coach - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बजट की कमी से जूझ रहा कोटा का शाला क्रीड़ा संगम, खिलाड़ियों से शुल्क वसूली पर उठे सवाल
कोटा। खेल प्रतिभाओं के लिए पहचाने जाने वाले शहर का शाला क्रीड़ा संगम महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (मल्टीपरपज), गुमानपुरा इन दिनों संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। शिक्षा विभाग के अधीन संचालित इस खेल केंद्र में दस खेलों के लिए 18 प्रशिक्षक कार्यरत हैं और सुबह-शाम करीब 330 खिलाड़ी नियमित अभ्यास करने पहुंचते हैं। मैदान हैं, कोच हैं और खिलाड़ियों का जुनून भी है, लेकिन पर्याप्त बजट के अभाव में खेल व्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है।

बिजली, रखरखाव और सुरक्षा... दो लाख में आखिर कैसे चलेगा काम
शाला क्रीड़ा संगम के प्रभारी एवं विद्यालय के उपप्रधानाचार्य का कहना है कि पूरे वर्ष के लिए मात्र दो लाख रुपये का बजट मिलता है। इसी राशि से बिजली बिल, मैदानों का रखरखाव, भवनों की मरम्मत, सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य खर्च पूरे करने पड़ते हैं। उनका कहना है कि इतनी कम राशि में गुणवत्तापूर्ण खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद कठिन है। कई बार बजट समय पर नहीं मिलने से आवश्यक कार्य भी अटक जाते हैं। उनका कहना है कि खेल गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन बजट वर्षों से लगभग नाममात्र का ही है। ऐसे में खिलाड़ियों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराना चुनौती बन गया है।

बैडमिंटन हॉल पर विरोधाभासी दावे, शुल्क वसूली पर उठ रहे सवाल
विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष मथुरिया का कहना है कि खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। फुटबॉल मैदान का विकास किया जा रहा है, एथलेटिक्स ट्रैक बनाया जा रहा है तथा हॉकी और बैडमिंटन के लिए इंडोर हॉल भी तैयार किए गए हैं। दूसरी ओर प्रभारी का कहना है कि बैडमिंटन के लिए प्रशिक्षक उपलब्ध नहीं होने के कारण हॉल बंद है।

हालांकि स्थानीय निवासियों का दावा इससे बिल्कुल अलग है। उनका कहना है कि बैडमिंटन हॉल नियमित रूप से संचालित हो रहा है और इसकी व्यवस्था प्रभारी सुनील गुप्ता संभालते हैं। खिलाड़ियों से प्रति सदस्य 800 रुपये शुल्क लिया जाता है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि यदि शुल्क लिया जा रहा है तो वह राशि किस मद में खर्च हो रही है। जब बजट की कमी का हवाला दिया जा रहा है तो खिलाड़ियों से मिलने वाली इस आय का उपयोग कहां हो रहा है, इसे लेकर पारदर्शिता की मांग उठने लगी है।

800 रुपये देकर खेलते हैं', खिलाड़ियों ने सुनाई अपनी बात
बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्रांश और निश्चित ने बताया कि वे नियमित रूप से यहां अभ्यास करने आते हैं। उनके अनुसार प्रत्येक सदस्य से 800 रुपये लिए जाते हैं और प्रतिदिन करीब एक घंटे का समय खेलने के लिए दिया जाता है। खिलाड़ियों का कहना है कि यदि शुल्क लिया जा रहा है तो उसके अनुरूप सुविधाएं भी मिलनी चाहिए। वहीं कई खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का कहना है कि विद्यालय प्रशासन यदि खेल परिसरों की देखरेख पर थोड़ा और ध्यान दे तो सीमित संसाधनों में भी काफी सुधार संभव है। उनका मानना है कि सबसे पहले सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, ताकि खिलाड़ी बिना किसी डर और असुविधा के अभ्यास कर सकें।

तीन साल से जंगल बना कबड्डी मैदान, खिलाड़ी बोले—ऐसे कैसे बनेंगे चैंपियन
कबड्डी खिलाड़ियों की पीड़ा भी कम नहीं है। एक खिलाड़ी ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से कबड्डी का मैदान उपेक्षा का शिकार है। मैदान में झाड़ियां और घास उग चुकी हैं, जिससे वहां नियमित अभ्यास करना मुश्किल हो गया है। खिलाड़ियों का कहना है कि प्रशिक्षक मैदान ठीक कराने की बात कहते हैं, जबकि प्रभारी बजट की कमी का हवाला देते हैं। इस खींचतान का सबसे ज्यादा नुकसान खिलाड़ियों को उठाना पड़ रहा है।

स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का कहना है कि शहर से अच्छे खिलाड़ी निकलें, यह हर किसी की इच्छा है। लेकिन इसके लिए केवल बड़े दावे पर्याप्त नहीं हैं। खेल मैदानों का रखरखाव, पर्याप्त बजट, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था, प्रशिक्षकों की उपलब्धता और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था भी उतनी ही जरूरी है। यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो खेल प्रतिभाएं सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ती रहेंगी। वहीं यदि प्रशासन गंभीरता से पहल करे तो यही शाला क्रीड़ा संगम भविष्य में हाड़ौती के खेल मानचित्र पर नई पहचान बना सकता है।

Indian Squash Team की कोच होंगी जयपुर की सुरभि
खेप्र/जयपुर। पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरभि मिश्रा को अमेरिका के ह्यूस्टन में 12 से 23 जुलाई तक होने वाली वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है। सुरभि भारतीय दल के साथ 8 जुलाई को ह्यूस्टन के लिए रवाना होंगी।

सुरभि ने कहा कि भारतीय टीम अच्छी तैयारी के साथ जा रही है। हम हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। पिछले दस साल से लगातार भारतीय टीम के  साथ  जुड़ी सुरभि ने कहा कि वर्ल्ड चैंपियनशिप में दुनिया की शीर्ष टीमें हिस्सा ले रही हैं। वहां हर मुकाबला चुनौतीपूर्ण होगा। हमें इजिप्ट, मलेशिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान और मेजबान अमेरिका जैसी मजबूती टीमों से टक्कर लेनी होगी। सुरभि खुद 2009 में चेन्नई में हुई जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में टीम स्पर्धा में देश के लिए कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

40 देशों की टीमें खेलेंगी
सुरभि ने बताया कि जूनियर वर्ल्ड कप में 40 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें 12 से 17 जुलाई तक व्यक्तिगत चैंपियनशिप के मुकाबले आयोजित किए जाएंगेए वहीं 18 से 23 जुलाई तक टीम चैंपियनशिप के मुकाबले होंगे।

भारतीय टीम: बॉयज- शौर्य बावा (दिल्ली), युवराज वाधवानी (मुम्बई), अयान वजीरअली (मुम्बई), अरिहन्त के. एस. (तमिलनाडु), अवलोकित सिंह (जयपुर), तवनीत सिंह मूंदड़ा (एमपी)।

गर्ल्स: अनाहत सिंह (दिल्ली), उन्नति त्रिपाठी (उत्तर प्रदेश), निरुपमा दुबे (महाराष्टÑ), शमीना रियाज (तमिलनाडु), टियाना परसरामपुरिया (महाराष्टÑ), सहर नैयर (चंडीगढ़)।

कोच: सुरभि मिश्रा और हरिंदर पाल सिंह संधू।

जयपुर का अवलोकित भी टीम में
वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल में जयपुर के अवलोकित सिंह को भी शामिल किया गया है। अवलोकित को पिछले माह चेन्नई में हुई ट्रॉयल के आधार पर टीम में चुना गया है। अवलोकित वर्तमान में जूनियर रैंकिंग में देश में नम्बर सात के खिलाड़ी हैं। अवलोकित ने स्क्वैश खेल की शुरुआत एसएमएस स्टेडियम स्थित राजस्थान स्क्वैश एकेडमी से की। वे पिछले कई साल से सुरभि मिश्रा से ही प्रशिक्षण ले रहे हैं।

डिब्रुगढ़ कारखाना में नए हाई स्पीड कैरियर कोच का हुआ निर्माण
गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे जोन ने अपने डिब्रुगढ़ कारखाना में पुराने जीएससीएन कोच से कुछ नए हाई स्पीड ऑटो मोबाइल कैरियर (एनएमजीएचएस) कोच का निर्माण किया है। इसमें ऑटो मोबाइल विशेष रूप से दोपहिया वाहनों के लोडिंग-अनलोडिंग के लिए साइड डोर है। रेलवे बोर्ड से अनुमोदन मिलने के बाद अल्प समय में तीन एनएमजीएचएस कोच का निर्माण किया है। अन्य तीन कोचों के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। भारतीय रेल में पहली बार ऑटो मोबाइल लोड करने के लिए इन कोचों को पारंपरिक रूप से फ्रेट कोचों की तुलना में कई बेहतर सुविधाओं के साथ पेश किया जा रहा है। इसमें अधिक लोडिंग क्षमता के साथ बेहतर गति और पहुंच है।

पू. सी. रेलवे की ओर से विकसित किए जा रहे एनएमजीएचएस कोच को अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) की ओर से आॅटो मोबाइल निर्माताओं के परामर्श से रिलीज और अप्रयुक्त यात्री कोचों से डिजाइन किया था। डिब्रुगढ़ कारखाना द्वारा 12 टन वहन क्षमता के पारंपरिक माल सवारी कोचों की तुलना में 18 टन की उच्च पेलोड क्षमता वाली कुल तीन सवारी कोच तैयार किए जा रहे हैं। नए डिजाइन किए गए एनएमजीएचएस कोच की संभावित गति 110 किमी प्रति घंटा है। इसमें व्यापक ओपनिंग, प्राकृतिक पाइप लाइट, पेवमेंट मार्कर के साथ-साथ मार्गदर्शन के लिए रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप, चेकर्ड शीट के साथ मजबूत फर्श, सुचारू प्रवेश के लिए बेहतर फॉल प्लेट व्यवस्था के साथ-साथ आसान लॉकिंग के लिए बैरल लॉक के साथ अपग्रेडेड इंड डोर डिजाइन जैसी कई अन्य बेहतर विशेषताएं हैं।

राहुल द्रविड़ नहीं करेंगे भारतीय कोच पद के लिए आवेदन
न्यूयॉर्क। भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि बतौर कोच टी-20 विश्वकप 2024 उनका आखिरी टूर्नामेंट है और वह इस पद के लिए आवेदन नहीं करेंगे।

द्रविड़ ने भारतीय टीम के कोच पद के लिए आवेदन नहीं करने पुष्टि की है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ''हर एक टूर्नामेंट महत्वपूर्ण होता है। मैंने जिस मैच में भी भारतीय टीम की कोचिंग की है, वह हर मैच मेरे लिए महत्वूर्ण है। यह मेरा आखिरी टूर्नामेंट है, इसलिए मेरे लिए यह टूर्नामेंट अलग नहीं है। मुझे यह काम करना पसंद है और भारत के कोच के रूप में मैंने इसका पूरा लुफ्त उठाया है। मुझे इस टीम और खिलाड़ियों के साथ काम करना अच्छा लगता है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कार्यक्रम इतना व्यस्त है कि मैं जिंदगी के इस पड़ाव पर इस पद के लिए फिर से आवेदन नहीं करना चाहता हूं।"

उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो हमने सभी वैश्विक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। निरंतरता की बात करें तो हम निरंतर भी रहे हैं। हम टी 20 विश्व कप 2022 के सेमीफ़ाइनल में पहुंचे, फिर डब्ल्युटीसी चक्र में अच्छा प्रदर्शन कर 2023 के फाइनल में गए और वनडे विश्व कप 2023 में लगातार अच्छा खेल फ़ाइनल के लिए जगह बनाई। हम सभी बड़े टूर्नामेंट में निरंतरता के साथ बढिय़ा खेलें। हालांकि अंतिम चरण में हम अपने खेल को मैदान पर बेहतर ढंग से नहीं उतार पाए। उम्मीद है कि हम यहां भी अच्छा प्रदर्शन कर फिर से उसी जगह पर पहुंचेंगे। हालांकि टूर्नामेंट की शुरुआत में आप ये सब नहीं सोच सकते। हमारा लक्ष्य फिर से उस स्थिति में पहुंचना है, जहां से हम टूर्नामेंट जीत सके।

उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोच पद के आवेदन के लिए 27 मई को आखिरी तारीख है और गौतम गंभीर इस दौड़ में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। उन्होंने स्वयं इस पद के लिए इच्छा जताई है और कहा है कि मैं भारत का कोच बनना पसंद करूंगा।

डेनियल विटोरी बने सनराइजर्स के नये कोच
हैदराबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की 2016 की चैंपियन फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने डेनियल विटोरी को नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान विटोरी 2014 से 2018 के बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के मुख्य कोच रह चुके हैं और इस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम के सहायक कोच की भूमिका निभा रहे हैं। वह सनराइजर्स में बतौर मुख्य कोच ब्रायन लारा की जगह लेंगे।सनराइजर्स ने पिछले छह सीजनों में चौथी बार नया कोच नियुक्त किया है। लारा (2023) के एक वर्षीय कार्यकाल से पहले टॉम मूडी (2019, 2022) और ट्रेवर बेलिस (2020-21) भी दो-दो साल फ्रेंचाइजी के साथ बिता चुके हैं।

फिलहाल विटोरी द हंड्रेड में बर्मिंघम फीनिक्स पुरुष टीम के मुख्य कोच हैं। वह इससे पहले कैरिबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में बारबाडोस रॉयल्स, बिग बैश लीग में ब्रिस्बेन हीट और वाइटैलिटी ब्लास्ट में मिडलसेक्स के साथ भी मुख्य कोच के रूप में काम कर चुके हैं।

हाल के वर्षों में खराब प्रदर्शन करने वाली सनराइजर्स ने आईपीएल 2021 के बाद से केवल 13 मैच जीते हैं जबकि 29 में उसे हार मिली है। साल 2016 में चैंपियन बनने के बाद से 2020 तक यह फ्रेंचाइजी हर सीजन में प्लेऑफ़ में पहुंची, लेकिन दूसरा खिताब जीतने में असफल रही।

पिछले तीन सीजन से सनराइजर्स प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सकी है और अब कोच विटोरी एवं कप्तान एडेन मार्करम के संयोजन से शीर्ष चार से बाहर रहने के तीन सीजन के सिलसिले को खत्म करना चाहेगी।

इंडिया ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में आई नाबालिग से कोच ने किया दुष्कर्म
उदयपुर। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में इंडिया ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए जयपुर से आई एक नाबालिग खिलाड़ी से उसके ही कोच ने दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई, जिसका गर्भपात करवाया गया। जयपुर के सोडाला थाने में दर्ज जीरो नंबर की एफआईआर सूरजपोल थाने पहुंची। इसके बाद पुलिस ने आरोपी कोच को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 15 वर्षीय बालिका द्वारा सोडाला पुलिस थाना में दर्ज कराई गई जीरो नम्बरी एफआईआर 22 जून को पंजीबद्ध हुई। इस रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि वह दसवीं कक्षा की छात्रा है। 12 मई को वह हिन्द इण्डिया ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के लिए 16 लड़के-लड़कियों एवं एकेडमी द्वारा भेजे गए विजय प्रजापत और उनके स्टाफ सत्यदेव शर्मा के साथ उदयपुर गई थी। पूरा दल सूरजपोल स्थित होटल मदुरई में ठहरा था। उदयपुर आने के बाद वह दिन के समय होटल में अपने कमरे में सो रही थी, तभी कोच राहुल सिंह चौहान उसके कमरे में आए और गलत तरीके से टच करने लगे। नींद खुलने पर कोच वहां से चले गए। रात को कोच राहुल सिंह चौहान पहले सीनियर लड़कियों के रूम में गए थे, जहां से उन्हें भगा दिया। इसके बाद वे उसके रूम में डिस्कशन के बहाने आए, लेकिन वहां मौजूद दो खिलाड़ियों के जाग जाने से चले गए। फिर नशे में धुत होकर रात 12:30 बजे जोर-जोर से रूम का दरवाजा खटखटाने लगे। उसने दरवाजा खोला और वे लड़खड़ाते हुए कमरे में आ गए। खुद के कपड़े उतार लिए और उसके शरीर पर हर जगह टच कराने लग गए। उसने बचने की कोशिश की तो दोनों हाथ पकड़ कर उससे दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह कोच राहुल सिंह चौहान फिर उसके कमरे में आया तथा डराने-धमकाने लगा कि अगर तूने तेरे घरवालों या पुलिस को कल रात की घटना के बारे में बताया तो तुम्हें जान से मार दूंगा, तुम्हारा कॅरियर बर्बाद कर दूंगा। अब भी वह उसे मैसेज करके डरा रहा है। पीड़िता का महिला चिकित्साधिकारी से मेडिकल करवाया गया, जिसमें वह गर्भवती पाई गई। इसके बाद बालिका का बाल कल्याण समिति, उदयपुर के आदेशानुसार पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालय उदयपुर में गर्भपात किया गया। मामले के अनुसंधान एवं पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी राहुल सिंह चौहान को गिरफ्तार किया। उससे मोबाइल जब्त कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

जयपुर के सुधीर भारतीय बैडमिंटन टीम के कोच
खेप्र/नवज्योति, जयपुर। थाईलैंड के नॉनथाबुरी में 29 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक आयोजित होने वाली एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए राजस्थान के सुधीर शर्मा को भारतीय बैडमिंटन टीम का कोच बनाया गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण के कोच सुधीर शर्मा राजस्थान विश्वविद्यालय के साई सेंटर में कार्यरत हैं।  राजस्थान विश्ववविद्यालय खेल बोर्ड के सचिव डॉ. प्रमोद सिंह ने सोमवार को यह जानकारी दी। सुधीर शर्मा ने कहा कि एशियन जूनियर चैंपियनशिप के लिए चयनित भारतीय टीम का कैंप 14 से 25 नवम्बर तक रायपुर (छत्तीसगढ़) में लगाया जाएगा। उसके बाद 26 नवम्बर को टीम रायपुर से थाईलैंड के लिए रवाना होगी। सुधीर शर्मा इससे पूर्व इसी वर्ष सितम्बर में भारतीय टीम के साथ कोच के रूप में पटाया (थाईलैंड) में हुई एशिया पेसिफिक डीफ यूथ और सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में गए थे, जहां भारतीय टीम ने 6 स्वर्ण समेत 18 पदक जीते। राजस्थान बैडमिंटन संघ के सचिव केके शर्मा ने सुधीर को भारतीय टीम का कुच नियुक्त होने पर बधाई दी।

मैकुलम की जगह चंद्रकांत पंडित होंगे केकेआर के हैड कोच
कोलकाता। घरेलू क्रिकेट के सबसे सफल कोच में से एक रहे चंद्रकांत पंडित को अब आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना हैड कोच बनाया है। पंडित न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम की जगह लेंगे। मैकुलम ने आईपीएल 2022 के बाद टीम का साथ छोड़ दिया था। वे इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टीम के हैड कोच बनाए गए थे। तब से केकेआर के हैड कोच का पद खाली था। फ्रेंचाइजी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानका दी है। पंडित अगले सीजन से फ्रेंचाइजी में कोच की भूमिका निभाते नजर आएंगे। चंद्रकांत पंडित ने मध्य प्रदेश को रणजी चैंपियन बनाया था। वे टीम के साथ बतौर हैड कोच के रूप में जुड़े थे। तब मध्य प्रदेश ने बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 41 बार की चैंपियन मुंबई को 6 विकेट से हराया था।

नीट परीक्षा के लिए 20 ट्रेनों में कोच की बढ़ोतरी
जयपुर। रेलवे की ओर से नीट परीक्षा को देखते हुए परीक्षार्थियों और यात्रियों की के लिए 20 ट्रेनों में साधारण श्रेणी के कोच में अस्थाई बढ़ोतरी की गई है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार जयपुर-भोपाल, भोपाल-जयपुर, जयपुर-जोधपुर, जयपुर-मारवाड़ जंक्शन, जयपुर-बयाना, जयपुर-सादुलपुर, सादुलपुर-जयपुर, जोधपुर-रेवाड़ी, रेवाड़ी-जोधपुर, रेवाड़ी-हिसार, हिसार-रेवाड़ी और हिसार-जयपुर ट्रेनों में यह कोच बढ़ाए गए है।

ट्रेक पर उतरे तो, राजस्थान के लिए थैला भरकर पदक जीते
जयपुर। प्रदेश के खेल जगत में कुछ ऐसे प्रशिक्षक रहे है, जो अपनी उपलब्धियों के दम पर उस खेल के पर्याय बन गए। क्रिकेट में एनडी मार्शल और फुटबाल में बीपी सूरी ने जयपुर में खूब नाम कमाया। एथलेटिक्स में राजस्थान खेल परिषद के कोच रहे पोकरमल की गिनती प्रदेश के सबसे सफल प्रशिक्षकों में की जाती है। पोकरमल तो जब खिलाड़ी के रूप में ट्रेक पर उतरे, तो राजस्थान के लिए थैला भरकर पदक जीते और जब कोचिंग शुरू की तो उनके शिष्यों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब धूम मचाई। राष्ट्रीय स्तर पर तो पोकरमल का शायद की कोई शिष्य खाली हाथ रहा। पोकरमल ने 1965 से 1972 के बीच सात साल के अपने खेल करियर में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स हों या ऑल इंडिया ओपन इंटर स्टेट मीट, सभी में खूब पदक जीते। डिकेथलान के खिलाड़ी पोकरमल एथलेटिक्स की दस इवेंट में पारंगत रहे। हाई जम्प, लांग जम्प , ट्रिपल जम्प और पोलवॉल्ट में 100 से ज्यादा राष्ट्रीय पदक पोकरमल के नाम रहे।

एक दर्जन अंतरराष्ट्रीय एथलीट तैयार किए
अपने कोचिंग करियर में पोकरमल ने गोपाल सैनी, हमीदा बानो, राजकुमार, रामनिवास, हरि सिंह, राजवीर सिंह, बलजीत कौर और राजेन्द्र शर्मा सरीखे दर्जनभर अंतरराष्ट्रीय एथलीट देश को दिए। गोपाल सैनी, हमीदा बानो और राजकुमार ने तो 1982 के दिल्ली एशियाई खेलों में एक साथ पदक जीते। पोकरमल ऐसे गुरु रहे जिनके दो शिष्यों गोपाल सैनी और राजकुमार को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया, वहीं गोपाल सैनी, राजकुमार और रामनिवास के राष्ट्रीय रिकॉर्ड बरसों तक कायम रहे। पोकरमल के राष्ट्रीय स्तर के शिष्यों की गिनती तो सौ के पार रही होगी।

जब पदकों से भरा थैला देख चौंक गए पूनमचंद बिश्नोई
पोकरमल ने राजस्थान खेल परिषद के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बताया कि 1974 में परिषद के अध्यक्ष थे स्वर्गीय रामजी काक। सीआरपीएफ में सबइंस्पेक्टर रहते काक साहब के पास कोच की नौकरी के लिए पहुंचे तो आपस में कहा-सुनी हो गई और उन्होंने डांट कर भगा दिया। पोकरमल ने बताया कि कांग्रेस के दिग्गज नेता पूनमचंद बिश्नोई भी साठ के दशक में परिषद के अध्यक्ष रहे। खिलाड़ी के रूप में जब-जब पदक जीते उनसे मुलाकात होती रही। जब पदकों से भरा थैला बिश्नोई को दिखाया, तो वे चौंक गए। मुझे साथ लेकर काक साहब के पास गए और अगले दिन से ही कोच की नौकरी मिल गई।

पोकरमल को ही मिला पहला गुरु वशिष्ठ अवार्ड
1982 में जब राजस्थान के खिलाड़ियों ने दिल्ली एशियाई खेलों में पदक जीते तब राज्य सरकार ने अपने खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए महाराणा प्रताप और प्रशिक्षकों को सम्मान देने के लिए गुरु वशिष्ठ पुरस्कार की शुरुआत की। एथलेटिक्स के कोच पोकरमल और साइक्लिंग के कोच बीकानेर के रामदेव शर्मा को पहले वशिष्ठ अवार्ड से नवाजा गया।

नए कप्तान और कोच संग मैदान में उतरेंगी भारत व इंग्लैंड टीम
बेंगलुरु। 2021 में शुरू हुई टेस्ट सीरीज 2022 में पूरी होगी और भारत व इंग्लैंड दोनों टीमों की कमान अब एक नए कप्तान और कोच के हाथों में होगी। भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे है। मूल रूप से ओल्ड ट्रैफर्ड़ में होने वाला यह मैच अब एजबेस्टन में खेला जाएगा। भारत के प्रमुख कोच राहुल द्रविड़ इस सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा, यह सिर्फ एकमात्र टेस्ट नहीं है बल्कि इस पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक भी दांव पर लगे हुए हैं। जिन्होंने पिछले साल यह सीरीज खेली थी और भारत को बढ़त दिलाई थी, वे इस सीरीज को जीतने के लिए पूरी जान लगा देंगे। इंग्लैंड इस समय काफ़ी अच्छा खेल रही है, इसका भी हमें ध्यान रखना होगा। उन्होंने आगे कहा, जब हम पिछले साल इंग्लैंड से भिड़े थे तो स्थितियां कुछ अलग थीं। वे न्यूजीलैंड से हार कर आ रहे थे। लेकिन इस बार वे न्यूजीलैंड को हराकर आ रहे हैं। हालांकि हमारी टीम भी काफ़ी मजबूत है, इसलिए मैं एक अच्छे मैच की उम्मीद कर रहा हूं। मुझे टेस्ट क्रिकेट देखना, खेलना और उसके लिए लड़कों को तैयार करना काफ़ी अच्छा लगता है, मैं इसके लिए तैयार हूं। भारत को गुरुवार से लेस्टरशायर के खिलाफ चार दिन का अभ्यास मैच खेलना है। पिछले साल शुरू हुई इस सीरीज में भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री, कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान आजिंक्य रहाणे थे, वहीं अब कोच द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान केएल राहुल हैं। हालांकि अभी राहुल की फ़टिनेस पर संदेह बना हुआ है। वहीं इंग्लैंड ने भी अपना कप्तान और कोच बदल लिया है। जो रूट की जगह अब बेन स्टोक्स कप्तान हैं, जबकि ब्रेंडन मैकुलम की कोचिंग में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह से हराया है।

भारतीय महिला साइकिल चालक ने लगाया कोच पर उत्पीड़न का आरोप, SAI ने स्लोवेनिया से अपने दल को बुलाया वापस
भारतीय खेल प्राधिकरण और साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने स्लोवेनिया से भारतीय दल को वापस बुला लिया है, जब एक महिला साइकिल चालक ने मुख्य कोच आर के शर्मा पर प्रशिक्षण के दौरान अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया। साई ने आरोप लगाने वाले साइकिल चालक को पहले ही वापस बुला लिया है और मामले की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया है। बता दें दल में पांच पुरुष और एक महिला खिलाड़ी थे।

सीएफआई के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने बताया कि "साई के अधिकारी ने सीएफआई को फोन किया और कहा कि कोच आर के शर्मा सहित सभी दल को स्लोवेनिया से तुरंत वापस बुलाया जाएगा साथ ही कोच शर्मा को जल्द से जल्द लौटने के लिए एक अलग संदेश भी दिया।"

नई दिल्ली में 8 से 22 जून तक होने वाली एशियन ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम को अच्छी तरह से तैयार करने में मदद करने के लिए स्लोवेनिया की यात्रा की व्यवस्था की गई थी। महिला साइकिल चालक ने स्लोवेनिया में रहने के दौरान कोच शर्मा द्वारा अनुचित व्यवहार के बारे में साई को सूचित किया ।बता दें यह मामला तब सामने आया जब साई ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दल को वापस बुला लिया गया है।

महिला साइकिल चालक ने दावा किया कि कोच ने बहाने से अपने साथ एक होटल का कमरा साझा करने के लिए मजबूर किया कि रहने की व्यवस्था जुड़वां साझा करने के आधार पर की गई है। हालाँकि बाद में साई ने अनुरोध पर उसके लिए एक अलग सिंगल रूम की व्यवस्था की । महिला ने दावा किया कोच उसे प्रतिरोध करने के लिए अन्य सदस्यों के साथ एक कार्यक्रम के लिए जर्मनी नहीं ले गया। महिला ने शिकायत में कहा कि कोच ने धमकी भी दी कि अगर वह उसके साथ नहीं सोएगी तो वह उसे नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) से हटाकर उसका करियर बर्बाद कर देगा। अपनी सुरक्षा के डर से, उसने तब प्रशिक्षण शिविर छोड़ने का फैसला किया था। यह पता चला है कि साई  ने वास्तव में उसके लिए एक अलग कमरे की व्यवस्था की थी क्योंकि वह दल की एकमात्र महिला सदस्य थी और उसे किसी के साथ कमरा साझा करने की कोई आवश्यकता नहीं थी।

बता दें कोच शर्मा को पांच सदस्यीय जांच पैनल के सामने पेश होना होगा, जिसकी अध्यक्षता साई की आंतरिक यौन उत्पीड़न समिति के प्रमुख करेंगे। सीएफआई ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति भी बनाई है और पीड़िता को पूरा समर्थन देने का वादा किया है।