Religious Harmony - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव आज : चांदपोल के रामचन्द्रजी और छोटी चौपड़ के सीतारामजी मंदिर में सजी झांकी; दिनभर बधाईगान, उछाल और नृत्य की त्रिवेणी
जयपुर। भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव जयपुर में गुरुवार को श्रीराम नवमी के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह वेदोक्त मंत्रोच्चार के साथ भगवान राम के बालरूप का पंचामृत अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण कराई जाएगी। इससे पहले बुधवार को आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। नवरात्रि का कन्या पूजन भी इसी दौरान किया जा सकता है। नवमी तिथि 26 मार्च को दोपहर को 11.48 बजे शुरू होगी, जो 27 मार्च को सुबह 10.06 बजे समाप्त होगी। राम जन्म पूजा मध्याह्न का सबसे शुभ समय 26 मार्च को सुबह 11.13 से दोपहर 1.41 बजे तक रहेगा, जिसमें दोपहर 12.27 बजे का समय सर्वोत्तम है।

श्रीराम चंद्र जी मंदिर-चांदपोल: चांदपोल बाजार के मंदिर श्रीरामचन्द्रजी में महंत नरेंद्र तिवाड़ी के सान्निध्य में राम जन्मोत्सव का आयोजन होगा। रामनवमी की पूर्व संध्या पर बुधवार को चांदपोल बाजार स्थित श्री रामचन्द्र जी में मंदिर में प्रभु श्रीराम का भव्य राजसी दरबार सजाया गया। मंडल के सदस्यों ने ढूंढ़ाड़ी भाषा में भजनों की मधुर स्वर लहरियां बिखेरी।  खोले के हनुमान जी मंदिर: श्री खोले के हनुमान मंदिर में रामनवमी पर्व पर सुबह राम जन्मोत्सव का उल्लास नजर आएगा। सुबह श्रीरामजी का विभिन्न तीर्थों से लाए गए जल से स्रान कराकर 108 औषधियों और पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। सीताराम मंदिर-छोटी चौपड़: छोटी चौपड़ स्थित मंदिर श्री सीताराम जी में गुरुवार को महंत नंद किशोर शर्मा के सान्निध्य में राम जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह पंडित 51 किलो दूध-दही के पंचामृत से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक करेंगे।  मंदिर को आकर्षक सजावट से सजाया जाएगा।

रामलला के जन्मोत्सव पर आज निकलेगी शोभा यात्रा

भगवान राम के जन्मोत्सव श्रीरामनवनी पर गुरुवार शाम चार बजे सूरजपोल अनाज मंडी से गाजे-बाजे और लवाजमे के साथ परम्परागत शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्रीरामकृष्ण जयंती महोत्सव समिति ट्रस्ट की शोभायात्रा को त्रिवेणी धाम के पीठाधीश्वर रामरिछपाल दास महाराज आरती पूजन के साथ रवाना करेंगे। शोभायात्रा में रामचरित्र मानस प्रसंगों पर करीब 35 आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। गौरांग महाप्रभु संकीर्तन मंडल के लोग भजन-कीर्तन और हरिनाम संकीर्तन करते चलेंगे। ढूंढ़ाड़ी भाषा में लोकगीतों का गायन एवं पारंपरिक लोकनृत्य विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। शोभायात्रा में श्रीराम, भरत, लक्ष्मण एवं शत्रुघ्न के स्वरूपों की सजीव झांकी आकर्षण का केन्द्र रहेगी। इसके अलावा विद्युत चलित झांकियां भी रहेंगी। गणेश जी का तबला वादन, शिवजी की हथेली पर नृत्य करते गणेश जी, हनुमान जी द्वारा शिवजी की आरती सहित अन्य झांकियां शामिल होंगी।

रामनवमी पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रामनवमी पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम घट-घट में व्याप्त हैं। राम का अर्थ ही है सुन्दर, सुखदायक। भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र हमें विपरीत परिस्थितियों में भी नैतिकता, सदाचार, त्याग और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि रामनवमी का पर्व हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन सामाजिक समरसता और एकता का अनुपम उदाहरण है, जो सम्पूर्ण जनमानस के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे भगवान श्रीराम के नैतिक मूल्यों और आदर्शों को जीवन में आत्मसात करते हुए प्रदेश के विकास में योगदान दें।

श्रीराम शोभायात्रा के दौरान ये रहेगी यातायात व्यवस्था

शहर में गुरुवार को मनाए जा रहे श्रीराम जन्म महोत्सव के दौरान सूरजपाल अनाज मण्डी से शोभायात्रा रवाना होकर रामगंज चौपड़ से होकर जौहरी बाजार, सांगानेरी गेट, न्यू गेट, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार होकर छोटी चौपड़ से रामचन्द्रजी मंदिर चांदपोल जाएगी। शोभायात्रा के दौरान दोपहर 2  से रात 12 बजे तक डायवर्जन इस तरह रहेगा। शोभायात्रा के रूट पर यातायात को 15  मिनट पहले से ही समानान्तर मार्गों से चलाया जाएगा। गलता गेट चौराहे से रामगंज चौपड़ की  ओर आने वाले वाहनों को दिल्ली रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। घाट गेट बाजार से रामगंज चौपड़ की ओर आने वाले यातायात को चारदरवाजा से सुभाष चौक और घाटगेट से गुरु द्वारा मोड़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। सांगानेरी गेट के यातायात को एमआई रोड पर और रामगढ़ मोड की ओर के यातायात को धोबीघाट की ओर डायवर्ट किया जाएगा। न्यू गेट से बापू बाजार की ओर नो एंट्री रहेगी। शोभायात्रा न्यू गेट पहुंचने से पहले रामनिवास बाग चौराहा से और नेहरू बाजार से त्रिपोलिया टी प्वॉइंट से वाहनोें को चौड़ा रास्ता में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इजरायल और ईरान जंग के बीच खलीफा एर्दोगन का इस्लामिक कार्ड, शिया हो या सुन्नी, मुसलमान एक हों
अंकारा। अमेरिका-इजरायल और ईरान में युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में फैले तनाव के बीच तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन अपने इस्लामी एजेंडा को बढ़ाने में जुट गए हैं। मध्य पूर्व में जंग की आंच के बीच एर्दोगन ने दुनिया के मुसलमानों से एकजुट होने की अपील की है। एर्दोगन ने अपनी एके पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए युद्ध रोकने की अपील की और कहा कि हम हथियारों को शांत करने की कोशिश जारी रखे हुए हैं।

ईरान पर हमले को एर्दोगन ने बताया तबाही: रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की के राष्ट्रगान की 105वीं वर्षगांठ के मौके पर एर्दोगन ने ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों को याद किया और इसे बड़ी तबाही बताया। तुर्की के राष्ट्रपति की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले जारी रखे हैं। इन हमलों में खामेनेई समेत कई शीर्ष रैंकिंग ईरानी अधिकारियों की हत्या कर दी गई है। ईरान के इंफ्रास्ट्रक्चर को बहुत नुकसान हुआ है। ईरानी लोग हर दिन जिंदा रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

एर्दोगन ने इस्लामिक एकता पर दिया जोर

तुर्की में इस्लामिक खिलाफत का दौर लाने का सपना देखने वाले एर्दोगन ने इस्लामिक एकता के नजरिए पर जोर दिया। उन्होंने कहा, हमने अपने क्षेत्र के लोगों, जिसमें ईरानी भाई भी शामिल हैं, को शिया, सुन्नी, तुर्क और कुर्द के तौर पर नहीं देखा और हम कभी देखेंगे भी नहीं। एर्दोगन ने कहा कि हम हर उस व्यक्ति के साथ खड़े हैं, जिसके साथ गलत हुआ है या जो पीड़ित है। हम नस्ल, संप्रदाय, धर्म, भाषा या मूल के आधार पर भेदभाव को नकारते हैं।

शिया और सुन्नी का भेद मिटाने की अपील

एर्दोगन ने सभी मुसलमानों से एक होने की अपील की और कहा, हमारा सुन्नीवाद या शियावाद जैसा कोई मजहब नहीं है। हमारा सिर्फ एक ही मजहब है, और वह है इस्लाम। हजरत अली हमारे हैं। हजरत उमर हमारे हैं। हमारी मां हजरत आयशा हमारी हैं और मां हजरत जैनब भी हमारी हैं। एर्दोगन ने ईरान पर हमले के वैश्विक असर के बारे में चेतावनी दी। तेल की बढ़ती कीमतों का जिक्र करते हुए कहा कि सिर्फ लड़ाई में शामिल देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया इसकी कीमत चुकाने की तैयारी कर रही है।