stations - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उत्तर पश्चिम रेलवे के स्टेशनों पर विभिन्न ट्रेनों का होगा ठहराव
जयपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से उत्तर पश्चिम रेलवे के अनूपशहर, सिद्धमुख, राजलदेसर, तालछापर एवं पडिहारा स्टेशनों पर विभिन्न रेल सेवाओं का होगा ठहराव प्रारंभ किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार श्री गंगानगर–तिलक ब्रिज ट्रेन 2 मई से अनूपशहर स्टेशन पर रात 12.40 बजे आगमन कर 12.41 बजे प्रस्थान एवं सिद्धमुख स्टेशन पर रात 12.49 बजे आगमन कर रात 12.50 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार तिलक ब्रिज–श्रीगंगानगर ट्रेन 2 मई से सिद्धमुख स्टेशन पर रात 1.08 बजे आगमन कर रात 1.09 बजे प्रस्थान एवं अनूपशहर स्टेशन पर रात 1.17 बजे आगमन कर 1.18 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं बीकानेर–हरिद्वार  रेलसेवा 2 मई से राजलदेसर स्टेशन पर रात 12.51 बजे आगमन कर 12.53 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार हरिद्वार–बीकानेर  रेलसेवा 3 मई से राजलदेसर स्टेशन पर सुबह 5.10 बजे आगमन कर 5.12 बजे प्रस्थान करेगी। जोधपुर–दिल्ली सराय रोहिल्ला रेल सेवा 2 मई से तालछापर स्टेशन पर रात 10.46 बजे आगमन, 10.47 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार  दिल्ली सराय रोहिल्ला–जोधपुर ट्रेन 1 मई से तालछापर स्टेशन पर सुबह 5.04 बजे आगमन कर 5.05 बजे प्रस्थान करेगी। जोधपुर–दिल्ली सराय रोहिल्ला रेल सेवा 2 मई से पड़िहारा स्टेशन पर दोपहर 3.10 बजे आगमन कर 3.11 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार दिल्ली सराय रोहिल्ला–जोधपुर रेल सेवा 2 मई से पड़िहारा स्टेशन पर दोपहर 1.01 बजे आगमन कर 1.02 बजे प्रस्थान करेगी।

दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात रहेगा प्रभावित
जयपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मण्डल पर बीना-कोटा रेलखण्ड के और, रेहटवास, पिपरई गांव, बांरा, सुंडलक, बिजोरा स्टेशनों पर दोहरीकरण कार्य के कारण नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण विशाखापट्नम-भगत की कोठी रेलसेवा 10 मार्च को परिवर्तित मार्ग वाया बीना मलखेड़ी-निश्सातपुरा-संत हिरदारामनगर-नागदा-कोटा होकर, भगत की कोठी-विशाखापट्नम रेलसेवा 12 मार्च को परिवर्तित मार्ग वाया कोटा-नागदा- संत हिरदारामनगर-निशातपुरा-बीना- बीना मलखेड़ी होकर, कोलकाता- मदार जंक्शन रेलसेवा 10 मार्च को परिवर्तित मार्ग वाया बीना मलखेड़ी-बीना-निशातपुरा-संत हिरदारामनगर- नागदा-कोटा होकर, भागलपुर-अजमेर रेलसेवा 10 मार्च को परिवर्तित मार्ग वाया बीना मलखेड़ी-बीना-निशातपुरा-संत हिरदारामनगर-नागदा-कोटा होकर, अजमेर-भागलपुर रेलसेवा 12 मार्च को परिवर्तित मार्ग वाया कोटा-नागदा-संत हिरदारामनगर- निशांतपुरा-बीना-बीना मलखेड़ी होकर, वाया कोटा-नागदा-संत हिरदारामनगर-निशातपुरा-बीना-बीना मलखेड़ी होकर, , दुर्ग-अजमेर रेलसेवा 13 मार्च को परिवर्तित मार्ग वाया बीना मलखेड़ी-बीना-निशातपुरा-संत हिरदारामनगर-नागदा-कोटा होकर, बीकानेर-पुरी रेलसेवा 13 मार्च को परिवर्तित मार्ग वाया कोटा- नागदा-संत हिरदारामनगर -निशातपुरा-बीना-बीना मलखेड़ी होकर संचालित होगी।

चोरों की पौ बारह: नौ थाना इलाके में 10 जगह से चुराई नकदी-जेवर
जयपुर। कमिश्नरेट के नौ थाना इलाके में चोरों ने 10 जगह ताले तोड़कर नकदी-जेवर चोरी कर लिए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी और पूर्व में चालानशुदा अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाल रही है।

जवाहर नगर इलाके में चोरों ने सेक्टर-4 स्थित मकान के ताले तोड़कर नकदी व जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित दीपेंद्र पाल माखन ने रिपोर्ट दी कि चोर 48 हजार रुपए व सोने-चांदी के जेवर ले गए। मालवीय नगर इलाके में चोरों ने इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी मॉडल टाउन स्थित मकान के ताले तोड़कर नकदी व जेवर चुरा लिए। पीड़ित सीताराम ने गुरुवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज दी है। करणी विहार इलाके में शालीमार बाग विस्तार हीरापुरा स्थित मकान के ताले तोड़कर चोर नकदी व जेवर ले गए। पीड़ित सुरेश कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दी कि उसकी बहन का परिवार शादी में गया था। इस दौरान चोर 40 हजार रुपए और लाखों के जेवर ले गए। भट्टा बस्ती इलाके में चोरों ने हाउसिंग बोर्ड स्थित मकान के ताले तोड़कर नकदी व जेवर चुरा लिए। पीड़ित टिंकू माल चंदानी ने रिपोर्ट दी कि वह रात एक बजे परिवार सहित जागरण में गया था। अलसुबह चार बजे जब लौटा तो मकान के ताले टूटे मिले।

जयसिंहपुरा खोर इलाके में चोरों ने बागवालों की ढाणी स्थित एक मकान के ताले तोड़कर 49 हजार रुपए व सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित किशोर खेराजानी ने गुरुवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज दी। सांगानेर सदर इलाके में चोरों ने राधा स्वमी नगर में एक मकान के ताले तोड़कर नकदी व जेवर चुरा लिए। पीड़ित अनिल कुमार गहलोत ने गुरुवार को सांगानेर सदर थाने में रिपोर्ट दी है। मुहाना इलाके में चोरों ने नारायण सरोवर में एक मकान के ताले तोड़कर नकदी-जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित तन्मय कोठीवाल ने गुरुवार को रिपोर्ट दी कि वह परिवार सहित बाहर गए थे। चोरों ने घर से अलमारी से नकदी व जेवर चोरी कर लिए। मुहाना इलाके में चोर प्रजापति विहार में मकान के ताले तोड़कर नकदी व जेवर ले गए। पीड़ित रघुनाथ सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कोतवाली इलाके में चोरों ने चौड़ा रास्ता स्थित एक दुकान के ताले तोड़कर 70 हजार रुपए चोरी कर लिए। पीड़ित दुकानदार कलावतों की गली निवासी गोविंद पोसवाल ने गुरुवार को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है। रामनगरिया इलाके में चोर ज्ञान विहार स्थित एक मकान से दो लैपटॉप ले गए। पीड़ित आलोक कुमार ने रिपोर्ट दी है।

प्रदेश के थानों में अब नहीं बनेंगे धार्मिक स्थल
जयपुर। राजस्थान पुलिस कि अब सभी थानों में धार्मिक स्थल नहीं बनेंगे। अतिरिक्त महानिदेशक हाउसिंग ए. पौंनुचामी ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। आदेश में कहा गया है किसी भी थाना परिसर में पूजा स्थल का निर्माण न कराएं। राजस्थान पुलिस महानिदेशक कार्यालय की तरफ से सभी संबंधित अधिकारियों को इस आदेश को लागू करने के लिए कहा गया है।आदेश में कहा गया है कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान पुलिस परिसरों और थानों में आस्था के नाम पर पूजा स्थल निर्माण की प्रवृति बढ़ी है। आदेश में कहा गया है की यह कानून के मुताबिक सही नहीं है।

पिछले कुछ सालों में पुलिस थानों में आस्था के नाम पर पूजा स्थल के निर्माण की प्रवृत्ति बढ़ी है जो कि कानून सम्मत नहीं है। आदेश में कहा गया है कि विगत वर्षों में पुलिस विभाग के विभिन्न प्रकार के कार्यालय परिसरों/पुलिस थानों में आस्था के नाम पर जनसहभागिता से पूजा स्थल के निर्माण करने की प्रवृति में वृद्धि हुई है जो कि विधि सम्मत नहीं है। 'राजस्थान धार्मिक भवन एवम धर्म स्थल अधिनियम 1954' सार्वजनिक स्थानों का धार्मिक उपयोग निषिद्ध करता है।’
‘इसके अतिरिक्त पुलिस थानों के प्रशासनिक भवनों के निर्माण हेतु निर्मित एवम अनुमोदित नक्शे में भी पूजा स्थल के निर्माण का कोई प्रावधान नहीं है। अत: अपने धीनस्य पुलिस अधिकारीगण/कर्मचारीगण एवं अन्य इकाई प्रभारियों द्वारा 'राजस्थान धार्मिक भवन एवम धर्म स्थल अधिनियम 1954' का अक्षरश पालन करवाया जाना सुनिश्चित करवाएं।