Tehran News - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईरानी लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम जोल्फागरी की कड़ी चेतावनी: शर्तों के अनुरूप होने पर अमेरिका के साथ बातचीत संभव, तब तक कुछ भी नहीं होगा सामान्य
तेहरान। ईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल किसी भी प्रकार की बातचीत से इनकार करते हुए कहा है कि वार्ता तभी संभव है जब वह ईरान की इच्छा के अनुरूप होगी और अमेरिका ईरानी लोगों के प्रति किसी भी प्रकार के शत्रुतापूर्ण इरादे को पूरी तरह से त्याग देगा। ईरान के खातम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम जोल्फागरी ने बुधवार को एक कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जब तक अमेरिका अपनी आक्रामक सोच को नहीं त्याग देता तब तक सामान्य स्थिति बहाल नहीं हो पाएगी।

रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, "जब तक हमारी इच्छा नहीं होगी तब तक कुछ भी सामान्य नहीं होगा। हमारा पहला और आखिरी शब्द यही था, है और रहेगा। हम जैसे लोग आप जैसे लोगों के साथ कभी बातचीत नहीं करेंगे।" ये टिप्पणियां उन खबरों के बीच आई हैं जिनमें कहा गया है कि अमेरिका ने ईरान को मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से 15 सूत्री प्रस्ताव पेश किया है, जिसका असर अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर पड़ने लगा है। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में अज्ञात अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी गई है।

अमेरिकी और इजरायली सेनाओं द्वारा 28 फरवरी को तेहरान सहित पूरे ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए जाने के बाद से अमेरिका और ईरान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इन हमलों में भारी नुकसान हुआ और नागरिक हताहत हुए। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल और क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए।

अमेरिका और इज़रायल ने हालांकि शुरू में इन हमलों को ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ पूर्वनिर्धारित उपाय बताया था लेकिन बाद में दोनों देशों ने संकेत दिया कि ईरान के क्षेत्रीय प्रभाव को कम करना और संभावित रूप से नेतृत्व में बदलाव लाना उनके व्यापक उद्देश्यों में हैं। इस पृष्ठभूमि में ईरान का नवीनतम रुख एक कठोर स्थिति का संकेत देता है, जिससे निकट भविष्य में किसी भी राजनयिक सफलता की संभावना पर संदेह उत्पन्न होता है।

ईरान में नए युग की शुरुआत: दिवंगत अली खामेनेई के बेटे मोजतबा ने संभाली कमान, नया सर्वोच्च नेता बनते ही ईरान ने इजरायल पर बोला हमला
तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई के पुत्र मोजतबा खामेनेई को सोमवार को देश का नया सर्वोच्च नेता चुन लिया गया। ईरान के सरकारी मीडिया ने आधिकारिक तौर पर इस फैसले की जानकारी साझा की है। ईरान में नेतृत्व के चयन के लिए उत्तरदायी संस्था असेंबली ऑफ़ एक्सपर्ट्स ने उनके नाम पर मुहर लगाई। गौरतलब है कि यह परिषद 88 सदस्यीय एक शक्तिशाली धार्मिक संस्था है, जो पिछले कुछ समय से नए नेता के चयन की प्रक्रिया में जुटी थी।

परिषद के एक आधिकारिक बयान में कहा गया, युद्ध के अत्यंत गंभीर हालातों और हमारी संस्था के विरुद्ध शत्रुओं की सीधी धमकियों के बावजूद, इस्लामी व्यवस्था के नेतृत्व के चयन और उसकी घोषणा की प्रक्रिया एक पल के लिए भी नहीं रुकी। मोजतबा का जन्म आठ सितंबर 1969 को ईरान के मशहद शहर में हुआ था। वह अपने छह भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर हैं। उन्हें लंबे समय से अपने पिता के उत्तराधिकारी और ईरानी सुरक्षा तंत्र के प्रभावशाली चेहरे के रूप में देखा जाता रहा है।

एमएनए के अनुसार, ईरानी सेना, अधिकारियों और जनता ने खामेनेई के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ ली है। सोमवार तड़के जारी बयानों में, ईरान के अधिकारियों और संगठनों ने नए चुने गए नेता के प्रति अपनी वफादारी की घोषणा की। ईरान के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने खामेनेई के प्रति निष्ठा जताते हुए एक बयान में पुष्टि की कि वे दुश्मनों की साजिशों के खिलाफ खड़े रहेंगे और देश की रक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

शिया धर्मगुरु खामेनेई ईरानी सत्ता के गलियारों में सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक हैं और उन्हें शक्तिशाली इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स का करीबी माना जाता है। ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने ईरानी लोगों से नए चुने गए नेता के पीछे खड़े होने और एकता बनाए रखने का आग्रह किया है।

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि खामेनेई का बेटा उन्हें अस्वीकार्य होगा। उन्होंने कहा था कि यदि नियुक्ति उनकी इच्छा के अनुसार नहीं हुई, तो ईरान का नया नेता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाएगा।