BRS Leader - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

के.टी.रामाराव ने की गिरफ़्तारियों को लेकर कांग्रेस सरकार की आलोचना, छह गारंटियों पर उठाए सवाल
हैदराबाद। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने मंगलवार को कांग्रेस सरकार पर अपनी छह गारंटियों और 420 वादों को पूरा करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि सरकार ने 1,000 दिनों में क्या हासिल किया है और आरोप लगाया कि उनकी एकमात्र उपलब्धि ‘गिरफ़्तारियां और गैर-कानूनी हिरासत’ रही है। राव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि बीआरएस के विधायक और विधान परिषद सदस्य

स्वेच्छा से गिरफ़्तार होने को तैयार हैं, अगर इससे सरकार को अपने वादे पूरे करने में मदद मिलती है। उन्होंने सोमवार को विधानसभा में हंगामे के दौरान बीआरएस विधायक सबिता इंद्रा रेड्डी और सुनीता लक्ष्मा रेड्डी पर हुए कथित हमले को लेकर भी सरकार से सवाल किया और दोषियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की।

बीआरएस के विधान परिषद सदस्य टाटा मधु और नवीन कुमार रेड्डी की गिरफ़्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री राव ने आरोप लगाया कि उच्च न्यायालय की टिप्पणियों के बावजूद सरकार ने जानबूझकर ‘फ़र्ज़ी मामले’ दर्ज किये। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर ‘ध्यान भटकाने वाली राजनीति’ करने का आरोप लगाया और कहा कि लोग उनकी हरकतों पर नज़र रख रहे हैं।

तेलंगाना के पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी के फार्महाउस पर गोलीबारी एवं कथित ड्रग पार्टी, पुलिस जांच शुरू
हैदराबाद। तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के मोइनाबाद में भारत राष्ट्र समिति के पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी के फार्महाउस में कथित रूप से मादक पदार्थों के सेवन और गोलीबारी की घटना ने शनिवार रात हलचल मचा दी। पुलिस के अनुसार, रात लगभग नौ बजे सूचना मिली कि अजीजनगर इलाके में स्थित बीएमआर फार्महाउस में बिना अनुमति के शराब और संदिग्ध ड्रग्स पार्टी चल रही है। सूचना मिलते ही ईगल टीम, स्पेशल ऑपरेशंस टीम (एसओटी) और स्थानीय पुलिस ने रात करीब 9:30 बजे छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान, घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और हवा में गोलियां चली। पुलिस ने बताया कि दिल्ली स्थित रियल एस्टेट कारोबारी नामद मिश्रा ने कथित रूप से रितेश रेड्डी की रिवॉल्वर से फायङ्क्षरग की। हथियार जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि पार्टी में राजनीतिक एवं कारोबारी हस्तियों समेत करीब 10 लोग मौजूद थे। उपस्थित लोगों में पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी, आंध्र प्रदेश से एलुरु सांसद पुट्टा महेश कुमार यादव, नामेड मिश्रा, एम रमेश, श्रवण कुमार, विजय कृष्णा, रितेश रेड्डी, कासिक रवि, अर्जुन रेड्डी और एक महिला शामिल थीं, जो कथित तौर पर कासिक रवि के साथ आई थीं।

उपस्थित लोगों में से कुछ पर किए गए प्रारंभिक ड्रग परीक्षणों में रोहित रेड्डी, नामेद मिश्रा, रितेश रेड्डी, कासिक रवि और अर्जुन रेड्डी के परिणाम सकारात्मक आए हैं। परिणामों की पुष्टि के लिए रक्त के नमूने एकत्र कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस ने लगभग दो ग्राम सफेद पाउडर भी जब्त किया है, जिस पर मादक पदार्थ होने का संदेह है। इसकी प्रकृति का पता लगाने के लिए इसे प्रयोगशाला विश्लेषण के लिए भेजा गया है।

अधिकारियों ने कहा कि कुछ लोगों ने दावा किया है कि वे हाल ही में गोवा और शिमला गए थे और वहां उन्होंने मादक पदार्थों का सेवन किया था। जांचकर्ता अब संदिग्ध मादक पदार्थों के स्रोत एवं गोलीबारी की घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।