ है मनसा वाचा कर्मणा एकरूपता का होना। कथनी और करनी में अंतर रखने वाले उनकी प्रासंगिकता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। नमो बुद्धाय की आवाज बुलंद करने वाले याद रखें कि बुद्ध अहिंसा एवं करुणा के सबसे बड़े प्रतीक हैं।

भारतीय समाज और विश्व समुदाय में गांधी का वजूद अनमोल है। यथार्थ और आदर्श का सतत तालमेल, सत्याग्रह, सुराज और उनका सविनय अवज्ञा आंदोलन चिर प्रासंगिक है। गांधी ने दुनियाभर के चिंतकों को अपने विचारों से प्रभावित किया। उनका स्वभाव, रुचि, आदत जीवन दर्शन सत्यापित है। वो गांधी ही थे, जो अकेले अहिंसा के दम पर बंगाल की आग शांत कर आए और 55,000 सैनिकों के बाद भी पंजाब की आग जलती रही। हमें शोषित के साथ खड़ा होना, शोषित तबके का पक्षधर होना, क्रिया की प्रतिक्रिया का विरोध करना, लाख असहमतियों और चौतरफा विरोध के बावजूद अपनी बात पर मजबूती से स्टैंड लेना गांधी ने सिखाया। उनका जीवन अपने आप में महज एक प्रयोग ही था, जिसमें असफलताएं भी आईं और आलोचनाएं भी, हर किसी की जिंदगी में आती हैं और इन्हीं सबने गांधी को बड़ा बना दिया। गांधी कहते थे कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। उन्होंने अपने सपनों के भारत में गांव के विकास को प्रमुखता प्रदान करके उससे देश की उन्नति निर्धारित होने की बात कही थी। गांधी ने अपने सपनों के भारत में अपनी व्यापक दृष्टि का परिचय देते हुए ग्रामीण विकास की तमाम आवश्यकताओं की पूर्ति करके ग्राम स्वराज्य, पंचायतराज,  ग्रामोद्योग, महिलाओं की शिक्षा, गांव की सफाई व गांव का आरोग्य व समग्र विकास के माध्यम से सशक्त देश के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया था।

गांवों में ग्रामोद्योग की दयनीय स्थिति से चिंतित गांधी ने स्वदेशी अपनाओ,  विदेशी भगाओ के जरिए गांवों को खादी निर्माण से जोड़कर अनेकों बेरोजगार लोगों को रोजगार देकर स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका को रेखांकित किया। वे स्वतंत्रता के पश्चात एक ऐसे भारत का निर्माण करना चाहते थे, जहां ऊंच-नीच और महिला-पुरुष का भेद समाप्त हो और सभी अपने मताधिकार का विवेकपूर्ण प्रयोग करके अपने प्रतिनिधि का चयन कर लोकतंत्र की नींव को मजबूत करें। उन्होंने स्वराज्य की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए कहा था कि स्वराज्य का मतलब बहुसंख्यक हिंदुओं का प्रभुत्व न होकर धर्म-जाति के भेदभावों से अछूते रहकर एक समतामूलक समाज का लोक सम्मति से शासन करना है। इसको लेकर उन्होंने समय-समय पर यंग इंडिया, हरिजन, हरिजन सेवक जैसी पत्र-पत्रिकाओं में अपने विचारों को उजागर भी किया। उन्होंने स्वराज्य को पवित्र शब्द के रूप में इंगित करते हुए उसे आत्म-शासन व आत्म-संयम से परिभाषित किया। गांधी भारतीय महिलाओं के पुनरुत्थान व उनको सामाजिक कुरीतियों व रूढ़ियों से मुक्त कराने के लिए प्रतिबद्ध थे। वे महिलाओं के सम्मान के लिए उनके समान अधिकार व देश के सामाजिक,  राजनीतिक, आर्थिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण सहभागिता के पुरजोर समर्थक थे।

उन्होंने महिला शिक्षा, विधवाओं के पुनर्विवाह व महिलाओं के लिए दहेज मुक्त समाज का निर्माण करके उन पर जबरदस्ती लादे जाने वाले दबावों के विष से उन्हें स्वतंत्र कराना चाहते थे। निजी महत्वाकांक्षा से मुक्त उनका समूचा जीवन प्रदर्शन नहीं, बल्कि दर्शन साबित हुआ। गांधी दर्शन के चार आधारभूत सिद्धांत  सत्य, अहिंसा, प्रेम और सद्भाव न केवल एक सशक्त समाज व राष्टÑ निर्माण के घटक हैं, बल्कि एक सच्चे व नेक दिल इंसान की व्यक्तिगत एवं चारित्रिक विशेषताएं भी हैं। अभी गांधी के सपनों के भारत को साकार करने के लिए हमें लंबा सफर तय करना है। एक ऐसा माहौल कायम करने की आवश्यकता है, जहां लोगों में गांधीवाद और गांधी मूल्यों के प्रति आस्था व विश्वास बना रहे।

-देवेन्द्रराज सुथार
यह लेखक के अपने विचार हैं।

सत्ता के लालच में विचारधारा छोड़ने वाला इंसान कहलाने लायक भी नहीं: माकन
जयपुर। बाड़ा पदमपुरा में कांग्रेस के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने भी भाग लिया। माकन ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं को कांग्रेस की विचारधारा को जिंदा रखने का आह्वान किया।

माकन ने कहा कि आजकल सत्ता के लालच में विचारधारा को छोड़ वितरित विचारधारा के पार्टी में शामिल होने का चलन बन गया है जो गलत है। सत्ता के लालच में अपनी विचारधारा छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने वाला राजनेता तो क्या इंसान कहलाने लायक भी नहीं है। अपने छात्र राजनीति के जीवन को याद करते हुए माकन ने कहा कि उस समय भी कांग्रेस में इस तरह के ट्रेनिंग कैंप होते थे जिनमें बड़े-बड़े नेता शामिल होकर कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने में जुटे रहते थे। वर्ष 1983 में कांग्रेस के कई ट्रेनिंग कैंपों में मैं खुद गया जहां राजीव गांधी प्रणब मुखर्जी शंकर दयाल शर्मा जैसे बड़े-बड़े नेता पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते थे। इस तरह के प्रशिक्षण शिविर आयोजित होने से कांग्रेस की विचारधारा मजबूत होती है। हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि कांग्रेस की विचारधारा को ज्यादा से ज्यादा मजबूत करें और इस को जिंदा रखें।

AICC में सोनिया की क्लास में एकजुटता और अनुशासन की नसीहत : BJP और संघ विचारधारा से लड़ने का आह्वान
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने मंगलवार को मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की विचारधारा से पुरजोर लड़ाई करने और उनके झूठ का पर्दाफ़ाश करने का पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। गांधी ने पार्टी महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की एक अहम बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की एकजुटता और अनुशासन बनाने पर नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि हमें भाजपा-संघ की द्वेषपूर्ण विचारधारा का मुकाबला करते हुए पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके झूठ का पर्दाफाश करना है। उन्होंने कहा कि देश से जुड़े अहम मुद्दों पर कांग्रेस रोज बयान जारी करती है पर पार्टी का संदेश प्रखंड और जिलास्तर पर कार्यकर्ताओं तक नहीं पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नीतिगत मुद्दों पर राज्य स्तर के नेताओं में वैचारिक स्पष्टता और एकजुटता की कमी दिखती है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने हाल ही में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भी पार्टी के नेताओं को पार्टी सम्बंधी अपने विचार पार्टी के फॉरम में रखने और मीडिया के जरिए उनसे संवाद नहीं करने की सख्त हिदायद दी थी। उन्होंने उस बैठक में यह भी कहा था कि वह कामचलाऊ नहीं बल्कि पूर्ण अध्यक्ष है और पार्टी के काम पर निरंतर ध्यान देती हैं। उन्होंने मंगलवार को भी पार्टी में अनुशासन की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अगर लड़ाई जीतनी है तो जनता के समक्ष भाजपा तथा संघ के 'दुष्प्रचार' और 'झूठ' को बेनकाब करना होगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने नेताओं से कहा कि आपको पार्टी कार्यकर्ताओं को इस तरह प्रशिक्षित करना होगा कि वह भाजपा और संघ की ओर से चलाए जा रहे दुष्प्रचार का मुकाबला कर सकें। उन्होंने कहा हमारा अपना इतिहास इस तथ्य का गवाह है कि अगर अन्याय और असमानता के खिलाफ सफल होना है तो इसे जमीनी स्तर पर व्यापक आंदोलन का रूप लेना होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने देश की संस्थाओं को नष्ट करने का प्रयास किया ताकि वह जवाबदेही से बच सके। उसने संविधान के आधारभूत मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास किया है ताकि वह खुद के लिए निचले स्तर के लिए मानक रख सके। उसने हमारे लोकतंत्र की बुनियादी बातों को विवादों के घेरे में खड़ा किया है। सोनिया ने पांच राज्यों में अगले साल के शुरू में विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाले महीनों में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन राज्यों में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और नेता कमर कस रहे हैं। हमारा चुनाव अभियान समाज के सभी तबकों के साथ चर्चा के बाद सामने आई ठोस नीतियों एवं कार्यक्रमों के आधार पर होना चाहिए।

बैठक में कांग्रेस के सदस्यता अभियान, महंगाई को लेकर शुरू होने वाले जन-जागरण अभियान और पाँच राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा के लिए आयोजित की गई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और राज्य इकाइयों के अध्यक्षों के साथ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल तथा अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। गौरतलब है कि 16 अक्टूबर को हुई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में संगठनात्मक चुनाव का कार्यक्रम तय करने के साथ ही यह निर्णय लिया गया था कि आगामी एक नवंबर से कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाएगी, जो अगले साल 31 मार्च तक चलेगा। इसके साथ ही 14 से 29 नवंबर के बीच महंगाई के मुद्दे पर राष्ट्रीय स्तर पर जन-जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था।

CONG v/s BJP : भाजपा विचारधारा से मुकाबले की तैयारी, कांग्रेस देगी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग
जयपुर। आगामी समय में भाजपा पार्टी और उसकी विचारधारा से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस ने कमर कसना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने राजस्थान सहित पूरे देश मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया है। ट्रेनिंग में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की रीतिनीति,विचारधारा और संगठन के इतिहास की जानकारी दी जाएगी। राजस्थान में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नियमित ट्रेनिंग दी जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सचिव ललित तूनवाल ने बताया कि भाजपा से पूरे देश मे मुकाबले के लिए एआईसीसी की एक बैठक में काँग्रेस के बड़े नेताओं ने नियमित प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण हिस्सा माना था। एआईसीसी के निर्णय के बाद राजस्थान में भी नियमित प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। जिसमें कांग्रेस की रीतिनीति, सिद्धांत, विचारधारा और वर्तमान परिपेक्ष्य की जानकारी दी जाएगी। राजस्थान के कुछ नेताओं को प्रशिक्षण दिल्ली में दिया जाएगा। ये नेता राजस्थान में राज्य तथा जिला स्तरीय नेताओं को प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद सभी जिलों और ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देकर सभी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। कुछ नेताओं को दिल्ली में जनजागरण अभियान और सदस्यता अभियान की ट्रेनिंग दी जाएगी। आगामी दिनों में चुनावों से पहले कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने में जुटी है,ताकि धरातल पर विपक्षी पार्टियों से मुकाबला किया जा सके। आगामी दिनों में इन ट्रेनिंग के बाद कांग्रेस जनता के बीच भाजपा और आरएसएस से मुकाबला करने के लिए तैयार होगी। राजस्थान में 14 से 29 नवम्बर तक आयोजित होने वाले जनजागरण अभियान की तैयारियों के लिए पीसीसी में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है,जिसमे कई कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।