block - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उत्तर पश्चिम रेलवे की बड़ी उपलब्धि, 9 घंटे में पुराना पुल हटाकर नया तैयार
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल ने एक महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग उपलब्धि हासिल करते हुए मारवाड़–आबू रोड रेल मार्ग पर स्थित पुराने रेलवे पुल को 9 घंटे से भी कम समय में ध्वस्त कर नया पुल तैयार कर दिया। यह कार्य तय समय सीमा में पूरा कर रेल संचालन को शीघ्र बहाल किया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार सुरक्षित रेल संचालन के लिए पटरियों, पुलों और अन्य रेल ढांचों का समय-समय पर रखरखाव और आधुनिकीकरण बेहद जरूरी है। इसी क्रम में आउवा और भिंवालिया स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे पुल संख्या 605 को बदलने का निर्णय लिया गया। इसके लिए दोपहर 12:45 बजे ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया और युद्ध स्तर पर कार्य शुरू किया गया।

इंजीनियरों और तकनीकी टीमों ने महज 9 घंटे के भीतर पुराने पुल को हटाकर 16 ब्लॉक सेगमेंट और 12 स्लैब लगाकर नया पुल तैयार कर दिया। रात 9:30 बजे ब्लॉक समाप्त कर रेल मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया। इस ब्लॉक अवधि का उपयोग करते हुए अन्य अनुरक्षण कार्य भी योजनाबद्ध तरीके से पूरे किए गए। सुमेरपुर जवाई बांध स्टेशन पर 12 मीटर लंबे पैदल पुल के 10 गर्डर लगाए गए। साथ ही 2 डब्ल्यूसीएमएस क्रॉसिंग, 2 रेल और 1 एसईजे बदले गए तथा 11 ग्लू जॉइंट का नवीनीकरण किया गया। इसके अलावा 750 घन मीटर गिट्टी अनलोडिंग, 1200 मीटर शोल्डर गिट्टी सफाई, 380 मीटर डीप स्क्रीनिंग और 360 मीटर ट्रैक टैंपिंग जैसे कार्य भी संपन्न हुए। रेलवे का उद्देश्य न्यूनतम बाधा के साथ कार्य पूरा कर यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना है।

इजरायल में पुलिस प्रमुख के इस्तीफा देने के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने राजमार्ग किया अवरुद्ध
यरूशलम। इजरायल में तेल अवीव के पुलिस प्रमुख को इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने के विरोध में हजारों लोगों ने तेल अवीव के मुख्य राजमार्ग और देश के अन्य प्रमुख चौराहों को अवरुद्ध किया। तेल अवीव के जिला कमांडर अमी एशेद ने इससे पहले कहा था कि वह पुलिस के काम में नेतन्याहू सरकार के सदस्यों के राजनीतिक दबाव के कारण अपना इस्तीफा दे रहे हैं।

एशेद ने कहा कि इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्विर के साथ उनकी असहमति इस बात से थी कि उन्होंने न्यायिक प्रणाली में बदलाव का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर अत्यधिक बल प्रयोग करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई है। पुलिस की प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प हुई और उन्हें खदेडऩे की कोशिश की गई। देश में कम से कम 25 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

महारानी कॉलेज के बाहर अश्लील हरकत का मामला गर्माया: छात्राओं का राजस्थान यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन, जेएलएन मार्ग जाम करने का प्रयास
जयपुर। बीते दिनों महारानी कॉलेज के बाहर मनचलों द्वारा छात्राओं से छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें करने की घटना के बाद से लगातार छात्राएं सुरक्षा की मांग कर रही है। मांगे पुरी नही होने पर मंगलवार को राजस्थान विश्वविधालय में छात्राओं ने प्रदर्शन कर शैक्षणिक कार्य बंद करवाएं। छात्राओं का आरोप है कि महारानी कॉलेज के बाहर हुई मनचले की घटना के दौरैन हमने रंगे हाथों जिस व्यक्ति को पकड़वाया, उसे पुलिस ने छोड दिया है और इसके बाद से आरोपी के वकील लगातार छात्राओं से समझौते की बात कह रहे है। इस दौरान छात्राओं ने जेएलएन मार्ग को भी जाम करने का प्रयास किया और कुछ देर रोड पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की, हालांकि कुछ समय बाद समझाइश के बाद छात्राएं सड़क से हट गई।

छात्राओं का कहना है कि बार-बार विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्राएं सुरक्षा की मांग कर रही हैं। साथ ही हमारी अन्य मांगे हैं जिनके लिए हम बार-बार प्रशासन से गुजारिश कर चुकी हैं।  किंतु मांगों पर अभी तक किसी भी प्रकार से अमल नहीं किया गया है। मांगे नहीं माने जाने पर परेशान होकर आज छात्राओं ने राजस्थान विश्वविद्यालय में शैक्षणिक कार्यों का बहिष्कार करवाया। छात्र नेता कोमल मोहनपुरिया ने बताया कि सरकार प्रदेशभर की लड़कियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लें और प्रदेश भर की जो भी छात्राएं इस प्रकार की बहादुरी कार्य करती हैं। उन्हें हौसला देकर वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाए। ना कि सिर्फ मात्र बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा व उत्थान की बातें मात्र की जाएं।

मांगें....
1.दोषी व्यक्ति के खिलाफ जिन छात्राओं ने बयान दिया उन्हें सुरक्षा दी जाएं।
2.विश्वविद्यालय में स्टूडेंट काउंसलिंग की व्यवस्था की जानी चाहिए।
3.महारानी महाविद्यालय के समीप पुलिस चौकी व्यवस्थित की जानी चाहिए।
4.विश्वविद्यालय में समय-समय पर आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित करवाए जाने चाहिए।

प्रदेश के किसानों को 3 ब्लॉक में मिलेगी बिजली
जयपुर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने वीसी से प्रदेश में बिजली आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। भाटी ने बिजली की मांग, उपलब्धता एवं आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को किसानों को सिंचाई के लिए ब्लॉक आपूर्ति के समय में एक घंटे की बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए। वर्तमान में किसानों को 4 घंटे के तीन ब्लॉक में बिजली आपूर्ति की जा रही है। भाटी ने किसानों को 4 के बजाए 5 घंटे के तीन ब्लॉक में बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए। किसानों को अब रात्रि में 2 से सुबह 7 बजे तक, सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक एवं दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक तीन ब्लॉक में बिजली आपूर्ति होगी। किसानों को बिजली आपूर्ति ब्लॉक में किए बदलाव से दिन के दो ब्लॉक का समय दोपहर 12 से 3 बजे तक एक साथ आने की वजह से बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए बढ़ी हुई मांग को एनर्जी एक्सचेंज से बिजली खरीद कर पूरा करने के निर्देश दिए।

शिकायतों की होगी देखरेख
ऊर्जा मंत्री ने राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के सीएमडी को प्रदेश की उत्पादन इकाइयों से प्रतिदिन 5,000 मेगावाट विद्युत उत्पादन के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। वर्तमान में इकाइयों से 4,000 मेगावाट विद्युत उत्पादन हो रहा है। उन्होंने तीनों डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशकों को कन्ज्यूमर कॉल सेन्टर पर दर्ज होने वाली शिकायतों की नियमित देखरेख करने, टोल फ्री नम्बर को जीएसएस, उपखण्ड कार्यालय एवं एफआरटी व्हीकल पर भी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

कार्य को प्राथमिकता दें
भाटी ने कहा कि किसानों को कृषि कनेक्शन जारी करने के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। गर्मी को देखते हुए पीएचईडी के लम्बित बिजली कनेक्शन भी तुरन्त प्राथमिकता से जारी किए जाए। उन्होंने किसानों को आगामी समय में दिए जाने वाले नए कृषि कनेक्शन एवं दिन के समय दो ब्लॉक में बिजली आपूर्ति को देखते हुए सिस्टम पर बढ़ने वाले लोड के मद्देनजर 400 केवी, 220 केवी एवं 132 केवी जीएसएस के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए कृषि कनेक्शन देने के लिए आवश्यक सामान की उपलब्धता एवं नए 33 केवी जीएसएस के कार्य के लिए राजस्व वसूली को बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास करने चाहिए। समीक्षा बैठक में प्रमुख शासन सचिव उर्जा एवं अध्यक्ष डिस्कॉम भास्कर ए सावंत, ऊर्जा सलाहकार एके गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

डार्क जोन में प्रदेश के 203 ब्लॉक
जयपुर। प्रदेश के 295 भूजल ब्लॉक में से 203 ब्लॉक डार्क जोन (अति दोहित श्रेणी) में पहुंच गए हैं। इसमें से भी 23 क्रिटिकल और 29 सेमी क्रिटिकल हैं। मात्र 37 ब्लॉक ही सुरक्षित बचे हैं, जबकि वर्ष 2013 में डार्क जोन में 164 ब्लॉक को शामिल किया गया था। यदि इसी तरह से भूजल का दोहन तेजी से होता रहा, तो आने वाले समय में पूरे ब्लॉक डार्क जोन में पहुंच जाएंगे। इन सालों में जोधपुर का भूजल स्तर 15.93 मीटर नीचे चला गया है। हालांकि केन्द्र और विश्व बैंक की अटल भूजल योजना के तहत राज्य के 1144 ग्राम पंचायतों को डार्क जोन से बाहर निकालने की कवायद वर्ष 2020 से शुरू हो चुकी है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कुछ अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

कैसे बढ़ा सकते हैं भूजल स्तर
एनिकट का निर्माण करना, वर्षा जल का संरक्षण, ऐसी फसलों का उत्पादन, जिसमें कम पानी खर्चा हो और पानी को बचाने की मुहिम चलाई जाए।

जयपुर के सभी ब्लॉक डार्क जोन में
जयपुर को 15 ब्लॉक में बांट रखा है और ये सभी डार्क जोन में पहुंच गए हैं। इसमें से नौ ब्लॉक विकट स्थिति में है, जिसमें आमेर, विराटनगर, शाहपुरा, बस्सी, गोविन्दगढ़, जमवारामगढ़, कोटपूतली, पावटा और सांगानेर। चाकसू, दूदू, फागी, जालसू की स्थिति अपेक्षाकृत ठीक है। झोटवाड़ा और सांभर की स्थिति थोड़ी सुधरी है।

कोयला संकट : मुख्यमंत्री गहलोत ने लिखा सोनिया को पत्र
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर राजस्थान के कोल ब्लॉक को छत्तीसगढ सरकार से अनुमति दिलवाने में हस्तक्षेप करने की मांग की है। गहलोत ने पत्र में लिखा है कि राजस्थान के 4,300 मेगावाट के पावर प्लांट्स के लिए दिसंबर अंत में कोयला संकट हो जाएगा। कोल माइंस की मंजूरी नहीं मिली तो प्रदेश को महंगे दामों पर कोयला खरीदना पड़ेगा, इससे लागत बढ़ेगी और उसका भार उपभोक्ता पर पड़ेगा। बिजली महंगी करना राजनीतिक रूप से नुकसानदायक है।

गौरतलब है कि नवंबर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर कोयला माइंस को शीघ्र मंजूरी देने की अपील की थी।  बघेल को पत्र लिखने के महीने भर बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो अब  गहलोत ने सोनिया गांधी तक मामला पहुंचाया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच कोयला खदान को मंजूरी देने को लेकर  विवाद चल रहा है। छत्तीसगढ़ के पारसा ईस्ट और एक दूसरे कोल ब्लॉक को केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद भी बघेल सरकार अनुमति नहीं दे रही है।

नाथद्वारा में PWD के नए खण्ड कार्यालय को मंजूरी
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजसमंद जिले के नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक निर्माण विभाग के नए खण्ड कार्यालय के सृजन को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से विभागीय कार्यों के समयबद्ध निष्पादन के साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की बेहतर मॉनिटरिंग हो सकेगी। गहलोत ने नए खण्ड कार्यालय के साथ ही सहायक अभियंता के तीन नए पदों के सृजन को भी स्वीकृति दी है।