Farman Khan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

"कुंभ गर्ल" मोनालिसा की शादी पर बढ़ा बवाल: पिता ने लगाई सीएम मोहन यादव से बेटी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार, कहा-धोखे से फंसाया और मुझे केरल से भगाया
खरगोन। चर्चित ‘कुंभ गर्ल’ मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले ने अपनी बेटी को सुरक्षित वापस लाने की मांग करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को धोखे से फंसाया गया है और उसके साथ लव जिहाद की घटना हुई है।

जयसिंह भोंसले ने केरल से मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब वे अपनी बेटी से मिलने के लिए वहां गए थे तो उन्हें वहां से भगा दिया गया और कहा गया कि अब यहां उनका कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने पूरे देश में पहचान बनाई है और इसलिए वे मुख्यमंत्री से निवेदन करते हैं कि प्रशासन इस मामले में हस्तक्षेप कर उनकी बेटी को सुरक्षित घर वापस लाने में मदद करे।

उन्होंने अपनी बेटी की शादी को लेकर कहा कि मुस्लिम युवक फरमान खान ने उनकी बेटी को धोखे से अपने जाल में फंसाया है। इस घटना को लेकर वे काफी भावुक हो गए और बातचीत के दौरान उनकी आंखों में आंसू भी आ गए। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि उनकी बेटी आगे फिल्मों में काम करेगी और उसका भविष्य उज्ज्वल होगा।

जयसिंह भोंसले ने बताया कि उन्हें जानकारी दी गई थी कि उनकी बेटी दो फिल्मों में अभिनय कर रही है। उनकी बेटी ने स्वयं उन्हें बताया था कि कुछ लोग उसे अभिनय और नृत्य का प्रशिक्षण दे रहे हैं ताकि वह फिल्मों में आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा था कि यदि दो फिल्में बन रही हैं तो भविष्य में और भी अवसर मिलेंगे, लेकिन उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि मामला इस तरह का मोड़ ले लेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि वे लगातार अपनी बेटी से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं और चाहते हैं कि राज्य सरकार तथा प्रशासन इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करे। उनका कहना है कि यदि प्रशासन हस्तक्षेप करेगा तो उनकी बेटी को सुरक्षित घर लाने में मदद मिल सकती है।

इस मामले में कुछ सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी प्रतिक्रिया दी है। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक समीर माहुले ने कहा कि मोनालिसा एक सीधी-सादी लड़की है और उसे समझाइश देकर घर वापस लाने का प्रयास किया जाएगा। संगठन के एक अन्य पदाधिकारी भूपेंद्र चौहान ने इसे एक साजिश करार दिया। वहीं महेश्वर के भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल ने भी कहा कि यह सुनियोजित तरीके से किया गया लव जिहाद का मामला है और इसमें पिता के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया है।

उधर केरल में आयोजित एक प्रेस वार्ता में मोनालिसा ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने फरमान खान से मंदिर में विवाह किया है और यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है। मोनालिसा के अनुसार विवाह के समय उनके पिता केरल में ही मौजूद थे और उन्हें इस बारे में जानकारी भी थी, हालांकि वे नाराजगी के कारण विवाह समारोह में शामिल नहीं हुए।

बताया गया है कि मोनालिसा ने बुधवार को फरमान खान से एक मंदिर में विवाह किया था। इस विवाह को लेकर केरल में भी काफी चर्चा हो रही है और कुछ राजनीतिक नेताओं ने इसे प्रेम विवाह बताते हुए समर्थन किया है। शादी से पहले मोनालिसा ने केरल के थंपानूर पुलिस थाने में जाकर अपने पिता से खतरे की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग भी की थी। जब उनके पिता जयसिंह भोंसले पुलिस थाने पहुंचे तो पुलिस ने यह कहते हुए उन्हें वहां से लौटने को कहा कि मोनालिसा बालिग हैं और अपने निर्णय स्वयं लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

इस मामले में मोनालिसा को पहली बार फिल्म में अवसर देने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को लव जिहाद का मामला बताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। फिलहाल, यह मामला सामाजिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है और मोनालिसा के पिता द्वारा मुख्यमंत्री से की गई गुहार के बाद प्रशासन की संभावित भूमिका को लेकर भी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।