abused - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गंभीर ने मुझे फिक्सर-फिक्सर बोला, गालियां दी: श्रीसंत
सूरत। लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) टूर्नामेंट में एक मुकाबले के दौरान एस श्रीसंत ने अपने पूर्व साथी गौतम गंभीर पर मैदान में फिक्कर फिक्सर कहने और गलियां देने के आरोप लगाये है। लीजेंड्स लीग टूर्नामेंट में गंभीर इंडिया कैपिटल्स के कप्तान हैं जबकि संत टी20 टूर्नामेंट में गुजरात जायंट्स के लिए खेल रहे हैं।

बुधवार को हुई इस मुकाबले को गंभीर की इंडिया कैपिटल्स के 12 रन से जीत लिया था। मैच के बाद श्रीसंत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जो मैच के बाद प्रस्तुति समारोह के मौके पर शूट किया गया था। श्रीसंत ने दावा किया, बिना किसी उकसावे के वह मुझे कुछ न कुछ कहते रहे जो बहुत अभद्र था और ऐसा मिस्टर गौतम गंभीर को नहीं कहना चाहिए था।

उन्होंने कहा,मेरी कोई गलती नहीं है, मैं तुरंत स्थिति स्पष्ट करना चाहता था। उन्होंने क्रिकेट मैदान पर लाइव जो बातें कहीं, वह स्वीकार्य नहीं हैं।

श्रीसंत ने हालांकि तुरंत यह नहीं बताया कि गंभीर ने उनसे कथित तौर पर क्या कहा था, लेकिन मैच के अगले दिन गुरुवार को सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक दूसरे वीडियो में उन्होंने अधिक विवरण का खुलासा किया।

श्रीसंत ने कहा, वह मुझे लाइव टीवी पर सेंटर विकेट पर बुलाते रहे, मैंने उनके लिए एक भी अभद्र शब्द, एक भी अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। मैंने केवल इतना कहा कि आप क्या कह रहे हैं। वास्तव में मैं व्यंग्यात्मक तरीके से हंसता रहा, क्योंकि वह मुझे कहता रहा, 'फिक्सर, तुम एक फिक्सर हो.) बकवास बंद फिक्सर।

यह वह भाषा है जिसका उपयोग उन्होंने लाइव पर किया था। मैं बस चला गया, लेकिन वह रुके रहे एक ही शब्द बार-बार कहने पर, मुझे नहीं पता कि उसने ऐसा क्यों शुरू किया। यह ओवर का अंत था.) पता नहीं उसने ऐसा क्यों कहा।

उल्लेखनीय है कि संत राजस्थान रॉयल्स के उन तीन खिलाड़ियों में से एक थे जिन्हें वर्ष । वर्ष 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा को रद्द कर दिया था, जिसके बाद बीसीसीआई को श्रीसंत के प्रतिबंध को घटाकर सात साल कर दिया था यह अवधि सितंबर 2020 में समाप्त हो गई।

श्रीसंत ने वर्ष 2005 और 2011 के बीच सभी प्रारूपों में भारत के लिए 90 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और उनमें से 49 खेलों में गंभीर एकादश में उनके टीम-साथी थे। वे 2007 टी-20 विश्वकप और 2011 एकदिवसीय विश्वकप में भारत की खिताब जीतने वाली टीमों का हिस्सा थे।

राम की नगरी की मुफ्त यात्रा कराएगी केजरीवाल सरकार
नई दिल्ली।  दिल्ली के राम भक्तों को केजरीवाल सरकार अयोध्या की मुफ्त यात्रा करायेगी और अगर उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनती है तो प्रदेश के श्रद्धालुओं को भी राम की नगरी की मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।    आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को रामलला के दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह ऐलान किया। उन्होने कहा कि दिल्ली सरकार की तीर्थ यात्रा योजना में अयोध्या को शामिल किया जायेगा। उन्होने इसके लिये बुधवार सुबह 11 बजे को मंत्रिमंडल की विशेष बैठक बुलायी है जिसमें तीर्थस्थलों की सूची में अयोध्या को जोड़ा जायेगा जिसके बाद दिल्ली के लोग अयोध्या में अपने आराध्य भगवान श्रीराम के दर्शन को आ सकेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि तीर्थ यात्रा योजना के तहत दिल्ली सरकार की सूची में अब तक जगन्नाथ पुरी,वैष्णवदेवी मंदिर, हरिद्वार,ऋषिकेश,रामेश्वरम शिरडी,द्वारका,मथुरा वृंदावन समेत अन्य तीर्थस्थल शामिल है। इन जगहों की निशुल्क यात्रा और रहने खाने का पूरा प्रबंध दिल्ली सरकार करती है। इस सूची में कल अयोध्या का नाम भी जुड़ जायेगा। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनी तो इस राज्य के लोगों को भी नि:शुल्क अयोध्या यात्रा की सुविधा दी जायेगी।

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मंगलवार सुबह हनुमानगढ़ी और रामलला के मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस दौरान उनके साथ आप सांसद एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह थे। केजरीवाल सोमवार शाम यहां पहुंचे थे और सरयू आरती में हिस्सा लिया था।

राम को गाली देने वालों को अब याद आ रही है अयोध्या: योगी
अयोध्या की मुफ्त यात्रा के अरविंद केजरीवाल के ऐलान पर तंज कसते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि कोरोनाकाल में उत्तर प्रदेश और बिहार के श्रमिकों को दिल्ली से भगाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री को चुनाव के समय भगवान राम और यूपी के लोग याद आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुये योगी ने कहा कि कोरोना काल में लाकडाउन के दौरान 'आप' सरकार ने उत्तर प्रदेश और बिहार के श्रमिकों को दिल्ली से भगाने का काम किया था। कोरोना काल में दिल्ली संभाल नहीं पाये। यूपी और बिहार के लोगों को भगा दिया गया और अब जब चुनाव पास आ रहा है तो इन्हे यूपी याद आ रहा है।

उन्होने कहा '' ये लोग पहले राम को गाली देने से भी नहीं चूकते थे मगर आज जब लग रहा है कि राम के बगैर नैया पार होने वाली नहीं है तो राम के दर्शन के लिये अयोध्या आ रहे हैं। अच्छी बात है, कम से कम राम के महत्व और अस्तित्व को इन्होने स्वीकार तो किया। अन्यथा विपक्षी दलों को कोई नेता ऐसा नहीं है जिन्होने छह दिसम्बर 1992 को स्वर्गीय बाबू जी (कल्याण ङ्क्षसह) को कोसा न हो। कठघरे में खड़ा न किया हो मगर उस समय भी पूरी मजबूती के साथ खड़े रहे थे बाबूजी। उन्होने कहा था कि यदि कोई जिम्मेदारी तय होती है तो कल्याण ङ्क्षसह की होनी चाहिये और यह जिम्मेदारी कल्याण सिंह लेने को तैयार है।

इस बीच योगी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये केजरीवाल ने ट्वीट किया कि दिल्ली मतलब सबको मुफ्त दवाई, बेहतर शिक्षा, बेटियों की सुरक्षा, बुजुर्गों का सम्मान। आज मैंने एलान किया कि दिल्ली के लोगों को कल से अयोध्या तीर्थ यात्रा फ़्री कराएंगे। फिर इसे यूपी में भी लागू करेंगे। इस योजना से करोड़ों जनता प्रभु के दर्शन कर पाएगी। योगीजी, इसमें आपको आपत्ति क्यों।