ayodhya - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आस्था के साथ पारदर्शिता भी जरूरी : क्या बड़े मंदिरों को चढ़ावे का पूरा हिसाब सार्वजनिक करना चाहिए?
कोटा। अयोध्या का श्रीराम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था, श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है। इसके निर्माण के समय देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर दान दिया। यह केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के प्रति उनकी भक्ति और समर्पण की अभिव्यक्ति थी। राम मंदिर भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और राष्ट्रीय एकता का भी प्रतीक माना जाता है। इसलिए मंदिरों से जुड़ी व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और श्रद्धालुओं के विश्वास का सम्मान आवश्यक है।

चढ़ावे का सार्वजनिक ब्योरा: बढ़ेगा भरोसा या बढ़ेंगी चुनौतियां?
देश के बड़े मंदिरों में प्रतिदिन करोड़ों रुपये का चढ़ावा आता है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या सभी प्रमुख मंदिर ट्रस्टों को प्राप्त नकद दान, आभूषण और अन्य चढ़ावे का नियमित विवरण अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक करना चाहिए। कई लोगों का मानना है कि इससे श्रद्धालुओं का विश्वास और मजबूत होगा तथा दान को लेकर फैलने वाली अफवाहों और भ्रम पर रोक लगेगी। उनका कहना है कि केवल चढ़ावे की राशि ही नहीं, बल्कि उसके उपयोग का विवरण भी सार्वजनिक होना चाहिए, ताकि लोग जान सकें कि उनके दान का उपयोग किन धार्मिक, सामाजिक और विकास कार्यों में किया जा रहा है।

दैनिक नहीं तो पखवाड़े या मासिक रिपोर्ट की मांग
हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि प्रतिदिन चढ़ावे का पूरा विवरण जारी करना व्यावहारिक नहीं है, क्योंकि गणना और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में समय लगता है। उनके अनुसार, पखवाड़े या मासिक आधार पर विस्तृत रिपोर्ट जारी करना अधिक उपयुक्त रहेगा। राम मंदिर और बद्रीनाथ में चढ़ावे को लेकर सामने आए विवादों के बाद यह चर्चा तेज हुई है कि क्या ऐसी घटनाएं श्रद्धालुओं की आस्था को प्रभावित करती हैं और क्या पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बड़े मंदिरों को चढ़ावे तथा उसके उपयोग का विवरण सार्वजनिक करना चाहिए? इसी मुद्दे पर दैनिक नवज्योति ने शहर के मंदिरों से जुड़े महंतों, ट्रस्ट पदाधिकारियों और आम लोगों से बातचीत कर उनकी राय जानी।

हाल की घटनाओं से श्रद्धालुओं की आस्था प्रभावित होना स्वाभाविक है। यह प्रबंधन की कमी का परिणाम है। बड़े मंदिरों में प्राप्त दान और उसके उपयोग का विवरण सार्वजनिक होना चाहिए, हालांकि प्रतिदिन ऐसा करना व्यावहारिक नहीं है। बेहतर होगा कि 15 दिन या महीने में एक बार रिपोर्ट जारी की जाए। मंदिर प्रबंधन में ईमानदार लोगों की नियुक्ति हो, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे।
-पं. शैलेन्द्र भार्गव, महंत, गोदावरी धाम, कोटा

ऐसी घटनाएं श्रद्धालुओं की आस्था को प्रभावित करती हैं। प्रतिदिन चढ़ावे का विवरण वेबसाइट पर देना संभव नहीं है, क्योंकि रोज दानपात्र खोलना व्यावहारिक नहीं होगा। मंदिर ट्रस्ट को या सरकार को हर महीने आय और चढ़ावे का विवरण सार्वजनिक करना चाहिए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और भ्रम की स्थिति न बने।
- अनुपम जैन, प्रकाश ट्रेडर्स

श्रद्धा पर ऐसे मामलों का असर पड़ता है, इसलिए मंदिरों की व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। दान की गिनती सीसीटीवी और सार्वजनिक निगरानी में हो , जहां दान की रसीद काटी जा रही है वहां भी सीसीटीवी कैमरा होना चाहिए।दान ऑनलाइन माध्यम से सीधे मंदिर के बैंक खाते में लिया जाए। समय-समय पर चढ़ावे का विवरण सार्वजनिक किया जाए और प्रबंधन में जुड़े लोगों का नियमित रोटेशन एवं निगरानी भी सुनिश्चित हो।
- डॉ. सुधीर उपाध्याय, अध्यक्ष, श्रीराम मंदिर स्टेशन

इस तरह की घटनाओं से लोगों की आस्था प्रभावित होना स्वाभाविक है। राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है, जहां श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर दान किया है। ऐसे मामलों से लोगों में निराशा पैदा होती है और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचती है।जैसे सांवरियाजी मंदिर में दानपात्र खोलने की पूरी प्रक्रिया वीडियो के माध्यम से सार्वजनिक की जाती है और यह बताया जाता है कि कितना नकद, चांदी या अन्य चढ़ावा प्राप्त हुआ, उसी तरह अन्य बड़े मंदिरों में भी आय-व्यय का पूरा हिसाब सार्वजनिक होना चाहिए। इसकी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध हो और सरकार की निगरानी भी सुनिश्चित हो।
- क्रांति जैन, अध्यक्ष, कोटा व्यापार महासंघ

श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े ऐसे मामलों में पारदर्शिता बेहद जरूरी है। बड़े मंदिरों में प्राप्त होने वाले दान, आभूषण और अन्य मूल्यवान वस्तुओं का विधिवत दस्तावेजीकरण (डॉक्यूमेंटेशन) होना चाहिए।इनका पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाए और समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाए। राम मंदिर देश की सबसे बड़ी आस्था का केंद्र है, इसलिए वहां की व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह होनी चाहिए।
- डॉ. सुषमा आहुजा, इतिहासकार, कोटा

ऐसी खबरों से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होती हैं, लेकिन पहले सच्चाई सामने आनी चाहिए। यदि गड़बड़ी हुई है तो कार्रवाई हो। किसी भी धार्मिक संस्था में पारदर्शिता और ईमानदार प्रबंधन बनाए रखना श्रद्धालुओं के विश्वास की रक्षा के लिए आवश्यक है।
- डॉ. मनोज राठौर, नेचुरोपैथ, फिजियोथेरेपिस्ट एवं आहार-पोषण विशेषज्ञ

ऐसी घटनाओं से लोगों की आस्था प्रभावित होती है। कई बड़े मंदिरों में बहुत अधिक चढ़ावा आता है। चढ़ावे के लिए बैंकिंग या कोई पंजीकृत व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि प्रतिदिन का हिसाब सुरक्षित रहे। सांवरिया सेठ मंदिर इसका अच्छा उदाहरण है, जहां हर चीज का पूरा रिकॉर्ड रखा जाता है और इस तरह की शिकायतें सुनने में नहीं आतीं बैंकिंग और डिजिटल माध्यम से दान को बढ़ावा दिया जाए तथा हर महीने चढ़ावे, आभूषण और ऑनलाइन लेन-देन का विवरण वेबसाइट पर अपलोड करके सार्वजनिक किया जाए। साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री को भी अपडेट करें।राज्य सरकार और मुख्यमंत्री स्तर पर भी इसकी निगरानी होनी चाहिए।मंदिर में लोग श्रद्धा और विश्वास से दान करते हैं, इसलिए उस धन का सुरक्षित और पारदर्शी प्रबंधन होना अपेक्षित है।
- प्रियंका गुप्ता, अध्यक्ष, जेसीआई कोटा शक्ति एवं अभिलाषा क्लब

ऐसी घटनाओं का लोगों की आस्था पर असर पड़ता है। चढ़ावे की जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए, लेकिन इसकी सत्यता सुनिश्चित करने के लिए केवल ट्रस्ट पर निर्भर नहीं रहा जा सकता। सरकार को किसी विभाग के अधिकारी की नियुक्ति करनी चाहिए, जो नियमित निगरानी करे।यदि प्रतिदिन का रिकॉर्ड रखा जाए तो कैश बुक से उसका मिलान भी हो सकेगा और सरकार को भी जानकारी रहेगी कि रोज कितना चढ़ावा और नकद दान प्राप्त हुआ। ज्वेलरी और अन्य मूल्यवान वस्तुओं का भी पूरा रिकॉर्ड होना चाहिए। निजी मंदिर ट्रस्ट अपनी व्यवस्था चलाएं, लेकिन प्रतिदिन के चढ़ावे का सत्यापन सरकारी अधिकारी की निगरानी में होना चाहिए।
- लोकेश शर्मा, डायरेक्टर, आद्या सेवार्थ फाउंडेशन

राम मंदिर मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। किसी घटना से भगवान के प्रति श्रद्धा कम नहीं होती। श्रद्धालुओं की आस्था पर इसका स्थायी असर नहीं पड़ता। लेकिन बड़े चढ़ावे वाले मंदिरों में पारदर्शिता जरूरी है। रसीद के माध्यम से मिलने वाले दान का विवरण नियमित रूप से वेबसाइट पर डाला जाना चाहिए और दानपात्र (गुल्लक) की गिनती जिस दिन हो उसी दिन उसका विवरण सार्वजनिक कर दिया जाना चाहिए।
- गोविंद नारायण अग्रवाल, अध्यक्ष, राधा कृष्ण मंदिर, तलवंडी

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: रामगोपाल यादव का गंभीर आरोप, बोले- 20 हजार करोड़ का घोटाला, निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग
इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने आरोप लगाया कि राम मंदिर से जुड़े चढ़ावा मामले में कम से कम 20 हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है और अब तक की कार्रवाई केवल सतही है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रो यादव ने सैफई स्थित आवास के बाहर 53 अमलतास के पौधों का रोपण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में बड़े लोगों की संलिप्तता है और वास्तविक जिम्मेदारों तक जांच नहीं पहुंच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सोना, चांदी, हीरे के हार तथा अन्य बहुमूल्य वस्तुओं का पूरा हिसाब सार्वजनिक नहीं किया गया है। उनका दावा था कि उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कम से कम 20 हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए।

सपा महासचिव ने कहा कि केवल कुछ लोगों पर कार्रवाई कर मामले को समाप्त नहीं किया जा सकता। इस प्रकरण में बड़े स्तर पर जांच कर वास्तविक दोषियों को सामने लाया जाना चाहिए। प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए प्रो. यादव ने कहा कि जनता भ्रष्टाचार, महंगाई, दमन और अत्याचार से परेशान है तथा मौजूदा सरकार की नीतियों से ऊब चुकी है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में बदलाव लाएगी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।

इस अवसर पर अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिवस पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के तहत 53 अमलतास के पौधे रोपे गए, जो उनके 53वें जन्मदिन का प्रतीक बने। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा पौधारोपण से हुई, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम स्थल को विशेष रूप से सजाया गया था। समाजवादी आंदोलन के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का चित्र प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया, जबकि अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ "53 के अखिलेश" लिखे विशेष होर्डिंग आकर्षण का केंद्र रहे।

प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि पौधारोपण केवल जन्मदिन मनाने का माध्यम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संकल्प है। उन्होंने लोगों से अधिकाधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। समारोह में सांसद अक्षय यादव, विधायक प्रदीप यादव, राघवेंद्र गौतम, जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य, वीरू भदौरिया, प्रदेश सचिव गोपाल यादव, केपी सिंह शाक्य, पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर एसआईटी रिपोर्ट सार्वजनिक करे सरकार: कांग्रेस ने की मांग, सुप्रिया ने कहा- राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी 'महापाप'
नई दिल्ली। कांग्रेस ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में बड़े और जिम्मेदार लोगों को बचाने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट से इस मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। कांग्रेस की सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी 'महापाप' है। उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट जमा होने के बावजूद उसे सार्वजनिक नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि देशभर के श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ दान दिया था लेकिन उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ। उनका कहना था कि सीसीटीवी फुटेज में 40 दिनों के भीतर 70 चोरियों का पता चला है। ऐसे में पिछले साढ़े पांच वर्षों में हुई कथित चोरियों का पूरा हिसाब जनता को बताया जाना चाहिए। श्रीनेत ने आरोप लगाया कि मामले में केवल छोटे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि बड़े जिम्मेदार लोगों को बचाया गया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का इस्तीफा इस बात का संकेत है कि मामला गंभीर है और इससे पूरे ट्रस्ट की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं। कांग्रेस ने एसआईटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने और पूरे मामले की पारदर्शी जांच की मांग की है।

रामलला दर्शन से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई: सांसद ने लगाया नजरबंदी का आरोप, बढ़ा सियासी तापमान
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने आरोप लगाया है कि मंगलवार सुबह अयोध्या रवाना होने से पहले उन्हे उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया है। कांग्रेस के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पार्टी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन-पूजन के लिए जाने वाला था। इसी बीच अयोध्या में अजय राय को नजरबंद किए जाने की सूचना के बाद प्रयागराज सहित अन्य जिलों में भी पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुताबिक प्रतिनिधिमंडल को मंगलवार सुबह लखनऊ से रवाना होकर पूर्वाह्न करीब 11 बजे अयोध्या पहुंचना था। कार्यक्रम के तहत नेताओं को श्रीराम मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश और देश के जनकल्याण की कामना करनी थी। कांग्रेस ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में सांसद किशोरी लाल शर्मा, राकेश राठौर, उज्ज्वल रमण सिंह और तनुज पुनिया के अलावा विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया, पूर्व सांसद पी.एल. गौतम, पूर्व विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह तथा पूर्व विधायक मीता गौतम शामिल थे।

पार्टी का कहना है कि यह पूरी तरह धार्मिक कार्यक्रम था और प्रतिनिधिमंडल केवल रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहा था। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए इसे अनुचित बताया है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

राम मंदिर का वैभव सात समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला
लखनऊ। अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राम मंदिर से जुड़े विकास कार्यों और दीपोत्सव जैसे भव्य आयोजनों की गूंज अब सात समंदर पार तक पहुंच गई है। इसी सांस्कृतिक प्रेरणा के तहत रूस की राजधानी मॉस्को में 20 फरवरी को भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन भारत-रूस सांस्कृतिक संबंधों के नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है।

रूस में भारत के दूतावास और जवाहरलाल नेहरू सांस्कृतिक केंद्र (जेएनसीसी) के सहयोग से आयोजित इस रामलीला में रूसी कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। राम की भूमिका एवगेनी, सीता का किरदार दारिया, लक्ष्मण की भूमिका मुरात और हनुमान के रूप में दिमित्री मंच पर भारतीय आस्था की सजीव प्रस्तुति देंगे। भव्य मंच सज्जा, पारंपरिक वेशभूषा और संगीत के माध्यम से रामकथा को जीवंत किया जाएगा।

इस आयोजन की मुख्य संचालक रूसी-भारतीय मैत्री संस्था दिशा है, जो डॉ. रामेश्वर सिंह के नेतृत्व में वर्षों से दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक सेतु का कार्य कर रही है। आयोजकों के अनुसार रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सत्य, मर्यादा और आदर्श जीवन का सार्वभौमिक संदेश देती है, जिस कारण रूसी दर्शकों में भी इसके प्रति विशेष उत्सुकता देखी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि योगी सरकार पहले ही रूस के कलाकारों को अयोध्या दीपोत्सव में मंच उपलब्ध करा चुकी है। अयोध्या की आध्यात्मिक आभा और दीपोत्सव की भव्यता से प्रभावित होकर ही रूसी कलाकारों और आयोजकों ने मॉस्को में इसी भाव के साथ रामलीला मंचन का निर्णय लिया। 20 फरवरी को होने वाला यह आयोजन न केवल भारतीय संस्कृति का उत्सव होगा, बल्कि भारत और रूस के बीच भावनात्मक व सांस्कृतिक रिश्तों को नई गति भी देगा।

बाराबंकी में भड़के सीएम योगी, बोलें-कयामत तक नहीं बनेगी बाबरी मस्जिद, हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं...
उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में कड़े शब्दों में कहा, रामलला का मंदिर वहीं बना है तथा वहीं स्थायी रहेगा और बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण कयामत तक नहीं होगा। इसके आगे सीएम योगी ने कहा कि देश में रहना है तो कानून का पालन करना होगा नहीं तो कुछ भी हो सकता है, क्योंकि कानून तोड़ने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। योगी ने स्पष्ट किया कि जो लोग बाबरी ढांचे के पुनर्निर्माण का सपना देख रहे हैं, उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा।

मुख्यमंत्री योगी ने साल 2017 से पहले और अब की स्थिति की तुलना करते हुए कहा कि पहले प्रदेश में बार-बार कर्फ्यू लगता था और पर्व-त्योहार शांति से नहीं मनाए जा सकते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब हमारी सरकार में सबकुछ बदल चुका है। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि करोड़ों लोगों को पेंशन, मुफ्त राशन और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड का लाभ मिल रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ टिकैतनगर में आयोजित दशम श्री हनुमत विराट महायज्ञ में शामिल हुए, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए समाज को सजग रहने का संदेश दिया।

पूर्व सासंद विनय कटियार ने दिया बड़ा सियासी संकेत, अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे
अयोध्या। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के फायर ब्रांड नेता और पूर्व सांसद विनय कटियार ने बड़ा सियासी संकेत दिया है। अयोध्या में अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ लंबी बैठक के बाद कटियार ने चुनाव लड़ने की तैयारी का एलान किया। बताया जा रहा है कि यह बैठक बंद कमरे में घंटों तक चली। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन हुआ।

बैठक के बाद राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख किरदार रहे विनय कटियार ने मीडिया से बातचीत की। इसमें कहा कि किसने कह दिया कि हमारी कोई तैयारी नहीं है। चुनाव की पूरी तैयारी चल रही है। सही समय पर मैदान-ए-जंग में उतरेंगे। साफतौर पर संकेत दिया कि वे अयोध्या विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। कटियार ने कहा कि राम जन्मभूमि उनकी कर्मभूमि है। स्वाभाविक है कि चुनावी डंका भी यहीं से बजे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात को उन्होंने शिष्टाचार भेंट बताया। लेकिन, साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि संगठन और कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद बना हुआ है। उन्होंने दावा किया कि जनता भी उन्हें चुनाव मैदान में देखना चाहती है। 2027 के चुनाव में वे एक नहीं, बल्कि दो-दो बार चुनौती देने के लिए तैयार हैं। उनके इस बयान के बाद अयोध्या की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

नहीं रहे अयाेध्या के राम मंदिर आंदोलन में अहम किरदार निभाने वाले डॉ. रामविलास दास वेदांती, 12 साल की उम्र में छोड़ा था घर, 2 बार रहे चुके हैं सांसद
अयोध्या। राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल और पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने मध्यप्रदेश के रीवा में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि काफी लंबे समय से उनकी तबीयत खराब हो रही थी, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था, लेकिन आज उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनका पार्थिव शरीर अयोध्या लाया जाएगा, जहां पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

रामकथा के दौरान बिगड़ी तबीयत

सूत्रों के अनुसार, डॉ. वेदांती 10 दिसंबर को दिल्ली से रीवा पहुंचे थे, जहां रामकथा का आयोजन चल रहा था। कथा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली ले जाने की तैयारी की गई और एयर एंबुलेंस भी बुलाई गई, लेकिन घने कोहरे के कारण वह लैंड नहीं कर सकी। इलाज के दौरान ही सोमवार को उनका निधन हो गया।

राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका

डॉ. रामविलास दास वेदांती राम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी नेताओं में रहे। उन्होंने आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संसद में भी उन्होंने राम मंदिर के पक्ष में मुखर होकर अपनी बात रखी। वे राम जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष रहे और बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में आरोपी भी बनाए गए थे, हालांकि वर्ष 2020 में सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था।

राजनीतिक और आध्यात्मिक सफर

बता दें कि डॉ. वेदांती दो बार भाजपा के टिकट पर लोकसभा सांसद चुने गए। 1996 में मछली शहर और 1998 में प्रतापगढ़ से उन्होंने जीत दर्ज की। 7 अक्टूबर 1958 को मध्यप्रदेश के रीवा जिले के गुढ़वा गांव में जन्मे वेदांती ने महज 12 वर्ष की उम्र में संन्यास ले लिया था। वे हनुमानगढ़ी के महंत अभिराम दास के शिष्य बने और अयोध्या में ‘हिंदू धाम’ स्थित वशिष्ठ भवन आश्रम में रहते थे।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन को सनातन संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक व्यक्त किया हैं। उन्होंने कहा कि धर्म और समाज की सेवा में समर्पित डॉ. वेदांती का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

दिवाली से पहले जगमग होगी अयोध्या : एक बार फिर ऐतिहासिक और धार्मिक भव्यता की मिसाल बनेगी श्रीराम की जन्मभूमि, राम की पैड़ी पर बन रहे 6 विशालकाय दीपक
अयोध्या। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या एक बार फिर ऐतिहासिक और धार्मिक भव्यता की मिसाल बनने जा रही है। दीपावली से पूर्व आयोजित होने वाले दीपोत्सव को इस बार और भी दिव्य और अद्भुत स्वरूप देने की तैयारी जोरों पर है। विशेष आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं राम की पैड़ी पर बन रहे छह विशालकाय दीपक, जो इस आयोजन को एक नई पहचान देंगे। बिहार के कुशल शिल्पकारों द्वारा इन पत्थर के दीपों का निर्माण किया जा रहा है। ये दीपक बिजली से प्रज्वलित करने की तकनीक से भी लैस होंगे। निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है और इन्हें 10 अक्टूबर तक पूरा करने की समयसीमा तय की गई है, जिससे दीपोत्सव में ये आकर्षण का केंद्र बन सकें। इन दीपों को विशेष रूप से इस तरह डिजाइन किया गया है कि ये अयोध्या में होने वाले भव्य दीपोत्सव का स्थायी प्रतीक बन जाएं। हालांकि, बिजली से जलाने के लिए आवश्यक प्रोजेक्टरों की स्थापना फिलहाल समय की कमी के चलते संभव नहीं दिख रही है, इसलिए उच्चस्तरीय चर्चा के बाद इन्हें फिलहाल तेल से प्रज्वलित किए जाने की योजना बनाई जा रही है।

राम की पैड़ी का हो रहा भव्य सौंदर्यीकरण
इन दीपों के निर्माण के साथ-साथ राम की पैड़ी का भी भव्य सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। यूपीपीसीएल द्वारा करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से सीढि़यों, घाटों और आसपास की संरचनाओं को सजाया जा रहा है। यह क्षेत्र न केवल धार्मिक महत्त्व रखता है, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आभार का केंद्र भी है। इस बार पैड़ी के किनारे ऐसी सीढि़यां बनाई जा रही हैं जिन्हें ओपन थियेटर के रूप में भी उपयोग किया जा सकेगा। इससे भविष्य में सांस्कृतिक और धार्मिक प्रस्तुतियों के लिए स्थायी मंच उपलब्ध होगा। हालांकि, कुछ निर्माण कार्य जैसे छत्री, राम-लक्ष्मण-सीता के स्तंभ दीपोत्सव से पूर्व पूर्ण नहीं हो पाएंगे, लेकिन इन्हें उत्सव के बाद पूरा किया जाएगा।

ये है खास प्लान
इस बार का दीपोत्सव 2025 नए विश्व रिकॉर्ड बनाएगा, क्योंकि, दीपोत्सव में 26 लाख से ज्यादा मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। 2,100 श्रद्धालुओं द्वारा भव्य आरती की जाएगी। साथ ही साथ 1,100 ड्रोन से हवाई प्रदर्शन भी होगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अधिकारियों और कार्यान्वयन एजेंसियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि दीपोत्सव 2025 अब तक का सबसे भव्य उत्सव बने।

जून तक पूरा तैयार हो जाएगा अयोध्या में राम मंदिर का कार्य, अब तक 96% काम हो चुका
अयोध्या। अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर बन रहे दिव्य और भव्य राम मंदिर निर्माण का निर्माण कार्य जून 2025 तक पूर्ण हो जाने की संभावना है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने सोमवार को बताया कि श्रीरामजन्मभूमि पर बन रहे दिव्य और भव्य राम मंदिर निर्माण का कार्य 96 प्रतिशत पूरा हो चुका है, साथ ही परकोटा का कार्य 70 प्रतिशत किया गया है। अब आगे यह कार्य सितम्बर 2025 तक पूरा होने की संभावना है।

यात्री सुविधा केन्द्र में तुलसीदास की प्रतिमा लगाई गई : उन्होंने बताया कि राम मंदिर परिसर में शबरी, निषादराज और अन्य ऋषियों के मंदिर का कार्य मई तक पूरा कर लिया जाएगा। परिसर में भगवान शेषावतार मंदिर का कार्य भी चल रहा है, जो अगस्त तक पूरा होने की उम्मीद है। राम मंदिर परिसर स्थित यात्री सुविधा केन्द्र में तुलसीदास की प्रतिमा को स्थापित किया गया है। आगामी रामनवमी पर मानस जयंती के दिन मूर्ति का अनावरण किया जाएगा।

रामनवमी पर विशेष कार्यक्रम होंगे
राय ने बताया कि रामजन्मभूमि परिसर में रामनवमी पर्व पर नौ दिवसीय श्रीरामकथा का आयोजन श्रीरामजन्मभूमि परिसर में किया जाएगा, जिसमें आठ दिवसीय अनुष्ठान भी सम्पन्न किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नवमी तिथि रामलला के गर्भगृह में फूल बंगले की भव्य झांकी भी सजेगी, जहां भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर बधाई गायन सहित विभिन्न कार्यक्रम भी सम्पन्न किए जाएंगे।

श्रीराम जन्मोत्सव का लाइव टेलीकास्ट होगा
उन्होंने बताया कि नवमी तिथि पर श्रीराम जन्मोत्सव का लाइव टेलीकास्ट भी दूरदर्शन के माध्यम से किया जायेगा। अयोध्या के लगभग पचास से अधिक स्थानों पर एलईडी के माध्यम से श्रीरामजन्मोत्सव का प्रसारण कराया जाएगा। जन्मोत्सव के दौरान मुहूर्त ठीक दोपहर बारह बजे सूर्य की किरणें रामलला के ललाट को लगभग चार मिनट तक सुशोभित करेंगी।

सनातन धर्म सुरक्षित तो दुनिया सुरक्षित : योगी आदित्यनाथ
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम् का आवाहन करने वाले सनातन धर्म की सुरक्षा में पूरी दुनिया की सुरक्षा निहित है। योगी ने रामनगरी अयोध्या के अशर्फी भवन आश्रम में आयोजित भव्य अष्टोत्तरशत 108 श्रीमछ्वागवत पाठ और पंच नारायण महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए आहुतियां अर्पित की। उन्होने कहा कि अगर विश्व मानवता को बचाना है तो सनातन धर्म का सम्मान करना होगा। यह धर्म सभी के कल्याण की बात करता है। उन्होंने वसुधैव कुटुंबकम् का संदर्भ देते हुए कहा कि यह केवल सनातन धर्म है, जिसने हर जाति और मजहब के लोगों को विपत्ति के समय शरण दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म ही भारत का राष्ट्रीय धर्म है, और इसे सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है। धर्म और संस्कृति के माध्यम से समाज में सकारात्मकता और शांति का प्रसार होता है। ऐतिहासिक मंदिरों पर आक्रमण की घटनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग इन पवित्र स्थलों को नष्ट करने का काम करते थे, उनका कुल और वंश नष्ट हो गया।

योगी ने कहा कि औरंगजेब के परिवार के लोग आज रिक्शा चला रहे हैं। यह उनकी दुर्गति है। अगर उन्होंने पुण्य किए होते और मंदिरों को न तोड़ा होता, तो क्या उनकी ऐसी स्थिति होती। विश्व शांति की स्थापना केवल सनातन धर्म के माध्यम से हो सकती है। यह शाश्वत धर्म है, जो सृष्टि के आरंभ से ही चला आ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विरासत और विकास के बीच बेहतर समन्वय होना चाहिए। उन्होंने अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने संतों के मार्गदर्शन में अयोध्या के वैभव को पुन: स्थापित करने का कार्य किया है। रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण और अयोध्या धाम का विकास इसका जीवंत उदाहरण है। योगी ने कहा कि यह यज्ञ न केवल आत्मशुद्धि और पर्यावरण शुद्धि का माध्यम है, बल्कि यह सनातन धर्म की रक्षा और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार भी करता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन मां सरयू के पवित्र अंचल और भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर हो रहा है, जो इस यज्ञ को और भी विशेष बनाता है।
उन्होने कहा कि जिन गलतियों की वजह से भारत को गुलामी की बेड़यिां झेलनी पड़ीं और हमारे धर्म स्थलों का अपमान हुआ, उन्हें दोबारा नहीं दोहराया जाना चाहिए। उन्होंने भारतवासियों से सनातन धर्म की रक्षा और संरक्षण के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत तब तक भारत है जब तक यहां सनातन धर्म सुरक्षित है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस धर्म के संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि युगों-युगों से सनातन धर्म ने सृष्टि के साथ तालमेल बनाकर खुद को जीवंत बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इसे किसी भी प्रकार की विकृतियों या विसंगतियों से बचाने के लिए हमें सतर्क रहना होगा। भारत तब तक भारत है जब तक भारत के अंदर सनातन धर्म सुरक्षित है। इसकी रक्षा के लिए इसके संरक्षण के लिए हम सभी को मिलकर के कार्य करना होगा। यह एक शाश्वत धर्म है, सृष्टि के साथ चला हुआ धर्म है हो सकता है कि किसी कालखंड में कुछ विसंगतिया आई हो लेकिन, विसंगती का परिमार्जन भी हमारे ऋषि मुनि संतो के माध्यम से समय-समय परमहापुरुषों के द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करते हुए हम करेंगे। कहीं भी हम आपसी उन फूट का, आपसी बंटवारे का, आपसी विभाजन की गलतियों को पूरे देश और पूरे धर्म को नहीं भुगतने देंगे, इस संकल्प के साथ हमें आगे बढऩा होगा।

योगी ने कहा '' आज बांग्लादेश में क्या हो रहा है, पाकिस्तान में क्या हुआ था, इससे पहले अफगानिस्तान में क्या हुआ। मैं पूछना चाहता हूं उन लोगों से वह कौन लोग थे जिन्होंने देश के अंदर सनातन धर्म से जुड़े हुए उन मान बिंदुओं को नष्ट करने का काम किया था, और क्यों किया था, उसके पीछे की नियत क्या थी। उसके पीछे की नियति थी अपने कुकृत्यों को अंजाम दे करके पूरी धरती को नर्क बनाने की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी में काशी विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि, मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि, संभल में कल्की अवतार की हरिहर भूमि, भोज में ज्ञान के अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के पावन मंदिर जैसे पवित्र स्थलों को अपवित्र करने वालों का आज कोई अस्तित्व नहीं है। यह उनके पापों का परिणाम है। उन्होंने कहा '' हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में कोई भी ऐसी स्थितियां उत्पन्न न हो, जिनसे हमारे धर्म स्थलों को अपमानित होना पड़े। मुख्यमंत्री ने पंचनारायण महायज्ञ के आयोजन के लिए जगद्गुरु रामानुजाचार्य पूज्य स्वामी शंकराचार्य महाराज और उनकी टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टीकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इस यज्ञ का पुण्य पूरे भारतवासियों को प्राप्त होगा। इस महायज्ञ में कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, जेपीएस राठौर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, धर्म-अध्यात्म से जुड़े कई प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

अयोध्या में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी के कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर
अयोध्या। उत्तर प्रदेश में अयोध्या के भदरसा कस्बे में नाबालिग बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान के खिलाफ सरकारी भूमि व तालाब पर बनाए गए मल्टी कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर की कार्रवाई हुई।

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात तक आरोपी का आधा साम्राज्य ढहा दिया जाएगा। इससे पहले तहसील प्रशासन की जांच मे आरोपी की बेकरी तालाब की भूमि पर पाए जाने के बाद तहसील प्रशासन ने बेकरी निर्माण इकाई पर बुलडोजर चलवाकर उसे ध्वस्त करा दिया था।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह ने बताया कि इस बिल्डिंग का निर्माण अवैध ढंग से तालाब की जमीन पर और चकरोड की जमीन पर कब्जा करके किया गया था। विकास प्राधिकरण के द्वारा पूर्व में कई बार नोटिस दी जा चुकी थी। उसके बाद उनके द्वारा मानचित्र नहीं दाखिल किया गया। न तो किसी प्रकार की रुचि ही दिखाई गई। इसके ध्वस्तीकरण का आदेश जून में ही पारित कर दिया गया था। इस आदेश का तामीला कराते हुुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को एक्टिवेट कराया गया है। एसडीएम के द्वारा आगे जांच की जा रही है, आगे भी जो अवैध संपत्ति पाई जाएगी उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

अयोध्या सीओ आशुतोष मिश्रा ने बताया की सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद है। आवश्यकता अनुसार ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया है।