call - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पीएम मोदी को झालमुरी खिलाने वाले युवक को मिली जान से मारने की धमकी, डर के साये में परिवार, पाकिस्तान से आया फोन
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारग्राम दौरे के दौरान चर्चा में आए झालमुरी विक्रेता विक्रम साओ अब डर के साये में जी रहे हैं। पीएम मोदी के साथ उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें लगातार धमकी भरे कॉल और मैसेज मिल रहे हैं। विक्रम का दावा है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से फोन कर उन्हें जान से मारने और घर को बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने वीडियो कॉल पर हथियार दिखाकर डराने की कोशिश भी की।

लगातार मिल रही धमकियों के कारण वह मानसिक तनाव में हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मामले की जानकारी प्रशासन को देने के बाद उनकी सुरक्षा के लिए दो सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। विक्रम का कहना है कि वह परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य हैं और अब उन्हें हर समय अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है।

राजभवन के बुलावे पर फिर नहीं पहुंचे सुविवि के कुलपति
उदयपुर। सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अमेरिकासिंह ने राजभवन के बुलावे पर शुक्रवार को माउंट आबू में राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र के सामने उपस्थित नहीं हुए। इस तरह उन्होंने सीकर के गुरुकुल विवि की सम्पत्ति के भौतिक सत्यापन में गलत रिपोर्ट पेश करने के मामले में राजभवन स्तर से मिला छठां अवसर भी गंवा दिया है। ऐसे में अब कुलाधिपति मिश्र उनके स्तर पर निर्णय करेंगे।

बताया गया कि कुलपति ऑनलाइन जुड़कर उनका स्पष्टीकरण रखना चाहते थे, लेकिन राज्यपाल मिश्र ने इसकी स्वीकृति प्रदान नहीं की। संभवतया प्रदेश का यह पहला मामला है जब कुलाधिपति किसी कुलपति को छह बार उसका पक्ष रखने के लिए आमंत्रित कर रहे हो और कुलपति छह में से एक बार भी उनके सामने उपस्थित नहीं हों। उल्लेखनीय है कि जयपुर के अशोकनगर थाने में कुलपति प्रो. सिंह के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है तथा प्रदेश सरकार भी उन्हें निलम्बित करने की अनुशंसा कर चुकी है। शुक्रवार को कुलपति प्रो. सिंह के अनुपस्थिति रहने पर प्रमुख सचिव सुबीर कुमार ने रिपोर्ट तैयार कर राज्यपाल को सौंप दी है। राज्यपाल अब उनके स्तर पर निर्णय करेंगे।

पूर्व नोटिस में दी थी चेतावनी
विधानसभा में करीब एक दर्जन विधायकों ने कुलपति प्रो. सिंह पर गुरुकुल विवि के भौतिक सत्यापन, उनकी योग्यता व कार्यशैली को लेकर कई आरोप लगाए थे। इस पर जयपुर के संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने जांच कर रिपोर्ट दी थी। गत दो माह में कुलपति प्रो. सिंह को दो अलग-अलग कमेटियों और राजभवन ने छह बार उनका पक्ष रखने के लिए बुलाया। अंतिम बार भेजे गए पत्र में तो चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन कुलपति प्रो. सिंह ने जवाब दिया और उपस्थित नहीं होने का कोई कारण ही बताया। इस अंतिम पत्र में कुलपति प्रो. सिंह को हिदायत दी गई थी कि यदि प्रो. सिंह 27 मई को पेश नहीं होते हैं तो उपलब्ध साक्ष्य और दस्तावेजों के आधार पर राजभवन निर्णय करेगा।

19 अप्रेल से अवकाश पर कुलपति
कुलपति प्रो. सिंह 19 अप्रेल से अवकाश पर चल रहे हैं, इस अवधि में वे कहां हैं और क्या कर रहे हैं, किसी को जानकारी नहीं है। माउंट आबू से पूर्व कुलपति प्रो. सिंह को उदयपुर में संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता वाली कमेटी के समक्ष पेश होना था, लेकिन वे यहां भी नहीं आए।

उत्तरप्रदेश पहुंची कमेटी, आज आएगी
इस बीच, उदयपुर के संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी की दोनों बैठक में कुलपति के अनुपस्थित रहने पर कमेटी सदस्यों को उत्तरप्रदेश भेजा गया है, जो शनिवार को उदयपुर लौटेंगे। इसके बाद संभागीय आयुक्त कमेटी की बैठक कर रिपोर्ट तैयार करेंगे। बताया गया कि यह कमेटी कुलपति प्रो.सिंह के दस्तावेज जांचने के लिए उत्तरप्रदेश गई है। कुलपति प्रो.सिंह की योग्यता को लेकर राज्य सरकार ने संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया है।

यह है मामला
सीकर के गुरुकुल विवि की अचल सम्पत्तियों के भौतिक सत्यापन के लिए गठित कमेटी में सुविवि के कुलपति प्रो. सिंह अध्यक्ष एवं सुविवि के ही साइंस कॉलेज के पूर्व डीन प्रो. जीएस राठौड़ व दो अन्य सदस्य थे। कमेटी ने मौके पर पहुंचे बगैर ही बंद कमरे में बैठकर रिपोर्ट तैयार कर दी। विधानसभा में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया तो राजभवन स्तर पर जांच कमेटी बनाई गई। इसमें इस कमेटी पर आरोप सिद्ध हो गए। सदस्यों को निलंबित कर दिया गया जबकि कुलपति प्रो. सिंह को राज्यपाल के समक्ष उनका पक्ष रखने के लिए छह बार बुलाया गया है, लेकिन वे एक बार भी उपस्थित नहीं हुए है।

सुविवि : कुलपति को संभागीय आयुक्त का ‘बुलावा’, कुलपति बीमार
उदयपुर। सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह की योग्यता एवं अन्य सम्बन्धित प्रकरणों की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित कमेटी के अध्यक्ष एवं उदयपुर के संभागीय आयुक्त ने चार मई यानी बुधवार को प्रो. सिंह को योग्यता संबंधी मूल दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। जांच कमेटी की बैठक भी बुधवार को इसके अध्यक्ष एवं संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में होगी। इस बीच, कुलपति प्रो. सिंह ने सोमवार को नए कार्यवाहक कुलपति प्रो. सीआर सुथार को सोशल मीडिया पर संदेश भेजकर तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए 10 मई तक अवकाश पर रहने की सूचना भेज दी है। हालांकि, यह सूचना अब तक रजिस्ट्रार सीआर देवासी तक नहीं पहुंची है। उल्लेखनीय है कि कुलपति प्रो. सिंह 19 अप्रेल से ही अवकाश पर हैं। पहले उन्होंने 30 अप्रेल को उदयपुर लौटने की बात कही थी, लेकिन अब 10 मई तक अवकाश बढ़ा दिया है।

फिर बदल गए कार्यवाहक कुलपति
प्रो. सिंह ने जांच समिति के बुलावे को दरकिनार करते हुए बीमारी का हवाला देकर छुट्टियां बढ़ा ली है, लेकिन सुविवि के प्रति वे बीमारी की अवस्था में भी सक्रिय हैं। उन्होंने अब कार्यवाहक कुलपति बदल दिया है। 19 अप्रेल को अवकाश पर जाने से पूर्व उन्होंने प्रो. नीरज शर्मा को कार्यवाहक कुलपति बनाया था, जबकि अब कार्यवाहक कुलपति का दायित्व आर्ट्स कॉलेज के डीन प्रो. सीआर सुथार को सौंप दिया गया है।

इनका कहना है..
कुलपति प्रो. सिंह कब तक अवकाश पर है, इस संबंध में मेरे पास कोई जानकारी नहीं है। पूर्व में भी कार्यवाहक कुलपति नीरज शर्मा ने बार-बार पूछने पर उन्होंने पत्र भेजकर 30 अप्रेल तक उनके अवकाश पर रहने की जानकारी दी थी।
सीआर देवासी, रजिस्ट्रार, सुविवि
कार्यवाहक कुलपति का दायित्व मुझे सौंपा गया है। प्रो.सिंह ने मुझे सोशल मीडिया पर संदेश भेजकर सूचित किया है कि उनकी तबीयत सही नहीं है और वे आगामी 10 मई तक अवकाश पर रहेंगे।
प्रो. सीआर सुथार, कार्यवाहक कुलपति, सुविवि

photo mlsu

परिवारवाद पर रोक लगाने के लिए PM मोदी का आह्वान
नई दिल्ली। हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 4 राज्यों में बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अगर हाल में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों के बच्चों को टिकट नहीं देना पाप है, तो यह पाप उन्होंने किया है।

पीएम मोदी ने मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी सांसदों से कहा कि परिवारवादी पार्टी जातिवादी पार्टी होती है और अगर इसके खिलाफ लड़ाई लडऩी है तो अपनी भाजपा में भी इसका ख्याल रखना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सांसदों के बच्चों को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाया लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि इसके बावजूद सभी सांसदों ने पार्टी को विजयी बनाने के लिए दिल से काम किया, इसके लिए सभी सांसदों का धन्यवाद।

बैठक में  मोदी ने सांसदों से कहा कि वे अपने-अपने इलाके में हारे हुए 100-100 बूथों का आकलन कर एक रिपोर्ट तैयार करें कि इन बूथों पर पार्टी के हारने की क्या वजह रही। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी फिल्म है और इस तरह की फिल्में बनती रहनी चाहिए ताकि सत्य सामने आ सके।

संसदीय दल की बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संवाददाताओं से कहा कि बैठक में  मोदी ने परिवारवाद के खिलाफ भाजपा की पहल की सराहना की।  उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को बाहर निकालने के लिए सरकार द्वारा चलाए गए ऑपेरशन गंगा का जिक्र करते हुए विरोधी दलों पर इस मुद्दे का राजनीति करने का भी आरोप लगाया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूक्रेन मसले पर बैठक में एक प्रस्तुतीकरण भी दिया।

इससे पहले भाजपा संसदीय दल की बैठक में भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अगुवाई में पार्टी के सभी सांसदों ने विधानसभा चुनावों में मिली जीत को लेकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। संसदीय दल की बैठक में  मोदी के पहुंचते ही चार राज्यों में मिली जीत को लेकर सांसदों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। चुनावों में मिली प्रचंड जीत के लिए भाजपा के सभी पूर्व अध्यक्षों गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मोदी और नड्डा को माला पहना कर उनका स्वागत किया और जीत के लिए बधाई दी।

संसदीय दल की बैठक में सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर , यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा और कर्नाटक के बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।

मंत्रिमंडल का फैसला आलाकमान पर
दिल्ली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को 10, जनपथ पर सोनिया गांधी से शिष्टाचार भेंट की. सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सीएम गहलोत ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि सीएम गहलोत ने मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों का मामला पार्टी आलाकमान पर छोड़ा है। उसी के दिशा निर्देश में यह काम होगा। सीएम गहलोत की राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हो सकी। वह दिल्ली से बाहर हैं। गहलोत ने सोनिया गांधी से देश एवं राज्य के राजनीतिक हालात समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की। कहा, जब आलाकमान से मिलना होता है तो कई मसलों पर बात होती है।

सीएम गहलोत ने दिल्ली में मीडिया से रूबरू होते हुए महंगाई और बिगड़ती अर्थव्यवस्था के हालात के लिए केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उसकी नीतियों के कारण आम जनता परेशान हो रही है। गहलोत ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर आरोप लगाया कि यह सरकार काम कम करती है और प्रचार ज्यादा करती है। वहीं गहलोत ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में और कमी करने का केन्द्र सरकार से आग्रह किया। वैट कम करने के सवाल पर गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार को इस फैसले से घाटा होगा। राजस्व की हानि होगी। फिर भी सरकार जल्द ही इस बारे में कोई निर्णय लेगी। इस सरकार के काम करने के तौर तरीकों से समाज का ताना बाना खराब हुआ है। यह सरकार लोगों को आपस में लड़वा रही है। जिससे माहौल खराब हो रहा है। यह सरकार लोकतांत्रिक तौर तरीकों का पालन नहीं कर रही है। बल्कि कई अच्छी परंपराएं टूटी हैं। जिसका भविष्य में हमें नुकसान होगा।

AICC में सोनिया की क्लास में एकजुटता और अनुशासन की नसीहत : BJP और संघ विचारधारा से लड़ने का आह्वान
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने मंगलवार को मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की विचारधारा से पुरजोर लड़ाई करने और उनके झूठ का पर्दाफ़ाश करने का पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। गांधी ने पार्टी महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की एक अहम बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की एकजुटता और अनुशासन बनाने पर नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि हमें भाजपा-संघ की द्वेषपूर्ण विचारधारा का मुकाबला करते हुए पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके झूठ का पर्दाफाश करना है। उन्होंने कहा कि देश से जुड़े अहम मुद्दों पर कांग्रेस रोज बयान जारी करती है पर पार्टी का संदेश प्रखंड और जिलास्तर पर कार्यकर्ताओं तक नहीं पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नीतिगत मुद्दों पर राज्य स्तर के नेताओं में वैचारिक स्पष्टता और एकजुटता की कमी दिखती है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने हाल ही में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भी पार्टी के नेताओं को पार्टी सम्बंधी अपने विचार पार्टी के फॉरम में रखने और मीडिया के जरिए उनसे संवाद नहीं करने की सख्त हिदायद दी थी। उन्होंने उस बैठक में यह भी कहा था कि वह कामचलाऊ नहीं बल्कि पूर्ण अध्यक्ष है और पार्टी के काम पर निरंतर ध्यान देती हैं। उन्होंने मंगलवार को भी पार्टी में अनुशासन की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अगर लड़ाई जीतनी है तो जनता के समक्ष भाजपा तथा संघ के 'दुष्प्रचार' और 'झूठ' को बेनकाब करना होगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने नेताओं से कहा कि आपको पार्टी कार्यकर्ताओं को इस तरह प्रशिक्षित करना होगा कि वह भाजपा और संघ की ओर से चलाए जा रहे दुष्प्रचार का मुकाबला कर सकें। उन्होंने कहा हमारा अपना इतिहास इस तथ्य का गवाह है कि अगर अन्याय और असमानता के खिलाफ सफल होना है तो इसे जमीनी स्तर पर व्यापक आंदोलन का रूप लेना होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने देश की संस्थाओं को नष्ट करने का प्रयास किया ताकि वह जवाबदेही से बच सके। उसने संविधान के आधारभूत मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास किया है ताकि वह खुद के लिए निचले स्तर के लिए मानक रख सके। उसने हमारे लोकतंत्र की बुनियादी बातों को विवादों के घेरे में खड़ा किया है। सोनिया ने पांच राज्यों में अगले साल के शुरू में विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाले महीनों में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन राज्यों में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और नेता कमर कस रहे हैं। हमारा चुनाव अभियान समाज के सभी तबकों के साथ चर्चा के बाद सामने आई ठोस नीतियों एवं कार्यक्रमों के आधार पर होना चाहिए।

बैठक में कांग्रेस के सदस्यता अभियान, महंगाई को लेकर शुरू होने वाले जन-जागरण अभियान और पाँच राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा के लिए आयोजित की गई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और राज्य इकाइयों के अध्यक्षों के साथ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल तथा अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। गौरतलब है कि 16 अक्टूबर को हुई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में संगठनात्मक चुनाव का कार्यक्रम तय करने के साथ ही यह निर्णय लिया गया था कि आगामी एक नवंबर से कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाएगी, जो अगले साल 31 मार्च तक चलेगा। इसके साथ ही 14 से 29 नवंबर के बीच महंगाई के मुद्दे पर राष्ट्रीय स्तर पर जन-जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था।