cricket - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

टीम इंडिया की जीत के लिए प्रयागराज में रुद्राभिषेक, श्रीलंका में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
प्रयागराज। टी-20 क्रिकेट विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की विजय की कामना के साथ संगम नगरी प्रयागराज में रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर रुद्राभिषेक किया गया। विश्व कप में आज एक बार फिर क्रिकेट का सबसे बड़ा महामुकाबला आज होने जा रहा है, जहां भारत का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। टी-20 वल्र्ड कप में टीम इंडिया पाकिस्तान को अब तक 7 बार मात दे चुकी है, और अब भारतीय टीम आठवीं बार पाकिस्तान को धूल चटाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। श्रीलंका के कोलम्बो मैदान में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह है और टीम इंडिया की जीत के लिए दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर जारी है।

संगम नगरी प्रयागराज में भी भारत की विजय की कामना को लेकर विशेष महारूद्राभिषेक पूजन का आयोजन किया गया। श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर शांडिल्य जी महाराज ने वेदपाठी बटुकों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष अनुष्ठान किया और पोस्टर,तिरंगा हाथ में लेकर भारत की जीत की प्रार्थना की।क्रिकेट प्रेमियों ने मां गंगा से कामना की कि टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ एक और ऐतिहासिक जीत दर्ज करे और देश का गौरव बढ़ाए।

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने दी भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर टीम इंडिया को हार्दिक शुभकामनाएं, कहा-यह सिर्फ मैच नहीं, भावनाओं का है संग्राम
जमुई। बिहार सरकार में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने रविवार को होने वाले बहुप्रतीक्षित आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप के भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर टीम इंडिया को हार्दिक शुभकामनायें दीं और कहा है कि यह मैच केवल खेल नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ा अवसर है। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विश्वास जताया है कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करेगी और देश को जीत का तोहफा देगी। उन्होंने कहा,'भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा विशेष होता है। खिलाड़यिों के उत्साह और देशवासियों की उम्मीदें इसे और भी खास बनाती हैं।'

उन्होंने खास तौर पर बिहार के लाल ईशान किशन का उल्लेख करते हुये गर्व से कहा कि,'एक बिहारी सब पर भारी। उन्होंने कहा कि ईशान किशन ने अपने दमदार प्रदर्शन से न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। ईशान की सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा किसी भी क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच सकती है, यदि उसमें अनुशासन, समर्पण और निरंतर परिश्रम हो।

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने अंडर-19 स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले बिहार के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि वैभव के कोच से बातचीत जारी है और जल्द ही उन्हें बिहार बुलाकर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उभरती प्रतिभाओं को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनायें और अनुशासन व मेहनत के बल पर अपने सपनों को साकार करें।

अंत में उन्होंने कहा कि,'खेल केवल जीत-हार नहीं सिखाता, बल्कि यह हमें टीम भावना, धैर्य और आत्मविश्वास भी देता है। हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है और पूरा विश्वास है कि वे देश का मान बढ़ायेंगे।'

जयपुर में रोहित शर्मा का जलवा, विजय हजारे ट्रॉफी मैच देखने उमड़े क्रिकेट फैंस
जयपुर। भारतीय वनडे टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का जलवा बुधवार को जयपुर में देखने को मिला। सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुंबई और सिक्किम के बीच विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले को देखने के लिए हजारों क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम पहुंचे। लंबे समय बाद रोहित शर्मा को घरेलू क्रिकेट में खेलते देखने का उत्साह फैंस में साफ नजर आया।

मैच शुरू होने से पहले ही स्टेडियम के बाहर दर्शकों की लंबी कतारें लग गईं। जैसे ही रोहित शर्मा मैदान पर उतरे, पूरा स्टेडियम तालियों और नारों से गूंज उठा। ईस्ट और नॉर्थ पवेलियन दर्शकों से पूरी तरह खचाखच भरे रहे। दर्शक लगातार “रोहित-रोहित” के नारे लगाते रहे। रोहित शर्मा की एक झलक पाने के लिए युवा, बच्चे और बुजुर्ग सभी वर्गों के दर्शक स्टेडियम में मौजूद थे। फैंस का कहना था कि भारतीय क्रिकेट इतने बड़े खिलाड़ी को घरेलू मैदान पर खेलते देखना उनके लिए यादगार अनुभव है।

विजय हजारे ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की मौजूदगी से न सिर्फ मुकाबले का स्तर ऊंचा हुआ, बल्कि टूर्नामेंट की लोकप्रियता भी बढ़ी। आरसीए के मीडिया मैनेजर मनीष शर्मा तो इतनी बड़ी संख्या में दशकों की मौजूदगी को लेकर उत्साहित नजर आए। मनीष बोले, लंबे समय बाद किसी घरेलू मुकाबले में इतनी बड़ी संख्या में दर्शन आए हैं।

ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, भारतीय दर्शकों की बढ़ेगी दिलचस्पी
नई दिल्ली। आईओसी अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री ने कहा कि 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी से भारत और ओलंपिक आंदोलन के बीच संबंध और मजबूत होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि टी20 फॉर्मेट में शामिल होने से भारतीय दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ेगी। कोवेंट्री के अनुसार आईओसी भारत में ओलंपिक प्रसारण अधिकारों के लिए नए मीडिया साझेदार की तलाश में खुली निविदा प्रक्रिया चला रहा है, ताकि ओलंपिक खेलों की पहुंच देशभर में बढ़ाई जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत के पास भविष्य को लेकर कई सकारात्मक संभावनाएँ हैं। भारत ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए आधिकारिक बोली लगाई है और अहमदाबाद को संभावित होस्ट शहर के रूप में प्रस्तावित किया गया है। 128 साल बाद क्रिकेट ओलंपिक में वापसी करेगा।

क्रिकेट मैदान पर न आउट की पुकार, न हाउज दैट की गूंज..बस खुशी का इजहार, मूक-बधिर खिलाड़ियों ने बिना बोले लिखी जीत की कहानी
कोटा। शहर में राज्य स्तरीय अंडर-19 मूक-बधिर क्रिकेट टूनार्मेंट के दूसरे दिन मैदान पर ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने हर दर्शक के दिल को छू लिया। यहां कोई आवाज नहीं गूंज रही थी, न आउट की पुकार, न हाउज दैट की गूंज फिर भी खेल का रोमांच किसी भी आइपीएल मैच से कम नहीं था। इस टूनार्मेंट में बच्चे अपने हाथों के इशारों, मुस्कान और चेहरे के भावों से जीत और हार की पूरी कहानी बयां कर रहे थे। मैच की शुरूआत से ही खिलाड़ियों का जोश देखते ही बनता था। गेंदबाज रन-अप लेते हुए टीममेट्स को इशारे से प्रोत्साहित करता, विकेट मिलने पर दोनों हाथ ऊपर उठाकर हवा में थम्स-अप देता। दूसरी ओर बल्लेबाज चौका लगाते ही बल्ला उठाकर साथियों की ओर मुस्कराकर देखता  मानो कह रहा हो, हम कर सकते हैं। यह सब कुछ बिना बोले, केवल दिल से महसूस किया जा सकता था। राजस्थान में पहली बार आयोजित इस राज्य स्तरीय अंडर-19 मूक बधिर क्रिकेट टूनार्मेंट में प्रदेशभर की 18 टीमों के 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

सब कुछ इशारों में
शिक्षक दिनेश कुमार सुमन ने जब कोटा क्रिकेट टीम को जीत की बधाई दी, तो खिलाड़ियों ने हाथों से धन्यवाद का साइन किया और मुस्कुराते हुए जीत की मुद्रा में हाथ लहराए। किसी को आउट करने पर गेंदबाज साथी के पास जाकर थम्स-अप देता, और चौका पड़ने पर फील्डर हल्के मजाकिया इशारों से अपनी प्रतिक्रिया देता, यह सब कुछ बिना बोले, मगर पूरे भाव से समझाया। अंपायर भी आउट, नो-बॉल, वाइड या ओवर पूरा होने के संकेत विशेष हैंड साइन से देते। दर्शक दीर्घा में बैठे लोग भी इस मौन उत्सव का हिस्सा बने। तालियों की जगह वे हाथ ऊपर उठाकर लहराते और चेहरे के भावों से खुशी जताते। इस अनोखे माहौल में किसी को आवाज की कमी महसूस नहीं हुई, क्योंकि हर इशारा अपने आप में एक संदेश था। मैच में खेल रहे बधिर खिलाड़ियों ने बॉलिंग करना, कैच पकड़ना, जीत की खुशी का इजहार के साथ रन दौड़ने की रणनीति को ईशारों के रूप में बताया।

चेहरे का हावभाव ही भाषा का व्याकरण
बाधित बाल विकास केन्द्र की अध्यक्ष सर्वेशरी रानीवाला ने नवज्योति से बातचीत में कहा, जब साइन लैंग्वेज की बात आती है, तो चेहरे के हाव-भाव ही उसका व्याकरण होते हैं। बिना एक्सप्रेशन हमारी भाषा अधूरी है। हम अपने भावों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाते हैं ताकि देखने वाला हमारे हर एहसास को महसूस कर सके। विद्यालय में बच्चों को खेल के साथ-साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाता है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। हम चाहते हैं कि ये बच्चे सिर्फ खेल में ही नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में आगे बढ़ें और अपनी पहचान बनाएं।

वीडियो कॉल पर खुशी का इजहार
एक अन्य खिलाड़ी ने अपनी जीत की खुशी अपने परिवार में वीडियो कॉल करके अपने चेहरे व हाथ के ईशारों से मैच की जानकारी दी तथा कोटा के जेके पैवेलियन में हुए मैचों के रोमांचक क्षणों को साझा किया। वहीं वीडियो कॉल पर बात करते हुए उसके साथी ने भी उसका हौंसला बढ़ाया। शिक्षक दिनेश कुमार सुमन ने बताया कि सभी बधिर बच्चे हर सामान्य की तरह ही अपने हर छोटी खुशी को एक दूसरे से साझा करते है तथा इस मैदान में नए बने दोस्तों के साथ खूब इशारों-इशारों में मैच के दौरान घटित क्षणों का लुत्फ उठाते है।

टूर्नामेंट सभी के लिए बनेगा प्रेरणादायक
बच्चे हमें सिखाते हैं कि खेल भावना का कोई शब्दकोश नहीं होता। असली खेल भावना अनुशासन, मेहनत और आपसी सम्मान में होती है। जब कोई टीम हारती भी, तब विरोधी टीम के खिलाड़ी उनके पास जाकर कंधे पर हाथ रखकर हौसला बढ़ाते। कोई कटुता नहीं, केवल स्नेह और खेल के प्रति समर्पण दिखाई देता। खेल के माध्यम से ये बच्चे समाज को यह संदेश दे रहे हैं कि सीमाएं  शरीर में नहीं, सोच में होती हैं। क्रिकेट खेल के माध्यम से अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा है। बधिर बच्चों ने इस खेल के माध्यम से सभी का दिल जीत लिया।
-वाइबी सिंह, खेल विकास अधिकारी, कोटा

कोटा में नहीं है क्रिकेट अकादमी : हुनर को सेंचुरी मारने का नहीं मिल रहा मौका, सुविधाओं के अभाव में गली-मोहल्लों तक सिमट रही प्रतिभा
कोटा। शहर में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं, लेकिन अफसोस इस बात का है कि इन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच नहीं मिल पा रहा। क्रिकेट प्रेमी युवाओं में जोश और जज्बा तो कूट-कूट कर भरा है, मगर सुविधाओं के अभाव ने उनके सपनों को मोहल्लों की गलियों तक सीमित कर दिया है। शहर में एक भी ऐसी प्रोफेशनल क्रिकेट अकादमी नहीं है जहां से खिलाड़ी राज्य या राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकें।

कोच की नजर में है छिपी प्रतिभा
स्थानीय क्रिकेट कोच कहते हैं कि कोटा में कम से कम दो आधुनिक क्रिकेट अकादमियों की सख्त जरूरत है। यहां के बच्चे बेहद प्रतिभाशाली हैं। यदि उन्हें सही कोचिंग और संसाधन मिले तो कई नामी क्रिकेटरों की सूची में कोटा के खिलाड़ी भी शामिल होंगे।

खिलाड़ियों की पीड़ा, सपना है देश के लिए खेलना
नयापुरा क्षेत्र के खंड गावड़ी निवासी युवा खिलाड़ी महिपाल सिंह का कहना है कि, हम रोजाना सुबह-शाम मैदान में अभ्यास करते हैं, लेकिन यहां टर्फ विकेट या फिटनेस ट्रेनर जैसी सुविधा नहीं है। सही मार्गदर्शन मिले तो हम भी बड़े मंच पर प्रदर्शन कर सकते हैं। प्रशासन से अकादमी खोलने की मांग है।

स्थानीय टूर्नामेंटों तक सीमित प्रतिभा
वही बॉक्सींग से जुडे कोच प्रीतम सिंह भी कहते है की  हर मोहल्ले में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो दमदार बल्लेबाजी, धारदार गेंदबाजी और शानदार क्षेत्ररक्षण से लोगों को प्रभावित करते हैं। मगर इनका हुनर गली क्रिकेट और छोटे टूर्नामेंटों से आगे नहीं बढ़ पाता। अकादमी न होने के कारण उन्हें न तो नियमित कोचिंग मिलती है और न ही प्रतियोगी माहौल।

खेल प्रेमियों की अपील, बने सुविधाओं का हब
खेल प्रेमियों का कहना है कि प्रशासन और खेल विभाग को मिलकर ग्रामीण व शहरी दोनों स्तरों पर क्रिकेट अकादमियों की स्थापना करनी चाहिए। इससे न केवल स्थानीय युवाओं को अवसर मिलेगा, बल्कि कोटा खेलों का एक नया केंद्र बनकर उभरेगा। कोटा के युवा खिलाड़ी आज भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि उनका शहर एक दिन ऐसा मंच बनेगा, जहां से अगला राजस्थान रॉयल्स या टीम इंडिया का स्टार उभरेगा। फिलहाल, उनके सपने गली क्रिकेट की पिचों पर ही संघर्ष कर रहे हैं।

शहर में हाल ही में नई जिला क्रिकेट एसोसिएशन की कार्यकारिण्ी का गठन किया गया है। नई टीम के गठन से खिलाड़ियों में उत्साह भी है, एसोसिएशन का उद्धेश्य है कि अब प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को बड़े मंच पर खेलने का सुनहरा अवसर मिले, जिससे शहर के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मौका मिलेगा।
- वाईबी सिंह, खेल विकास अधिकारी, कोटा

एशिया कप : भारत-पाकिस्तान के बीच आज ‘महासंग्राम’, ‘सुपर संडे’ पर जोश-जुनून और आर-पार
दुबई। एशिया कप-2025 में रविवार शाम भारत-पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मुकाबला होगा। यह मुकाबला नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के जोश से भरा होगा। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए पिछले मुकाबलों में भारत का पलड़ा भारी ही रहा है। भारत पाक का मैच में हमेशा ही कुछ खास होता है। दिन भर उत्सुकता धीरे-धीरे बढ़ती है और जब तक खिलाड़ी मैदान पर उतरते हैं, तब तक माहौल उम्मीदों से भर जाता है। दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में, प्रशंसक इस चिरस्थायी प्रतिद्वंद्विता का एक और अध्याय देखेंगे, और यह मुकाबला कौशल और साहस दोनों से ही गढ़ा हुआ होगा।

भारत की ताकत

गेंदबाजी
कुलदीप यादव: गेंद पर असाधारण नियंत्रण, फिरकी में कलात्मकता और विविधता
वरुण चक्रवर्ती: गेंद को लेकर हमेशा नयापन
अक्षर पटेल: गेंद की निरंतर सटीकता
जसप्रीत बुमराह: हर स्पेल में रफ्तार का जादू

बल्लेबाजी
अभिषेक शर्मा: पावरप्ले में आक्रामक,  शुरुआत में ही गेंदबाजों का हौंसला पस्त करने की क्षमता
शुभमन गिल: शांत स्वभाव, पिच पर अंगद की तरह अटल
सूर्यकुमार यादव: स्ट्रोक्स की विविधता, एक बार फिर टीम की धुरी

पाकिस्तान की ताकत

गेंदबाजी
शाहीन अफरीदी: गति और गेंद के घुमाव के साथ घातक
हारिस रऊफ: गति और स्विंग से खतरनाक

बल्लेबाजी
फखर जमान: बड़े मौकों पर अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता
सैम अयूब: क्रीज पर संतुलन
मोहम्मद हारिस: मध्यक्रम में एक ऊर्जावान खिलाड़ी
कप्तान सलमान आगा

पाकिस्तान ने यूएई को 31 रनों से हराया : सैम अयूब और हसन नवाज ने खेली अर्ध्दशतकीय पारी, टी-20 श्रृंखला में दूसरी जीत
शारजाह। सैम अयूब (69) और हसन नवाज (52) की अर्धशतकीय पारियों के बाद हसन अली (तीन विकेट) और मोहम्मद नवाज (दो विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने त्रिकोणीय टी-20 श्रृंखला के दूसरे मैच में यूएई को 31 रनों से हरा दिया।

208 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई के लिए मोहम्मद जोहैब और कप्तान मुहम्मद वसीम की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े। पांचवें ओवर में मोहम्मद नवाज ने मोहम्मद जोहैब (13) को आउटकर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद 54 रन के स्कोर पर मुहम्मद वसीम 18 गेंदों में (33) रनआउट हुए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर हसन अली ने इथन डिसूजा (3) को अपना शिकार बना लिया। आलीशान शराफु (3), राहुल चोपड़ा (11), ध्रुव पराशर (15) और सगीर अली (11) रन बनाकर आउट हुए। आसिफ खान ने 35 गेंदों में छह चौके और छह छक्के लगाते हुए (77) रनों की पारी खेली। 20वें ओवर में उन्हें हसन अली ने आउट किया। पाकिस्तान की गेंदबाजी के आगे यूएई की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 176 रन ही बना सकी और मुकाबला 31 रनों से हार गई। पाकिस्तान की ओर से हसन अली ने तीन विकेट और मोहम्मद नवाज ने दो विकेट लिए। सलमान मिर्जा और सैम अयूब ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले पाकिस्तान ने शनिवार रात खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और उसने पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान (आठ) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज तेजी के साथ रन बनाने के प्रयास में अपने विकेट गंवाते रहे। हालांकि लिए सैम अयूब ने 38 गेंदों में सात चौकों और 4 छक्कों की मदद से (69) रनों की पारी खेली। वहीं हसन नवाज ने 26 गेंदों छह छक्के और 2 चौके लगाते हुए 52 रन बनाए। मोहम्मद नवाज 15 गेंदों में (25) और फहीम अशरफ (16) रन बनाकर आउट हुये। यूएई के गेंदबाजी आक्रमण का आलम ऐसा था कि पाकिस्तान के 7 बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके और पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 207 के स्कोर पर ढ़ेर हुई। यूएई के लिए जुनैद सिद्दीकी और सगीर खान ने तीन-तीन विकेट लिए। हैदर अली ने दो बल्लेबाजों को आउट किया।

जुरेल को मिल सकता है प्लेइंग-11 में मौका, रवि शास्त्री ने कहा- कीपिंग नहीं कर सकते तो बतौर बैटर न खेलें पंत
मैनचेस्टर। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में रिषभ पन्त फिट नहीं होते हैं तो ध्रुव जुरेल को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। बेकेनहम के केंट काउंटी क्रिकेट ग्राउण्ड पर भारतीय टीम ने जमकर अभ्यास किया। इस दौरान जुरेल ने नेट्स पर अपने शाट्स से काफी प्रभावित किया। जुरेल के शॉट््स इतने ताकतवर थे कि गेंद सीधे प्लास्टिक की सीटों पर जाकर गिर रही थी। लॉन्ग आॅन से लेकर पेड़ों के बीच होते हुए ध्रुव जुरेल के लॉफ्टेड शॉट््स काऊ कॉर्नर तक पहुंच रहे थे।

एक बल्लेबाज के साथ बतौर विकेटकीपर भी जुरेल को कई एक्सपर्ट काफी बेहतरीन मानते हैं। पूर्व भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने भी जुरेल की जमकर तारीफ की। कार्तिक के मुताबिक जुरेल के पास एक बेहतरीन तकनीक है और विकेट के पीछे उनका संतुलन भी लाजवाब है जिसका उदाहरण है ओली पोप का वह कैच जो उन्होंने लपका था।

पंत को लार्ड्स टेस्ट में लगी थी चोट
ऋषभ पंत को लॉर्ड्स टेस्ट में उंगली में चोट लगी थी जिसके बाद उन्होंने उस टेस्ट में विकेटकीपिंग नहीं की थी। अभ्यास सत्र में भी उन्होंने विकेटकीपिंग दस्ताने नहीं पहने। हालांकि बतौर बल्लेबाज उन्हें खिलाया जा सकता है। ऐसे में करुण नायर, नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। नायर ने भले ही इस सीरीज में मिली शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं किया है लेकिन उम्मीद है कि मैनेजमेंट उनपर अभी और भरोसा जताएगा। सुंदर भी अपनी जगह बरकरार रख सकते हैं। उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से ही प्रभावित किया है। ऐसे में रेड्डी को ही जुरेल के लिए रास्ता खाली करना पड़ सकता है।

रवि शास्त्री की सलाह
भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि अगर ऋषभ पंत विकेटकीपिंग नहीं कर पाएं तो उन्हें मैनचेस्टर टेस्ट मैच में नहीं खेलना चाहिए। शास्त्री ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि अगर पंत विकेटकीपिंग नहीं कर सकते तो उन्हें विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर मैदान में उतरना चाहिए, क्योंकि उन्हें क्षेत्ररक्षण करना होगा, और अगर वह क्षेत्ररक्षण करते हैं, तो स्थिति और खराब हो जाएगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि दस्तानों के साथ कम से कम कुछ सुरक्षा तो मिलती है। बिना दस्तानों के अगर उन्हें कोई ऐसी चीज लग जाती है जो उन्हें चुभती है, तो यह बहुत अच्छा नहीं होगा। इससे चोट और बिगड़ जाएगी।

भारत की पहली पारी भी 387 पर सिमटी : राहुल का शतक, पंत और जडेजा की शानदार पारी
लॉर्ड्स। केएल राहुल (100) के शतक तथा ऋषभ पन्त (74) और रविन्द्र जडेजा (72) की अर्द्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को यहां अपनी पहली पारी में 387 रन बनाए। इंग्लैंड ने भी पहली पारी में 387 रन ही बनाए थे। दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए एक ओवर में दो रन बना लिए थे। जैक क्रॉली 2 और बेन डकेट बिना खाता खोले क्रीज पर थे।

भारत ने आज सुबह विगत दिन के तीन विकेट पर 145 रन के स्कोर से अपनी पारी आगे बढ़ाई। भारत को आज पहला झटका रिषभ पन्त के रूप में लगा। पन्त को बेन स्टोक्स ने रन आउट कर पवेलियन लौटाया। पन्त ने 112 गेंदों का सामना करते हुए अपनी 78 रनों की पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए। राहुल ने 177 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया। उन्हें शोएब बशीर ने आउट किया। रविन्द्र जडेजा और नीतीश कुमार रेड्डी ने छठे विकेट के लिए 72 रन जोड़े। नीतूश 30 रन बनाकर आउट हुए। रविन्द्र जडेजा का विकेट 376 के स्कोर पर गिरा और उसके बाद भारत ने 11 रनों के भीतर अपने तीन विकेट गंवा दिए। इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने तीन विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। ब्रायडन कार्स और शोएब बशीर ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया।

भारत ने इंग्लैंड को दिया 608 रनों का लक्ष्य, कप्तान शुभमन ने दूसरी पारी में भी ठोका शतक
बर्मिंघम। कप्तान शुभमन गिल के दूसरी पारी में भी बना शानदार शतक की बदौलत भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में मेजबान टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपने तीन विकेट 72 रनों पर गंवा दिए। स्टंप के समय ओली पोप 24 और हैरी ब्रूक 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। इससे पहले भारत ने छह विकेट पर 427 रन बना अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी और इंग्लैंड के समक्ष जीत के लिए 608 रनों की कठिन चुनौती रखी।

लड़खड़ाई मेजबान पारी
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत निराशाजनक रही और उसने 50 रन तक अपने 3 विकेट गंवा दिए। पहली पारी के हीरो तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने जैक क्रॉली (शून्य) को आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया। इसके बाद आकाश दीप ने बेन डकेट (25) और जो रूट (6) के विकेट चटकाते हुए भारत की स्थिति मजबूत कर दी।

शुभमन ने खेली शानदार पारी
इससे पूर्व भारत ने आज सुबह विगत दिन के एक विकेट पर 64 रन से आगे खेलना शुरू किया। करुण नायर 26, केएल राहुल 55 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने चौथे विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की। पंत 58 गेंदों पर 8 चौके और 3 छक्के सहित 65 रनों की तेज पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद शुभमन और रविन्द्र जडेजा ने टीम का स्कोर चार सौ के पार पहुंचाया। पहली पारी में दोहरा शतक बनाने वाले शुभमन ने 162 गेंदों पर 13 चौके और 8 छक्के जमाते हुए 161 रनों की शानदार पारी खेली। जडेजा 69 रन बनाकर नाबाद रहे।

लीड्स टेस्ट : इंग्लैंड के पहली पारी में 3 विकेट पर 209 रन, पन्त का भी सैकड़ा, तीन शतकों के बावजूद भारत पारी 471 पर सिमटी
लीड्स। रिषभ पन्त (134) के शानदार शतक के बावजूद बेन स्टोक्स (66 पर 4) और जोश टोंग (86 पर 4 विकेट) की अनुशासित गेंदबाजी के चलते इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को भारत की पहली पारी 471 रनों पर सिमट गई। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने ओली पोप की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत तीन विकेट पर 209 रन बना लिए थे। स्टंप के समय ओली पोप के साथ हैरी ब्रूक बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद थे। इससे पहले इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्राली 4 और बेन डकेट 62 रन बनाकर आउट हुए। दिन का खेल समाप्त होने से कुछ ही समय पहले इंग्लैंड का तीसरा विकेट जो रूट (28) के रूप में गिरा। भारत की ओर से ये तीनों विकेट जसीप्रीत बुमराह ने लिए।

इससे पूर्व शुभमन गिल (147), यशस्वी जायसवाल (101) और रिषभ पन्त के शतकों की बदौलत बड़े स्कोर की ओर से बढ़ रहे भारत की पहली पारी को करारा झटका लगा जब लंच से पहले 20 मिनट में एक के बाद एक उसके चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। भारतीय पारी को समेटने में बेन स्टोक्स और जोश टोंग की भूमिका अहम रही। भारत के पांच बल्लेबाज अपने निजी स्कोर को दहाई की संख्या तक भी नहीं पहुंचा पाए।

भारत ने आज सुबह विगत दिन के 359/3 से आगे खेलना शुरू किया था। इंग्लैंड को पहली सफलता शोएब बशीर ने गिल को आउट कर दिलाई। गिल ने 227 गेंदों पर 19 चौके और एक छक्के सहित 147 रन बनाए। करुण नायर (0) बेन स्टोक्स का शिकार बने। एक छोर पर जमकर बल्लेबाजी कर रहे पन्त को जोश टोंग ने पगबाधा आउट किया। पंत ने डीआरएस का इस्तेमाल किया मगर गेंद विकेट पर जा रही थी।

पंत ने अपनी शतकीय पारी में 12 चौके और छह छक्के जड़े। लंच से ठीक पहले भारत को सातवां झटका शार्दुल ठाकुर (1) के रूप में लगा। वह स्टोक्स का चौथा शिकार बने। लंच के बाद के खेल में बुमराह (0), जडेजा (11) और प्रसिद्ध कृष्णा (1) के आउट होने के साथ ही भारतीय पारी सिमट गई।  इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने 66 रन देकर 4 और जोश टोंग ने 86 रन देकर 4 विकेट लिए।