Operation True Promise - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेरिका को आईआरजीसी की कड़ी चेतावनी: कहा-ईरान के खिलाफ हर हमले का मिलेगा करारा जवाब; अमेरिका हमारी क्षमताओं को नहीं जानता, युद्धक्षेत्र में इसका होगा अनुभव
तेहरान। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स (आईआरजीसी) ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि ईरान के खिलाफ किसी भी खतरे का बराबर और प्रतिरोधक जवाब दिया जाएगा। आईआरजीसी ने सोमवार को जारी बयान में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उन आरोपों का जवाब दिया, जिनमें कहा गया था कि ईरानी बल क्षेत्रीय जल विलवणीकरण संयंत्रों को निशाना बना सकते हैं।

आईआरजीसी ने आरोप लगाया कि युद्ध की शुरुआत अमेरिकी सेना ने की और अब तक बच्चों सहित कई नागरिकों को निशाना बनाया है। बयान में कहा गया कि अमेरिकी हमलों में जल अवसंरचना को भी नुकसान पहुंचाया गया, जिसमें क़ेश्म द्वीप का विलवणीकरण संयंत्र शामिल है। कोर ने स्पष्ट किया कि उसने ऐसे किसी हमले को अंजाम नहीं दिया है और इन आरोपों को खारिज किया। बयान में कहा गया कि अमेरिकी और सहयोगी बलों द्वारा अस्पतालों, राहत केंद्रों और स्कूलों को निशाना बनाए जाने के बावजूद आईआरजीसी ने अब तक संयम बरता है।

आईआरजीसी ने राष्ट्रपति ट्रंप की उस चेतावनी पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें ईरान के बिजली संयंत्रों को निशाना बनाने की बात कही गयी थी। ईरानी सेना के प्रवक्ता ने कहा, यदि आप हमारी बिजली आपूर्ति को निशाना बनाते हैं, तो हम भी आपकी बिजली आपूर्ति को निशाना बनाएंगे। आईआरजीसी ने कहा कि यदि कोई हमला होता है तो जवाब में अमेरिकी ठिकानों को बिजली आपूर्ति करने वाले संयंत्रों के साथ-साथ अमेरिकी हितों से जुड़े आर्थिक, औद्योगिक और ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जाएगा।

बयान के अंत में आईआरजीसी ने कहा कि वह हर खतरे का उसी स्तर पर जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे संतुलन और प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे। कोर ने चेतावनी दी, संयुक्त राज्य अमेरिका हमारी क्षमताओं को नहीं जानता, लेकिन उसे युद्धक्षेत्र में इसका अनुभव होगा।उल्लेखनीय है कि, आईआरजीसी ने अपने जारी अभियान ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत क्षेत्र में कई अमेरिकी और इजरायली ठिकानों पर हमले करने का दावा किया है।

ईरान का पलटवार: कतर में अमेरिकी अड्डे और इजरायल में रक्षा ढांचे पर हवाई हमला, आईआरजीसी ने की पुष्टि
तेहरान। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने कहा है कि ईरान ने कतर में एक अमेरिकी अड्डे और इजरायल में मिसाइल रक्षा ढांचे पर हमला किया है। रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को आईआरजीसी के हवाले से कहा, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 का 57वां चरण कब्जे वाले क्षेत्रों के मध्य में स्थित लक्ष्यों के खिलाफ सफलतापूर्वक चलाया गया, जिसमें कमान एवं संचार ढांचे के साथ-साथ मिसाइल रक्षा ढांचा भी शामिल था।

बयान में आगे कहा गया कि आईआरजीसी ने कतर में स्थित अमेरिकी अल उदैद सैन्य अड्डे पर जोल्फ़ाघर एवं कियाम मिसाइलों के साथ-साथ ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए हमला किया।

अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ संयुक्त सैन्य अभियान शुरू किया जिसके जवाब में ईरान ने इजरायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया। सैन्य कार्रवाई के पहले दिन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या कर दी गई और दक्षिणी ईरान में एक लड़कियों के स्कूल पर बमबारी की गई। ईरान के अनुसार अब तक मरने वालों की संख्या 1,200 से अधिक हो चुकी है।

मोजतबा खामेनेई के ईरान का सर्वोच्च नेता बनने के बाद इजरायली एवं अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन हमला, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 पूरी तरह सफल
तेहरान। ईरान के सशस्त्र बलों ने सोमवार को पश्चिमी एशिया में अमेरिकी और इजरायली ठिकानों पर नये हमले किए। इन हमलों में ड्रोन के साथ-साथ हाइपरसोनिक और बैलिस्टिक मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया गया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स (आईआरजीसी) ने कहा कि ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 पूरी तरह सफल रहा। इसके तहत क्षेत्र में स्थित अमेरिकी ठिकानों और इजरायल कब्जे वाले उत्तरी क्षेत्रों में कई स्थानों पर एक साथ हमला किया गया। बताया गया है कि इस ऑपरेशन में रणनीतिक ड्रोनों के अलावा खुर्रमशहर, फतह और खैबर मिसाइलों का उपयोग किया गया।

सरकारी प्रसारक आईआरआईबी ने आईआरजीसी के हवाले से बताया कि ये हमले नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के चुनाव के साथ ही किए गए। इस बीच, बहरीन के नेशनल कम्युनिकेशन सेंटर ने बताया कि ईरानी हमले के बाद मामीर गांव में बहरीन पेट्रोलियम कंपनी (बापको) के एक केंद्र में आग लग गई। हालांकि, अधिकारियों ने बाद में स्पष्ट किया कि इस आग से कोई भौतिक नुकसान नहीं हुआ और दमकल टीमों ने स्थिति पर जल्द ही काबू पा लिया।