UAE Defense - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने तेल अवीव पर दागी मिसाइलें, ट्रंप के साथ शांति की बातचीत को बताया फर्जी खबर, हवाई हमले में 'हशद अल-शाबी' के कमांडर और 14 लड़ाकों की मौत
तेहरान। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के ताजा घटनाक्रम में ईरान ने इजरायल के व्यावसायिक केंद्र तेल अवीव पर मिसाइलों की एक नयी खेप दाग कर इजरायल सुरक्षा बलों को चौंका दिया। मंगलवार सुबह हुए इस हमले में एक बहुमंजिला इमारत सीधे तौर पर प्रभावित हुई, जिससे शहर के आसमान में धुएं का गुबार देखा गया। स्थानीय प्रशासन के अनुसार इस हमले में कम से कम छह लोग घायल हुए हैं और कई वाहनों व इमारतों को भारी नुकसान पहुँचा है।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात दावा किया था कि ईरान के एक शीर्ष अधिकारी के साथ उनकी "बेहद सकारात्मक" बातचीत हुई है। ईरान ने हालांकि इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया। ईरान के संसदीय अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबफ ने इसे वित्तीय और तेल बाजारों को प्रभावित करने के लिए फैलाई गई "फर्जी खबर" करार दिया है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा संयंत्रों और बिजली केंद्रों को "नष्ट" करने की अपनी पूर्व चेतावनी पर पांच दिनों की मोहलत दी है। उन्होंने पहले 48 घंटे की समय सीमा दी थी, जिसे अब कूटनीति के लिए थोड़ा और समय देने के नाम पर बढ़ाया गया है। श्री ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यदि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोलता है, तो हमले निश्चित हैं।

युद्ध के 25वें दिन पहली बार लेबनान के हवाई क्षेत्र के ऊपर एक ईरानी मिसाइल को बीच में ही मार गिराया गया। लेबनानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, इस इंटरसेप्शन के लिए एक विदेशी नौसैनिक जहाज जिम्मेदार था। मिसाइल के मलबे बेरूत के उत्तरी शहरों में गिरे, जिससे कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

इजरायली वायुसेना ने पिछले 24 घंटों में लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों (हिजबुल्लाह के गढ़) पर भीषण हमले किए हैं।
इजरायली सेना ने दावा किया कि उन्होंने दक्षिणी लेबनान में जमीनी कार्रवाई के दौरान हिजबुल्लाह के दो लड़ाकों को पकड़ने में भी सफलता हासिल की है।

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को पुष्टि की कि बहरीन में ईरानी मिसाइल हमले के दौरान उनके साथ कार्यरत एक मोरक्कन नागरिक की मौत हो गई। बहरीन की सेना ने भी इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि वे ईरानी आक्रामकता के खिलाफ अपने क्षेत्र की रक्षा कर रहे हैं।
बीते 24 घंटों में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपनी ओर आ रही पांच बैलिस्टिक मिसाइलों और 17 ड्रोनों को मार गिराया। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ये हमले ईरान की ओर से किए गए थे। इस बीच, सुरक्षा कारणों से बंद किए गए यूएई के निजी स्कूलों को अगले सप्ताह से फिर से खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

इराक के अनबार प्रांत में एक सैन्य अड्डे को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में 'हशद अल-शाबी' के एक कमांडर और 14 लड़ाकों की मौत हो गई। इराकी सुरक्षा बलों ने इस हमले का आरोप अमेरिका पर लगाया है। वहीं, इराकी कुर्दिस्तान में भी ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले में छह कुर्द सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने की खबर है। तनाव के बीच ईरान ने मोहम्मद बागेर जोल्घाद्र को अपनी सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का नया सचिव नियुक्त किया है। वे अली लारीजानी का स्थान लेंगे जिनकी पिछले सप्ताह हत्या कर दी गई थी। जोल्घाद्र की नियुक्ति को ईरान की रक्षा रणनीति में एक कड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

ट्रंप के वार्ता के दावों और फिर ईरान के खंडन के बीच वैश्विक तेल बाजारों में भारी हलचल रही। ब्रेंट क्रूड की कीमतें कुछ समय के लिए 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे गिरीं, लेकिन मध्य-पूर्व में नए मिसाइल हमलों की खबर के बाद बाजार फिर से अस्थिर हो गया है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अरागची से फोन पर बात की और कहा कि "लड़ने से बेहतर बातचीत है।" वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी क्षेत्र में शांति बहाली के लिए अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की पेशकश की है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी सेना दक्षिणी लेबनान में लिटानी नदी तक के क्षेत्र पर नियंत्रण करेगी। उन्होंने बताया कि नदी पर बने उन सभी पांच पुलों को नष्ट कर दिया गया है जिनका उपयोग हिजबुल्लाह हथियारों की आवाजाही के लिए करता था।

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने मंगलवार को एक नया बयान जारी कर इजरायल को चेतावनी दी कि यदि लेबनान और फिलिस्तीन में नागरिकों पर हमले नहीं रुके, तो इजरायली सेना को "बिना किसी संयम" के भारी मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना करना पड़ेगा। बीते 24 घंटों में लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायली हमलों के कारण विस्थापितों की संख्या 10 लाख को पार कर गई है। युद्ध के कारण अब तक लेबनान में 1,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जिससे क्षेत्र में मानवीय सहायता की मांग तेज हो गई है।

ईरान का दुबई पर नया हमला: यूएई पर अब तक 1,475 ड्रोन एवं 270 मिसाइल हमले
दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार तड़के कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियां ईरान से आने वाले मिसाइल और ड्रोन हमलों का लगातार जवाब दे रही हैं। दुबई में लोगों को सरकारी आपातकालीन मोबाइल अलर्ट भेजकर संभावित मिसाइल खतरे के बारे में चेतावनी दी गई और तुरंत सुरक्षित इमारतों में जाने को कहा गया। हालांकि बाद में अधिकारियों ने स्थिति में सुधार होने पर चेतावनी वापस ले ली।

गौरतलब है कि, ये घटनाएं 28 फरवरी से ईरान पर अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच हुई हैं। ईरान ने पूरे पश्चिम एशिया में इजरायली और अमेरिकी संपत्तियों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमलों के साथ जवाबी कार्रवाई की है।

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली सतर्क है और हमारे सहयोगियों के साथ तालमेल से और स्थिति मजबूत हुई है। मंत्रालय ने पिछले 11 दिनों में 1,475 ड्रोन हमलों पर 94 प्रतिशत को और 270 मिसाइल हमलों में से 92 प्रतिशत आसमान में ही नष्ट कर दिया गया है।