professor - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

''100 सालों से आगे कैसे जिएं'' विषय पर नीर बारज़िलाई ने दिया व्याख्यान
जयपुर। महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी में शनिवार को तीसरे डॉ. के.डी. गुप्ता शताब्दी व्याख्यान का आयोजन हुआ। प्रोफेसर नीर बारज़िलाई द्वारा इस व्याख्यान को संबोधित किया गया। जो वृद्धावस्था अनुसंधान के क्षेत्र में विश्वविख्यात विशेषज्ञ हैं। प्रोफेसर बारज़िलाई, अल्बर्ट आइंस्टीन कॉलेज ऑफ़ मेडिसिन और मोंटेफियोर मेडिकल सेंटर, न्यूयॉर्क, यूएसए में इरा लिओन रेनर्ट चेयर ऑफ़ एजिंग रिसर्च के प्रोफेसर और निदेशक हैं।

वे अकादमी फॉर हेल्थ एंड लाइफस्पैन रिसर्च के संस्थापक और अध्यक्ष हैं और हेल्दी लॉन्गेविटी मेडिसिन सोसाइटी, यूएसए के सदस्य भी हैं। वृद्धावस्था अनुसंधान में उनके अभूतपूर्व योगदान ने उन्हें इस क्षेत्र में एक वैश्विक अग्रणी बनाया है। प्रोफेसर बारज़िलाई दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जीने के लिए नवीनतम रणनीतियों और दवाओं पर शोध कर रहे हैं। इस दौरान नीर ने उपस्थित चिकित्सकों और मेडिकल स्टूडेंट्स को “स्वस्थ जीवन के साथ सौ वर्षों से आगे कैसे जिएं।” विषय पर लेक्चरर दिया। इसके अलावा उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में नवाचारों और मूल्यों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के संस्थापक डॉ एम एल स्वर्णकार, डॉ विकास स्वर्णकार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आरटीयू के प्रोफेसर सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश
कोटा। परीक्षा में पास करने की एवज में छात्राओं से अस्मत मांगने के मामले में सोमवार को एसआईटी ने आरटीयू के  प्रोफेसर गिरीश  परमार, छात्र अर्पित अग्रवाल और छात्रा ईशा यादव के खिलाफ न्यायालय में कड़ी सुरक्षा के बीच चालान पेश किया । एसआईटी अनुसंधान अधिकारी एवं डिप्टी एसपी अमर सिंह राठौड़ ने बताया कि अनुसंधान के दौरान आरोपियों के खिलाफ 37 गवाहों तथा करीब 300 से 400 दस्तावेज सहित 4 200 पेज का का खाका तैयार किया गया ।अनुसंधान के दौरान करीब 80 अश्लील वीडियो , 30 आडियो स्क्रिप्ट तैयार कर न्यायालय में पेश की गई । इसके साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं में की गई हेराफेरी के संबंध में भी जप्त किए गए दस्तावेजों को चालान के साथ पेश किया गया । आरोपियों के मोबाइल तथा उत्तर पुस्तिकाओं में हस्ताक्षर के नमूनों को लेकर एफएसएल जांच के लिए भेज दिया गया है । जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा । उन्होंने बताया कि आरोपियों के बीच आपस में की गई वार्ता की वॉइस सैंपलिंग के लिए न्यायालय में पेश किया गया था लेकिन आरोपियों ने वॉयस सैंपल देने से इनकार कर दिया।

आरटीयू के निलंबित प्रोफेसर सहित तीनों आरोपियों ने वॉइस सेंपल देने से किया इंकार
कोटा।  परीक्षा में पास करने के मामले में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे आरटीयू के निलंबित प्रोफे सर गिरीश परमार  सहित तीनों आरोपियों  को जेल अधीक्षक ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायालय में पेश किया। आरोपी गिरीश परमार व निलंबित छात्र अर्पित अग्रवाल व ईशा यादव ने कोर्ट में वॉइस सेंपलिंग देने से इंकार कर दिया। कोर्ट में वॉइस सेंपल के लिए पहुंची एफएसएल टीम को बिना सेंपल लिए ही वापस लौटना पड़ा है।

विशिष्ट लोक अभियोजक हितेश कुमार जैन ने बताया कि एसीजेएम न्यायालय में बीस जनवरी को एसआईटी ने  आरोपी गिरीश परमार, अर्पित अग्रवाल तथा ईशा यादव के वॉइस सेंपल लेने के लिए आवेदन किया था। इस पर न्यायालय ने सुनवाई करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम एक उत्तर को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने तीनों आरोपियों को वॉइस सेंपल के लिए कोर्ट में उपस्थित करने के लिए जेल अधीक्षक को निर्देश दिए थे। इसके बाद  तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने तीनों से वॉइस सेंपल देने के लिए पूछा तो उन्होंने देने से इंकार किया। इसके बाद न्यायालय ने तीनों को जेल भेज दिया गया।

एसआईटी अनुसंधान अधिकारी एवं डिप्टी एसपी अमर सिंह राठौड़ ने बताया कि मामले में अनुसंधान अभी किया जा रहा है। आरोपियों द्वारा वॉइस सेंपल देने से इंकार करने पर अब उनके मोबाइलों को एफएसएल में जांच के लिए भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि एसआईटी ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।   आरोपियों के खिलाफ एक छात्रा ने दादाबाड़ी  पुलिस थाने में रिपोर्ट कराई थी।

परीक्षा में पास करने के बदले अस्मत मांगने का मामला: षड्यंत्र में शामिल छात्रा गिरफ्तार
कोटा। परीक्षा में पास करने के बदले अस्मत मांगने के मामले में षड्यंत्रकारी एक छात्रा को और गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपी डर्टी प्रोफेसर गिरीश परमार , छात्र अर्पित अग्रवाल एवं जयपुर निवासी एक छात्रा  ईशा  यादव को एसआईटी ने न्यायालय में पेश किया । जहां से तीनों को 10 जनवरी तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है ।इस मामले में एसआईटी ने आरटीयू के निलंबित प्रोफेसर गिरीश परमार तथा छात्र अर्पित अग्रवाल को 21 दिसंबर को गिरफ्तार किया था । दोनों आरोपी रिमांड पर चल रहे थे । अनुसंधान के दौरान एक छात्रा ईशा यादव  का नाम सामने आने पर एसआईटी ने उसे पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर लिया । अनुसंधान में सामने आया कि छात्रा ने बीटेक सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान कॉपियों को जांच की थी। विशिष्ट लोक अभियोजक हितेश कुमार जैन ने बताया कि एसआईटी ने प्रोफेसर परमार , छात्र अर्पित और ईशा यादव को न्यायालय में पेश किया जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है । एसआईटी मामले में जांच कर रही है। अनुसंधान अधिकारी अमर सिंह राठौड़ ने बताया अनुसंधान के दौरान छात्रा का परीक्षा की कॉपियों को जांच करने का मामला सामने आने पर उसे बुलाकर पूछताछ की गई । इस पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। इस पर उसे धारा 120 बी में गिरफ्तार किया गया ।आरोपी छात्रा को एसआईटी ने धारा 384 , 385 , 420,  467 , 468 , 471 एस एस सी एस टी एक्ट धारा 3456 राजस्थान सहायक परीक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है

परीक्षा में पास करने के बदले अस्मत मांगने का मामला : आरोपी आरटीयू प्रोफेसर और छात्र 3 दिन के रिमांड पर
कोटा। अदालत ने परीक्षा  पास करवाने के लिए छात्राओं की अस्मत मांगने के आरोप में गिरफ्तार आरटीयू के प्रोफेसर गिरीश परमार और छात्र अंकित अग्रवाल को तीन दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। दोनों आरोपियों को दादाबाड़ी पुलिस ने बुधवार देर रात पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। आरोपियों को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायालय में पेश किया जहां से 25 दिसंबर तक पूछताछ के लिए रिमांड पर भेज दिया गया है।

आरोपी के खिलाफ दो दिन पूर्व एक बीटेक छात्रा ने पास करने की एवज में अस्मत मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर एससी- एसटी एक्ट सहित अन्य धाराएं जोड़ते हुए मामले की जांच डिप्टी एसपी अमर सिंह को सौंप दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी केसर सिंह शेखावत ने लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर एडिशनल एसपी उमा शर्मा के नेतृत्व में एसआईटी भी घटित की है। न्यायालय में आरोपियों को पेश करने से पूर्व पुलिस प्रशासन ने भारी पुलिस बल को तैनात किया। आक्रोशित वकीलो ने पुलिस सुरक्षा को तोड़ते हुए आरोपियों के साथ पिटाई की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया। इस दौरान डिप्टी एसपी शंकर सिंह , नयापुरा थानाधिकारी राजेन्द्र कमांडो व रेलवे कॉलोनी थानाधिकारी भूपेंद्र सिंह के साथ पुलिस कमांडो ओर आरएससी के जवानों को लगाया गया है। आरोपियों को ले जाने के लिए पुलिस ने न्यायालय के पास ही पुलिस गाड़ी को खड़ा किया जिसके बाद उसे लेकर गए। अदालत के बाहर वकीलो की भीड़ व आक्रोश को देखते हुए वकीलो से समझाइश की गई।

राजस्थान विवि के प्रोफेसर विनोद कुमार शर्मा सिंडिकेट सदस्य नियुक्त
जयपुर। राजस्थान विवि के प्रोफेसर विनोद कुमार शर्मा को जयनारायण व्यास विवि का सिंडिकेट सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति राज्य सरकार की ओर से की गई है। इससे पहले भी वह तीन साल के लिए सिंडीकेट सदस्य रह चुके हैं। प्रोफेसर शर्मा की पांच पुस्तकें और 100 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुके हैं। वह दस साल तक रूटा के महासचिव भी रहे हैं। विश्वविद्यालय में प्रोफेसर विनोद शर्मा हिंदी विभाग के शिक्षक हैं।

सुविवि के सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने कुलाधिपति से की वीसी की शिकायत - लिखा.. पेंशन दिलवाओ
उदयपुर। सुखाड़िया विश्वविद्यालय के संघटक एफएमस कॉलेज से सेवानिवृत्त प्रो. अनिल कोठारी ने बुधवार को कुलाधिपति एवं राज्यपाल कलराज मिश्र को सुविवि के कुलपति प्रो. अमेरिकासिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें प्रो. कोठारी ने कुलपति प्रो. सिंह पर जानबूझ कर पेंशन-परिलाभ जारी नहीं करने का आरोप लगाया है। साथ ही लिखा है कि ‘प्रो. कोठारी पेंशन-परिलाभ नहीं मिलने से मानसिक संताप झेल रहे हैं, ऐसे में यदि कोई अनुवांछित घटना हो जाती है, तो इसके जिम्मेदार कुलपति प्रो. अमेरिकासिंह होंगे।’ बता दें, प्रो. कोठारी को पेंशन परिलाभ जारी करने के लिए पूर्व में विधिक राय भी ले ली गई है, जिसमें यह स्पष्ट भी हो गया है कि उनके खिलाफ किसी तरह की जांच नहीं चल रही है। बावजूद इसके भी उन्हें पेंशन-परिलाभ से वंचित किया गया है। इस अवधि में सेवानिवृत्त प्रो. कोठारी दो बार भूख हड़ताल भी कर चुके हैं।

यह लिखा है पत्र
मैं प्रो. अनिल कोठारी, 28 फरवरी 2022 को सुविवि के एफएमएस कॉलेज से सेवानिवृत्त हुआ। कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह ने मेरी पेंशन व पीएल एनकैशमेंट के कागज पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था। विवि द्वारा ली गई विधिक राय में पाया गया कि मेरे विरुद्ध कोई विभागीय जांच लंबित नहीं है। चार महीने में दो बार भूख हड़ताल करने व विधिक राय के आधार पर 1 जून 2022 को विवि रजिस्ट्रार ने मेरे पेंशन प्रपत्र जारी किए, किन्तु इसके 15 दिन बाद भी पेंशन व अन्य परिलाभ जारी नहीं किए गए हैं। कुलपति के निरंतर निराधार आरोपों, सेवानिवृत्ति परिलाभों के अकारण रोके जाने से मैं मानसिक प्रताड़ना भोग रहा हूं। इन्हीं परिस्थितियों के चलते यदि भविष्य में मेरे साथ कोई अनुवांछित घटना घटित होती है तो इसकी जिम्मेदारी कुलपति एवं विवि की होगी।

20 जून को राजभवन का अंतिम अवसर
सीकर के गुरुकुल विवि की भ्रामक व झूठी रिपोर्ट पेश करने व इस संबंध में सात बार स्पष्टीकरण का अवसर देने के बाद भी कुलपति प्रो. सिंह के लगातार अनुपस्थित रहने के बाद अब राजभवन 20 जून को अंतिम अवसर दिया है। सूत्रों के मुताबिक यदि इस बार भी कुलपति अनुपस्थित होते हैं तो राजभवन प्राप्त दस्तावेजों एवं रिपोर्ट के आधार पर निर्णय ले सकता है। इससे पूर्व कुलपति प्रो. सिंह को 17 जून को उदयपुर संभागीय आयुक्त की कमेटी के सामने भी पेश होकर अपनी योग्यता संबंधित दस्तावेजों के आधार पर स्पष्टीकरण देना होगा।

प्रोफेसर एम एल शर्मा बनें RU के EAFM डिपार्टमेंट के HOD
जयपुर। प्रोफेसर एम एल शर्मा  आर यू के EAFM डिपार्टमेंट के HOD बने हैं रजिस्ट्रार नीलिमा तक्षक ने आदेश जारी किए है। इससे पहले  Dr. आभा नागावत वर्तमान HOD थी। प्रोफेसर एम एल शर्मा कार्यभार संभालने से तीन साल के लिए नियुक्ति हुई है। शर्मा ने  आर यू के परीक्षा निदेशक प्रोफेसर अनुराग शर्मा ने  बधाई है।

वरिष्ठ अध्यापक के लिए 8.60 और प्राध्यापक के लिए 1.60 लाख ने किया आवेदन
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन अब वन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से हो रहा है। अब तक कुल 8.40 लाख अभ्यर्थी वन टाइम रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि मंगलवार है। यह परीक्षा 9760 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के लिए अब तक 8.60 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है।

प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2022 के 26 विषयों के 6 हजार पदों के लिए आयोजित की जा रही हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 जून से शुरू हुई थी। अब तक 1.60 लाख अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। ऑनलाइन की अंतिम तिथि 4 जून है।

शुल्क देकर त्रुटि संशोधन संभव

ऑनलाइन आवेदन के बाद अभ्यर्थी को किसी त्रुटि का पता लगता है तो वह ओटीआर प्रोफाइल में दर्शाए गए स्वयं नाम, पिता के नाम, जन्मतिथि व लिंग के अतिरिक्त अन्य त्रुटियों के अतिरिक्त आवेदन की अवधि व अंतिम तिथि के दस दिन के बाद तक पांच सौ रुपए शुल्क देकर संशोधन करा सकता है। इसी तरह परीक्षा आयोजन की तिथि से 45 दिन पहले आयोग दस दिन के लिए आॅनलाइन एडिट का विकल्प देगा। संशोधन के बाद अभ्यर्थी को एसएमएस के जरिए सूचित किया जाएगा। संशोधन की पुष्टि ओटीपी के जरिए की जा सकेगी।

प्रवक्ता यांत्रिकी अभियांत्रिकी का साक्षात्कार परिणाम जारी

आयोग में प्रवक्ता- यांत्रिकी अभियांत्रिकी (तकनीकी शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2020 के साक्षात्कार आयोजित कर सोमवार रात परिणाम जारी कर दिया। मुख्य सूूची में 8 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। आरक्षित सूची में 5 अभ्यर्थी शामिल हैं। प्रवक्ता- विद्युत अभियांत्रिकी (तकनीकी शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा के साक्षात्कार मंगलवार को आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों को उनके सभी मूल प्रमाण पत्र व उनकी फोटो कॉपी साथ लानी होगी।

एक्शन में गहलोत :डॉ. अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय में सहायक आचार्य के 5 पदों के सृजन की मंजूरी, जोधपुर में आधुनिक बस स्टैण्ड के लिए 10 करोड़ की अतिरिक्त वित्तीय स्वीकृति
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विद्या संबल योजना के अन्तर्गत गेस्ट फेकल्टी को मानदेय भुगतान के लिए 14 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को स्वीकृति दी है। गहलोत के इस निर्णय से महाविद्यालयों में रिक्त पदों के विरूद्ध गेस्ट फेकल्टी के रूप में कार्यरत 800 सहायक आचार्यों को मानदेय का भुगतान हो सकेगा।

डॉ. अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय में सहायक आचार्य के 5 पदों के सृजन की मंजूरी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय जयपुर में सहायक आचार्य के 5 पदों के सृजन को मंजूरी दी है। गहलोत ने अंग्रेजी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान तथा इतिहास विषय के सहायक आचार्य के एक-एक अतिरिक्त पद सृजित किए जाने की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में सुगमता होगी।

संस्कृत महाविद्यालय दौसा में व्याख्याता के 4 पदों का सृजन
मुख्यमंत्री ने राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय दौसा में आचार्य स्तर पर संचालित विषयों के लिए व्याख्याता के 4 पदों के सृजन को स्वीकृति दी है।  गहलोत के इस निर्णय से शास्त्री स्तर से नवक्रमोन्नत हुए इस महाविद्यालय में आचार्य स्तर की कक्षाओं का अध्यापन संभव हो सकेगा।

जोधपुर में आधुनिक बस स्टैण्ड के लिए 10 करोड़ की अतिरिक्त वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने जोधपुर में पावटा फल सब्जी मंडी क्षेत्र में आधुनिक बस स्टैण्ड निर्माण के लिए 10 करोड़ रूपये की अतिरिक्त वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। गहलोत की इस मंजूरी से पैदल यात्रियों, दुपहिया एवं चौपहिया वाहनों के बस स्टैण्ड परिसर में आवागमन, ऑटो एवं टैक्सी स्टैण्ड, बसों के माइनर मेंटीनेंस के लिए मिनी वर्क शॉप सहित अन्य विकास कार्य सुचारू रूप से हो सकेंगे। उल्लेखनीय है कि इस आधुनिक बस स्टैण्ड के निर्माण के लिए पूर्व में 38 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। अब मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रूपये की राशि और मंजूर की है।

मुख्यमंत्री ने संशोधित प्रस्ताव को दी मंजूरी :अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं में खर्च होंगे 98 करोड़

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अल्पसंख्यक समुदाय के समावेशी विकास के लिए गठित 100 करोड़ रूपए के विकास कोष से विभिन्न योजनाओं में 98 करोड़ 55 लाख रूपए व्यय करने के संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
प्रस्ताव के अनुसार अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के परम्परागत हुनर विकास के लिए 50 लाख, अल्पसंख्यक शिल्पकारों को विपणन प्रोत्साहन एवं सहायता के लिए 1 करोड़ 25 लाख, जयपुर में अंग्रेजी माध्यम के आवासीय विद्यालय के निर्माण के लिए 21 करोड़ 80 लाख, अल्पसंख्यक लोगों को रोजगारोन्मुख बनाने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय भाषाओं के प्रशिक्षण हेतु 2 करोड़, वक्फ भूमि या सार्वजनिक भूमि पर बने कब्रिस्तान, मदरसों एवं विद्यालयों में चारदीवारी निर्माण के लिए 5 करोड़ रूपए व्यय किए जाएंगे।

इसी प्रकार 15 राजकीय अल्पसंख्यक छात्रावासों में ई-अध्ययन कक्ष विकसित करने पर 58 लाख, अल्पसंख्यक बाहुल्य बस्तियों में आधारभूत संरचना विकास के लिए 44 करोड़, इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना में ऋण पर ब्याज अनुदान के लिए 5 करोड़, मौलाना आजाद विश्वविद्यालय, जोधपुर में अल्पसंख्यकों के उत्थान हेतु शोध पीठ की स्थापना के लिए 2 करोड़, अल्पसंख्यक कृषकों को सोलर पंप अनुदान योजना के लिए 15 करोड़ 42 लाख तथा अल्पसंख्यक मेधावी युवा प्रोत्साहन योजना के लिए 1 करोड़ रूपए व्यय करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। गहलोत की इस मंजूरी से अल्पसंख्यक समुदाय को कौशल विकास, शैक्षणिक गतिविधियों एवं रोजगार के बेहतर अवसर सुलभ हो सकेंगे। साथ ही, इन समुदायों के समग्र विकास में सुगमता होगी।

टेक्नीकल एजुकेशन क्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम 31 मार्च तक संचालित करने की मंजूरी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 11 शिक्षण संस्थानों में चल रहे टेक्नीकल एजुकेशन क्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम के तृतीय चरण को 31 मार्च, 2022 तक संचालित करने की मंजूरी दी है। साथ ही इस परियोजना के संचालन के लिए 9 करोड़ रूपये के अतिरिक्त बजट प्रावधान की भी स्वीकृति दी है। उल्लेखनीय है कि यह परियोजना 30 सितंबर, 2021 तक शत-प्रतिशत केन्द्रीय सहायता के माध्यम से संचालित थी। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को 31 मार्च, 2022 तक राज्य निधि से संचालित करने का महत्वपूर्ण निर्णय करते हुए 9 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।

JOB Alert : असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों निकली बंपर वैकेंसी
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग  ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार कुल 136 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जनवरी में 27 जनवरी 2021 तक चलेगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस पोस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं,वे आधिकारिक वेबसाइट  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।  रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र को संपादित करने का मौका दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को यह सुविधा विकल्प 29 जनवरी से 31 जनवरी तक उपलब्ध होगा। असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।उम्मीदवारों को अब पंजीकरण टैब पर क्लिक करना चाहिए। इसके बाद अब एक नई विंडो खुलेगी। अब उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें पहले नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबरए धर्मए मैट्रिक के अनुसार जन्म तिथि, और अन्य जैसे विवरणों के साथ पंजीकरण करना होगा।इसके बाद उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरना होगा।उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की एक प्रति रखनी चाहिए।

फीस और आयु सीमा
असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिएए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। वहीं इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2021 को 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।  आरक्षित वर्ग में आयु में छूट दी जाएगी।

अंतिम तिथि :  27 जनवरी 2022

आरयू के प्रोफेसर अनुराग शर्मा बने बीओएस के कन्वीनर
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के बोर्ड ऑफ स्टडीज के कन्वीनर एक बार फिर प्रोफेसर अनुराग शर्मा चुने गए हैं। बीओएस कमेटी ने उनका निर्विरोध निर्वाचन किया है। उनका कार्यकाल आगामी 3 वर्ष का रहेगा। बता दें कि प्रोफेसर अनुराग शर्मा राजस्थान विश्वविद्यालय के सेन्टर फ़ॉर एंटरप्रेन्योरशिप डवलपमेंट के भी निदेशक है।