test - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रदेश में टेस्ट लेने की तैयारी कर रहा है बोर्ड
जयपुर। प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं को निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए अब कर्मचारी चयन बोर्ड तैयारियों  में जुटा है, जिसके लिए नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इस बार बोर्ड टैबलेट बेस्ड टेस्ट के माध्यम से भर्ती परीक्षा के आयोजन की तैयारी कर रहा है।

इसे लेकर जल्द ही जयपुर में मॉक टेस्ट का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें हैकर्स पेपर लीक करने की कोशिश भी करेंगे, लेकिन चयन बोर्ड इसको रोकने के लिए कदम उठाएगा।

टेस्ट रैंकिंग के शिखर पर पहुंचे रूट
दुबई। पहले एशेज टेस्ट में इंग्लैंड की दो विकेट की हार के बावजूद अनुभवी बल्लेबाज जो रूट टेस्ट रैंकिंग के शिखर पर पहुंच गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से बुधवार को जारी नवीनतम रैंकिंग के अनुसार, रूट 887 रेटिंग प्वाइंट के साथ पहले स्थान पर आ गए हैं, जबकि छह महीने से शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन तीसरे स्थान पर फिसल गए हैं।

रूट ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध पहली पारी में अपने टेस्ट करियर का 30वां शतक जड़ते हुए नाबाद 118 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 46 रन का योगदान दिया।

लाबुशेन दोनों पारियों में कुल 13 रन ही बना सके, हालांकि उनकी टीम ने मंगलवार को यह रोमांचक टेस्ट दो विकेट से जीत लिया। लाबुशेन के खराब प्रदर्शन के कारण न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन (883) दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

लाबुशेन के हमवतन ट्रैविस हेड (एक पायदान गिरकर चौथे स्थान पर) और स्टीव स्मिथ (चार स्थान गिरकर छठे स्थान पर) को भी खराब प्रदर्शन का खामियाजा टेस्ट रैंङ्क्षकग में नीचे गिरकर भुगतना पड़ा है।

इसी बीच, ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा इंग्लैंड के खिलाफ मैच जिताऊ पारियां खेलकर करियर की सर्वश्रेष्ठ सातवीं रैंकिंग पर पहुंच गए।  पहली पारी में शतक (141) जडऩे वाले ख्वाजा ने दूसरी पारी में 65 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया की जीत में बहुमूल्य योगदान दिया था।

आर माधवन ने फिल्म टेस्ट की शूटिंग पूरी की
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन ने अपनी आने वाली फिल्म टेस्ट की शूटिंग पूरी कर ली है। शशिकांत द्वारा निर्देशित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म टेस्ट की शूटिंग आर माधवन ने पूरी कर ली है। फिल्म टेस्ट की कहानी एक टेस्ट क्रिकेट मैच के इर्दगिर्द घूमती है। इस फिल्म से आर माधवन ,सिद्धार्थ और नयनतारा की मुख्य भूमिका है।

आर माधवन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि टेस्ट खत्म हुआ। लोगों के सबसे अच्छे सेट के साथ काम करने का मुझे सौभाग्य मिला। एक शानदार डेब्यू डायरेक्टर और अविश्वसनीय अविश्वसनीय और दिमाग उड़ाने वाले सह-कलाकार। आप सब देखोगे।

देश में कोरोना के 20,139 नए मामले आए सामने
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 20,139 नए मामले सामने आए। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,36,89,989 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि 199 करोड़ 27 लाख 27 हजार 559 टीके दिये जा चुके हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में 13,44,714 लोगों को कोविड टीके लगाये गये। इस दौरान 3 लाख 94 हजार 774 लोगों का कोविड परीक्षण किया गया है और इसी के साथ देश में अब तक कुल 86.81 करोड़ लोगों के कोविड परीक्षण किए जा चुके हैं।

मंत्रालय के अनुसार इस दौरान देश में कोविड-19 से 16,482 लोग स्वस्थ हुए है, जिससे अब यह संख्या बढ़कर 4,30,28,356 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 38 मरीजों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,25,557 हो गयी है। इस दौरान 3,619 सक्रिय मामले बढ़कर 1,36,076 हो गए। देश में संक्रमण दर 5.1 प्रतिशत, सक्रिय दर 0.31 प्रतिशत, स्वस्थ होने की दर 98.49 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत हो गयी है।

टी-20 सीरीज में टेस्ट हार का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया
साउथैंप्टन। इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम को एजबेस्टन में खेले गए पांचवें और निर्णायक टेस्ट मैच में जीत के बेहद करीब पहुंचकर हार का सामना करना पड़ा। हालांकि भारतीय टीम के पास टी-20 और वनडे सीरीज के जरिए इस हार का बदला लेने के लिए पर्याप्त मैच हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से टी-20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज में 3 मैच होंगे। हालांकि मुकाबले से पहले ही टीम इंडिया में रोहित की वापसी हो गई है, लेकिन इसके साथ ही अब कौन होगा बाहर जैसे सवाल उठने लगे हैं। टी-20 सीरीज के बाद दोनों टीमें वनडे सीरीज के लिए आपस में भिड़ेंगी। टी-20 और वनडे सीरीज मिलाकर भारत और इंग्लैंड के बीच 10 दिनों में कुल 6 मुकाबले खेले जाएंगे। जाहिर है एक हार को लेकर जहां भारतीय क्रिकेट प्रेमी थोड़ा निराश हैं, वहीं आगामी वाइट बॉल सीरीज को लेकर उत्सुक भी हैं।

11 दिन के भीतर होंगे 6 मुकाबले

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 और वनडे मुकाबले 7 से 17 जुलाई के बीच खेले जाएंगे। दोनों टीमों के बीच अगले 11 दिन में 6 मुकाबले होंगे। पहला टी-20 मैच साउथैंप्टन में खेला जाएगा। यह डे-नाइट मैच होगा, जो रात 10.30 (भारतीय समय) बजे शुरू होगा।

खराब फॉर्म के चलते टेस्ट रैंकिंग में फिसले कोहली, 6 साल में पहली बार विराट टॉप-10 से बाहर
दुबई। खराब फॉर्म से गुजर रहे भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली छह साल में पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष-10 से बाहर हो गये हैं।

आईसीसी की ओर से बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार, कोहली चार पायदान फिसल कर 714 रेटिंग के साथ 13वें स्थान पर आ गये हैं। कोहली ने पहली बार 21 नवंबर 2016 को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष-10 में जगह बनायी थी। वह 2,053 दिनों तक शीर्ष 10 में बने रहे। खराब फॉर्म से जूझ रहे कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट की दो पारियों में सिर्फ 31 (11, 20) रन बनाये थे।

इसी बीच, भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एजबेस्टन टेस्ट में 146 और 57 रन के स्कोर के साथ रैंकिंग में बड़ी छलांग लगायी है। पंत पांच पायदान ऊपर उठकर 801 की रेटिंग के साथ टेस्ट रैंकिंग में पांचवें स्थान पर आ गये हैं। कोरोना के कारण इस टेस्ट से बाहर रहे रोहित शर्मा एक पायदान फिसल कर नौंवे स्थान पर आ गये हैं, जबकि पिछली पांच पारियों में चार शतक लगाने वाले इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो ने 11 पायदान की छलांग लगाकर 10वां स्थान हासिल कर लिया है। पटौदी ट्रॉफी में इंग्लैंड के मैन ऑफ द सीरीज रहे जो रूट 923 रैंकिंग के साथ शीर्ष टेस्ट बल्लेबाज बने हुए हैं।

रोहित शर्मा की कोविड रिपोर्ट एक बार फिर से पॉजिटिव, एजबेस्टन टेस्ट में खेलने पर संशय
बर्मिंघम।  भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की बुधवार सुबह की कोरोना रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आई है, इससे उनके एजबेस्टन टेस्ट में खेलने पर संशय बरकरार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  बुधवार शाम और गुरूवार को सुबह उनका दो बार फिर से आरटीपीसीआर टेस्ट होगा, उसके बाद ही कोई आखिरी निर्णय लिया जाएगा। बीसीसीआई की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि रोहित की अनुपस्थिति में भारत का कप्तान कौन होगा। केएल राहुल के दौरे से बाहर होने के बाद किसी को भी उपकप्तान नहीं बनाया गया है। हालांकि जसप्रीत बुमराह इसके प्रबल दावेदार है। इससे पहले श्रीलंका सीरीज के दौरान भी बुमराह को उपकप्तान बनाया गया था। बुमराह ने अभी तक पेशेवर क्रिकेट में कभी भी कप्तानी नहीं की है। अगर ऐसा होता है तो वह कपिल देव के बाद भारत के कप्तान बनने वाले दूसरे विशुद्ध तेज गेंदबाज होंगे। श्रीलंका सीरीज से पहले बुमराह ने कहा था कि वह कभी भी टीम का नेतृत्व करने से पीछे नहीं हटेंगे।

मौका मिला तो सम्मान की बात होगी
बुमराह ने कहा, अगर मुझे किसी भी परिस्थिति में कोई भी मौका मिलता है तो यह मेरे लिए एक सम्मान की बात होगी और मैं इससे पीछे नहीं हटूंगा। जिस भी भूमिका के लिए मुझसे कहा जाएगा मैं उसे पूरी तरह से निभाऊंगा। जब आप टीम के वरिष्ठ सदस्य होते हैं तब आप नेतृत्वकर्ता भी होते हैं। इसलिए यह सिर्फ एक भूमिका ही होती है जो आपको औपचारिक तौर पर मिलती है। मुंबई इंडियंस में एक वरिष्ठ खिलाड़ी के तौर पर मैं अपने कप्तान और अन्य खिलाड़ियों की मदद करता हूं। इस तरह से आप एक नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभाते हैं। मैं सिर्फ व्यक्तिगत संतुष्टि के लिए कप्तान नहीं बनना चाहता।

भारत के लिए जरूरी है एजबेस्टन टेस्ट में जीत
दुबई। इंग्लैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पहले से ही बहुत पीछे है। यहां तक कि न्यूजीलैंड का 3-0 से सूपड़ा साफ करने के बावजूद फाइनल में पहुंचने की उनकी संभावना कम है। अगर वह भारत को आखिरी टेस्ट में हरा देते हैं, घर में दक्षिण अफ्रीका का सूपड़ा साफ करते हैं और पाकिस्तान को भी हरा देते हैं, तो भी उनका अंक प्रतिशत 50 से थोड़ा आगे ही होगा।

चैंपियन न्यूजीलैंड पहले ही दौड़ से बाहर हो गया
मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड पहले ही दावेदार की रेस से बाहर हो गया है। अब वह सर्वाधिक अंक प्रतिशत 50 ही अर्जित कर सकते हैं। भारत को सात टेस्ट खेलने हैं- एक टेस्ट इंग्लैंड में, चार ऑस्ट्रेलिया  के खिलाफ अपने घर में और दो बांग्लादेश के खिलाफ उनके घर में। भारत अधिकतम अंक प्रतिशत 74.53 अर्जित कर सकता है, जो ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ने के लिए काफी होना चाहिए। भारत से हार के बाद  ऑस्ट्रेलिया का भी अंक प्रतिशत गिरेगा। भारत अगर एक टेस्ट हारता है तो उनका अंक प्रतिशत 68.98 और दो टेस्ट हारने पर 63.42  हो जाएगा। तो एजबेस्टन टेस्ट भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया के पास 11 टेस्ट बचे हैं
ऑस्ट्रेलिया के पास अभी भी 11 टेस्ट खेलने को बचे हैं-दो श्रीलंका में, चार भारत में, दो वेस्टइंडीज के खिलाफ घर में और तीन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ। यदि वह घर में खेले जाने वाले पांच में से चार टेस्ट जीत लेते हैं तो उन्हें 65 का बेहतर अंक प्रतिशत बनाने के लिए एशिया में दो टेस्ट जीतने होंगे।

द. अफ्रीका को आगे निकलने के लिए विदेश में सीरीज जीतनी होगी
दक्षिण अफ्रीका को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया  सहित घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट खेलने हैं। ऐसे में उन्हें 65 के अंक प्रतिशत से आगे निकलने के लिए विदेशी सरजमीं पर कम से कम एक सीरीज जीतनी ही होगी।

पाक के पास अच्छा मौका
पाकिस्तान के पास अच्छा मौका है क्योंकि उनके बचे सात में से पांच टेस्ट घर में होने हैं- तीन इंग्लैंड के खिलाफ, दो न्यूजीलैंड के खिलाफ और दो विदेशी टेस्ट श्रीलंका में होने हैं। अगर वह सात में से पांच टेस्ट जीत लेते हैं तो वे अंक प्रतिशत में 65 से अधिक पर समाप्त करेंगे। श्रीलंका के लिए चीजें मुश्किल हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया  व पाकिस्तान की मेजबानी करनी है और न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके घर में खेलना है। उन्हें 65 अंक प्रतिशत के करीब पहुंचने के लिए चार जीत और एक ड्रॉ खेलना होगा।

इंडीज ने बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंदा
सेंट लूसिया। वेस्ट इंडीज ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में मंगलवार को 10 विकेट से रौंदते हुए शृंखला 2-0 से अपने नाम की। बांग्लादेश पहली पारी में 174 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में सिर्फ 186 रन ही बना सकी और कैरिबियाई टीम के सामने 13 रन का न्यून लक्ष्य रखा। वेस्ट इंडीज ने यह लक्ष्य 2.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। बांग्लादेश चौथे दिन मात्र 54 रन ही जोड़ सकी  : बांग्लादेश ने चौथे दिन 132/6 से शुरुआत करते हुए अंतिम चार विकेटों के लिये सिर्फ 54 रन जोड़े। बांग्लादेश के लिये नूरुल हसन ने सर्वाधिक 60 रन की नाबाद पारी खेली। हसन ने 50 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए।  इसके अलावा बांग्लादेश का कोई खिलाड़ी अर्द्धशतक भी नहीं लगा सका। वेस्ट इंडीज के लिये केमार रोच, अलजारी जोसेफ और जेडेन सील्स ने तीन-तीन विकेट लिये।

डीआरडीओ ने सतह से हवा में मार करने वाली छोटी दूरी की मिसाइल का किया सफल परीक्षण
नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और नौसेना ने सतह से हवा में मार करने वाली छोटी दूरी की वर्टिकल लांच मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिसाइल के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ और नौसेना तथा उद्योग जगत को बधाई देते हुए कहा कि इससे नौसेना के युद्धपोतों की हवाई खतरों से निपटने में मारक क्षमता बढ़ेगी।

यह परीक्षण नौसेना के युद्धपोत द्वारा ओडिशा स्थित चांदीपुर परीक्षण रेंज से किया गया। परीक्षण के दौरान हवा में तेज गति से आ रहे लक्ष्य पर निशाना साधा गया जो पूरी तरह सटीक रहा। डीआरडीओ और नौसेना के अधिकारी मिशन पर निरंतर नजर रखे हुए थे, जिसने अपने सभी उद्देश्यों को पूरा किया।

बेयरस्टो के तूफानी शतक से इंग्लैंड का टेस्ट सीरीज पर कब्जा
नॉटिंघम। जानी बेयरस्टो (92 गेंदों में 136) की तूफानी शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में पांचवें और अंतिम दिन मंगलवार को पांच विकेट से हराकर दूसरा  टेस्ट मैच पांच विकेट से जीत लिया और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय  बढ़त बना ली।  न्यूज़ीलैंड ने ट्रेंट ब्रिज में दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के सामने 72 ओवर में जीत के लिए 299 रन का लक्ष्य रखा और इंग्लैंड ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 299 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

बेयरस्टो ने खेली कमाल की पारी  :  बेयरस्टो ने कमाल की पारी खेलते हुए मात्र 92 गेंदों में 14 चौके और सात छक्के उड़ाते हुए 136 रन ठोके। कप्तान बेन स्टोक्स ने 70 गेंदों में 10 चौके  और चार छक्के उड़ाते हुए नाबाद 75 रन ठोके और टीम को जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया।  इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही थी और उसने अपने चार विकेट 93 रन पर गंवा दिए थे लेकिन बेयरस्टो और स्टोक्स ने पांचवें विकेट के लिए 179 रन जोड़े।

बेयरस्टो का विकेट गिरने के बाद स्टोक्स ने आराम से टीम को जीत की मंजिल पर पहुंचाया।   न्यूजीलैंड ने मैच की पहली पारी में डैरिल मिचेल (190) और टॉम ब्लंडेल (106) की बदौलत 553 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने जो रूट (176) और ओली पोप (145) की बल्लेबाज़ी पर सवार होकर 539 रन जोड़े। न्यूजीलैंड दूसरी पारी में 284 पर सिमटी

दूसरी पारी में 14 रन की बढ़त के साथ बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड 284 रन पर आॅल आउट हो गई। कीवियों के लिये डैरिल मिचेल ने सर्वाधिक 62 रन बनाये। इसके अलावा विल यंग ने 56 और डेवन कॉनवे ने 52 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के लिये स्टुअर्ट ब्रॉड ने तीन विकेट लिए, जबकि जेम्स एंडरसन और मैथ्यू पॉट्स को 2-2 विकेट मिले। जैक लीच ने भी एक विकेट हासिल किया। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट मैच पांच विकेट से जीत लिया था।

अब एक टेस्ट से लगेगा भविष्य में होने वाली बीमारियों का पता
जयपुर। व्यक्ति एपीलेप्सी सहित अन्य बीमारियों से कब ग्रसित हो जाता है। इसका उसे पता ही नहीं चलता, जब पता चलता है, तब तक अक्सर बहुत देर हो जाती है और इलाज मुश्किल हो जाता है। कई बार मरीज को बचा पाना भी संभव नहीं होता है। अगर इन बीमारियों का भविष्य में होने या नहीं होने का पता पहले ही चल जाए तो हम बीमारी होने से पहले ही रोक सकते हैं या बचाव कर सकते हैं। नेक्स्ट जेन सिक्वेंसिंग जीनो टाइपिंग टेस्ट के जरिए अब यह संभव है। आठ हजार रुपए में होने वाले इस टेस्ट को प्रीजेनिक सल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी करवा रही है और इस टेस्ट के डेटा एनालिसिस से आमजन को भविष्य में होने वाली बीमारियों से आगाह भी कर रही है। इससे लोगों को कैंसर सहित अन्य बीमारियों से बचाव में मदद मिल रही है। एनआरआई निश्चित अग्रवाल ने अपने साथी बिट्स पिलानी से इंजीनियरिंग कर चुके सुशांत गोयल के साथ मिलकर फिलहाल जयपुर से यह स्टार्ट अप शुरू किया है। इसका उद्देश्य प्रिवेंशन इज बेटर देन क्योर है।

ऐसे मिली प्रेरणा
कंपनी के फाउंडर सुशांत ने बताया कि स्टार्ट अप को शुरू करने का आइडिया निश्चित अग्रवाल को आया था। उनकी मां की करीब 50 साल की उम्र में ही जेनेटिक डिजीज ब्रेन एन्यूरिज्म के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद निश्चित को जानने का जुनून हुआ कि उनको और उनकी बहन को यह बीमारी भविष्य में होने की कितनी संभावना है और अगर है, तो वे इसके लिए बचाव प्रक्रिया अपना सके। सुशांत ने बताया कि आमजन में जागरूकता की कमी से भारत में फिलहाल इस तरह के टेस्ट और जिनोम सिक्वेंसिंग के डेटा का एनालिसिस बहुत कम हो रहा है। इसलिए हम दोनों ने मिलकर यह स्टार्ट अप शुरू किया है। हमारे स्टार्ट अप को एनवीडिया इंसेप्शन प्रोग्राम और माइक्रोसॉफ्ट फॉर स्टार्ट अप प्रोग्राम में भी सलेक्ट किया है।

165 से ज्यादा बीमारियां कवर, छह हफ्तों में रिपोर्ट
सुशांत ने बताया कि फिलहाल हम इस टेस्ट के जरिए जीन के म्यूटेशन को देखते हैं। इसके जरिए 48 प्रकार के कैंसर, एपीलेप्सी, डिप्रेशन, पीसीओएस, पीसीओडी, ब्रेन एन्यूरिज्म सहित 165 से ज्यादा बीमारियों और उनके ट्रेंड्स को कवर कर रहे हैं। जयपुर में अभी तक हमने करीब 60 टेस्ट किए हैं। सुशांत ने बताया कि फिलहाल में खुद ही घर-घर जाकर टेस्ट भी कर रहा हूं और मैं और निश्चित मिलकर टेस्ट के डेटा एनालिसिस भी कर रहे हैं। टेस्ट की रिपोर्ट छह हफ्तों में आ जाती है और रिपोर्ट आने के बाद हम टेस्ट करवाने वाले की एक घंटे की काउंसलिंग भी करते हैं, जिसमें उन्हें टेस्ट रिजल्ट और बीमारियों के बारे में बताने के साथ ही बचाव के तरीके भी बताते हैं।

फिलहाल ऑनलाइन है टेस्ट की बुकिंग
सुशांत ने बताया कि कोई भी व्यक्ति प्रिजेनिक्स डॉट इन वेबसाइट पर जाकर इस टेस्ट के बारे में जानकारी ले सकता है। इस वेबसाइट से टेस्ट की बुकिंग भी कराई जा सकती है और बुकिंग होने के बाद मैं खुद घर जाकर टेस्ट किट से सैंपल लेता हूं। यह एक बहुत छोटा सा पॉकेट साइज टेस्ट किट है और इसमें एक ट्यूब होती है, जिसमें मरीज का थूक या सलाइवा लिया जाता है। फिर हम इसे टेस्ट प्रोसेसिंग में डाल देते हैं और इस टेस्ट का डेटा एनालिसिस करते हैं। इस प्रक्रिया में छह हफ्ते तक का समय लगता है। हमारी लोगों से अपील है कि 18 साल से ऊपर के व्यक्ति इस टेस्ट को जरूर करवाएं, जिससे उन्हें भविष्य में होने वाली जेनेटिक बीमारियों का पहले ही पता चल जाए और उससे बचाव संभव हो सके।