Military Target - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईरान का यूक्रेन को सीधा निशाना बनाने का संकल्प: ईरानी सांसद का तीखा बयान, स्थिति और भी तनावपूर्ण
तेहरान। ईरान के एक वरिष्ठ सांसद ने सोशल मीडिया पर एक विवादित बयान देते हुए कहा है कि यूक्रेन अब ईरान के लिए एक 'वैध सैन्य लक्ष्य' बन चुका है। ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति संसदीय समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी के अनुसार, यूक्रेन द्वारा अमेरिका और इजरायल के पक्ष में ईरान विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

अजीजी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "इजरायली शासन को ड्रोन सहायता प्रदान करके, यूक्रेन प्रभावी रूप से इस युद्ध में शामिल हो गया है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत, यूक्रेन ने अब अपने पूरे क्षेत्र को ईरान के लिए एक वैध लक्ष्य में बदल दिया है।" ईरान का आरोप है कि यूक्रेन अपनी ड्रोन विशेषज्ञता का इस्तेमाल इजरायल और पश्चिमी देशों को ईरान के विरुद्ध मजबूत करने के लिए कर रहा है।

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने इस धमकी को 'हास्यास्पद' बताते हुए खारिज कर दिया है। यह स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब शुक्रवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया कि 10 से अधिक देशों ने ईरानी ड्रोनों से निपटने के लिए कीव से सहायता मांगी है। श्री जेलेंस्की का मानना है कि रूस के साथ युद्ध के दौरान ईरानी ड्रोनों को मार गिराने का जो अनुभव यूक्रेन के पास है, वह आज दुनिया के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन की इस विशेषज्ञता को तवज्जो देने से इनकार कर दिया है। फॉक्स न्यूज से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "वास्तव में हमारे पास दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्रोन हैं और हमें कीव की मदद की कोई आवश्यकता नहीं है।" विश्लेषकों का मानना है कि ईरान की यह नई धमकी पहले से ही अस्थिर वैश्विक सुरक्षा स्थिति को और अधिक जटिल बना सकती है।

ईरान की बैंकों पर हमले की चेतावनी: गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, आईबीएम और ओरेकल जैसी कंपनियां भी निशाने पर
तेहरान। ईरान ने एक बड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वह क्षेत्र में स्थित अमेरिका और इजरायल से जुड़े आर्थिक केंद्रों, बैंकों और गूगल एवं माइक्रोसॉफ्ट जैसी अमेरिकी कंपनियों को भी निशाना बना सकता है। यह बयान कथित तौर पर एक ईरानी बैंक पर हुए हमले की प्रतिक्रिया में आया है।

ईरान में रिवोल्यूशनरी गाड्र्स से संबद्ध खतम अल-अंबिया मुख्यालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि एक ईरानी बैंक पर हुए हमले के बाद अब दुश्मन के वित्तीय संस्थान उनके निशाने पर हैं। ईरान ने क्षेत्र के नागरिकों को सलाह दी है कि वे सुरक्षा के लिहाज से इन बैंकों के एक किलोमीटर के दायरे से दूर रहें।

इसके साथ ही, ईरान ने उन दिग्गज अमेरिकी तकनीकी कंपनियों की सूची जारी की है जिनकी तकनीक का उपयोग सैन्य उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है। इनमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, आईबीएम और ओरेकल जैसी कंपनियां शामिल हैं। ईरानी मीडिया के अनुसार, इन कंपनियों के इजरायल और कुछ खाड़ी देशों में स्थित कार्यालय और क्लाउड-आधारित बुनियादी ढांचे अब ईरान के वैध सैन्य लक्ष्य हैं। ईरान का कहना है कि जैसे-जैसे युद्ध का दायरा बढ़ रहा है, वह अपने हमलों का विस्तार आर्थिक और तकनीकी संपत्तियों तक करने के लिए मजबूर है।

रिपोर्ट के अनुसार, इन कंपनियों के कार्यालय और क्लाउड सेवाओं से संबंधित बुनियादी ढांचे इजरायल के कई शहरों के साथ-साथ कुछ खाड़ी देशों में भी स्थित हैं, जो अब ईरानी हमलों के जोखिम के दायरे में आ गए हैं। ईरानी अधिकारियों ने पहले ही चेतावनी दी है कि यदि उनके ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले जारी रहे, तो वे क्षेत्र की तेल सुविधाओं को निशाना बनाएंगे, जिससे तेल की कीमतें 200 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकती हैं। खाड़ी देशों में पहले ही अमेजन के डेटा सेंटरों और तेल रिफाइनरियों पर छिटपुट हमलों की खबरें आ चुकी हैं।