Investment News - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

युद्ध विराम की घोषणा के एक दिन बाद फिर गिरे शेयर बाजार : सेंसेक्स 243 अंक टूटकर 77,319 पर खुला, इन कंपनियों पर रखें नज़र
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांकों में गिरावट देखी गयी। बीएसई का सेंसेक्स 243.57 अंक टूटकर 77,319.33 अंक पर खुला। कुछ देर बाद ही यह करीब 613 अंक लुढ़ककर 76,960 अंक तक उतर गया। खबर लिखे जाते समय सेंसेक्स 589.80 अंक (0.76 प्रतिशत) नीचे 76,973.10 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 88.30 अंक की गिरावट में 23,909.05 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 133.45 अंक यानी 0.56 प्रतिशत के नुकसान में 23,863.90 अंक पर रहा।

प्रमुख सूचकांकों के विपरीत वृहत बाजार में तेजी रही। मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांक ऊपर चल रहे थे। बैंकिंग, आईटी, फाइनेंस, तेल एवं गैस और रियलटी सेक्टरों में जहां बिकवाली हावी है, वहीं धातु, मीडिया, ऑटो, फार्मा और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक ऊपर हैं। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, अडानी पोर्ट्स, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक और इंडिगो से शेयरों में गिरावट रही। टाटा, स्टील, एनटीपीसी और बीईएल के शेयर बढ़त में चल रहे हैं।

चांदी 13,000 रुपए और शुद्ध सोना 4,200 रुपए महंगा, फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी
जयपुर। इंटरनेशनल मार्केट में आई तेजी का असर जयपुर सर्राफा बाजार पर दिखा। बुधवार को दोनों कीमती धातुओं ने नई ऊंचाई को छुआ। चांदी 13,000 रुपए की छलांग लगाकर 2,51,500 रुपए प्रति किलो रही। शुद्ध सोना 4200 रुपए बढ़कर 1,56,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा।

जेवराती सोना 4,000 रुपए तेज होकर 1,46,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही है।

जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव :

चांदी 2,51,500

शुद्ध सोना 1,56,000

जेवराती सोना 1,46,000

18कैरेट 1,21,700

14कैरेट 96,800

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार रुपया कमजोर, डॉलर 92.54 पर पहुंचा
मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया भी फिलहाल 52 पैसे की मजबूती के साथ 92.54 रुपये प्रति डॉलर पर है। इससे पहले मंगलवार को रूपया 16 पैसे टूटा और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 93.06 रुपये का बोला गया। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 28 पैसे की मजबूती के साथ 92.90 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। रुपये पर आज शुरू से ही दबाव रहा।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की लगातार जारी बिकवाली ने रुपये पर दबाव बनाया। उन्होंने आज भारतीय पूंजी बाजार से शुद्ध रूप से 143.58 करोड़ डॉलर निकाले। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में रही तेजी से भी रुपया कमजोर हुआ है।

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मजबूत : डॉलर 93.10 पर, कच्चे तेल में गिरावट
मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रूपया मंगलवार को 93.10 पर खुला। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा सोमवार को रुपया 12 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 93.18 रुपये पर बंद हुआ। रुपये में आज शुरू से ही तेजी रही। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की भारतीय पूंजी बाजार में जारी बिकवाली से रुपये पर दबाव रहा।

एफपीआई ने आज बाजार से शुद्ध रूप से 159 करोड़ डॉलर निकाले जिसमें अकेले 102 करोड़ डॉलर से ज्यादा की उन्होंने इक्विटी बेच डाली। वहीं, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में नरमी और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में रही शुरुआती गिरावट से रुपये को समर्थन मिला।

लाल निशान में खुला शेयर बाज़ार : 157 अंक की बढ़त के साथ 73,477 पर खुला सेंसेक्स, इन शेयरों में दिखेगा एक्शन
मुंबई। विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 157.97 अंक ऊपर 73,477.53 अंक पर खुला, लेकिन खुलते ही लाल निशान में लुढ़क गया। एक समय यह 419 अंक की गिरावट के साथ 72,900 अंक तक उतर गया था। खबर लिखे जाते समय यह 165.52 अंक (0.23 प्रतिशत) नीचे 73,154.03 अंक पर था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 67.20 अंक की तेजी में 22,780.30 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 34.90 अंक यानी 0.15 प्रतिशत गिरकर 22,678.20 अंक पर था। आईटी, धातु और सार्वजनिक बैंकों में तेजी देखी गई जबकि फार्मा, स्वास्थ्य, तेल एवं गैस, निजी बैंक, रसायन और मीडिया समूहों के सूचकांक लाल निशान में रहे।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडिगो, सनफार्मा अडानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति सुजुकी के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच टूटे। वहीं, ट्रेंट, टेक महिंद्रा, टाइटन और इन्फोसिस के शेयरों में फिलहाल तेजी बनी हुई है।

पश्चिम एशिया संकट के बीच शेयर बाजारों में एक बार फिर लौटी तेजी; सेंसेक्स 809 अंक की बढ़त के साथ खुला, मोटी कमाई का सुनहरा मौका
मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 809.57 अंक चढ़कर 78,375.73 अंक पर खुला। हालांकि, बाद में इसकी तेजी कुछ कम हुई और खबर लेकर जाते समय यह 327.78 अंक यानी 0.42 प्रतिशत  की मजबूती के साथ 77,893.94 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 252.75 अंक की बढ़त में 24,280.80 पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 98.70 अंक यानी 0.41 प्रतिशत ऊपर 24,126.75 अंक पर था।

आईटी और तेल एवं गैस को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के सूचकांक हरे निशान में रहे। ऑटो, वित्त, फार्मा, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद  और स्वास्थ्य सेक्टरों के सूचकांकों में ज्यादा तेजी दर्जकी गयी।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलएंडटी, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा, इंडिगो और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर ऊपर चल रहे थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, एयरटेल, टीसीएस और बजाज फाइनेंस में फिलहाल गिरावट है।