Olympics - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ओलंपिक गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य : 1900 के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, टी-20 विश्व कप जिताने के बाद अब 2028 ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर नजर
अहमदाबाद। भारत को उसका तीसरा टी-20 विश्व कप खिताब जिताने के बाद सूर्यकुमार यादव ने अब 2028 ओलंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने का लक्ष्य तय किया है। सूर्यकुमार ने फाइनल के बाद कहा- जाहिर है कि पिछले एक महीने का सफर बेहद शानदार रहा है। हालांकि, इसकी शुरुआत वैसी नहीं हुई जैसी हम चाहते थे। शुरुआत से लेकर आज तक का यह सफर बहुत खास रहा है और एक टीम के रूप में हमने जो कुछ भी हासिल किया है, मुझे लगता है कि वह आपके सामने ही है (ट्रॉफी)। इसलिए, मैं इससे बहुत खुश हूं और अब हमारा अगला लक्ष्य ओलंपिक गोल्ड है।

सवा सौ साल बाद ओलंपिक में आया है क्रिकेट :

पेरिस 1900 ओलंपिक के बाद पहली बार आईओसी द्वारा क्रिकेट को रोस्टर में शामिल किए जाने के बाद 2028 में 14 से 29 जुलाई के बीच पुरुष और महिला दोनों वर्गों में 6-6 टीमें ओलंपिक मेडल के लिए भिड़ेंगी।

2024 के बाद आया बड़ा बदलाव :

सूर्यकुमार ने कहा- 2024 के बाद सब कुछ बदल गया। हमने 2024 में एक अलग तरह का क्रिकेट खेला और वहीं से हम समझ गए कि इस टीम को आगे कैसे काम करना है। हमने 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती, एकदम अलग तरह का क्रिकेट खेला और अब 2026 में, हम अपने घरेलू दर्शकों के सामने कुछ खास करना चाहते थे। इसलिए हम इस सिलसिले को 2027, 2028, 2029 में भी जारी रखना चाहते हैं और कभी रुकना नहीं चाहते।