Global Oil Trade - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

समझौते से इनकार पर ईरान के खिलाफ ट्रंप का बड़ा एक्शन, बोले- शुरू करेंगे अभूतपूर्व आर्थिक युद्ध और अलगाव अभियान
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर पहले से लगे कड़े प्रतिबंधों के अलावा और भी ज्यादा आर्थिक दबाव डालने की घोषणा की है। उन्होंने इसे ईरान के खिलाफ इतिहास का सबसे जबरदस्त आर्थिक अभियान बताया है, क्योंकि ईरान ने अमेरिका के साथ समझौता करने से इनकार कर दिया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान को समझौता करने का जितना बड़ा मौका मैंने दिया, उतना किसी और ने नहीं दिया। दुख की बात है कि वे इसका फायदा नहीं उठा पाए। इसलिए, आज मैं किसी भी देश के खिलाफ अब तक का सबसे जबरदस्त आर्थिक अभियान शुरू करने की घोषणा कर रहा हूँ।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि जो भी देश ईरान को अपने कारोबार और सरकारी संस्थाओं के जरिए मदद देगा, उसे भारी आर्थिक नतीजों का सामना करना पड़ेगा। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, आज मैं यह भी घोषणा कर रहा हूँ कि जो भी देश अपने वित्तीय संस्थानों, कारोबारों, हवाई अड्डों या सरकारी संस्थाओं को ईरान को किसी भी तरह की मदद देने की इजाजत देगा, उसे खुद भारी आर्थिक नतीजों का सामना करना पड़ेगा। तेल की तस्करी, स्वैप लाइन, कैश ट्रांसफर, एक्सचेंज हाउस, जहाजो की रजिस्ट्री, फ्रंट कंपनियाँ-यह सब अभी बंद होना चाहिए।

उन्होंने ईरान के खिलाफ अपने आर्थिक अभियान को अभूतपूर्व स्तर पर अलग-थलग करने वाला कदम बताया और अमेरिकी सहयोगियों से इन उपायों में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, यह अभूतपूर्व स्तर पर आर्थिक युद्ध और अलग-थलग करने वाला कदम होगा। इससे पहले ट्रंप ने मीडिया से कहा था कि अमेरिका पहले से लगे कड़े प्रतिबंधों के अलावा ईरान पर और भी ज्यादा आर्थिक दबाव डाल सकता है।

ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, हमारे पास ऐसी चीजें हैं जिन पर हम प्रतिबंध लगा सकते हैं। हमारे पास बहुत सख्त प्रतिबंध हैं, और देखते हैं क्या होता है। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि अमेरिकी अधिकारियों ने अपने राजनीतिक सहयोगियों को सूचित किया है कि वे ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के बजाय धीरे-धीरे आर्थिक रूप से उसका दम घोंटने की रणनीति अपना रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि इस हफ़्ते ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों का एक नया पैकेज पेश किए जाने की उम्मीद है, जबकि ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी जारी रहेगी।   मंगलवार को ट्रंप ने कहा कि वॉशिंगटन तेहरान के साथ कोई बातचीत नहीं कर रहा है और न ही ऐसी कोई योजना बना रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए अन्य देशों से युद्धपोत भेजने का किया आग्रह, ईरान की सैन्य शक्ति खत्म करने का दावा
अमेरिका। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से प्रभावित सभी देशों से फारस की खाड़ी में अपने जहाज भेजने और सामूहिक प्रयास के अंतर्गत अमेरिका को इस रणनीतिक जलडमरूमध्य को खोलने में मदद करने का आग्रह किया है। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है और उसकी सैन्य क्षमता को शत प्रतिशत खत्म कर दिया है।

ट्रंप ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अन्य देश, जो इस कृत्रिम प्रतिबंध से प्रभावित हैं, उस क्षेत्र में जहाज भेजेंगे ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान के खतरे को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान को सैन्य, आर्थिक तौर पर पूरी तरह से नष्ट कर दिया है लेकिन दुनिया के जिन देशों को होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से तेल मिलता है उन्हें उस मार्ग का ध्यान रखना होगा।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, ''हम भरपूर मदद करेंगे। अमेरिका उन देशों के साथ समन्वय भी करेगा ताकि सब कुछ जल्दी, सुचारू और अच्छी तरह से हो सके। यह हमेशा से एक सामूहिक प्रयास होना चाहिए था और अब यह होगा। यह दुनिया को सद्भाव, सुरक्षा एवं शाश्वत शांति के लिए एकजुट करेगा।''

उन्होंने दावा किया कि कई देश, विशेष रूप से वे देश जो ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने से प्रभावित हैं, जलडमरूमध्य को खुला एवं सुरक्षित रखने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर युद्धपोत भेजेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा ''किसी भी तरह से हम जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलकर सुरक्षित और स्वतंत्र बना देंगे।''